![]() |
#5901 |
Super Moderator
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]() वाशिंगटन। राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी की ओर से अपनी दावेदारी मजबूत करते हुए मिट रोमनी ने आज तीन प्रांतों विस्कोन्सिन, मैरीलैंड और वाशिंगटन डीसी में प्राथमिक चरण में जीत हासिल कर ली। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए नवंबर में चुनाव होने हैं। अपनी पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने के लिए रोमनी को 1144 प्रतिनिधियों का समर्थन चाहिए, ताकि वह मौजूदा राष्ट्रपति बराक ओबामा को चुनौती दे सकें। इन तीन प्रांतों में विजय के साथ ही उन्होंने आधा समर्थन हासिल कर लिया है। इस जीत के बाद 65 वर्षीय रोमनी ने तीनों राज्यों को धन्यवाद दिया। पेन्सिलवेनिया के पूर्व सीनेटर रिक सैंटोरम को तीनों राज्यों में हार का सामना करना पड़ा। अब उनकी उम्मीदें पेन्सिलवेनिया पर टिकी हुई हैं, जहां 24 अप्रेल को चुनाव होने हैं। उन्होंने कहा कि पेन्सिलवेनिया के चुनावों में तीन हफ्ते का समय है और अपनी जीत के लिए पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रांत में जीत मिल जाने के बाद मई में अलग परिदृश्य होगा। उधर, मैसाचुएट्स के पूर्व गवर्नर रोमनी ने अपने भाषण में ओबामा प्रशासन पर हमला बोलना जारी रखा। उन्होंने आरोप लगाया कि ओबामा अपने वायदों को पूरा करने में नाकाम रहे हैं। रोमनी ने कहा कि ओबामा ने कहा था कि वह एकजुटता पर जोर देंगे और वह मतभेद पैदा करने वाले नहीं बनेंगे, लेकिन ओबामा अपने इस वादे को पूरा करने में बुरी तरह से नाकाम रहे। उन्होंने कहा कि अमेरिका को एक नेता की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमें समाधान की जरूरत है न कि बहानों की। उन्होंने कहा कि हमें ऐसे राष्ट्रपति की जरूरत है, जो आगे बढ़ कर नेतृत्व करे। हमें ऐसा नेतृत्व नहीं चाहिए, जो दूसरों पर दोष मढ़े। उन्होंने कहा कि हमें ऐसा व्यक्ति चाहिए, जो हमारी आकांक्षाओं और सपनों की बात करे न कि हमारी चिंताओं और भय की। तीन प्रांतों में रोमनी की जीत के बाद अमेरिकी मीडिया के अनुसार राष्ट्रपति चुनाव के लिए उनके पार्टी उम्मीदवार बनने की संभावना काफी बढ़ गई है। इससे सैंटोरम पर भी दबाव बढ़ गया है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
![]() |
![]() |
![]() |
#5902 |
Super Moderator
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
आज रीगन भी न जीत पाते : ओबामा
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि यदि आज रोनाल्ड रीगन भी रिपब्लिकन पार्टी से चुनाव लड़ते, तो वह भी नहीं जीत पाते। अपने संभावित प्रतिद्वंद्वी मिट रोमनी के खिलाफ एक संबोधन में ओबामा ने कल यह बात कही। उन्होंने कहा कि नवंबर में होने वाले चुनाव ‘डेमोक्रेट’ जो सरकार का सहयोग लेकर लोगों की सफलता में मदद करना चाहते हैं और ‘रिपब्लिकन’ जो लोगों को संघर्ष करने के लिए छोड़ देंगे, के बीच एक लड़ाई है। द एसोसिएटेड प्रेस की वार्षिक बैठक में ओबामा ने रिपब्लिकन पार्टी के प्रतिद्वंद्वी द्वारा सुझाई गई बजट योजना को नकार दिया और कहा कि यह पतन की ओर जाने का मसौदा है। उधर, अपने प्रचार अभियान के दौरान रिपब्लिकन पार्टी के अध्यक्ष रींस प्रहबस ने कहा कि ओबामा अब अपनी ‘उम्मीद’ और ‘बदलाव’ के नारे को भूल चुके हैं। उन्होंने कहा कि ओबामा एक उदासीन और खर्र्चीले राष्ट्रपति रहे हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
![]() |
![]() |
![]() |
#5903 |
Super Moderator
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
आतंक के सहयोगी को कैद
