![]() |
#71 |
Super Moderator
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]() इंदौर ! जीवाश्मों के ‘जुरासिक खजाने’ से समृद्ध नर्मदा घाटी के मध्य प्रदेश स्थित धार जिले में खोजकर्ताओं के एक समूह ने बड़े अभियान के दौरान डायनोसोर के तकरीबन 30 नए घोंसले ढूंढ निकाले हैं । खोजकर्ताओं के मुताबिक ये घोंसले करीब साढे छह करोड़ साल पुराने हैं, जिनमें डायनोसोर के सैकड़ों अंडों के खोलों के जीवाश्म जमा हैं। ‘मंगल पंचायतन परिषद’ के प्रमुख विशाल वर्मा ने आज ‘भाषा’ को बताया, ‘हमें यहां से करीब 125 किलोमीटर दूर धार जिले में खुदाई के दौरान डायनोसोर के करीब तीस घोंसले मिले हैं, जो हजारों साल पहले हुए भौगोलिक बदलावों के बाद चट्टानों के नीचे दब गये थे।’ उनका अनुमान है कि इनमें से हर घोंसले में डायनोसोर के कम से कम 10 अण्डों के खोलों के जीवाश्म हैं। ‘मंगल पंचायतन परिषद’ ने तब पहली बार दुनिया भर का ध्यान खींचा था, जब इसने वर्ष 2007 के दौरान धार जिले में डायनासोर के करीब 25 घोंसलों के रूप में बेशकीमती ‘जुरासिक खजाने’ की चाबी ढूंढ निकाली थी। वर्मा ने बताया कि उनके खोजकर्ता समूह को इन घोंसलों में डायनोसोर के सौ से ज्यादा अंडों के जीवाश्म मिले थे। इनमें सबसे दुर्लभ घोंसला वह था, जिसमें डायनोसोर के 12 अंडों के जीवाश्म एक साथ मिले थे। मध्य प्रदेश सरकार धार जिले में उस क्षेत्र को राष्ट्रीय डायनोसोर जीवाश्म उद्यान के रूप में विकसित करने की योजना पर काम कर रही है, जहां डायनोसोरों ने सहस्त्राब्दियों पहले अपने घोंसले बनाए थे। डायनोसोर के नए खोजे गए घोंसले प्रस्तावित उद्यान के करीब 20 किलोमीटर के दायरे में हैं, लेकिन ये वर्ष 2007 में खोजे गये घोंसलों से एकदम अलग हैं और डायनोसोर के इतिहास की नई परतें खोल सकते हैं। डायनोसोर के 150 से ज्यादा अंडों के जीवाश्म ढूंढने का दावा करने वाले खोजकर्ता ने बताया कि वर्ष 2007 में खोजे गये घोंसलों में साबुत अंडों के जीवाश्म भू-सतह पर मिले थे। किन्हीं वजहों से इन अंडों के खोल तोड़कर डायनोसोर के बच्चे बाहर नहीं निकल सके थे। दूसरी ओर, कुछ दिन पहले खोजकर्ता समूह को डायनोसोर के अंडों के खोल भर मिले हैं। इससे लगता है कि डायनोसोर के बच्चे अंडों से बाहर निकल चुके थे। वर्मा ने बताया कि ये घोंसले सौरोपाड परिवार के शाकाहारी डायनोसोर के हैं। इस परिवार के डायनोसोर नर्मदा घाटी के तत्कालीन रेतीले इलाकों में अंडे देने के लिये दूरस्थ क्षेत्रों से आते थे। उन्होंने बताया, ‘नर्मदा घाटी में पाये जाने वाले डायनोसोर आमतौर पर 20 से 30 फुट उंचाई के होते थे।’
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
![]() |
![]() |
![]() |
#72 |
Super Moderator
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
रिजर्व बैंक ने और महंगा किया ब्याज, दिवाली से पहले महंगाई का झटका
