My Hindi Forum

Go Back   My Hindi Forum > Art & Literature > Hindi Literature
Home Rules Facebook Register FAQ Community

Reply
 
Thread Tools Display Modes
Old 11-09-2011, 12:19 AM   #61
samir
Member
 
Join Date: Sep 2011
Posts: 91
Rep Power: 14
samir is on a distinguished road
Default Re: नि:शुल्क हिंदी साहित्य एवं पुस्तकें

'तब की बात और थी' में परसाई जी के चुने हुए दिल को गुदगुदाने वाले हास्य व्यंग्य लेख दिए हुए है।

हरिशंकर परसाई (२२ अगस्त, १९२२ - १० अगस्त, १९९५) हिंदी के प्रसिद्ध लेखक और व्यंग्यकार थे। उनका जन्म जमानी, होशंगाबाद, मध्य प्रदेश में हुआ था। वे हिंदी के पहले रचनाकार हैं जिन्होंने व्यंग्य को विधा का दर्जा दिलाया और उसे हल्के–फुल्के मनोरंजन की परंपरागत परिधि से उबारकर समाज के व्यापक प्रश्नों से जोड़ा। उनकी व्यंग्य रचनाएँ हमारे मन में गुदगुदी ही पैदा नहीं करतीं बल्कि हमें उन सामाजिक वास्तविकताओं के आमने–सामने खड़ा करती है, जिनसे किसी भी व्यक्ति का अलग रह पाना लगभग असंभव है। लगातार खोखली होती जा रही हमारी सामाजिक और राजनॅतिक व्यवस्था में पिसते मध्यमवर्गीय मन की सच्चाइयों को उन्होंने बहुत ही निकटता से पकड़ा है। सामाजिक पाखंड और रूढ़िवादी जीवन–मूल्यों की खिल्ली उड़ाते हुए उन्होंने सदैव विवेक और विज्ञान–सम्मत दृष्टि को सकारात्मक रूप में प्रस्तुत किया है। उनकी भाषा–शैली में खास किस्म का अपनापा है, जिससे पाठक यह महसूस करता है कि लेखक उसके सामने ही बैठा है।

अवश्य पढ़े।




डाउनलोड लिंक:
यहाँ क्लिक करें
samir is offline   Reply With Quote
Old 11-09-2011, 12:19 AM   #62
samir
Member
 
Join Date: Sep 2011
Posts: 91
Rep Power: 14
samir is on a distinguished road
Default Re: नि:शुल्क हिंदी साहित्य एवं पुस्तकें

प्रेत की छाया - कहानी संग्रह (ज्योतिन्द्रनाथ)




प्रेत की छाया प्रसिद्ध लेखक ज्योतिन्द्रनाथ का कहानी संग्रह है। इनकी कहानियाँ पाठकों को कल्पना के अनोखे संसार में ले जाती है जहाँ उसका सामना रहस्य, रोमांच, डर, खुशी, उत्साह जैसे मानवीय संवेगों से होता है।




डाउनलोड लिंक:

कृपया यहाँ क्लिक करें
samir is offline   Reply With Quote
Old 11-09-2011, 12:20 AM   #63
samir
Member
 
Join Date: Sep 2011
Posts: 91
Rep Power: 14
samir is on a distinguished road
Default Re: नि:शुल्क हिंदी साहित्य एवं पुस्तकें

चंद हसीनाओं के खतूत (रोमांटिक हास्य-व्यंग्य)




चंद हसीनाओं के खतूत एक रोमांस और हास्य-व्यंग्य से परिपूरन पुस्तक है। इसमे ख़त के रूप में रोमांटिक कहानियाँ दी गई है जो इसे पढने में रोचक और मजेदार बनती है। अवश्य पढ़ें।




डाउनलोड लिंक:

कृपया यहाँ क्लिक करें
samir is offline   Reply With Quote
Old 11-09-2011, 12:20 AM   #64
samir
Member
 
Join Date: Sep 2011
Posts: 91
Rep Power: 14
samir is on a distinguished road
Default Re: नि:शुल्क हिंदी साहित्य एवं पुस्तकें

भूल - हास्य प्रधान सामाजिक नाटक (गुलाब खंडेलवाल)




भूल एक हास्य प्रधान नाटक है। इसमे दो युवको की कहानी दी गई है।

एक युवक जिसकी शादी बचपन में हुई थी, पहली बार अपनी पत्नी को लाने ससुराल जाता है. स्टेशन पर उसे दूसरा युवक मिलता है जो बीमा एजेंट है और किसी का बीमा करने इस शहर में आया है। दोनों गलती से एक दुसरे की जगह पहुँच जाते है। फिर क्या होता है? पढिये इस किताब में......





