26-11-2010, 11:54 AM | #721 |
Special Member
Join Date: Nov 2010
Location: Patal Lok
Posts: 1,867
Rep Power: 17 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकले
उम्र पूछी जाने लगी। साठ वर्षीय मोहतरमा बोलीं- मैं तो अभी चालीस की हूँ। पैंसठ साल वाली ने कहा- मैं तो अभी चौंतीस की हूँ। सत्तर साल वाली ने फरमाया- मैं तो सत्ताईस की हूँ। अचानक ऊपर बर्थ पर लेटा इनकी चर्चा सुन रहा एक नौजवान धम्म से इनके बीच कूद पड़ा। सब चौंक कर बोलीं- अरे, तुम कहाँ से आए? नौजवान ने शरारत से कहा- मैं? बस, अभी-अभी पैदा हुआ हूँ। |
26-11-2010, 11:55 AM | #722 |
Special Member
Join Date: Nov 2010
Location: Patal Lok
Posts: 1,867
Rep Power: 17 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकले
एक सेक्रेटरी ने दफ्तर आने से पहले बॉस को फोन लगाया- 'हलो बॉस! परसों मैं गाजर के हलुए के स्वाद वाली लिपस्टिक लगाकर आई थी, कल मैं आलू के पराँठे के स्वाद वाली लिपस्टिक लगाकर आई थी। कृपया आदेश दें, आज मैं कौन से स्वाद वाली
लिपस्टिक लगाकर आऊँ? बॉस ने अगरबत्तियों से खेलते हुए कहा- 'आज मेरा ग्यारस का उपवास है हनी! तुम्हारे पास कोई फलाहारी लिपस्टिक है क्या? |
26-11-2010, 11:55 AM | #723 |
Special Member
Join Date: Nov 2010
Location: Patal Lok
Posts: 1,867
Rep Power: 17 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकले
बच्चूसिंह शराब के घनघोर नशे में एक पैर फुटपाथ पर और एक पैर सड़क पर रखते चले जा रहे थे। पीछे से थानेदार ननकू ने आकर मोटा डंडा रसीद किया और पूछा- 'क्यों रे खटखोपड़ी! कितनी पी रखी है तूने?
बच्चूसिंह संभलते हुए बोला - याद दिलाने का शुक्रिया माई बाप कि पी रखी है मैंने। वर्ना अपुन तो समझा था कि लंगडा हो गया रे! |
26-11-2010, 11:55 AM | #724 |
Special Member
Join Date: Nov 2010
Location: Patal Lok
Posts: 1,867
Rep Power: 17 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकले
मुंबई ने एक सिनेमाघर में एक युवती ने मैनेजर की कनपटी पर पिस्तौल अडा दी और कहा- 'मेरा पति अंदर बैठा
दूसरी औरत के साथ पिक्चर देख रहा है। उन दोनों को तुम जल्दी से बाहर निकालो, वरना तुम्हें गोली मार दूँगी। मैनेजर ने डर से काँपते हुए थिएटर में अनाउंसमेंट करवाया- 'जो भी पुरुष पराई स्त्री के साथ पिक्चर देख रहा हो, जल्दी से बाहर आ जाए। अनाउंसमेंट का होना था कि दो मिनट में सारा थिएटर ही खाली हो गया। |
26-11-2010, 11:56 AM | #725 |
Special Member
Join Date: Nov 2010
Location: Patal Lok
Posts: 1,867
Rep Power: 17 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकले
एक थुलथुल पत्नी ने अपने ढुलमुल पति से चेतावनी के स्वर में कहा- 'इस बाथरूम में अब परदे लग ही जाने चाहिए। मैं ठीक से नहा भी नहीं सकती, कि कहीं मुझे पड़ोसी न देख लें।
पति ने टालमटोल करते हुए जवाब दिया- 'चिंता मत करो डॉर्लिंग! अगर उन्होंने तुम्हें नहाते हुए देख लिया, तो खुद ही अपनी खिडकियों पर परदे लगवा लेंगे। |
26-11-2010, 11:56 AM | #726 |
Special Member
Join Date: Nov 2010
Location: Patal Lok
Posts: 1,867
Rep Power: 17 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकले
मिस रंभा ने अपने फिजियोथेरेपिस्ट को फोन लगाया -'डॉक्टर सुबह जब मैं चेकअप कराने आई थी, शायद मेरा अंतर्वस्त्र वहीं रह गया।
डॉक्टर ने कहा नहीं यहाँ तो नहीं है। मिस रंभा ने कहा- 'ओह, तो फिर हो सकता है, वह मेरे डेंटिस्ट के यहाँ रह गया हो। |
26-11-2010, 11:57 AM | #727 |
Special Member
Join Date: Nov 2010
Location: Patal Lok
Posts: 1,867
Rep Power: 17 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकले
गट्टू- जब हमारे घुमंतू प्रोफेसर की बेटी सोलह साल की हो गई, तो पता है उन्होंने सबसे पहला काम क्या किया?