मुंबई ! भारतीय रिजर्व बैंक ने दिवाली से एक दिन पहले महंगाई पर चोट करते हुये अल्पकालिक नीतिगत दरों रेपो और रिवर्स रेपो में चौथाई फीसद वृद्धि कर दी। इससे जहां एक तरफ बैंकों के विभिन्न कर्ज महंगे होंगे वहीं दूसरी तरफ मांग कमजोर पड़ने से आर्थिक वृद्धि की रफ्तार और धीमी होगी। मार्च, 2010 के बाद से यह 13वां मौका है जब रिजर्व बैंक ने रेपो और रिवर्स रेपो दरें बढाई हैं। ताजा वृद्धि के बाद रेपो दर 8.5 प्रतिशत और रिवर्स रेपो 7.5 प्रतिशत हो गई है। रेपो दर पर बैंक अपनी अल्पकालिक जरूरतों के लिये रिजर्व बैंक से धन लेते हैं जबकि बैंक अपनी अतिरिक्त पूंजी को केन्द्रीय बैंक के पास जिस दर पर रखते हैं उसे रिवर्स रेपो कहा जाता है। रिजर्व बैंक के गवर्नर डुवुरी सुब्बाराव ने आज यहां रिण एवं मौद्रिक नीति की दूसरी तिमाही समीक्षा जारी करते हुये बैंकों में बचत खाते पर ब्याज दरों को तुरंत प्रभाव से नियंत्रण करने की घोषणा की। इससे जमा खाते पर भी बैंक ग्राहकों को अधिक ब्याज मिलने की उम्मीद है। आर्थिक वृद्धि के मोर्चे पर अपनी पहले की भविष्यवाणी को संशोधित करते हुये रिजर्व बैंक ने कहा है कि चालू वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि 7.6 प्रतिशत रहेगी। बैंक ने पहले आठ प्रतिशत वृद्धि की भविष्यवाणी की थी। रिजर्व बैंक नीति की घोषणा होते ही प्रमुख बैंकरों ने कहा है कि लागत बढने के साथ ही वे भी ब्याज दरों में वृद्धि करेंगे। मौद्रिक समीक्षा में कहा गया है कि मुद्रास्फीति अभी भी दहाई अंक के आसपास बनी हुई है। इसमें दिसंबर, 2011 से नरमी आने लगेगी और मार्च, 2012 के अंत तक यह घटकर सात प्रतिशत पर आ जायेगी। बहरहाल, रिजर्व बैंक ने नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) और बैंक दर दोनों को छह प्रतिशत पर स्थिर रखा है जबकि सांविधिक तरलता अनुपात (एसएलआर) भी 24 प्रतिशत पर ही कायम है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
![]() |
![]() |
![]() |
#73 |
Super Moderator
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
सबा ने संभाला औकाफ-ए-शाही का कामकाज
भोपाल ! नवाब मंसूर अली खान ‘पटौदी’ के जीवनकाल में ही भोपाल की पूर्व रियासत के औकाफ-ए-शाही की मुतवल्ली (संरक्षक) बना दी गई उनकी पुत्री सबा अली खान अपने वालिद के इंतकाल के बाद कल पहली बार भोपाल आई और उन्होंने औकाफ का कामकाज संभाल लिया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के चेयरमैन गुफरान आजम की मौजूदगी में सबा ने कहा कि वह मुस्लिम महिलाओं एवं बच्चों की तालीम के लिए काम करेंगी। उनके वालिद नवाब पटौदी की मंशा थी कि लोगों को तालीम हासिल हो और वे अच्छे नागरिक बनें। वक्फ बोर्ड चेयरमैन आजम ने जब उन्हें बताया कि बोर्ड शीघ्र ही लियाकत मार्केट में ‘जच्चाखाना’ खोल रहा है, जिसमें वार्ड ब्वाय से लेकर चिकित्सक तक सभी काम महिलाएं करेंगी, तो सबा ने उन्हें इस काम में मदद के लिए पांच लाख रुपए का चेक सौपा और उनके इस काम की तारीफ की।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
![]() |
![]() |
![]() |
#74 |
Super Moderator
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
चीन में स्टीव जॉब्स की आत्मकथा को प्रशंसक ले रहे हाथों-हाथ
शंघाई ! एपल के सह संस्थापक स्टीव जॉब्स की आत्मकथा के चीनी भाषा के संस्करण को देश के लोग हाथों-हाथ ले रहे हैं । किताब के जारी होने के कुछ ही घंटों में यह दुकानों से गायब हो गई । ‘स्टीव जॉब्स’ शीर्षक वाली यह किताब चीन में कल एक साथ 20 शहरों में बिक्री के लिए आई । अमेरिका में भी यह किताब कल ही जारी हुई । बीजिंग में सीआईटीआईसी प्रेस के मार्केटिंग निदेशक कांग यान ने बताया, ‘‘इसकी बहुत अच्छी बिक्री हो रही है । हमने 21 शहरों की 30 दुकानों पर यह किताब बेची और उनमें से ज्यादातर पर पहले दिन ही सभी किताबों की बिक्री हो गई ।’’ चीन में एपल ब्रांड खासा लोकप्रिय है । देश में बहुत से लोग इस ब्रांड का उत्पाद खरीदने के लिए कतारों में खड़े रहते हैं । ‘चाइना डेली’ अखबार की रिपोर्ट में कहा गया है कि बीजिंग के अलावा गुआंगझोउ में भी किताब की जबर्दस्त बिक्री हुई है ।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
