26-04-2014, 04:40 PM | #401 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: खबरें अजब-गजब
वैनो माइलारिन लिस्ट में माइलारिन को लिस्ट में पांचवें नंबर पर जगह मिली है। लिस्ट के बाकी चार सदस्यों की तरह माइलारिन की लंबाई अपनी पूरी जिंदगी नहीं बढ़ी। 21 साल की उम्र में उनकी लंबाई 7’3 इंच मापी गई थी। 30 के दशक में उन्होंने अपनी लंबाई में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिला। उनकी रिकॉर्ड लंबाई 8’3 इंच दर्ज की गई। माइलारिन को हमेश सबसे लंबे सैनिक के तौर पर याद किया जाएगा। |
26-04-2014, 04:40 PM | #402 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: खबरें अजब-गजब
इडोआर्ड बियोपर उत्तरी अमेरिका के शख्स इडोआर्ड ने सूची में छठीं जगह बनाई। मौत से पहले आखिरी बार नापी गई। इनकी लंबाई 8’3 इंच थी। इडोआर्ड की लंबाई उनकी मौत के वक्त तक बढ़ती रही। वो भी पिट्यूटरी ग्रंथि की सक्रियता से पीड़ित थे, जिस वजह से इतनी तेज़ी से उनका वजन बढ़ रहा था। इस लिस्ट में अब तक शामिल तकरीबन सभी लोग इस समस्या से पीड़ित थे। उन्हें लोग हमेशा दुनिया के सबसे लंबे रेसलर के तौर पर याद करेगी। |
26-04-2014, 04:41 PM | #403 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: खबरें अजब-गजब
सुल्तान कोसेन सुल्तान को दुनिया के सबसे लंबे जिंदा शख्स के तौर पर जाना जाता है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में उसकी लंबाई 8’3 इंच दर्ज की गई है। लंबाई का नाप देने से इनकार करने के बाद दुनिया के सबसे लंबे जीवित व्यक्ति होने का खिलाब सुल्तान कोसन को दे दिया गया था। इसके साथ सुल्तान की पिट्यूटरी ग्रंथि का भी सफल इलाज हो गया है। 2012 में सुल्तान ने पुष्टि की थी कि अब उनकी लंबाई बढ़ना बंद हो गई है। लोगों को उम्मीद है कि वो अब बीमारी से निजात पाने के बाद अपनी पूरी जिंदगी का पूरा मजा ले पाएंगे। |
26-04-2014, 04:42 PM | #404 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: खबरें अजब-गजब
विकास उप्पल लिस्ट में आठवां नाम भारतीय विकास कुमार उप्पल का है, जिनकी 2007 में मौत हो गई थी। दुर्भाग्य की बात है कि कभी भी गिनीज बुक के अधिकारियों द्वारा आधिकारिक तौर पर उनकी लंबाई का माप नहीं लिया गया। इसकी वजह से इनकी लंबाई को लेकर थोड़ा- सा विवाद भी है। कुछ रिपोर्ट्स में उनकी लंबाई 8’10 इंच बताई गई है, जबकि कुछ रिपोर्ट्स 8’3 इंच और 8’ फीट लंबाई होने का दावा करती हैं। इस लिस्ट में उन्हें 8’3 इंच लंबाई के आधार पर जगह दी गई है। |
26-04-2014, 04:43 PM | #405 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: खबरें अजब-गजब
डॉन कोहेलर 1969 में उनकी लंबाई की हुई आधिकारिक माप के बाद से 1981 तक यानी अपनी मौत के वक्त तक डोनाल्ड ए कोहेलर को दुनिया के सबसे लंबे शख्स के तौर पर जाना गया। उनकी लंबाई 8’2 इंच थी। कोहेलर की एक जुड़वां बहन भी थी। हालांकि, वो अपने भाई जितनी लंबी नहीं थीं। |
26-04-2014, 04:43 PM | #406 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: खबरें अजब-गजब
बर्नार्ड कोएन बर्नार्ड कोएन की लंबाई 8 फीट दर्ज की गई है। हालांकि, कहा जाता है कि मौत के वक्त तक उनकी लंबाई 8’4” इंच हो गई होगी। इसके पीछे वजह ये है कि जीवन के आखिरी वक्त तक उनकी लंबाई में इजाफा होता रहा। 1918 में उनकी 7’9 इंच लंबाई के चलते अमेरिकन आर्मी ने उन्हें भर्ती करने से इनकार कर दिया था। |
30-04-2014, 06:12 PM | #407 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: खबरें अजब-गजब
क्रॉप सर्कल
