27-02-2015, 03:01 PM | #61 |
Diligent Member
Join Date: Sep 2014
Posts: 1,056
Rep Power: 30 |
Re: गधा माँगे इन्साफ़
__________________
WRITERS are UNACKNOWLEDGED LEGISLATORS of the SOCIETY! First information: https://twitter.com/rajatvynar https://rajatvynar.wordpress.com/ |
27-02-2015, 03:02 PM | #62 |
Diligent Member
Join Date: Sep 2014
Posts: 1,056
Rep Power: 30 |
Re: गधा माँगे इन्साफ़
लक्ष्मी ने इन्कार में अपना सिर हिलाते हुए कहा- ’क्षीरसागर में हमारा घर होने के कारण गधा सागर में कहाँ तक तैरेगा? हमारे लिए गरुड़ ही ठीक रहेगा।’
जब शिव जी के पुत्र गणेश से पूछा गया तो उन्होंने भी अपने वाहन चूहे के बदले गधा लेने से इन्कार करते हुए कहा- ’माफ़ कीजिए। मुझे लाइट वीहिकल चूहा से चलने की आदत है। अचानक हैवी वीहिकल गधा कैसे ड्राइव करूँगा? गधा बहुत बड़ा वाहन है। गधा लेने में रिस्क है। सभी जानते हैं- मुझे लड्डू का भोग लगता है। गधे का पेट बड़ा होने के कारण चढ़ावे का सारा लड्डू गधा गधे की तरह खुद चट कर गया तो क्या होगा? मैं तो भूखा मर जाऊँगा।’
__________________
WRITERS are UNACKNOWLEDGED LEGISLATORS of the SOCIETY! First information: https://twitter.com/rajatvynar https://rajatvynar.wordpress.com/ |
27-02-2015, 03:03 PM | #63 |
Diligent Member
Join Date: Sep 2014
Posts: 1,056
Rep Power: 30 |
Re: गधा माँगे इन्साफ़
देवराज इन्द्र का जन्मदिन होने के कारण सभी देवी-देवता पधारे हुए थे। किसी से भी बात न बनती देखकर देवराज इन्द्र ने सभी देवी-देवताओं को एक सर्कुलर जारी करवाया कि यदि कोई देवी या देवता गधे को अपने वाहन के रूप में स्वीकार करना चाहता है तो तुरन्त आकर अपनी स्वीकृत प्रदान करे। किन्तु कोई भी देवी या देवता गधे को अपने वाहन के रूप में स्वीकार करने के लिए आगे नहीं आया। यह देखकर देवराज इन्द्र ने अध्यादेश जारी करते हुए गधे से कहा- ’गधे, आज से तुम्हें देव-वाहन विदाउट पोर्टफ़ोलियो घोषित किया जाता है। जब भी कोई देवी या देवता वाहन की माँग करेगा, तुम्हें उसके साथ अटैच कर दिया जाएगा।’
__________________
WRITERS are UNACKNOWLEDGED LEGISLATORS of the SOCIETY! First information: https://twitter.com/rajatvynar https://rajatvynar.wordpress.com/ |
27-02-2015, 03:04 PM | #64 |
Diligent Member
Join Date: Sep 2014
Posts: 1,056
Rep Power: 30 |
Re: गधा माँगे इन्साफ़
यह सुनकर गधा प्रसन्नतापूर्वक जाने लगा तो देवराज इन्द्र ने कहा- ’ऐसे कहाँ जा रहे हो, गधे? आज मेरा जन्मदिन है। जन्मदिन का महाभोज खाकर जाओ।’
यह सुनकर गधा देव-वाहन दीर्घा में जाकर दूसरे जानवरों के साथ बैठ गया। गधे की समस्या का निदान होते ही रम्भा, मेनका, ऊर्वशी और तिलोत्तमा ने अन्य अप्सराओं के साथ नृत्य करना आरम्भ कर दिया। उसी समय ’नारायण-नारायण’ की आवाज़ के साथ नारद ने देवराज इन्द्र के दरबार में प्रवेश किया और देवराज इन्द्र को बहुत बड़ा सा गिफ्ट पार्सल देते हुए कहा- ’जन्मदिन मुबारक हो, देवराज इन्द्र।’
__________________
WRITERS are UNACKNOWLEDGED LEGISLATORS of the SOCIETY! First information: https://twitter.com/rajatvynar https://rajatvynar.wordpress.com/ |
27-02-2015, 03:05 PM | #65 |
Diligent Member
Join Date: Sep 2014
Posts: 1,056
Rep Power: 30 |
Re: गधा माँगे इन्साफ़
देवराज इन्द्र ने नारद से गिफ्ट पार्सल लेकर धन्यवाद देते हुए पूछा- ’आज आपकी वीणा नहीं दिखाई दे रही, नारद मुनि? जन्मदिन पर आने की खुशी में घर पर भूल आए क्या?’
