01-12-2012, 02:02 PM | #481 |
Special Member
|
Re: जीवन्मुक्तलक्षण वर्णन
__________________
बेहतर सोच ही सफलता की बुनियाद होती है। सही सोच ही इंसान के काम व व्यवहार को भी नियत करती है। |
01-12-2012, 02:02 PM | #482 |
Special Member
|
Re: जीवन्मुक्तलक्षण वर्णन
हे राजा, विपश्चित्! इस प्रकार विचारकर वह उठा और उनके पास फिरने लगा | पवित्र चेष्टा अंगीकार करके उसने व्याध का धर्म त्याग किया और जिस प्रकार वह चेष्टा करे तैसे ही वह भी अधिक चेष्टा करे | निदान सहस्त्र वर्षपर्यन्त बड़ा तप किया परन्तु मन में कामना यही रखी कि मेरा शरीर बड़ा हो और दिन-दिन बहुत भोजन बढ़े, मैं अविद्यक संसार का अन्त लेऊँ कि कहाँ तक चला जाता है, क्योंकि जब अविद्या का अन्त आवेगा तब आत्मा का दर्शन होगा | सहस्त्र वर्ष के उपरान्त जब समाधि से उतरा तो गुरु के निकट जाकर प्रणाम किया और बोला, हे भगवन्! मैंने इतने काल तप किया है परन्तु शान्ति मुझको न हुई |
__________________
बेहतर सोच ही सफलता की बुनियाद होती है। सही सोच ही इंसान के काम व व्यवहार को भी नियत करती है। |
01-12-2012, 02:02 PM | #483 |
Special Member
|
Re: जीवन्मुक्तलक्षण वर्णन
मुनीश्वर बोले, हे वधिक! तुझको जो मैंने उपदेश किया था उसका तूने भली प्रकार अभ्यास न किया इस कारण तुझको शान्ति न हुई | हे वधिक! मैंने तेरे हृदय में ज्ञानरूपी अग्नि की चिनगारी डाली थी परन्तु तूने अभ्यासरूपी पवन से उसे प्रज्ज्वलित न किया इससे वह ढँप गई-जैसे बड़े काष्ठ के नीचे रञ्चक चिनगारी ढँप जाती है | हे वधिक! तू न मूर्ख है और पण्डित है, क्योंकि जो तू पण्डित होता तो आत्मपद में स्थित पाता | जब अविद्या नष्ट होगी और अभ्यास की दृढ़ता होगी तब ज्ञान और शान्ति उदय होगी | जो तेरी भविष्यत् है वह मैं तुझको कहता हूँ |
__________________
बेहतर सोच ही सफलता की बुनियाद होती है। सही सोच ही इंसान के काम व व्यवहार को भी नियत करती है। |
01-12-2012, 02:03 PM | #484 |
Special Member
|
Re: जीवन्मुक्तलक्षण वर्णन
हे व्याध! यही तूने भली प्रकार विचारा है कि संसार अविद्यक है और इसका अन्त लेऊँ कि कहाँ तक चला जाता है | अब तेरे चित्त में यही निश्चय है और आगे तू यही करेगा कि सौ युगपर्यन्त उग्र तप करेगा तब तुझपर परमेष्ठी ब्रह्मा प्रसन्न होंगे और देवताओं सहित तेरे गृह में आकर तुझसे कहेंगे कि कुछ वर माँग | तब तू कहेगा, हे देव! अविद्यक जगत् है, वह अविद्या किसी और अणु में है | जैसे दर्पण में किसी ठौर मलीनता होती है और उसके नाश हुए दर्पण शुद्ध होता है, तैसे ही आत्मा के किसी कोण में अविद्यारूपी मलीनता है, उसके नाश हुए चिदात्मा का साक्षात्कार होगा इसलिये जब अविद्यारूपी जगत् का अन्त देखूँगा तब मुझको आत्मा भासेगा |
