17-05-2012, 11:21 PM | #8401 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
सना। दक्षिण यमन में सैनिकों और लड़ाकू विमानों ने अलकायदा के ठिकानों पर हमला करके कम से कम 29 आतंकवादियों को मार गिराया। सेना ने यह कार्रवाई इस आतंकवादी समूह के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत की। अलकायदा सम्बंधित लड़ाकों ने गत वर्ष दक्षिणी हिस्से में स्थित क्षेत्र और कई नगरों को अपने कब्जे में ले लिया था जिसमें अब्यान की राजधानी जिंजीबार भी शामिल है। इन लड़ाकों ने वहां से सरकारी सैनिकों को बाहर खदेड़कर अपना स्वयं का शासन स्थापित कर लिया था। गत सप्ताहों के दौरान सेना ने आतंकवादियों को उनके गढ़ से बाहर करने के लिए अभियान शुरू किया हैं। सैनिक अमेरिकी सैनिकों के साथ समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं जो कि यमन में अभियानों का मार्गदर्शन कर रहे हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
17-05-2012, 11:21 PM | #8402 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
चेक गणराज्य हटाएगा अफगानिस्तान से सैनिक
प्राग। चेक गणराज्य की सरकार ने अफगानिस्तान में अपने नाटो मिशन से अपने सैनिकों को वापस बुलाने की योजना की घोषणा की। इसके साथ ही अफगानिस्तान में तैनात चेक गणराज्य के सैनिकों की संख्या वर्तमान के 590 से घटकर वर्ष 2014 तक 170 रह जाएगी। चेक गणराज्य के रक्षा मंत्री अलेक्जेंडर वोंद्रा ने प्राग में कहा कि अगले वर्ष आईएसएएफ में हमारी भागीदारी 539 सदस्यों से अधिक नहीं होगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में यह संख्या 340 से अधिक नहीं होगी। वहीं वर्ष के अंत तक यह 170 से अधिक नहीं रहेगी।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
17-05-2012, 11:22 PM | #8403 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
जर्मनी देगा अफगान सुरक्षा बलों को 19 करोड़ डॉलर
बर्लिन। जर्मनी की सरकार ने वर्ष 2014 में विदेशी सेनाओं के चले जाने के बाद अफगान सेना को हर साल 19 करोड़ डॉलर की सहायता दिए जाने को स्वीकृति दी है। जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने अफगान राष्ट्रपति हामिद करजई से मुलाकात के बाद वर्ष 2015 से हर साल 15 करोड़ यूरो (19 करोड डॉलर) अफगानिस्तान को देने वादा किया। बर्लिन में हुई बैठक में दोनों ही पक्षों के कुछ कैबिनेट मंत्रियों ने भी हिस्सा लिया। करजई की यात्रा के दौरान दोनों ही पक्षों ने वर्ष 2014 के बाद अफगान सुरक्षा बल को वित्तीय मदद दिए जाने पर समझौते पर हस्ताक्षर किया। चांसलर एंजेला मर्केल ने इस समझौते को दोनों ही देशों के सम्बंधों में ‘मील का पत्थर’ करार दिया।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
17-05-2012, 11:23 PM | #8404 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
कराची में हिंसा में पांच मरे
कराची। पाकिस्तान की आर्थिक राजधानी कराची में विभिन्न घटनाओं में कम से कम पांच लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) के पांच कार्यकर्ताओं सहित लगभग 12 लोगों की शहर में हत्या कर दी गई है। लंढी के क्वैदाबाद में गुरुवार को एक होटल पर एक हथगोले से किए गए हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
17-05-2012, 11:24 PM | #8405 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
जंगली सुअरों ने ली युवक की जान
बरेली। उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के क्योलडिया थाना क्षेत्र में जंगली सुअरों के हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यहां बताया है कि बंटी सिंह नाम का युवक अपने गांव जा रहा था कि देर रात रिछोला गांव के पास जंगली सुअरों ने उस पर हमला बोल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे बचाने आए चार अन्य लोग भी घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल बंटी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। अन्य घायलों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
17-05-2012, 11:25 PM | #8406 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
आतंकवादियों के ठिकाने से हथियारों का जखीरा बरामद
