25-04-2013, 10:23 PM | #51 |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 242 |
Re: फ़िल्मी दुनिया/ क्या आप जानते है?
“माँ” नाम से हिंदी में अब तक चार फिल्मे बन चुकी हैं. प्रदर्शन का वर्ष और मुख्य भूमिकाएं इस प्रकार हैं: 1. 1936 (जाल मर्चेंट- जुबैदा) 2. 1952 (भारत भूषण-श्यामा) 3. 1976 (धर्मेन्द्र-हेमा मालिनी) 4. 1992 (जीतेन्द्र-जयप्रदा) |
25-04-2013, 11:24 PM | #52 |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 242 |
Re: फ़िल्मी दुनिया/ क्या आप जानते है?
क्या आप जानते हैं कि:>
पहले राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सन 1953 में सेंसर बोर्ड द्वारा पास की गई भारतीय भाषाओं की फिल्मों से आरम्भ हुए. भारत के पहले फिल्म पुरस्कार सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा नयी दिल्ली के विज्ञान भवन में दिनांक 10 अक्टूबर 1954 को आयोजित किये गए जिसमे राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने भी शिरकत की. इन पुरस्कारों का उद्देश्य उत्तम व तकनीकी रूप से श्रेष्ठ फिल्मों के साथ साथ उन फिल्मों के निर्माण को प्रोत्साहन देना भी था जिनसे शैक्षिक और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा मिलता हो. पहले पहल वर्ष 1953 के लिए सर्वोत्तम फिल्म का पुरस्कार और राष्ट्रपति का पहला गोल्ड मैडल मराठी फीचर फिल्म ”शामची आई” नामक फिल्म को दिया गया था. इसके अतिरिक्त हिंदी फीचर फिल्म “दो बीघा ज़मीन’ को आल इंडिया सर्टिफिकेट ऑफ़ मेरिट दिया गया था. बच्चों की किसी फिल्म को प्रधान मंत्री का मैडल नहीं दिया गया. सन 1967 से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री का पुरस्कार शुरू किया गया. उस साल फिल्म ‘नायक’ के लिए ‘उत्तम कुमार’ को तथा फिल्म ‘रात और दिन’ के लिए ‘नर्गिस’ को यह पुरस्कार दिया गया. |
12-06-2013, 11:29 AM | #53 |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 242 |
Re: फ़िल्मी दुनिया/ क्या आप जानते है?
हिंदी फिल्मों के अग्रणी गीतकार > शकील बदायूंनी
शकील बदायूंनी का नाम हिन्दुस्तानी फिल्म इंडस्ट्री के उन शीर्षस्थ गीतकारों में शुमार किया जाता है जिन्होंने फिल्मों की मांग के अनुसार काम करते हए भी अपनी शायरी का स्तर कभी गिरने नहीं दिया. हिंदी फिल्म संगीत के क्षेत्र में जब भी गीतकारों की चर्चा होगी, उनका नाम और योगदान भुलाया नहीं जा सकता. 3 अगस्त 1916 को उत्तर प्रदेश के बदायूं नामक स्थान में जन्में दिल्ली में सप्लाई ऑफिस में काम करते हए मुशायरों में भाग लेने लगे थे. सन 1944 में वह अपना भाग्य आजमाने मुंबई आ गये जहां उनकी मुलाक़ात संगीतकार नौशाद और फिल्म निर्देशक कारदार से हुई. उन्होंने शकील को फिल्म ‘दर्द’ के गीत लिखने का अवसर प्रदान किये. इस फिल्म के गीत इतने लोकप्रिय हए कि उसके बाद शकील हिंदी फिल्मों से हमेशा के लिए जुड़ गये (इस फिल्म में उमा देवी, जो बतौर हास्य कलाकार टुनटुन के नाम से काम करने लगी थी, का गाया गीत ‘अफसाना लिख रही हूं, दिले-बेकरार का’ और शमशाद का गाया गीत ‘हम दर्द का अफसाना दुनिया को सुनायेंगे’). तब से ले कर मृत्यु पर्यंत उन्होंने लगभग 90 फिल्मों में काम किया और 19 संगीतकारों के लिए करीब 700 गीत इंडस्ट्री को दिये जिनमे से अधिकतर आज भी सुनने वालों के ज़हन में तरोताजा हैं और रेडिओ और टीवी में सुनाई देते रहते हैं. फिर भी यह कहा जा सकता है कि नौशाद के साथ उनकी जोड़ी सार्वाधिक सफल मानी जाती है. शकील बदायूंनी की प्रमुख फिल्मे निम्नलिखित हैं- दर्द / अनोखी अदा / मेला / दुलारी / बाबुल /दीदार / आन / बैजू बावरा / लैला मजनू (1953) /अमर /मिर्ज़ा ग़ालिब / गंगा जमना / साहब बीवी और गुलाम घराना / लीडर / दो बदन तथा वो फ़िल्में जिनका इस लेख में ज़िक्र किया गया है. चौदहवीं का चांद, घराना और बीस साल बाद के लिए उन्हें सर्श्रेष्ठ गीतकार का पुरस्कार भी दिया गया. फिल्म उद्योग में रहने के बावजूद वे शराब का सेवन नहीं करते थे लेकिन तम्बाकू खाने की उनकी आदत ने उन्हें टी.बी. जैसी बीमारी का शिकार बना दिया. 