09-01-2013, 07:33 PM | #71 |
VIP Member
|
Re: अहसास
हिज्र की रात बाम पर माह-ए-तमाम रख दिया आमद-ए-दोस्त की नवीद कू-ए-वफ़ा में आम थी मैं ने भी इक चिराग़-सा दिल सर-ए-शाम रख दिया देखो ये मेरे ख़्वाब थे देखो ये मेरे ज़ख़्म हैं मैंने तो सब हिसाब-ए-जाँ बरसर-ए-आम रख दिया उसने नज़र नज़र में ही ऐसे भले सुख़न कहे मैंने तो उस के पाँवों में सारा कलाम रख दिया शिद्दत-ए-तिश्नगी में भी ग़ैरत-ए-मैकशी रही उसने जो फेर ली नज़र मैंने भी जाम रख दिया और 'फ़राज़' चाहिये कितनी मुहब्बतें तुझे के माओँ ने तेरे नाम पर बच्चों का नाम रख दिया
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
09-01-2013, 07:33 PM | #72 |
VIP Member
|
Re: अहसास
छीन लेगी नेकियाँ ईमान को ले जाएगी
भूख दौलत की कहाँ इंसान को ले जाएगी आधुनिकता की हवा अब तेज़ आँधी बन गई सोचता हूँ किस तरफ़ संतान को ले जाएगी शहर की आहट हमें सड़कें दिखाएगी नई फिर हमारे खेत को, खलिहान को ले जाएगी बेचकर गुर्दे, असीमित धन कमाने की हवस किस जगह इस दूसरे भगवान को ले जाएगी सिन्धु हो, सुरसा हो, कुछ हो किन्तु इच्छाशक्ति तो हैं जहाँ सीता वहाँ हनुमान को ले जाएगी गाँव की बोली तुझे शर्मिंदगी देने लगी ये बनावट ही तेरी पहचान को ले जाएगी |
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
09-01-2013, 07:36 PM | #73 |
VIP Member
|
Re: अहसास
"इस साल न हो पुर-नम आंखें, इस साल न वो खामोशी हो,
इस साल न दिल को दहलाने वाली बेबस वो बेहोशी हो, इस साल मुहब्बत की दुनिया में, दिल-दिमाग़ की आखेँ हों, इस साल हमारे हाथों में आकाश चूमती पाँखें हों, ये साल अगर इतनी मुहलत दिलवा जाए तो अच्छा है, ये साल अगर हमसे हम को मिलवा जाए तो अच्छा है, चाहे दिल की बंजर धरती सागर भर आसूँ पी जाए, ये साल मगर कुछ फूल नए खिलवा जाए तो अच्छा है, ये साल हमारी क़िस्मत में कुछ नए सितारे टांकेगा, ये साल हमारी हिम्मत को कुछ नई नज़र से आंकेगा, इस साल अगर हम अम्बर से दु:ख की बदली को हटा सके, तो मुमकिन है कि इसी साल हम सब में सूरज झाँकेगा.......
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
09-01-2013, 07:36 PM | #74 |
VIP Member
|
Re: अहसास
सुनो द्रोपदी शस्त्र उठा लो, अब गोपाला नहीं आएँगे
छोडो मेहँदी खड़ग संभालो, खुद ही अपना चीर बचा लो द्यूत बिछाये बैठे शकुनि, मस्तक सब बिक जाएँगे सुनो द्रोपदी शस्त्र उठालो, अब गोपाला नहीं आएँगे। कब तक आस लगाओगी तुम, बिक़े हुए अखबारों से कैसी रक्षा मांग रही हो दु:शासनी दरबारों से स्वयं जो लज्जा हीन पड़े हैं, वे क्या लाज बचाएँगे सुनो द्रोपदी शस्त्र उठालो, अब गोपाला नहीं आएँगे। कल तक केवल अँधा राजा, अब गूंगा बहरा भी है होठ सिल दिए जनता के, कानों पर पहरा भी है तुम ही कहो ये अश्रु तुम्हारे, किसको क्या समझाएँगे? सुनो द्रोपदी शस्त्र उठालो, अब गोपाला नहीं आएँगे। .......................................... हे तात! ऐसा न कहें, गोपाला अवश्य ही आएँगे दुःशासन का अंत करा जनतंत्र का मान बढ़ाएँगे .......................................... देखें 'नवभारत' का युद्ध छिड़ चुका, रणभूम में हैं सेनाएँ एक ओर राजनैतिक कौरव दमन पताका फहराए दूजी ओर लाखों 'पांडव' स्व फिक्र किए बिन भिड़ जाएँ उन पर है मुझे विश्वास, वो दुःशासन राज चलने नहीं देंगे किसी और द्रौपदी का पट वो यूँ भरी सभा खिंचने नहीं देंगे बहनों की रक्षा की खातिर एक कड़ा कानून बनवाएँगे और उस कानून के रूप में मेरे गोपाला आएँगे।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
09-01-2013, 07:37 PM | #75 |
VIP Member
|
Re: अहसास
बचपन से यही सुना था!!!!