वाशिंगटन। पाकिस्तानी-कनाडाई नागरिक को सिख आतंकी समूह खालिस्तान कमांडो फोर्स (केसीएफ) का सहयोग करने के जुर्म में 14 साल के कारावास की सजा सुनाई गई है। इस समूह पर भारत में कई हत्याएं और विस्फोट करने का आरोप है। अमेरिका के ब्रुकलिन स्थित एक संघीय अदालत ने वर्ष 2006 में 50 वर्षीय खालिद अवान को केसीएफ को वित्तीय सहायता मुहैया कराने का दोषी ठहराया था। वर्ष 2007 में उसे 14 साल कारावास की सजा दी गई। अभियोजन पक्ष की ओर से दायर याचिका के बाद अपीलीय अदालत ने निचली अदालत को यह आदेश दिया कि ‘आतंक को बढ़ावा’ देने पर गौर करते हुए उसे और लंबी सजा दी जाए। एक संघीय न्यायालय ने आतंक के आरोप में कल अवान को फिर 14 साल कारावास की सजा सुनाई। न्याय मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार कल हुई सुनवाई में अदालत ने यह फैसला सुनाया कि अवान के तीनों अपराध आतंक को बढ़ावा देने की नीयत से किए गए थे। एफबीआई की ओर से जारी बयान के अनुसार केसीएफ में ऐसे आतंकी शामिल हैं, जो पंजाब में अलग सिख राज्य की मांग करते हैं और वर्ष 1986 में अपनी स्थापना के बाद से भारत में हजारों लोगों की मौत के जिम्मेदार हैं। यह संगठन वर्ष 1995 में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या में भी शामिल था।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
![]() |
![]() |
![]() |
#5904 |
Super Moderator
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
अलकायदा के न्यूयार्क वापस आने की चेतावनी, जांच कर रहा है अमेरिका
न्यूयार्क। अमेरिका के अधिकारी इंटरनेट पर डाली गई उस तस्वीर की जांच कर रहे हैं, जिसमें सूर्यास्त के वक्त मैनहट्टन की एक इमारत के सामने आतंकी संगठन अलकायदा के न्यूयार्क वापस आने की चेतावनी दी गई है। फिल्मी अंदाज में बनाई गई इस तस्वीर को कल अलकायदा के इंटरनेट फोरम पर डाला गया है। इस पर लिखा गया संदेश है ‘जल्द ही अलकायदा फिर से न्यूयार्क आ रहा है।’ उधर न्यूयार्क के पुलिस आयुक्त रेमंड केली ने कहा है कि शहर को अभी कोई खतरा नहीं है और विभाग इस बात की जांच कर रहा है कि क्या यह संदेश वास्तव में सुरक्षा के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि यह तस्वीर इस बात की याद दिलाती है कि न्यूयार्क आतंकी समूहों का प्रमुख निशाना है। उपायुक्त पॉल ब्राउनी ने कहा कि जब तक हम इस तस्वीर के सूत्र के बारे में पता नहीं लगा लेते, हम शहर के खिलाफ हर चेतावनी को गंभीरता से लेंगे। एनवाईपीडी के खुफिया विभाग की साइबर शाखा इसके स्रोत और इसके अर्थ की जांच कर रही है। उधर, संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने भी कहा है कि इस वक्त न्यूयार्क शहर को विश्वसनीय तौर पर कोई खतरा नहीं है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
![]() |
![]() |
![]() |
#5905 |
Super Moderator
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
अलकायदा की वेबसाइटों पर हुआ सायबर हमला
सिडनी। आतंकवादी संगठन अलकायदा को लेकर हैकरों की दुनिया में भी रोष बढ़ता जा रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जाता है कि एक संभावित हैकर हमले के बाद अलकायदा की प्रमुख वेबसाइटें एक सप्ताह के लिए बंद पड़ गर्इं। आस्ट्रेलियाई दैनिक सिडनी र्मानिंग हेराल्ड ने बेंडेइस विश्वविद्यालय के शोधकर्ता एरन जेलिन के हवाले से इस बात का खुलासा किया है। जेलिन ने बताया है कि हैकरों ने अल फिदा और शमुख अल इस्लाम जैसी दो प्रमुख वेबसाइटों के साथ-साथ अलकायदा के इंटरनेट पर मौजूद दूसरे ठिकानों को मार्च के आखिर में धराशायी कर दिया। उन्होंने बताया कि इस्लामी कट्टरपंथ में यकीन रखने वाले व्यक्तियों के लिए ये वेबसाइटें खास मायने रखती हैं, क्योंकि इसी से उन्हें अलकायदा के संदेश समय-समय पर मिलते रहते हैं। अलकायदा की वेबसाइटों के इतने लंबे समय तक बंद रहने से सीधे तौर पर पता चलता है कि यह सायबर हमला काफी बड़ा था और इसने वेबसाइटों के आंतरिक ढांचे को प्रभावित किया था। जेलिन ने बताया कि अलकायदा की एक तीसरी वेबसाइट अंसार अल मुजाहिदीन तीन दिनों के अंदर ठीक हो गई थी, लेकिन शमुख अल इस्लाम सोमवार तक ही ठीक हो पाई। हालांकि वेबसाइट ने ठीक होने के बाद सुचारु ढंग से काम करना शुरू नहीं किया है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
![]() |
