10-07-2013, 06:12 PM | #51 |
VIP Member
|
Re: त्रिकोणीय सृंखला
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
10-07-2013, 06:13 PM | #52 |
VIP Member
|
Re: त्रिकोणीय सृंखला
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
10-07-2013, 06:14 PM | #53 |
VIP Member
|
Re: त्रिकोणीय सृंखला
दुनिया के पहले ऐसे जवां गेंदबाज भुवी
गत 5 फरवरी को अपना 23वां बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले मेरठ के स्पीडस्टार भुवनेश्वर ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे में महज 8 रन देकर 4 विकेट चटकाए। वनडे मैचों में 10 से कम रन देते हुए 4 या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा करने वाले वे दुनिया के सबसे युवा गेंदबाज बन गए हैं। 24 या उससे कम की उम्र में ऐसी गेंदबाजी करने वाले वे क्रिकेट इतिहास के इकलौते बॉलर हैं। भुवनेश्वर ने 6 ओवर की बॉलिंग में 1 मेडन ओवर भी डाला और महज 1.33 की इकॉन्मी रेट से बॉलिंग की।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
10-07-2013, 06:14 PM | #54 |
VIP Member
|
Re: त्रिकोणीय सृंखला
इंडिया के बेस्ट ओपनर बने भुवी
विदेशी मैदानों पर बतौर ओपनिंग बॉलर 10 से कम रन देते हुए 4 विकेट चटकाने वाले भुवनेश्वर कुमार भारत के पहले गेंदबाज हैं। उनके अलावा वनडे क्रिकेट में यह कमाल सिर्फ दो और गेंदबाज कर पाए हैं। वेस्ट इंडीज के फिल सिमंस ने 17 दिसंबर 1992 को सिडनी में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 3 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे। सिमंस ने 10 ओवरों में से 8 ओवर मेडन किए थे। जिम्बाब्वे के हीथ स्ट्रीक ने 23 जनवरी 2001 को वेस्ट इंडीज के खिलाफ सिडनी में 8 रन देकर 4 विकेट चटकाए। उन्होंने 8 ओवर की बॉलिंग में 4 मेडन ओवर किए थे।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
10-07-2013, 06:15 PM | #55 |
VIP Member
|
Re: त्रिकोणीय सृंखला
युवराज की बराबरी कर गए भुवी
किसी भी पोजिशन पर बॉलिंग करते हुए 10 से कम रन के खर्च पर 4 विकेट लेने वाले भुवनेश्वर भारत के दूसरे और वर्ल्ड के चौथे सबसे युवा गेंदबाज हैं। उनसे पहले यह कारनामा युवराज सिंह ने नामीबिया के खिलाफ मैच में किया था। 23 फरवरी 2003 को हुए वर्ल्ड कप ग्रुप मैच में युवी ने महज 6 रन देते हुए 4 विकेट झटके थे। विदेशी मैदानों पर 10 से कम रन देते हुए बेस्ट परफॉर्मेंस देने का वर्ल्ड रिकॉर्ड (24 या उससे कम की उम्र में) वेस्ट इंडीज के कर्टनी वॉल्श के नाम है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 3 दिसंबर 1986 को हुए शारजाह वनडे में महज 1 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे। महज 4.3 ओवरों की बॉलिंग में वॉल्श ने 3 ओवर मेडन किए थे। वेस्ट इंडीज के ही डेवॉन स्मिथ ने 10 जुलाई 2007 को नीदरलैंड्स के खिलाफ वनडे में 8 रन देते हुए 4 विकेट झटके। इन सभी खिलाड़ियों की मैच में उम्र 24 या उससे कम थी।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
10-07-2013, 06:16 PM | #56 |
VIP Member
|
Re: त्रिकोणीय सृंखला
भारत के सुनील हैं नंबर 1
किसी भी उम्र में विदेशी पिचों पर 10 से कम रन देते हुए 4 या ज्यादा विकेट लेने का इंडियन रिकॉर्ड सुनील जोशी के नाम है। जोशी ने 26 सितंबर 1999 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ नैरोबी में हुए मैच में महज 6 रन देते हुए 5 विकेट चटकाए थे। उन्होंने 10 ओवर की बॉलिंग में 6 ओवर मेडन डाले थे। इस खास रिकॉर्ड को बनाने वाले इंडियन बॉलर्स इस प्रकार से हैं- सुनील जोशी - 6 रन देकर 5 विकेट युवराज सिंह - 6 रन देकर 4 विकेट वीरेंद्र सहवाग - 6 रन देकर 4 विकेट भुवनेश्वर कुमार - 8 रन देकर 4 विकेट।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
