17-03-2012, 03:01 AM | #5061 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
नई दिल्ली। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने कहा कि बजट का बुनियादी तत्व भोजन का अधिकार से सम्बंधित है, जिससे बड़ी संख्या में लोगों और किसानों को फायदा मिलेगा। महिलाओं के सशक्तिकरण पर भी विशेष ध्यान दिया गया है और बजट में महिलाओं एवं बच्चों जैसे संवेदनशील तबकों के हितों को तवज्जो दी गई है। सोनी ने कहा कि देश की परिस्थितियों को देखते हुए यह एक प्रभावी बजट है, जिसमें आम लोगों के हितों को तवज्जो दी गई है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
17-03-2012, 03:02 AM | #5062 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
सराहनीय बजट : सिब्बल
नई दिल्ली। मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा कि यह कठिन वर्ष में पेश किया गया सराहनीय बजट है, जिसके सोच समझकर और भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें राजकोषीय घाटे को 5.9 प्रतिशत से घटाकर 5.1 प्रतिशत करने का प्रस्ताव किया गया है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
17-03-2012, 03:02 AM | #5063 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
वैश्विक मंदी के दौर में बेहतर बजट : नारायणसामी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री वी. नारायणसामी ने कहा कि बजट में कृषि क्षेत्र की ओर विशेष ध्यान दिया गया है। सड़कों, बिजली संयंत्रों के लिए भारी निवेश का प्रस्ताव किया गया है। छात्रों को दिए जाने वाले ऋण के लिए एक संचित निधि निर्मित की गई है। वैश्विक मंदी के इस दौर में प्रणव ने बेहतर संभव बजट का प्रस्ताव किया है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
17-03-2012, 04:32 AM | #5064 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
विद्या का नृत्य लावणी नर्तकियों को दिखाया जाएगा
नई दिल्ली। अभिनेत्री विद्या बालन ‘फेरारी की सवारी’ फिल्म में अपने पहले आइटम नंबर को लावणी नर्तकियों को दिखाएंगी ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि यह बिल्कुल सटीक है। चौंतीस वर्षीय अभिनेत्री कोल्हापुरी नर्तकियों के एक समूह से ‘माला जाओ दया ना घारी’ गाने के लिए प्रामाणिक लावणी चरण सीख रही हैं और उन्होंने फैसला किया कि सुनहले पर्दे पर आने से पहले वह इस गाने को उनके समक्ष प्रदर्शित करेंगी। निर्देशक राजेश मापुसकार ने कहा कि हम चाहते हैं कि यह गाना पूरी तरह प्रामाणिक लगे। हम पहली परीक्षण स्क्रीनिंग के लिए कोल्हापुर की लावणी नर्तकियों के एक समूह के साथ बातचीत कर रहे हैं। इस फिल्म में मुख्य किरदार में शरमन जोशी हैं। फिल्म के निर्माता विधु विनोद चोपड़ा हैं। विद्या ने इस नृत्य के चरण को सीखने के लिए कोल्हापुर के एक ट्रुप के साथ तीन सप्ताह बिताए।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
17-03-2012, 04:33 AM | #5065 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
खेल संघों से जुड़े अफसरों में हड़कंप
जयपुर। विभिन्न खेल संघों में पदाधिकारी बने बैठे अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। ऐसा विधानसभा में पूछे जाने वाले एक सवाल को लेकर हुआ है जिस पर कार्मिक विभाग ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा के तमाम अधिकारियों से तत्काल पूरी जानकारी देने को कहा है। भाजपा विधायक कालीचरण सर्राफ ने एक सवाल में जानना चाहा है कि राज्य में कितने अधिकारी ऐसे हैं जो सरकार से अनुमति लेकर खेल संघों में पदाधिकारी हैं। वर्ष 2006 में जारी एक सरकारी परिपत्र के अनुसार अधिकारियों को संघों के पदाधिकारी बनने से पहले सरकार से अनुमति लेना जरूरी है। सर्राफ ने ऐसे तमाम अधिकारियों की जानकारी मांगी है जो बिना अनुमति संघों से जुड़े हैं और यह भी जानना चाहा है कि बिना अनुमति पदाधिकारी बने अधिकारियों के खिलाफ सरकार ने क्या कार्रवाही की है। कार्मिक विभाग ने शुक्रवार को आवश्यक परिपत्र जारी कर अधिकारियों से इस बारे में तत्काल जानकारी मांगी है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