नारद ने कहा- ’देवलोक के लिए स्पाइ का काम करता हूँ। तीन साल से सेलरी नहीं मिली। आजकल शार्ट आॅफ़ फ़ण्ड में चल रहा हूँ। गिफ्ट खरीदने के लिए पैसे नहीं थे। इसलिए अपनी वीणा को गिफ्ट पार्सल में पैक करवा दिया। आपके जन्मदिन पर खाली हाथ आते अच्छा नहीं लग रहा था। सेलरी मिल जाएगी तो नई वीणा ले लूँगा।’
__________________
WRITERS are UNACKNOWLEDGED LEGISLATORS of the SOCIETY! First information: https://twitter.com/rajatvynar https://rajatvynar.wordpress.com/ |
27-02-2015, 03:06 PM | #66 |
Diligent Member
Join Date: Sep 2014
Posts: 1,056
Rep Power: 30 |
Re: गधा माँगे इन्साफ़
नारद को देखकर भगवान विष्णु ने प्रसन्न होकर पूछा- ’आप कहाँ गायब रहते हैं, नारद? पहले आपके दर्शन रोज़ होते थे। फिर आपने हफ्ते में दो बार आना शुरू किया। उसके बाद आप हफ्ते में एक बार आने लगे। फिर आप महीने में दो बार आने लगे। उसके बाद आप महीने में एक बार आने लगे। धीरे-धीरे करके आप दो महीने में एक बार आने लगे। फिर तीन महीने में एक बार आने लगे। उसके बाद आप छः महीने में एक बार आने लगे। फिर आप एक साल में एक बार आने लगे। अब तो आप लगता है- कई साल बाद पधारे हैं.. और वह भी देवराज इन्द्र के जन्मदिन पर। कहीं आप किसी लोक में किसी कन्या से इश्क-विश्क तो नहीं लड़ाने लगे?’
नारद ने ठण्डी साँस भरकर कहा- ’मेरे भाग्य में इश्क कहाँ, भगवन्? जब से आपने मोहिनी रूप धरकर मुझे अप्रैल-फू़ल बनाया, मेरी इश्क लड़ाने की इच्छा ही मर गई।’
__________________
WRITERS are UNACKNOWLEDGED LEGISLATORS of the SOCIETY! First information: https://twitter.com/rajatvynar https://rajatvynar.wordpress.com/ |
27-02-2015, 03:07 PM | #67 |
Diligent Member
Join Date: Sep 2014
Posts: 1,056
Rep Power: 30 |
Re: गधा माँगे इन्साफ़
भगवान विष्णु ने आश्चर्यपूर्वक पूछा- ’फिर कहाँ गायब रहते हैं आप? आपके न आने के कारण तीनों लोकों की कोई आॅथेन्टिक न्यूज़ ही नहीं मिल पाती। देवलोक के अख़बार देव-न्यूज़ में छपे समाचार का कोई भरोसा नहीं। बड़ा उल्टा-सीधा सच्चा-झूठा समाचार नमक-मिर्च लगाकर छपता है। सही समाचार पाने के लिए मैं बड़ा बेचैन रहता हूँ, नारद।’
नारद ने कहा- ’भगवन्, पहले मैं जवान था। इसलिए तीनों लोकों का चक्कर जल्दी-जल्दी लगा लेता था। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती गई, तीनों लोकों का चक्कर लगाने में थक जाता हूँ। पैदल चलता हूँ। इसलिए जगह-जगह रुक-रुक कर विश्राम करने लगता हूँ। मेरे पास कोई वाहन भी नहीं जिससे मैं आराम के साथ तीनों लोकों का चक्कर लगा सकूँ।’
__________________
WRITERS are UNACKNOWLEDGED LEGISLATORS of the SOCIETY! First information: https://twitter.com/rajatvynar https://rajatvynar.wordpress.com/ |
27-02-2015, 03:08 PM | #68 |
Diligent Member
Join Date: Sep 2014
Posts: 1,056
Rep Power: 30 |
Re: गधा माँगे इन्साफ़