10-07-2013, 08:58 PM | #57 |
VIP Member
|
Re: त्रिकोणीय सृंखला
पोर्ट ऑफ स्पेन: टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर ट्राई सीरीज के फाइनल प्रवेश कर लिया है। अब गुरुवार को भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा। इसके साथ ही टीम इंडिया के लिए एक अच्छी खबरी है, कि महेंद्र सिंह धोनी फाइनल मैच की कमान संभालते हुए नजर आ सकते हैं। मंगलवार को भारत ने श्रीलंका को 81 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ मैच शुरु होने से पहले संकेत दिए थे कि रेगुलर कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी फाइनल के लिए फिट हो सकते हैं। अगर हम फाइनल में पहुंचते हैं तो वह खेल भी सकते हैं। कोहली ने यह बयान टॉस के दौरान दिया था। मैच से पहले धोनी फुटबॉल खेल रहे थे। धोनी ने बिना किसी क्कत के दौड़ भी लगाई। साथ ही फिल्डिंग की भी प्रैक्टिस की। गौर हो कि वेस्ट इंडीज के खिलाफ पहले मैच के दौरान धोनी चोटिल हो गए थे। मांसपेशियों में खिंचाव के कारण उन्होंने सीरीज में खेलने से मना कर दिया था। इसके चलते बीसीसीआई को अन्य मैचों के लिए कोहली को कप्तान बनाना पड़ा था। धोनी की जगह बल्लेबाज अंबाति रायडू को टीम में शामिल किया गया था।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
12-07-2013, 08:01 AM | #58 |
VIP Member
|
Re: त्रिकोणीय सृंखला
छक्का.. चौका.. छक्का और कैप्टन धोनी ने फिर बनाया चैंपियन
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
12-07-2013, 08:04 AM | #59 |
VIP Member
|
Re: त्रिकोणीय सृंखला
Final India V/s Srilanka
पोर्ट ऑफ स्पेन. आखिरी ओवर की दूसरी गेंद। जीत के लिए 15 रनों की दरकार। टार्गेट हुआ मुश्किल। पर ये क्या? कप्तान धोनी का बल्ला बोला... छक्का, चौका और फिर से छक्का। टीम इंडिया ने 1 विकेट की सनसनीखेज जीत के साथ सेल्कॉन ट्राई नेशन सीरीज पर जमा लिया कब्जा। इतना रोमांचक वनडे शायद ही पिछले दशक में कभी देखने मिला हो। आखिरी ओवर तक मैच पहुंचाने के लिए मशहूर महेंद्र सिंह धोनी ने यहां भी वही कारनामा किया। उनकी नाबाद 45 रन की पारी के दम पर टीम इंडिया ने फाइनल मैच में श्रीलंका द्वारा दिए 202 रन के टार्गेट को 2 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया। टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा ने 58 रन की पारी जरूर खेली, लेकिन मैच विनर साबित हुए कप्तान धोनी, जिन्होंने 5 चौके और 2 छक्के लगाते हुए नाबाद 45 रन बनाए। श्रीलंका के लिए रंगना हेराथ ने 4 विकेट चटकाकर जीत की भूमिका तैयार कर दी थी, लेकिन युवा गेंदबाज एरांगा का आखिरी ओवर महंगा साबित हो गया।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
12-07-2013, 08:05 AM | #60 |
VIP Member
|
Re: त्रिकोणीय सृंखला
भुवी फिर छाए टीम इंडिया के लिए इस सीरीज में स्विंग के सुल्तान साबित हो रहे भुवनेश्वर कुमार एक बार फिर शुरुआती विकेट दिलाने में कामयाब हुए। लंका को 7 वे ओवर में पहला झटका देते हुए भुवी ने उपुल थरंगा को कप्तान एमएस धोनी के हाथों कैच करा दिया। थरंगा 16 रन ही बना सके। भुवी ने लंका पर एक और करारा वार करते हुए 400 वा वन-डे खेल रहे माहेला जयवर्धने को पवेलियन लौटा दिया। भुवी की बाहर जाती गेंद पर जयवर्धने ने जबर्दस्ती छेड़खानी कर दी और स्लिप में अश्विन ने इसे लपकने में कोई गलती नहीं की। माहेला ने 28 गेंदों पर 22 रनों की पारी खेली।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
Bookmarks |
Tags |
cricket, tri series, west indies |
|
|