खेतों में हैरतअंगेज आकार व डिजाइन दिखना सदियों से चर्चा व जिज्ञासा का विषय बनी हुई है। खेतों में बनी इन आकृतियों को 'क्रॉप सर्कल' नाम से जाना जाता है। वैज्ञानिक भी इन आकृतियों को लेकर माथापच्ची कर रहे हैं, लेकिन अब तक इस गुत्थी को वे सुलझा नहीं पाए हैं। हाल ही में जापान के समुद्र की तलहटी में 'क्रॉप सर्कल' देखा गया, जो पिछले 50 सालों के दौरान कभी सामने नहीं आया। इसे समुद्र में फोटोग्राफी करने वाले गोताखोर योजी ओकाता ने देखा है। योजी व उनकी टीम का अनुमान है कि सर्कल पफर फिश ने बनाया हो, क्योंकि डाइविंग के दौरान उन्हें पफर फिश दिखाई पड़ी थी। अगर यह अनुमान गलत निकलता है, तो फिर सवाल उठता है आखिर इस अनसुलझी पहेली के पीछे का सच क्या है? इन 'क्रॉप सर्कल' का रचयिता कौन है? आइए जानते हैं इस अनसुलझी गुत्थी के बारे में... एक अनुमान के मुताबिक, विश्वभर में हर हफ्ते कहीं न कहीं एक 'क्रॉप सर्कल' बनता है। हैरानी की बात है कि खेतों में ये विचित्र गोलाकार डिजाइन रातों-रात बनकर तैयार हो जाती है। आकृति की फिनिशिंग इतनी लाजवाब होती है कि इन्हें देख कहा जा सकता है कि ये इंसानों का काम तो बिल्कुल भी नहीं है। गौरतलब है कि ऐसी आकृतियां सबसे ज्यादा ब्रिटेन में देखी गई हैं। हालांकि, पिछले कुछ दशकों में 'क्रॉप सर्कल' विश्वभर में देखी जाने लगी हैं। |
30-04-2014, 06:12 PM | #408 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: खबरें अजब-गजब
'क्रॉप सर्कल' को लेकर पुराने दावे कइयों का मानना है कि 'क्रॉप सर्कल' सदियों पुरानी आकृति है। इस रहस्य का उल्लेख कई किताबों में भी देखने को मिलता है। इसका सबूत 1678 के उस लकड़ी के सांचे से मिलता है, जिसमें गेहुं के खेत में 'क्रॉप सर्किल' सरीखी आकृति दर्शायी गई है। कुछ इसे प्रारंभिक सबूत के तौर पर मानते हैं, तो कई ऐतिहासिक जांच की बात कर रहे हैं। वास्तव में लकड़ी के सांचे का इस्तेमाल लोकगीत में एक 'घास काटने वाले शैतान' का वर्णन के लिए किया गया था। आस्ट्रेलिया में पहला 'क्रॉप सर्कल'? कुछ लोगों का दावा है कि ऑस्ट्रेलिया के एक छोटे से शहर टूली में सबसे पहला 'क्रॉप सर्कल' बना था। हालांकि, तब क्रॉप सर्कल के बारे में कोई नहीं जानता था। 1966 में एक किसान ने दलदली क्षेत्र से एक उड़नतश्तरी को उड़ते देखा था। किसान ने जब उस जगह पर जाकर देखा, तो उसे वहां बड़ी व विचित्र गोलाकार आकृति दिखाई दी। किसान को लगा कि ये आकृति उसी उड़नतश्तरी की वजह से बनी थी। |
30-04-2014, 06:12 PM | #409 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: खबरें अजब-गजब
सिद्धांत और स्पष्टीकरण अदृश्य शक्ति, बिगफुट या रहस्यमयी घटना के उलट इसमें कोई संदेह नहीं कि 'क्रॉप सर्कल' एक सच्चाई है। लेकिन मौजूदा सबूत उलझाने वाले हैं। असल सवाल ये है कि ये बनते कैसे हैं और रातों-रात खेतों में इसे कौन बना जाता है? हालांकि, 2014 के शुरुआत में एक खबर आई कि कैलिफोर्निया के खेतों में बना 'क्रॉप सर्कल' मानव निर्मित था। उसे केवल पब्लिसिटी स्टंट के लिए बनाया गया था। एनवीडिया कॉरपोरेशन ने कंपनी के नए चिप के प्रचार के लिए बनाया था। एक सच्चाई ये भी 'क्रॉप सर्कल' भले ही वैज्ञानिकों व रहस्यमयी घटना के जानकारों के लिए माथापच्ची का विषय हो, लेकिन एक सच्चाई ये भी है कि जहां-जहां 'क्रॉप सर्कल' बने दिखे, वह सड़के के बिल्कुल बगल में होते हैं। ऐसी जगह जिसे सामने वाला आसानी से ट्रेस कर सके। इसके अलावा अधिकांश 'क्रॉप सर्कल' में मानव संबंधित शायद ही कोई लक्षण दिखते हैं। कइयों का मानना है कि इसे दूसरे ग्रह के प्राणी बनाते हैं। खैर, ये आकृति अभी भी एक अनसुलझी पहली बनी हुई है। |
30-04-2014, 06:13 PM | #410 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: खबरें अजब-गजब
|
Bookmarks |
Tags |
अजब गज़ब खबर, ajab gazab, ajab gazab khabren, ajab khabren, bizzare news, farmer protest in paris, gazab khabren, grumpy cat, mosque made by sikhs |
|
|