पट्टू- नहीं तो! क्या किया? गट्टू- उन्होंने सबसे पहले उसे चौदह भाषाओं में 'नहीं कहना सिखाया। |
26-11-2010, 11:57 AM | #728 |
Special Member
Join Date: Nov 2010
Location: Patal Lok
Posts: 1,867
Rep Power: 17 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकले
एक लेखक महोदय किसी सभा में भाषण दे रहे थे- 'अजीब संयोग है कि जिस दिन मुंशी प्रेमचंद का निधन हुआ उसी दिन मेरा जन्म हुआ! देखा जाए तो वह दिन हिन्दी साहित्य के लिए...
'बडे दुर्भाग्य का दिन था, एक श्रोता ने लेखक महोदय का अधूरा वाक्य पूरा किया। |
26-11-2010, 11:58 AM | #729 |
Special Member
Join Date: Nov 2010
Location: Patal Lok
Posts: 1,867
Rep Power: 17 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकले
शराबी (दूसरे शराबी से)- 'तेरे चेहरे पर ये सूजन क्यों है?
दूसरा शराबी- 'क्या बताऊँ यार, कल रात को जब मैं पीकर घर पहुँचा तो घर के सारे दरवाजे खुले हुए थे। मुझे अंदर चोरों के होने की आशंका हुई तो मैंने घर में घुसकर चोरों को ललकारकर कहा- हिम्मत हो तो सामने आकर मुकाबला करो। दूसरे ही क्षण एक जोरदार घूँसा मेरे मुँह पर लगा और मैं दरवाजे के बाहर जाकर गिरा। पहला शराबी- 'फिर क्या हुआ? दूसरा शराबी- 'गिरते ही नशा दूर हो गया और पता चला कि मैं एक मुक्केबाज के घर के सामने गिरा पड़ा हूँ। |
26-11-2010, 11:58 AM | #730 |
Special Member
Join Date: Nov 2010
Location: Patal Lok
Posts: 1,867
Rep Power: 17 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकले
एक व्यक्ति के यहाँ डकैतों ने धावा बोल दिया। जब वे सारा सामान लूटकर ट्रक में
लादने लगे तो उस व्यक्ति ने एक संदूक की ओर इशारा करते हुए कहा- 'भैया इसे भी अपने साथ ले जाओ। एक डकैत ने मजाक करते हुए कहा- 'क्या इसमें तेरी बीवी बैठी है? व्यक्ति ने कहा- 'नहीं, वो तो गोदरेज की आलमारी में गई, इसमें मेरी सास छुपकर बैठी है। |
Bookmarks |
Tags |
संता बंता, cool jokes, fun, funny hindi jokes, hindi jokes, hot jokes, indian jokes, jokes, santa banta, shayari |
|
|