__________________
बेहतर सोच ही सफलता की बुनियाद होती है। सही सोच ही इंसान के काम व व्यवहार को भी नियत करती है। |
01-12-2012, 02:03 PM | #485 |
Special Member
|
Re: जीवन्मुक्तलक्षण वर्णन
मेरा शरीर घड़ी घड़ी में योजनपर्यन्त बढ़ता जावे | जैसे गरुड़ का वेग होता है तैसे ही मेरा शरीर बढ़ता जावे और मृत्यु भी मेरे वश हो, शरीर भी आरोग्य रहे और ब्रह्माण्ड खप्पर को भी मैं लाँघ जाऊँ | जहाँ मेरी इच्छा हो वहाँ चला जाऊँ और मुझको कोई न रोके, जब मैं संसार का अन्त देखूँगा तब आत्मा को प्राप्त होऊँगा | हे देव! इतने वर दो कि मेरा मनोरथ पूर्ण हो, और कुछ नहीं चाहिये | हे वधिक! जब इस प्रकार तू वर माँगेगा तब ब्रह्माजी कहेंगे कि ऐसे ही हो | तब तेरा तप से दुर्बल हुआ शरीर फिर चन्द्रमा और सूर्य की नाईं प्रकाशवान् होगा और घड़ी-घड़ी में योजनपर्यन्त बढ़ता जावेगा | और जैसे गरुड़ का तीक्ष्ण वेग से चलना है, तैसे ही तेरा शरीर वेग से बढ़ता जायेगा |
__________________
बेहतर सोच ही सफलता की बुनियाद होती है। सही सोच ही इंसान के काम व व्यवहार को भी नियत करती है। |
01-12-2012, 02:03 PM | #486 |
Special Member
|
Re: जीवन्मुक्तलक्षण वर्णन
जैसे प्रातःकाल का सूर्य उदय होता है और प्रकाश बढ़ता जाता है, तैसे ही तेरा शरीर बढ़ता जावेगा और चन्द्रमा, सूर्य और अग्नि की नाईं प्रकाशवान् होगा | ब्रह्माजी वर देकर अन्तर्धान हो जावेंगे और अपनी ब्रह्मपुरी में प्राप्त होंगे और तेरा शरीर प्रलयकाल के समुद्र की नाईं बढ़ता जावेगा | जैसे वायु से सूखे तृण उड़ते हैं, तैसे ही तुझको ब्रह्माण्ड उड़ते भासेंगे तब तेरा शरीर बढ़ता-बढ़ता ब्रह्माण्ड खप्पर को भी लाँघ जावेगा और उसके परे आकाश भासेगा फिर ब्रह्माण्ड भासेगा और आगे फिर ब्रह्माण्ड भासेगा, इसी प्रकार तू कई ब्रह्माण्ड लाँघता जावेगा परन्तु तुझको खेद कुछ न होगा |
__________________
बेहतर सोच ही सफलता की बुनियाद होती है। सही सोच ही इंसान के काम व व्यवहार को भी नियत करती है। |
01-12-2012, 02:03 PM | #487 |
Special Member
|
Re: जीवन्मुक्तलक्षण वर्णन
निदान महाआकाश को भी तू ढाँप लेगा और जहाँ किसी तत्त्व का आवरण आवेगा उसको तू वर प्राप्त देह से सूक्ष्मतासहित लाँघता जावेगा | हे वधिक! इसी प्रकार तू कई सृष्टि लाँघ जावेगा, जो इन्द्रजाल हैं | जो दीर्घदर्शी हैं वे इनको असत्य जानते हैं और जो प्राकृतजन हैं उनको जगत् सत्य भासता है | ज्ञानवान् को मिथ्या भासता है, उस मिथ्या जगत् को तू लाँघता जावेगा और तहाँ जा स्थित होगा जहाँ अनन्तसृष्टि फुरती भासेंगी | जैसे समुद्र में अनेक तरंग उठते हैं, तैसे ही तुमको सृष्टि फुरती भासेंगी परन्तु जिसमें सृष्टि फुरती है उस अधिष्ठान का तुझको ज्ञान न होगा |
