10-02-2014, 12:47 PM | #41 |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 242 |
Re: Indian Tour Of New Zealand
__________________
आ नो भद्रा: क्रतवो यन्तु विश्वतः (ऋग्वेद) (Let noble thoughts come to us from every side) |
14-02-2014, 10:16 AM | #42 |
VIP Member
|
Re: Indian Tour Of New Zealand
वेंलिंगटन. यहां बेसिन रिजर्व स्टेडियम में हो रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले का पहला दिन टीम इंडिया के नाम रहा। मेजबान की पहली पारी कुल 192 रन पर समेटने के बाद मेहमान इंडिया ने स्टंप्स तक 2 विकेट पर 100 रन बनाए। पहले दिन का खेल खत्म होने तक शिखर धवन 71 रन और नाइटवॉचमैन इशांत शर्मा 3 रन बनाकर नाबाद रहे।
शिखर धवन और इशांत शर्मा ने मिलकर पहला दिन इंडिया के नाम किया। धवन ने जहां बेहतरीन हाफ सेंचुरी लगाई, वहीं इशांत शर्मा ने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए 6 विकेट चटकाए। न्यूजीलैंड के लिए एक बार फिर केन विलियमसन बेस्ट बल्लेबाज साबित हुए, जिन्होंने 47 रन की पारी खेली। सस्ते में आउट हुए मुरली-पुजारा टीम इंडिया को पहला झटका महज 2 रन के योग पर लगा। आईपीएल नीलामी में राजस्थान द्वारा 1 करोड़ 20 लाख रुपए में खरीदे गए टिम साउथी ने ओपनर मुरली विजय को कुल 2 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। मुरली खराब शॉट खेलकर विकेटकीपर वाटलिंग को आसान कैच थमा बैठे। चेतेश्वर पुजारा ने शिखर धवन के साथ मोर्चा संभाल लिया था, लेकिन 25वें ओवर में पुजारा भी चूक गए। ट्रेंट बाउल्ट ने उन्हें बेहतरीन डिलिवरी पर lbw आउट किया। पवेलियन लौटने से पहले पुजारा ने धवन के साथ दूसरे विकेट के लिए 87 रन जोड़े। कीवी टीम 192 पर ऑलआउट इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी की घातक गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की पहली पारी 192 रन पर समेट दी। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। इशांत ने शमी के साथ मिलकर अपने कप्तान के निर्णय को सही ठहराते हुए 6 विकेट झटके। कीवी ओपनर हामिश रदरफोर्ड ने पीटर फुल्टन के साथ पहले विकेट के लिए 23 रन जोड़ लिए थे, लेकिन 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर इशांत शर्मा ने उन्हें शॉर्ट बॉल पर ट्रैप कर लिया। रदरफोर्ड गेंद को समझ नहीं पाए। बॉल उनके ग्लव्स की चूमती हुई हवा में उछली। स्लिप फील्डर मुरली विजय ने कैच लेने में कोई गलती नहीं की। रदरफोर्ड 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इशांत का अगला ओवर और भी घातक रहा। उन्होंने दूसरे ओपनर पीटर फुल्टन को दूसरी ही गेंद पर lbw आउट कर दिया। न्यूजीलैंड ने 23वें ओवर की पहली गेंद तक अपने 4 विकेट कुल 45 रन के योग पर गंवा दिए थे। केन विलियमसन ने 47 रन की पारी खेलकर न्यूजीलैंड को 133 रन के स्कोर तक पहुंचाया। उनके अलावा जेम्स नीशाम और टिम साउथी ने क्रमशः 33 व 32 रनों की उपयोगी पारियां खेलीं। इन तीन के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं सका। इंडिया के लिए इशांत शर्मा ने 51 रन देकर 6 विकेट चटकाए। मोहम्मद शमी ने 70 रन के खर्च पर 4 विकेट झटके। दो नोबॉल ने बिगाड़ा खेल न्यूजीलैंड की पारी के दौरान दो नोबॉल गेंदों पर विकेट गिरे, जिसे अंपायर ने अमान्य कर दिया। इसमें पहला वाकया जहीर के साथ हुआ। वहीं दूसरी बार घातक फॉर्म में चल रहे इशांत के साथ घटा। यदि इन दोनों ही गेंदों पर विकेट मिल जाते तो न्यूजीलैंड की टीम को समेटने में आसानी होती थी।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
Bookmarks |
|
|