डाउनलोड लिंक:
कृपया यहाँ क्लिक करें
samir is offline   Reply With Quote
Old 11-09-2011, 12:20 AM   #65
samir
Member
 
Join Date: Sep 2011
Posts: 91
Rep Power: 14
samir is on a distinguished road
Default Re: नि:शुल्क हिंदी साहित्य एवं पुस्तकें

अलादीन का जादुई चिराग - उपन्यास




अलादीन का जादुई चिराग अंग्रेजी उपन्यास 'one thousand nights' का हिन्दी रूपांतर है। इसमे अलादीन की कहानी को नए ढंग से प्रस्तुत किया गया है। किताब पढने में दिलचस्प है।



डाउनलोड लिंक:
यहाँ क्लिक करें
samir is offline   Reply With Quote
Old 11-09-2011, 12:21 AM   #66
samir
Member
 
Join Date: Sep 2011
Posts: 91
Rep Power: 14
samir is on a distinguished road
Default Re: नि:शुल्क हिंदी साहित्य एवं पुस्तकें

मगध



मगध प्राचीन भारत के 16 महाजनपदों में से एक था । आधुनिक पटना तथा गया ज़िला इसमें शामिल थे। इसकी राजधानी गिरिव्रज थी। भगवान बुद्ध के पूर्व बृहद्रथ तथा जरासंध यहाँ के प्रतिष्ठित राजा थे। अभी इस नाम से बिहार में एक प्रंमडल है - मगध प्रमंडल।

मगध का सर्वप्रथम उल्लेख अथर्व वेद में मिलता है । अभियान चिन्तामणि के अनुसार मगध को कीकट कहा गया है ।


मगध बुद्धकालीन समय में एक शक्*तिशाली राजतन्त्रों में एक था । यह दक्षिणी बिहार में स्थित था जो कालान्तर में उत्तर भारत का सर्वाधिक शक्*तिशाली महाजनपद बन गया । यह गौरवमयी इतिहास और राजनीतिक एवं धार्मिकता का विश्*व केन्द्र बन गया ।


मगध महाजनपद की सीमा उत्तर में गंगा से दक्षिण में विन्ध्य पर्वत तक, पूर्व में चम्पा से पश्*चिम में सोन नदी तक विस्तृत थीं ।मगध की प्राचीन राजधानी राजगृह थी । यह पाँच पहाड़ियों से घिरा नगर था । कालान्तर में मगध की राजधानी पाटलिपुत्र में स्थापित हुई । मगध राज्य में तत्कालीन शक्*तिशाली राज्य कौशल, वत्स व अवन्ति को अपने जनपद में मिला लिया । इस प्रकार मगध का विस्तार अखण्ड भारत के रूप में हो गया और प्राचीन मगध का इतिहास ही भारत का इतिहास बना ।

फाइल का आकार: 5 Mb


डाउनलोड लिंक:
कृपया यहाँ क्लिक करें
samir is offline   Reply With Quote
Old 11-09-2011, 12:21 AM   #67
samir
Member
 
Join Date: Sep 2011
Posts: 91
Rep Power: 14
samir is on a distinguished road
Default Re: नि:शुल्क हिंदी साहित्य एवं पुस्तकें

हिंदी साहित्य का संक्षिप्त सुगम इतिहास






'हिंदी साहित्य का संक्षिप्त सुगम इतिहास' एक उपयोगी पुस्तक है । इसको पढ़कर आपको हिंदी साहित्य के बारे में काफी कुछ जानने को मिलेगा।



फाइल का आकार: 2 Mb



8 डाउनलोडलिंक (Rapidshare, Hotfile आदि) :
कृपया यहाँ क्लिक करें
samir is offline   Reply With Quote
Old 11-09-2011, 12:21 AM   #68
samir
Member
 
Join Date: Sep 2011
Posts: 91
Rep Power: 14
samir is on a distinguished road
Default Re: नि:शुल्क हिंदी साहित्य एवं पुस्तकें