![]() |
![]() |
![]() |
#75 |
Super Moderator
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने आज पुरी के समुद्र तट पर लीबिया के खाकनशीं हुए सत्ताच्युत शासक कर्नल मुअम्मर गद्दाफी को रेत से उकेरा ! सुदर्शन लगभग रोज रेत की आकृतियाँ बनाते हैं, जिन्हें हज़ारों दर्शकों की सराहना मिलती है, लेकिन बाद में समुद्र का ज्वार उनकी प्रत्येक कलाकृति को बहा ले जाता है !
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
![]() |
![]() |
![]() |
#76 |
Super Moderator
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धुमल ने आज हमीरपुर जिले के लामब्लू में हनुमानजी की विशालकाय प्रतिमा का अनावरण किया ! यह प्रतिमा 88 फीट ऊंची है !
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
![]() |
![]() |
![]() |
#77 |
Super Moderator
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
भारत में हनीमून मनाने आये भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और महारानी जेटसन पेमा ने आज संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके निवास पर मुलाक़ात की !
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
![]() |
![]() |
![]() |
#78 |
Super Moderator
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
सऊदी अरब के शहजादा सुल्तान सुपुर्द-ए-खाक
रियाद ! सऊदी अरब के शहजादे सुल्तान बिन अब्दुल अजीज को आज सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। उन्हें आखिरी विदाई देने के लिए ईरान के विदेश मंत्री समेत दुनिया भर के नेता की रियाद पहुंचे। सुल्तान अजीज की मौत शनिवार को न्यूयार्क के अस्पताल में हुई थी। सुल्तान की मैयत को रियाद की एक मस्जिद के निकट के मैदान में रखा गया, जहां जनाजे की नमाज पढी गई। इसके निकट की एक कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। मरहूम सुल्तान को आखिरी विदाई देने के लिए 100 से अधिक वैश्विक नेता रियाद पहुंचे थे। इनमें ईरान के विदेश मंत्री अली अकबर सालेही प्रमुख रहे। अब तक किसी को शहजादा के स्थान पर किसी को नामित नहीं किया गया है। यह पहला मौका है जब सउदी अरब के शाह के उत्तराधिकार का पद खाली है। अल सउद परिवार 1932 से सउदी अरब पर शासन कर रहा है। अमेरिका द्वारा ईरानी अधिकारियों पर वाशिंगटन में सउदी अरब के राजदूत को मारने की साजिश रचने के आरोप लगाने के बाद सउदी अरब और ईरान के बीच पिछले दो हफ्तों में तनाव बढा है। हालांकि तेहरान से इस तरह के आरोपों को बेबुनियाद बताया है, लेकिन रियाद का कहना है कि वह ‘उपयुक्त उत्तर’ का इंतजार कर रहा है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
![]() |
![]() |
![]() |
#79 |
Super Moderator
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
दीपावली के कारण समाचारों की दुनिया में दो दिन का अवकाश रहेगा ! अतः अगला समाचार प्रसारण 28 अक्टूबर को होगा ! धन्यवाद !
