01-12-2012, 02:06 PM | #501 |
Special Member
|
Re: जीवन्मुक्तलक्षण वर्णन
__________________
बेहतर सोच ही सफलता की बुनियाद होती है। सही सोच ही इंसान के काम व व्यवहार को भी नियत करती है। |
01-12-2012, 02:06 PM | #502 |
Special Member
|
Re: जीवन्मुक्तलक्षण वर्णन
इसलिये आप भी सदा आत्मपद का अभ्यास करें तो उससे आत्मपद प्राप्त होगा इतना कह फिर मुनीश्वर बोले हे वधिक! इस प्रकार तू सिद्ध राजा होगा और मन्त्री तुझको उपदेश करेगा तब तू राज्य को त्यागकर वन में जावेगा और उपदेश करनेवाला मन्त्री दूसरे मन्त्रियों और सेनासंयुक्त तुझको कहेंगे कि तू राज्य कर परन्तु तेरा चित्त विरक्त होगा और तू राज्य अंगीकार न करेगा उस वन में किसी सन्त के स्थान में जाकर तू स्थित होगा और परम वैरागसंपन्न होगा तब उनकी कथा और प्रसंग तुझको स्पर्श करेगी | यदि सन्तों से कुछ न माँगिये तो भी वे अमृत-रूपी वचनों की वर्षा करते हैं-जैसे पुष्पों से वे माँगे सुगन्ध प्राप्त होती है तैसे ही सन्तजनों से माँगे बिना ही अमृत प्राप्त होता है |
__________________
बेहतर सोच ही सफलता की बुनियाद होती है। सही सोच ही इंसान के काम व व्यवहार को भी नियत करती है। |
01-12-2012, 02:06 PM | #503 |
Special Member
|
Re: जीवन्मुक्तलक्षण वर्णन
जब मनुष्य सन्तों के अमृत वचन सुनता है तब उसको विचार उत्पन्न होता है कि `मैं कौन हूँ' `यह जगत् क्या है'और `जगत् किससे उपजा है' निदान तू उनका उपदेश पाकर इस प्रकार जानेगा कि मैं अचेत चिन्मात्र स्वरूप हूँ और जगत् मेरा आभास है | चित्त का फुरना ही जगत् का कारण है सो चित्त ही मेरे में नहीं है तो जगत् कैसे हो? जगत् तो मेरे में नहीं है मैं अपने ही आप में स्थित हूँ | हे वधिक! इस प्रकार जब तू सब अर्थों से मन को शून्य करके अपने स्वरूप में स्थित होगा तब परमानन्द निर्वाण पद को प्राप्त होगा |
__________________
बेहतर सोच ही सफलता की बुनियाद होती है। सही सोच ही इंसान के काम व व्यवहार को भी नियत करती है। |
01-12-2012, 02:07 PM | #504 |
Special Member
|
Re: जीवन्मुक्तलक्षण वर्णन
मुनिश्वर बोले, हे वधिक! इस प्रकार तेरी भावी है सो सब मैंने तुझसे कही आगे जो भला जानता हो सो कर | अग्नि बोले, हे राजन्, विपश्चित्! इस प्रकार जब मुनीश्वर ने वधिक से कहा तब वह आश्चर्यमान् हुआ और वहाँ से उठकर मुनीश्वर सहित स्नान को गया | निदान दोनों तप करने और शास्त्र को विचारने लगे तब कुछ काल के उपरान्त मुनीश्वर निर्वाण हो गया और केवल वधिक ही तप करने को समर्थ हुआ कि किसी प्रकार मेरी अविद्या नष्ट हो |
__________________
बेहतर सोच ही सफलता की बुनियाद होती है। सही सोच ही इंसान के काम व व्यवहार को भी नियत करती है। |
01-12-2012, 02:07 PM | #505 |
Special Member
|
Re: जीवन्मुक्तलक्षण वर्णन
हे राजन्, विपश्चित्! सौ युग पर्यन्त जब वधिक ने तप किया तब ब्रह्माजी देवताओं को साथ लेकर आये और बोले कि कुछ वर माँग, तब उस वधिक ने कहा कि मेरा शरीर बड़ा हो और में अविद्या को देखूँ | हे राजन्! यद्यपि वधिक ने जाना कि इस वर के माँगे से मेरा भला नहीं है परन्तु दृढ़ भावना के बल से जानकर भी यही वर माँगा कि घड़ी-घड़ी में मेरा शरीर योजन पर्यन्त बढ़े | ब्रह्माजी ने कहा कि ऐसे ही होगा | इस प्रकार कहकर जब ब्रह्माजी अन्तर्धान हो गये तब उसका शरीर बढ़ने लगा और एक घड़ी में एक योजन बढ़ते बढ़ते कल्पपर्यन्त बढ़ता गया और कई ब्रह्माण्डों पर्यन्त चला गया पर जिस ओर को वह देखे उस ओर अविद्या रूपी अनन्त सृष्टियाँ उसे दीखें |
__________________
बेहतर सोच ही सफलता की बुनियाद होती है। सही सोच ही इंसान के काम व व्यवहार को भी नियत करती है। |
01-12-2012, 02:07 PM | #506 |
Special Member
|
Re: जीवन्मुक्तलक्षण वर्णन