![]() |
![]() |
#5906 |
Super Moderator
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
बॉस के मोटे वेतन से मातहत भी खुश
लंदन। अगर आपके बॉस को ज्यादा वेतन मिलता है यह आपके लिए भी खुश होने की बात है। नए शोध का तो कहना है कि ऐसे बॉस जिनको बढिया तनख्वाह मिलती है उनके जूनियर कर्मचारी भी काफी प्रसन्न रहते हैं। वास्तव में युवा कर्मचारी अपने वरिष्ठ सहयोगियों को मिलने वाली मोटी राशि पर ईर्ष्यालु होने के बजाए अपने-आपको और ज्यादा उत्साहित महसूस करते हैं। बहरहाल, सेंट एंड्रयूज विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्री का यह भी कहना है कि यह तब लागू होता है, जब कामगार 45 वर्ष से कम उम्र के होते हैं। ऐसा इसलिए कि इन कर्मचारियों को लगता है कि उन्होंने करियर में आगे बढने का अवसर गंवा दिया। ‘डेली मेल’ ने शोध के सह लेखक प्रोफेसर फिलेक्स फित्जरोय के हवाले से बताया है कि ज्यादा पगार पाने वालों को लेकर 45 से ज्यादा उम्र के कर्मचारियों में आत्मविश्वास और आत्म संतुष्टि कम हो जाती है। अध्ययन से पता चलता है कि नकारात्मक प्रभाव केवल उम्रदराज कर्मचारियों के बीच ही पाया जाता है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
![]() |
![]() |
![]() |
#5907 |
Super Moderator
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
वायुसेना को लेजर गाइडेड बम की आपूर्ति करने का सौदा मिला लाकहीड को
नई दिल्ली। अमेरिका की रक्षा उपकरण बनाने वाली कंपनी लाकहीड मार्टिन को भारतीय वायुसेना के जगुआर लड़ाकू विमानों के बेड़े के लिए लेजर गाइडेड बमों की आपूर्ति करने का सौदा मिला है। यह सौदा 100 करोड़ रूपए से अधिक का होने की उम्मीद है। वायुसेना की बंकर नष्ट करने वाले इन 100 से अधिक बमों को जगुआर युद्धक विमानों में इस्तेमाल की योजना है। इनकी मदद से शत्रु के सुरिक्षत ठिकानों को नष्ट किया जा सकता है। लाकहीड मार्टिन इंडिया के प्रमुख रोजर रोज ने बताया कि हम भारतीय वायुसेना को एलजीबी की आपूर्ति के सौदे में सबसे कम बोलीदाता के रूप में उभरे। हमने जगुआर के लिए अपने पेववे 2 की पेशकश की है तथा इस दिशा में सौदे के लिए बातचीत जारी है। वायुसेना ने एलजीबी के लिए प्रस्ताव के लिए वैश्विक अनुरोध आमंत्रित किया था। इसमें लाकहीड ने रायथन और एक इस्राइली मिसाइल निर्माता ने निविदा प्रक्रिया में हिस्सा लिया। कड़ी सतह को भेदने की क्षमता वाले एलजीबी का इस्तेमाल ठोस रनवे और कड़ी सुरक्षा वाले स्थलों को नष्ट करने के लिए किया जा सकता है। एलजीबी गाइडेड प्रोजेक्टाइल होते हैं। लक्षित निशानों पर सटीकता से प्रहार करने के लिए इसमें लेजर का इस्तेमाल किया जाता है। भारतीय वायुसेना ने 1999 के करगिल युद्ध में पाकिस्तानी चौकियों पर इनका सटीक इस्तेमाल किया था। इससे पहले भारतीय वायुसेना को इन बमों की रायथन ने आपूर्ति की थी।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
![]() |
![]() |
![]() |
#5908 |
Super Moderator
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
जरदारी की भारत यात्रा से अत्यधिक आशा लगाने की जरूरत नहीं : देसाई
वाशिंगटन। अमेरिका के एक वैचारिक-समूह की प्रमुख का मानना है कि पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की प्रस्तावित भारत यात्रा से अत्यधिक आशा नहीं रखनी चाहिए। एशिया सोसाइटी की प्रमुख विशाखा देसाई का कहना है कि अप्रेल में प्रस्तावित जरदारी की भारत यात्रा 26 नवंबर 2011 को हुए मुंबई हमलों के बाद दोनों देश के संबंधों में आए गतिरोध में बदलाव का संकेत है। जरदारी अजमेर स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर इबादत के लिए आठ अप्रेल को भारत आने वाले हैं। विशाखा ने कहा कि पिछले साल बदलाव के कुछ संकेत मिले हैं लेकिन अत्यधिक आशावादी नहीं होना चाहिए । उन्होंने अपने पूर्व अनुभव के आधार पर कहा कि कुछ गंभीर प्रश्न अभी भी मौजूद हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
![]() |
![]() |