17-03-2012, 04:33 AM | #5066 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
ब्लाइन्ड मर्डर का हत्यारा पुलिस की गिरफ्त में
सिरोही। जिले की पुलिस ने ब्लाइण्ड मर्डर का पर्दाफाश कर हत्या के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। सिरोही जिले के पुलिस अधीक्षक कैलाशचन्द्र विश्नोई ने बताया कि 10 मार्च को पिण्डवाडा थाना पुलिस ने कांटल नदी की झाड़ियों में अज्ञात महिला की लाश पड़ी होने की सूचना आस पास के लोगों से प्राप्त होने पर महिला की शिनाख्त एवं गहन अनुसंधान करने के निर्देश दिए। विश्नोई ने बताया कि शिनाख्त करने पर मृतका की पहचान मोवनी उर्फ मोवी पत्नी पेमाराम गरासिया निवासी पाटीया थाना बेकरीया जिला उदयपुर के रूप में हुई। उसकी लाश का पोस्टमार्टम कराने पर मृतका की हत्या गला दबाकर किया जाना पाया गया। उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस टीम द्वारा इस सनसनीखेज घटना को चुनौती के रूप में लेते हुए गहनता से अन्वेषण शुरू किया गया। संदिग्ध देवाराम जिसको घटना के दिन उक्त मृतका के साथ देखा गया था को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने सारा राज उगल दिया। आरोपी देवाराम (30 ) निवासी निचला साबेला ने मृतका की हत्या करना कबूल किया। आरोपी से हत्या के कारणों की जानकारी एवं हत्या के बाद मृतका के पास से चोरी किए जेवर के बारे में विस्तृत तफ्तीश की जा रही है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
17-03-2012, 04:34 AM | #5067 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
भारतीय लेखक नेपाल में सम्मानित
काठमांडू। नेपाल के राष्ट्रपति डा. रामबरन यादव ने गुरु-शिष्य संबंधों पर आधारित भारतीय आध्यात्मिक पुस्तक काशी मरणान्मुक्ति को वैश्विक धरोहर की संज्ञा देते हुए इसके लेखकों मनोज ठक्कर एवं रश्मि छाजेड़ को कल सम्मानित किया। यादव ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच गंगा, यमुना, हिमालय और गीता एक सेतु के रूप में काम करते हैं और यह पुस्तक इसी सांस्कृतिक एकता को प्रदर्शित करती है। उन्होंने कहा कि ठक्कर जैसे विद्वान गुरु की जरूरत आज पूरी दुनिया को है। उनका काम एक मिसाल है और सम्मानयोग्य है। इस अवसर पर ठक्कर ने कहा कि उनकी पुस्तक में कर्मकाण्ड के बजाय अध्यात्म की लक्ष्य प्रधानता पर बल दिया गया है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
17-03-2012, 04:34 AM | #5068 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
जेल में कैदियों का हंगामा, पथराव, सुरक्षाकर्मी घायल
कानपुर। रमाबाईनगर जिले में एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद आज वहां की जिला जेल में जमकर हंगामा और पथराव किया, जिसमें एक पुलिसकर्मी और एक बंदी रक्षक घायल हो गया। कैदियों ने जेल के कुछ सुरक्षाकर्मियों को कुछ समय तक बंधक भी बनाए रखा और बाद में बल प्रयोग करते हुए कैदियों के कब्जे से सुरक्षाकर्मियों को छुड़वाया। घटना की सूचना पाकर जिले के सभी आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए और करीब चार घंटे बाद मामला शांत हुआ, लेकिन जेल में अब भी तनाव बना हुआ है, जिसको देखते हुए वहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जिस कैदी की मौत के बाद जेल में यह