देवराज इन्द्र ने नारद को घूर कर देखते हुए कहा- ’झूठ न बोलिए, नारद। आपके नाम से देवलोक के रिकार्ड में धेंकी का एलाॅटमेण्ट आपके वाहन के रूप में हुआ है।’
नारद ने हँसते हुए कहा- ’धेंकी! वो पैर से चलने वाला धान कूटने का मूसल? कब तक चलेगा आपका लकड़ी का धेंकी? दीमक लगकर खराब हो गया। देवलोक के स्टोर-रूम में जमा किए करोड़ों साल हो गया। आज तक उसके बदले नया धेंकी नहीं मिला। जब पूछो- एक ही जवाब मिलता है- धेंकी आउट आॅफ़ स्टाॅक है! अब आने की कोई उम्मीद नहीं। देवलोक की फ़ैक्ट्री ने धेंकी बनाना बन्द कर दिया है। इसलिए कृपा करके मुझे निर्जीव धेंकी के स्थान पर कोई दूसरा सजीव वाहन दिया जाए। जैसे दूसरे देवी-देवताओं को मिला हुआ है। बड़ी कृपा होगी।’
__________________
WRITERS are UNACKNOWLEDGED LEGISLATORS of the SOCIETY! First information: https://twitter.com/rajatvynar https://rajatvynar.wordpress.com/ |
27-02-2015, 03:09 PM | #69 |
Diligent Member
Join Date: Sep 2014
Posts: 1,056
Rep Power: 30 |
Re: गधा माँगे इन्साफ़
तभी देवराज इन्द्र को याद आया कि गधा विदाउट पोर्टफ़ोलियो देव-वाहन बना घूम रहा है। देवराज इन्द्र ने मुस्कुराते हुए भगवान् विष्णु को इशारा किया। वह खुद नारद मुनि का मुँह नहीं लगना चाहते थे। भगवान विष्णु ने देवराज इन्द्र का इशारा समझकर मुस्कुराते हुए नारद से कहा- ’नारद जी, आजकल गधा विदाउट पोर्टफ़ोलियो देव-वाहन बना खाली घूम रहा है। आप गधे को अपने वाहन के रूप में स्वीकार करें।’
गधे का नाम सुनकर नारद ने भड़ककर कहा- ’भगवन्, क्या मैं आपको गधा लगता हूँ जो मैं एक गधे को अपने वाहन के रूप में स्वीकार करूँ?’
__________________
WRITERS are UNACKNOWLEDGED LEGISLATORS of the SOCIETY! First information: https://twitter.com/rajatvynar https://rajatvynar.wordpress.com/ |
27-02-2015, 03:11 PM | #70 |
Diligent Member
Join Date: Sep 2014
Posts: 1,056
Rep Power: 30 |
Re: गधा माँगे इन्साफ़
भगवान् विष्णु ने मुस्कुराते हुए कहा- ’नारद, आप मुझे गधे लगते नहीं, आप वास्तव में गधे हैं। अगर आप गधे न होते तो क्या आप मुझे मोहिनी रूप में पहचान न लेते?’
नारद ने मुँह बनाकर कहा- ’भगवन्, मैं गधा हूँ तो इसका मतलब यह नहीं कि आप मुझे यह बात बार-बार याद दिलाएँ कि मैं गधा हूँ। देवर्षि होने के कारण गधे पर बैठकर चलूँगा तो धरतीलोक में बड़े लोग हँसेंगे। छोटे बच्चे कंकड़-पत्थर मारेंगे। बड़ी बेइज्ज़ती होगी। सारी बनी-बनाई इज्ज़त मिट्टी में मिल जाएगी। मैं एक अपमानसूचक गधे को अपना वाहन कैसे बना सकता हूँ? मैं देवलोक का लीजेण्ड हूँ। गधे जैसे अपमानसूचक वाहन से चलना मेरे स्टैटस के खिलाफ़ है। गधे की सवारी करने पर मुझे बहुत बुरा फ़ील होगा।’
__________________
WRITERS are UNACKNOWLEDGED LEGISLATORS of the SOCIETY! First information: https://twitter.com/rajatvynar https://rajatvynar.wordpress.com/ |
Bookmarks |
|
|