__________________
बेहतर सोच ही सफलता की बुनियाद होती है। सही सोच ही इंसान के काम व व्यवहार को भी नियत करती है। |
01-12-2012, 02:03 PM | #488 |
Special Member
|
Re: जीवन्मुक्तलक्षण वर्णन
वहाँ तू देखेगा कि मैं बड़ा उत्कृष्ट हुआ हूँ और जब तुझको ऐसा अभिमान उदय होगा तब साथ ही तप का फल वैराग्य भी उदय होगा और उसके साथ यह संस्कार तेरे हृदय में फुरेगा कि इससे तू उस शरीर का निरादर करेगा और कहेगा कि हा कष्ट हा कष्ट! हे देव! क्या शरीर तूने मुझको दिया है जगत् के अन्त लेने को जो मैंने शरीर बढ़ाया था सो तो अन्त कहीं न आया, क्योंकि अविद्या नष्ट न हुई | अविद्या तब नष्ट होती है जब ज्ञान होता है और आत्मज्ञान तब होता है जब सत्शास्त्रों का विचार और सन्तों का संग होता है जब संग और सत्शास्त्र मुझको प्राप्त होवें तब ज्ञान उपजेगा |
__________________
बेहतर सोच ही सफलता की बुनियाद होती है। सही सोच ही इंसान के काम व व्यवहार को भी नियत करती है। |
01-12-2012, 02:03 PM | #489 |
Special Member
|
Re: जीवन्मुक्तलक्षण वर्णन
यह तो मुझको ऐसा शरीर प्राप्त हुआ है कि बढ़ा भार उठाये फिरता हूँ और अनेक सुमेरु पर्वत भी इसके पास तृणवत् हैं | ऐसा उत्कृष्ट मेरा शरीर है, इस शरीर से मैं किसकी संगति करूँ और किस प्रकार शास्त्र का श्रवण करूँ? यह शरीर मुझको दुःख दायी हैं इससे इस शरीर का त्याग करूँ | हे वधिक! ऐसे विचारकर तू प्राणायाम करेगा और उसकी धारणा से शरीर त्याग देगा | जैसे पक्षीफल को खाकर गुठली को त्याग देता है और जैसे इन्द्र के वज्र से खण्डित हुए पर्वत गिरते हैं तैसे ही एकसृष्टि भ्रम में तेरा शरीर गिरेगा और उसके नीचे कई पर्वत, नदियाँ और जीव चूर्ण होंगे और वहाँ बड़ा खेद होगा, तब सब देवता चण्डिका का आराधन करेंगे और वह चण्डिका भगवती तेरे शरीर को भोजन कर जावेगी तब सृष्टि में फिर कल्याण होवेगा |
__________________
बेहतर सोच ही सफलता की बुनियाद होती है। सही सोच ही इंसान के काम व व्यवहार को भी नियत करती है। |
01-12-2012, 02:04 PM | #490 |
Special Member
|
Re: जीवन्मुक्तलक्षण वर्णन
इस वन में जो तमाल वृक्ष हैं उनके नीचे तू तप करेगा | यह मैंने तेरी भविष्य कहीं, अब जैसी तेरी इच्छा हो तैसे कर व्याध बोला, हे भगवन्! बड़ा कष्ट है कि मैं इतने खेद को प्राप्त होऊँगा, इससे कोई ऐसा उपाय करो जिससे यह भावना निवृत्त हो जावे | मुनीश्वर बोले, हे वधिक! जो कुछ वस्तु होनी है सो अन्यथा कदाचित् नहीं होती-जो कुछ शरीर की प्रारब्ध है सो अवश्य होती है जैसे चिल्ले से छूटा बाण तबतक चला जाता है जबतक उसमें वेग होता है और जब वेग पूर्ण हो जाता है तबतक पृथ्वी पर गिर पड़ता है
__________________
बेहतर सोच ही सफलता की बुनियाद होती है। सही सोच ही इंसान के काम व व्यवहार को भी नियत करती है। |
Bookmarks |
|
|