हंगामा हुआ, उसके मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। कैदी की मौत के मामले में जेल में बंद कुछ कैदियों की शिकायत के बाद जेल के सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के भी आदेश दिए गए हैं। रमाबाईनगर के जिलाधिकारी मयूर माहेश्वरी ने बताया कि जेल में हत्या के आरोप में बंद कैदी रामसरन भदौरिया (52) को कल अदालत पेशी पर ले जाया गया था और आज सुबह जेल में उसकी मौत हो गई। खबर जैसे ही जेल में फैली जेल में बंद कैदियों ने हंगामा और पथराव शुरू कर दिया। पथराव के कारण जेल का एक सिपाही ब्रजनंदन लाल और एक बंदी रक्षक अतर सिंह शाक्य घायल हो गया। जेल सूत्रों का कहना है कि जेल में बंद कैदियों का आरोप था कि कैदी रामसरन भदौरिया की जेल के अधिकारियों द्वारा बुरी तरह से पिटाई की गई थी, जिससे उसकी मौत हुई थी। जेल में बंद कैदी अपने एक साथी की मौत से इतने उत्तेजित हो गए थे कि उन्होंने कई घंटों तक जेल पर कब्जा कर लिया और तीन सुरक्षाकर्मियों को बंधक बना लिया।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
17-03-2012, 04:34 AM | #5069 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
एंटीक के मेले में चीन पर होंगी सबकी निगाहें
द हेग। नीदरलैंड्स में पुरावस्तुओं (एंटीक) के दुनिया के सबसे बड़े मेले ‘यूरोपियन फाइन आर्ट फेयर’ की शुरुआत होने वाली है और इसमें सबकी निगाहें चीन की ओर ही टिकी होंगी। मेले की शुरुआत से ठीक पहले प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक कला और पुरावस्तुओं के बाजार में अब तक चीन ने अगुवाई की है। मेले के आयोजकों की ओर से प्रकाशित इस रिपोर्ट में कहा गया है कि पुरावस्तुओं से जुड़े दुनिया भर के बाजार की 30 फीसदी हिस्सेदारी पर चीन अपना दावा करता है। नीदरलैंड्स के दक्षिणी शहर ‘मासत्रिच्त’ में पुरावस्तुओं के संकलन के शौकीनों के लिए इस मेले का आयोजन किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में कला और पुरावस्तुओं के सबसे बड़े बाजार के तौर पर साल 2011 में चीन ने अमेरिका को पीछे छोड़ दिया। नीलामी और डीलरों की ओर से की गयी बिक्री के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला गया है। इस बाजार में अब अमेरिका की हिस्सेदारी 29 फीसदी रह गई है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
17-03-2012, 04:35 AM | #5070 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
एनसीटीसी पर मुख्यमंत्रियों की बैठक 16 अप्रेल को संभव
अगरतला। केंद्र सरकार प्रस्तावित राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधक केंद्र (एनसीटीसी) पर चर्चा के लिए 16 अप्रैल को मुख्यमंत्रियों की बैठक बुला सकती है। त्रिपुरा के मुख्य सचिव एस.के.पांडा ने यहां शुक्रवार को कहा, केंद्र एनसीटीसी की स्थापना के मामले के बारे में चर्चा के लिए 16 अप्रैल को मुख्यमंत्रियों की बैठक बुला सकता है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मानिक सरकार अन्य मुख्यमंत्रियों के साथ हैं जो एनसीटीसी आदेश का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने यह कहते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र भेजा था कि इस एकतरफा फैसले से केवल गलतफहमी पैदा होगी। पांडा के अनुसार केंद्रीय गृहसचिव आर.के.सिंह ने 12 मार्च को नई दिल्ली में राज्यों के मुख्य सचिवों और महानिदेशकों की बैठक में कहा था कि एनसीटीसी पर अंतिम फैसला मुख्यमंत्रियों की बैठक के बाद किया जाएगा।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
Bookmarks |
Tags |
current affairs, current news, hindi news, indian news, latest news, local news, online news, taza khabar |
|
|