निदान जब वह चलते चलते थका तब उसने विचारा कि अविद्या का तो अन्त नहीं आता इस शरीर को मैं कहाँ तक उठाये फिरूँ अब इसका त्याग करूँ तब आत्मपद को प्राप्त होऊँगा | हे राजन्, विपश्चित्! तब उसने प्राण को ऊर्ध्व खैंचकर शरीर को त्याग दिया वही शरीर यहाँ आन पड़ा है | जिस ब्रह्माण्ड से यह गिरा है वह हमारे स्वप्ने की सृष्टि है अर्थात् यह अन्य सृष्टि का था इसकी इस सृष्टि में स्वप्नवत् प्रतिभा हुई थी और यहाँ जाग्रत् सृष्टि में आन पड़ा है और पृथ्वी, पहाड़ आदि सब नाश कर डाले हैं जहाँ से यह गिरा है वहाँ आकाश में तरुवरे की नाईं भासता था और यहाँ इस प्रकार गिरा है जैसे इन्द्र का वज्र हो |
__________________
बेहतर सोच ही सफलता की बुनियाद होती है। सही सोच ही इंसान के काम व व्यवहार को भी नियत करती है। |
01-12-2012, 02:07 PM | #507 |
Special Member
|
Re: जीवन्मुक्तलक्षण वर्णन
हे विपश्चितों में श्रेष्ठ! वही वधिक का महाशव था | जब उसका शरीर गिरा तब भगवती ने उसका रक्तपान किया इसलिये उसका नाम रक्ता भगवती हुआ और जो शरीर की सामग्री रही सो पृथ्वी हुई | जब चिरकाल व्यतीत हुआ तब मृत्तिका पृथ्वी हो गई और उस पृथ्वी का नाम मेदिनी पड़ा | ब्रह्माजी ने जो नवीन सृष्टि रची है उस पृथ्वी पर अब कल्याण हुआ है इससे अब जहाँ तेरी इच्छा हो वहाँ जा और मैं भी अब जाता हूँ | इन्द्र को यज्ञ करना है और उसने मेरा आवाहन किया है वहाँ मैं जाता हूँ |
__________________
बेहतर सोच ही सफलता की बुनियाद होती है। सही सोच ही इंसान के काम व व्यवहार को भी नियत करती है। |
01-12-2012, 02:07 PM | #508 |
Special Member
|
Re: जीवन्मुक्तलक्षण वर्णन
भास बोले, हे राजन्, दशरथ! इस प्रकार मुझको कहकर अग्नि देवता अन्तर्धान हो गये | जैसे महाश्याम मेघ से दामिनी चमत्कार करके अन्तर्धान हो जाती है तैसे ही अग्नि जब अन्तर्धान हो गया तब मैं वहाँ से चला और एक सृष्टि में गया तो वहाँ और प्रकार के शास्त्र और और ही प्रकार के प्राणी थे | फिर आगे और सृष्टि में गया वहाँ ऐसे प्राणी देखे कि जिनकी टाँगे काष्ठ की और आचार मनुष्य का था | आगे और सृष्टि में गया तो उसमें लोगों के शरीर तो पाषाण के थे पर दौड़ते और व्यवहार करते थे | उसके उपरान्त और सृष्टि में गया तो वहाँ शास्त्ररूपी उनको मूर्ति थी |
__________________
बेहतर सोच ही सफलता की बुनियाद होती है। सही सोच ही इंसान के काम व व्यवहार को भी नियत करती है। |
01-12-2012, 02:08 PM | #509 |
Special Member
|
Re: जीवन्मुक्तलक्षण वर्णन
उनके आगे गया तो वहाँ क्या देखा कि प्राणी बैठे ही रहते हैं और बल से वार्ता करते हैं परन्तु न कुछ खाते हैं और न पीते हैं | हे राजन् दशरथ! इस प्रकार जब मैं चिरकाल पर्यन्त फिरता रहा परन्तु अविद्या का अन्त कहीं न आया तब मैंने विचार किया कि आत्मज्ञानी हो रहूँ तब अन्त आवेगा और किसी प्रकार अन्त न आवेगा | इस प्रकार विचार करके मैं एक वन में गया और ज्ञान की सिद्धि के लिये तप करने लगा | जब कुछ काल तप किया तब चित्त में यह उपजी कि किसी प्रकार सन्तों के निकट जाऊँ तो उनकी संगति से मुझको शान्तिपद प्राप्त होगा | हे राजन्! ऐसे विचार कर मैं वहाँ से चला और कल्पवृक्ष के वन में आया तो वहाँ एक पुरुष मुझको मिला और उसने कहा
__________________
बेहतर सोच ही सफलता की बुनियाद होती है। सही सोच ही इंसान के काम व व्यवहार को भी नियत करती है। |
01-12-2012, 02:08 PM | #510 |
Special Member
|
Re: जीवन्मुक्तलक्षण वर्णन
हे साधो! तू कहाँ चला है, मेरे निकट तो आ? तब मैंने उससे पूछा कि तू कौन है? तब उसने कहा कि मैं तेरा तप हूँ जो तूने किया है अब तू कुछ वर माँग सो मैं तुझको दे दूँ | तब मैंने कहा कि हे साधो! मेरी इच्छा यही है कि मैं आत्मपद को प्राप्त होऊँ | उसने कहा हे साधो! अब मुझे एक जन्म और मृग का पाना है | जब वह तेरा शरीर अग्नि में जलेगा तब तू मनुष्य शरीर पावेगा और ज्ञानवानों की सभा में जावेगा | उस सभा में जब तू मनुष्य शरीर धरेगा तब तुझे सब जन्मों और क्रियाओं की स्मृति हो आवेगी और स्वरूप की प्राप्ति होगी इसलिये तू अब मृग शरीर धारण कर | हे राजन् दशरथ! इस प्रकार जब उसने कहा तब मैंने चिन्तना की कि मृग होऊँ और मुझे स्वरूपरूप प्रतिमा फुरी कि मैं मृग हो गया |
__________________
बेहतर सोच ही सफलता की बुनियाद होती है। सही सोच ही इंसान के काम व व्यवहार को भी नियत करती है। |
Bookmarks |
|
|