अयोध्या का इतिहास





पिछले कुछ समय से मंदिर-मस्जिद विवाद के चलते अयोध्या लगातार सुर्ख़ियों में है। इसलिए अयोध्या के इतिहास से परिचित करवाने के लिए हम आपके लिए लेकर आये है पुस्तक - अयोध्याकाइतिहास। इसमें अयोध्या के प्राचीन समय के इतिहास से लेकर वर्तमान काल तक का इतिहास दिया गया है।

अयोध्या उत्तर प्रदेश प्रान्त का एक शहर हॅ। यह फैजाबाद जिला के अन्तर्गत आता है। रामजन्मभूमि अयोध्या उत्तर प्रदेश में सरयू नदी के दाएं तट पर बसा है। प्राचीन काल में इसे कौशल देश कहा जाता था।

अयोध्या हिन्दुओं का प्राचीन और सात पवित्र तीर्थस्थलों में एक है। अथर्ववेद में अयोध्या को ईश्वर का नगर बताया गया है और इसकी संपन्नता की तुलना स्वर्ग से की गई है।

रामायण के अनुसार अयोध्या की स्थापना मनु ने की थी। कई शताब्दियों तक यह नगर सूर्यवंशी राजाओं की राजधानी रहा। अयोध्या मूल रूप से मंदिरों का शहर है। यहां आज भी हिन्दू, बौद्ध, इस्लाम और जैन धर्म से जुड़े अवशेष देखे जा सकते हैं। जैन मत के अनुसार यहां आदिनाथ सहित पांच र्तीथकरों का जन्म हुआ था।


डाउनलोड लिंक :
कृपया यहाँ क्लिक करें
samir is offline   Reply With Quote
Old 11-09-2011, 12:21 AM   #69
samir
Member
 
Join Date: Sep 2011
Posts: 91
Rep Power: 14
samir is on a distinguished road
Default Re: नि:शुल्क हिंदी साहित्य एवं पुस्तकें

ऐतिहासिक उपन्यास - वसंत सेना




आप सभी के लिए पेश है एक ऐतिहासिक उपन्यास -वसंतसेना


वसंतसेना राजा पलाका के दरबार में नर्तकी होती है। लेकिन राजा के साले संस्थानक की गंदी नज़र से अपने आप को बचते बचाते वो चित्रकार चारुदत्त के घर में आश्रय लेती है। यह जानते हुए भी कि चारुदत्त विवाहित हैं अदिती से और उनके पास कोई रोज़गार नहीं है, वसंतसेना उससे प्यार कर बैठती है, और उनका प्रेम संबंध शुरु हो जाता है।
कहानी की नायिका वसंत सेना एक ऐतिहासिक चरित्र है

आगे क्या होता है, जानने के लिए पढ़िए - 'वसंतसेना'






फाइल का आकार: 700 Kb

डाउनलोड लिंक :
कृपया यहाँ क्लिक करें
samir is offline   Reply With Quote
Old 11-09-2011, 12:22 AM   #70
samir
Member
 
Join Date: Sep 2011
Posts: 91
Rep Power: 14
samir is on a distinguished road
Default Re: नि:शुल्क हिंदी साहित्य एवं पुस्तकें

हमारे अमर नायक




हिंदी साहित्य में अनेक दुर्लभ ग्रंथो की रचना हुई है। इन पुस्तकों ने समाज को समय-समय पर राह दिखाई है। कुछ ऐसी ही महान पुस्तकों के नायकों का चरित्र चित्रण किया गया है पुस्तक 'हमारे अमर नायक' में।

पुस्तक में विभिन्न नायकों का चरित्र-चित्रण किया गया है जैसे रामायण में से राम , कादंबरी से चन्द्रपीड, रघुवंश से रघु इत्यादि।

पुस्तक पढने में रोचक और ज्ञानवर्धक है। अवश्य पढ़ें।



फाइलकाआकार: 4 Mb


डाउनलोड लिंक:
कृपया यहाँ क्लिक करें
samir is offline   Reply With Quote
Reply

Bookmarks

Tags
किताब, पुस्तक, फ्री, मुफ्त, साहित्य


Posting Rules
You may not post new threads
You may not post replies
You may not post attachments
You may not edit your posts

BB code is On
Smilies are On
[IMG] code is On
HTML code is Off



All times are GMT +5. The time now is 08:34 AM.


Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.