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
![]() |
![]() |
![]() |
#80 |
Special Member
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() Join Date: Nov 2010
Location: मुम्बई
Posts: 1,999
Rep Power: 30 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]() 120 साल के बुजुर्ग ने रचाई शादी, बने सबसे बुजुर्ग दूल्हा सिलचर (असम)।। शादी के लिए सही उम्र क्या है ? शायद कोई नहीं। कोई चाहे तो वह 120 साल की उम्र में भी शादी रचा सकता है। असम के सतगोरी में रहने वाले 120 साल के एक बुजुर्ग ने अपने से आधी उम्र की बुजुर्ग महिला से हाल ही में शादी रचाई है। खुद को 120 साल का बताने वाले इस बुजुर्ग का नाम है हाजी अब्दुल नूर। 60 साल की समोई बीबी से शादी करके यह विश्व के सबसे बुजुर्ग दूल्हा बन गए हैं। फिलहाल तक यह रिकॉर्ड 103 साल के बुजुर्ग अमेरिकी के नाम है। अब्दुल नूर ने अपने जीवनकाल में यह दूसरी बार शादी की है। छह साल पहले उनकी पत्नी की मृत्यु हो गई थी। हालांकि अब्दुल नूर पहली नजर से देखने पर कतई 120 साल के नहीं लगते लेकिन यह सच है कि उनका परिवार 122 सदस्यों का है जिसमें उनके दो बेटे, चार बेटियां और कई सारे पोते-पोतियां हैं। इस शादी में 500 मेहमान इकट्ठा हुए। अब्दुल नूर की पत्नी सलमा खातून की 2005 में मौत हो गई थी जिन्होंने मरने से पहले अपने बच्चों से कहा था कि वह अपने पिता की देखभाल के लिए एक पत्नी ढूंढ दें। नूर का कहना है, वोटर लिस्ट में मेरी उम्र 116 साल लिखी है हालांकि मैं 120 का हूं। उनके बेटे हाहजी अजीर उद्दीन ने कहा, मां की मौत के बाद पिता ने कहा कि उनके लिए हम एक पत्नी ढूंढ दें जो उनकी देखभाल कर सकें। हालांकि 100 साल के इंसान के लिए पत्नी ढूंढना आसान न था लेकिन अल्लाह के रहम से हमें नई मां मिल गई। वह भी एक बार पहले विवाह कर चुकी थीं और उनके कोई बच्चे भी नहीं थे। उनके पति को मौत हो चुकी थी। अब जबकि समोई बीबी की अब्दुल नूर से शादी हो चुकी है तो वह कई सारे बच्चों और मां और कई पोतों की दादी हो चुकी हैं। दिलचस्प यह है कि वह जिनकी नई मां हैं, उनमें से कई बच्चे उनकी खुद की उम्र से ज्यादा हैं।
__________________
==========हारना मैने कभी सिखा नही और जीत कभी मेरी हुई नही ।==========
|
![]() |
![]() |
![]() |
Bookmarks |
Tags |
current affairs, current news, hindi news, indian news, latest news, local news, online news, taza khabar |
|
|