![]() |
#5909 |
Super Moderator
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
विधायक के अपहर्ताओं ने वार्ता का आमंत्रण ठुकराया
भुवनेश्वर। बीजद विधायक झीना हिकाका के अपहर्ताओं ने अपनी मांगों को पूरा करने को लेकर पांच अप्रेल की अंतिम तारीख तय करते हुए ओडिशा सरकार के वार्ता प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। इतालवी नागरिक की रिहाई को लेकर भी अन्य माओवादी समूह ने भी इसी तरह की चेतावनी दी है। कुछ मीडिया समूहों को भेजे आडियो संदेश में माओवादियों की आंध्र-ओडिशा सीमा विशेष जोनल समिति ने लक्ष्मीपुर विधायक की सकुशल वापसी के लिए जेल में बंद माओवादियों की रिहाई समेत अपनी मांगों को पांच अप्रेल तक पूरा करने को कहा है। राज्य सरकार के वार्ता के लिए आने और मध्यस्थकार नामांकित करने के प्रस्ताव को खारिज करते हुए माओवादियों ने कहा है कि बिना किसी देरी के अंतिम तिथि तक उनकी मांग पूरी हो जानी चाहिए। झीना हिकाका और इतालवी नागरिक पाओलो बॉसुस्कोे की रिहाई को लेकर धमकी की पृष्ठभूमि में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दोनों की रिहाई का रास्ता तलाश करने के लिए शीर्ष अधिकारियों की एक बैठक बुलाई। बीजद विधायक के अपहर्ताओं द्वारा प्रस्ताव को खारिज करने की बात स्वीकार करते हुए एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अगले कदम के लिए कोशिश हो रही है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
![]() |
![]() |
![]() |
#5910 |
Super Moderator
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
जागीर कौर को विशिष्ट सुविधाएं देने की जांच के आदेश
चंडीगढ़। अपनी बेटी के अपहरण मामले में कपूरथला जेल में बंद बीबी जागीर कौर को एलसीडी टीवी सहित अन्य सुविधाएं मुहैया कराए जाने की खबरों के बीच पंजाब में जेल विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को इस मामले में जांच का आदेश दिया। पंजाब डीजीपी जेल शशिकांत ने इस पर भी जोर दिया कि मामले में नियमों का पालन किया जाएगा। कांत ने कहा कि मैंने जांच के आदेश दिए हैं और मामले की जांच के लिए आईजी रैंक के एक अधिकारी को तैनात किया है। वह जेल का दौरा करेंगे और कौर के साथ विशिष्ट व्यवहार किए जाने की खबरों पर गौर करेंगे। नियमों का पालन किया जाएगा। कांत ने कहा कि उन्होंने कपूरथला जेल के अधीक्षक एसपी खन्ना को एक पत्र लिखकर नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा है। उन्होंने कहा कि उनके लिए मेरा एक पंक्ति का निर्देश था कि नियमों का पालन किया जाए। मैं कपूरथला जेल की जांच के लिए एक टीम भेज रहा हूं। मैने जेल अधीक्षक से कहा है कि हर कीमत पर नियमों का पालन किया जाए। जेल में सोमवार को एलसीडी टीवी और डीटीएच डिश एंटिना लगाए जाने की खबर के बारे में पूछे जाने पर कांत ने कहा कि उन्होंने खन्ना से इस मामले में पूछा और उन्होंने कहा कि ऐसा कोई सामान उस परिसर में नहीं लगाया गया है जहां कैदी रहते हैं। उन्होंने बताया कि जेल अधीक्षक ने कहा कि जेल के अंदर बने रिहायशी परिसर में रह रहे किसी व्यक्ति ने टीवी खरीदा हो। जेल का बाहरी गेट सबके लिए एक ही है और रिहायशी परिसर में अधीक्षक, उप अधीक्षक, डाक्टर और अन्य कर्मचारी रहते हैं। संभव है कि उनमें से किसी एक ने खरीदारी की हो। कौर से मिलने वालों का तांता लगे रहने के बारे में पूछे जाने पर कांत ने कहा कि जेल नियमों के अनुसार मित्र और संबंधी उनसे भेंट कर सकते हैं। जेल नियमों में कोई विशिष्ट संख्या का जिक्र नहीं किया गया है। सीबीआई की एक अदालत ने उनकी बेटी की रहस्यमय मौत के सिलसिले में अपहरण और जबरन गर्भपात के लिए षड़यंत्र रचने के आरोप में कौर को पिछले हफ्ते पांच साल की सजा सुनाई थी।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
![]() |
![]() |
![]() |
Bookmarks |
Tags |
current affairs, current news, hindi news, indian news, latest news, local news, online news, taza khabar |
|
|