मैँने माँ के मुँह से!!!! ऐसा मत करो, वैसा मत करो!!!! कुछ लोग क्या कहेँगे!!!! लेकिन मैँ अब तक जान न पायी!!!! कौन हैँ वे लोग!!!! मुझे बढ़ता देखकर!!!! हो जाता था माँ का चिन्तित चेहरा!!!! भइया दिन भर बाहर खेलता!!!! मुझ पर घर मेँ भी था पहरा !!!! बचपन से यही सुना था!!!! मैँने माँ के मुँह से!!!! ऐसा मत पहनो, वैसा मत पहनोँ !!!! कुछ लोग क्या कहेँगे!!!! लेकिन मैँ अब तक जान न पायी!!!! कौन हैँ वे लोग!!!! जैसे-जैसे बढ़ती गयी मैँ!!!! बँदिशोँ कि चारदीवारी का आवरण भी!!!! साथ साथ बढ़ता गया!!!! एक सीमा खुलते ही!!!! नयी पाबँदी लग जाती थी!!!! बँदिशो के साए मैँ पली मैँ!!!! सिर्फ इसलिए!!!! क्योकि मैँ एक लड़की थी!!!! बचपन से यही सुना था!!!! मैँने माँ के मुँह से!!!! यहाँ मत जाओ, वहाँ मत जाओ!!!! कुछ लोग क्या कहेँगे!!!! लेकिन अब मैँ जान गयी हूँ!!!! कौन हैँ वे लोग!!!! न जाने कितनी सदियोँ से!!!! आबरू लूटते आ रहै है वो!!!! कितने मासूमोँ का अस्तित्व!!!! मिटाते आ रहे हैँ जो!!!! हाँ अब मैँ पहचान गयी हूँ!!!! कौन हैँ वे लोग!!!! इसी समाज मेँ छिपे हैँ वो!!!! अब तुम भी पहचानोँ उनको!!!! बचपन से यही तो सुना था!!!! मैँने माँ के मुँह से!!!! ऐसा मत बोलो, वैसा मत बोलो!!!! कुछ लोग क्या कहेँगे!!!! लेकिन मैँ अब जान गयी हृँ!!!! कौन हैँ वे लोग!!!! अब मैँ चुप नहीँ रहूँगी!!!! मैँ पूछँगी ये सवाल तुमसे!!!! मैरा कसूर क्या था!!!! क्या सिर्फ ये!!!! कि मैँ एक लड़की हूँ????
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
09-01-2013, 07:37 PM | #76 |
VIP Member
|
Re: अहसास
मैं अभी जीना चाहती हूँ, ओ जिंदगी! तुम भी मेरा साथ दो
कुछ सवाल हैं मेरे ज़ेहन में और खामोश हूँ मैं, तुम बस उनके जवाब दो अभी तो मैं जीना चाहती हूँ, ओ जिंदगी! तुम भी तो मेरा साथ दो..... एक सवाल मैं मौत से करती हूँ, जरा मेरा कसूर तो बता मेरे इर्द-गिर्द मंडरा रही है तू, मुझसे हुई ऐसी क्या ख़ता? एक सवाल उस भगवान के लिए भी, जिसने ये संसार रचा क्या तुझे अपने लोगों की फिक्र नहीं? जग की हालत देख के लागे, तुझे नहीं रही अब इसकी चिंता मन के और सवालों का भी मुझे जवाब देखना है कानून से है मुझको आस, मुझे उसका पयाम देखना है मुझे अभी और जीना है 'माँ'... और इंसानी शैतानों का होता है क्या हाल, अपनी आँखों से ये पूरा अंजाम देखना है........
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
09-01-2013, 07:51 PM | #77 | |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 242 |
Re: अहसास
Quote:
दीपू जी, मुझे ख़याल आता है कि यह गज़ल मैंने पहले भी कहीं पढ़ी हुयी है. यदि शायर का नाम बता सकें तो इनायत होगी. बहरहाल, एक अच्छी गज़ल का रसास्वादन करवाने के लिए मैं आपका आभारी हूँ. |
|
09-01-2013, 07:59 PM | #78 |
VIP Member
|
Re: अहसास
thanks ..................................................
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
13-01-2013, 10:32 AM | #79 |
VIP Member
|
Re: अहसास
jane kyun log muhabbat mei dagaa dete hain,
khud ki nazron se muhabbat ko giraa dete hain, aasmano ki taraf dekh k chalne wale, khud ko apni hi nigahon se gira dete hain un ko maloom hai ahsaas-e-muhabbat kya hai, log kis tarah muhabbat mei wafaa dete hain dil ki basti k ujalon se hasad hai jinko, dil ki basti ko wohi log jalaa dete hain ab gawaraa nahin ye dard ka mausam , aao guzre hue mausam ko sadaa dete hain.
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
13-01-2013, 10:32 AM | #80 |
VIP Member
|
Re: अहसास
Kahin Aarzoo-E-Safar Nahi Kahin
Manziloon Ki Khabar Nahi Kahin Rasta Hi Andher Hai Kahin Par Nahee Khain Per Nahi Mujhey Izterab Ki Chah Thi Mujhey Baykali Ki Talash Thi Inhee Khawahishat Ke Jurm Main Koi Ghar Nahee Koi Dar Nahi Koi Chand Tootey Ya Dil Jaley Ya Zameen Kahin Se Ubal Parey Hum Aseeray Sauratey Hal Hain Humain Hadsat Ka Dar Nahi Ay Haway-E-Mausam-E-Ghum Zara Mujhey Sath Rakh Marey Sath Chal Marey Pass Marey Kadam Nahee Marey Pass Mari Nazar Nahi Ya Jo Umer Bhar Ki Riaztain Ya Nagar Nagar Ki Musafitain Ya To Roug Hain Mah-0-Sal Ke Yeh Tu Gardashain Hain Safar Nahi …..
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
Bookmarks |
Tags |
hindi poem, kya kabhi, poem, poetry, share, shayri |
|
|