20 अप्रेल 1970 को मात्र 54 वर्ष की आयु में वे इस संसार को हमेशा के लिए अलविदा कह गये. आइये उनके कुछ यादगार गीतों पर एक नज़र डाल लेते हैं:- 1. ये ज़िन्दगी के मेले दुनिया में कम न होंगे (मेला – पुरानी) 2. ऐ दिल तुझे कसम है हिम्मत न हारना (दुलारी) 3. धरती को आकाश पुकारे (बाबुल) 4. मन तरपत (बैजू बावरा) 5. तू गंगा की मौज (बैजू बावरा) 6. ओ दूर के मुसाफ़िर (उड़न खटोला) 7. छोड़ बाबुल का घर (मदर इंडिया) 8. होली आई रे कन्हाई रंग बरसे (मदर इंडिया) 9. चोदहवीं का चांद हो (चोदहवीं का चांद) 10. दो सितारों का ज़मीं पर (कोहिनूर) 11. प्यार किया तो डरना क्या (मुगल-ए-आज़म) 12. मोहे पनघट पे (मुगल-ए-आज़म) 13. बेकस पे करम कीजिये (मुगल-ए-आज़म) 14. आज की रात मेरे (राम और श्याम) 15. कल रात ज़िन्दगी से (पालकी) 16. ये कहानी है दीये की और तूफ़ान की (सोहनी महिवाल) उनकी गैर फ़िल्मी ग़जलें भी बहुत लोकप्रिय हुई हैं. बेग़म अख्तर द्वारा गाई हुई उनकी ग़ज़ल ‘ऐ मुहब्बत तेरे अंजाम पे रोना आया’ कभी भुलाई नहीं जा सकती. और अधिक जानकारी के लिए आप शकील की पुण्यतिथि 20/04/2013 पर प्रकाशित अलैक जी का पोस्ट भी अवश्य देखें. |
12-06-2013, 03:34 PM | #54 |
VIP Member
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144 |
Re: फ़िल्मी दुनिया/ क्या आप जानते है?
good information
|
15-06-2013, 11:39 PM | #55 |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 242 |
Re: फ़िल्मी दुनिया/ क्या आप जानते है?
अजय देवगन के बारे में मिनी क्विज
प्रश्न: 1. अजय देवगन की पहली फिल्म का नाम बतायें? 2. अजय देवगन की उक्त फिल्म की नायिका ने एक मलयालम फिल्म से अपना फ़िल्मी सफ़र शुरू किया था. हीरोइन का नाम बताएं? 3. अजय देवगन के पिता फिल्मों में एक्शन डायरेक्टर रह चुके हैं. उनका नाम बताएं? 4. अपनी पत्नि काजोल को ले कर उन्होंने कौन सी फिल्म डायरेक्ट की थी? 5. उनकी बेटी का नाम बताएं? 6. अपनी मां के कहने पर उन्होंने अपने सरनेम के अंग्रेजी स्पेलिंग बदल दिये थे. उनकी मां का नाम बताएं? (from Devgan to Devgn) 7. दो बार उन्हें बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है. इनमे से पहली फिल्म कौन सी थी? |
16-06-2013, 10:01 AM | #56 | |
Exclusive Member
|
Re: फ़िल्मी दुनिया/ क्या आप जानते है?
Quote:
था तो विशेष फिल्म महेश भट्ट निर्देशित
__________________
दोस्ती करना तो ऐसे करना जैसे इबादत करना वर्ना बेकार हैँ रिश्तोँ का तिजारत करना |
|
16-06-2013, 10:37 AM | #57 | |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 242 |
Re: फ़िल्मी दुनिया/ क्या आप जानते है?
Quote:
उत्तर: 1. फूल और कांटे (खालिद जी का उत्तर सही है) 2. मधुबाला (खालिद जी का उत्तर सही है) 3. वेरु देवगन (खालिद जी का उत्तर सही है) 4. यु मी और हम 5. निसा 6. वीना 7. ज़ख्म (खालिद जी का उत्तर सही है) |
|
16-06-2013, 12:09 PM | #58 |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 242 |
Re: फ़िल्मी दुनिया/ क्या आप जानते है?
फिल्म मुगल-ए-आज़म, उसके निर्देशक व पात्रों से जुड़ी मिनी क्विज़
प्रश्न: 1. निर्देशक के.आसिफ के इस महान शाहकार में गीत ‘प्यार किया तो डरना क्या’ 105 बार लिखा गया तब कहीं संगीतकार नौशाद ने उसे ओके किया. इसके गीतकार का नाम बतायें? 2. मधुबाला की जगह फिल्म में पहले किसे लिया जाना तय किया गया था? 3. 9 वर्ष में बन कर तैयार होने वाली इस फिल्म का संपादन किसने किया? 4. 1971 में के. आसिफ की मृत्यु हो गई. उस समय उनकी दो फ़िल्में अधूरी पड़ी थीं. एक थी ‘लव एण्ड गॉड’. दूसरी फिल्म का नाम बताएं? 5. फिल्म में सलीम के बचपन का किरदार किसने निभाया था? 6. अभिनेता युसूफ खान को दिलीप कुमार नाम देने वाले हिंदी के सुप्रसिद्ध लेखक का नाम बतायें? |
16-06-2013, 08:23 PM | #59 |
VIP Member
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144 |
Re: फ़िल्मी दुनिया/ क्या आप जानते है?
Nice ...
|
17-06-2013, 03:40 PM | #60 | |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 242 |
Re: फ़िल्मी दुनिया/ क्या आप जानते है?
Quote:
उत्तर: 1. शकील बदायूंनी 2. नर्गिस 3. धर्मवीर 4. सस्ता खून महंगा पानी 5. जलाल आगा 6. भगवती चरण वर्मा |
|
Bookmarks |
Tags |
बॉलीवुड को जाने, explore bollywood, kya aap jante hain, unknown bollywood |
|
|