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के ठिकाने का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद किया है। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि सेना और राज्य पुलिस ने कुपवाड़ा में अवूरा गांव के जंगलों में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया था। सुरक्षा बलों ने लंबे समय तक तलाशी के बाद अंतत: आतंकवादियों का ठिकाना ढूंढ़ निकाला और वहां से मैगजीन के साथ एके 47 रायफल (यूबीजीएल), चार चीन निर्मित पिस्तौलें, 20 हथगोले और 1240 गोलियों समेत बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए। इसके अलावा सुरक्षा बलों को ठिकाने से एक वायरलेस सेट, आधुनिक विस्फोटक यंत्र और भारी मात्रा में अन्य विस्फोटक भी बरामद हुए। सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों ने इन हथियारों को जंगल में छुपा दिया था ताकि बाद में वे मौका मिलने पर इन्हें मुख्य शहर में ले जा सकें और सुरक्षा बलों पर हमला कर सकें। सुरक्षा बलों ने जंगल और आसपास के इलाकों में गश्त बढ़ा दी है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
17-05-2012, 11:28 PM | #8407 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
किसिंजर ने जताई थी चिंता
वाशिंगटन। अमेरिकी प्रशासन का पाकिस्तान की तरफ झुकाव सत्तर के दशक के मध्य में भी जारी रहा और तत्कालीन विदेश मंत्री हेनरी किसिंजर ने रूस द्वारा उस समय नई दिल्ली को हथियारों की आपूर्ति पर चिंता जताई थी और चेतावनी दी कि इससे भारत, पाकिस्तान पर एक और हमला कर सकता है। अमेरिकी प्रशासन का पाकिस्तान की तरफ झुकाव के सम्बंध में खबर ऐसे समय पर सामने आई है जब अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने उन दिनों के रूसी और अमेरिकी नेतृत्व के बीच राजनयिक संवाद को सार्वजनिक किया है। वर्ष 1975 में वियेना में अपने रूसी समकक्ष आंद्रेई ग्रोमयको के साथ बातचीत में किसिंजर ने मास्को द्वारा नई दिल्ली को हथियार दिए जाने पर संदेह जताया और चेतावनी दी कि अमेरिका, पाकिस्तान पर एक और भारतीय हमले को ‘हल्के’ में नहीं लेगा। किसिंजर ने ग्रोमयको से कहा कि रात्रिभोज के दौरान मैंने एक बिंदू उठाया था जो हमारा भारतीय इरादे के बारे में था क्योंकि भारत बड़ी मात्रा में सोवियत संघ से हथियार खरीद रहा है। मैं आशा करता हूं कि आप इस पर नजर बनाए रखेंगे क्योकि अब तक हमने पाकिस्तान को कुछ भी नहीं बेचा है। हमने इंबार्गो हटा लिया है लेकिन बेचा कुछ भी नहीं है। ग्रोमयको ने इसका जवाब देते हुए कहा कि भारत का व्यवहार रूस को चिंतित नहीं करता है। किसिंजर ने कहा कि यदि एक और भारतीय हमला होता है तो यह एक ऐसी चीज होगी जिसे हम हल्के में नहीं लेंगे। ग्रोमयको ने कहा कि हम भारत को हथियारों की आपूर्ति पर बड़े संकोच के साथ व्यवहार कर रहे हैं। हो सकता है कि जो सूचना आपके पास है उसे बड़ा चढ़ाकर पेश किया गया हो। तेल आयात में भारत की कटौती अमेरिकी दबाव के कारण नहीं : ईरान से तेल आयात में कटौती करने के लिए भारत से अनुरोध कर रहे अमेरिका का कहना है कि भारत द्वारा की गई कटौती उसके दबाव के कारण नहीं बल्कि ‘वित्तीय और व्यावसायिक हितों’ को ध्यान में रखकर की गई है। अमेरिका के दक्षिण और मध्य एशिया मामलों के विदेश उपमंत्री राबर्ट ब्लैक ने कांग्रेस में सुनवाई के दौरान कहा कि ईरान पर तेल निर्भरता कम करने की दिशा में भारत की ओर से प्रगति हुई है। अमेरिकी कांग्रेस के एक सदस्य के प्रश्न के जवाब में ब्लैक ने कहा कि भारत ने इस दिशा में प्रगति की है। हालांकि यह अमेरिकी दबाव के कारण नहीं है बल्कि वित्तीय और व्यापारिक विषयों को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
17-05-2012, 11:36 PM | #8408 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
ब्रिटेन आव्रजन घोटाला में भारतीय दंपती को सजा
लंदन। ब्रिटेन में एक भारतीय नागरिक को आव्रजन घोटाला करने के आरोप में 10 साल जेल की सजा सुनाई गई है। विजय सोर्थिया नाम के व्यक्ति पर अपनी पत्नी के साथ मिलकर कई भारतीय नागरिकों तथा अन्य को ब्रिटेन में अवैध तरीके से रहने में मदद करने और हजारों पौंड की कमाई करने का आरोप था। सोर्थिया एक छात्र के रूप में 2000 में यहां आया था। दस साल की सजा के बाद 35 वर्षीय विजय सोर्थिया को भारत प्रत्यर्पित किया जाएगा। घोटालों में मदद करने को लेकर उसकी पत्नी 31 वर्षीय भावना सोर्थिया को भी 15 महीने की सजा सुनाई गई है। सजा पूरी होने के बाद उसे भी भारत प्रत्यर्पित किया जाएगा। दंपती के तीन बच्चे हैं। दोनों को इसलेवर्थ क्राउन कोर्ट ने बुधवार को सजा सुनाई। सोर्थिया को मई 2010 में उत्तर पश्चिम लंदन स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया था। उस समय यूके बोर्डर एजेंसी को उसके घर से 330,000 पौंड नकद मिले थे। सोर्थिया अपनी पत्नी के साथ मिलकर माइग्रेशन गुरू के नाम से आव्रजन परामर्श कंपनी का संचालन कर रहा था।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
17-05-2012, 11:38 PM | #8409 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
पाक में फिर विमान हादसा, चार पायलटों की मौत
इस्लामाबाद। पाकिस्तान वायुसेना के दो प्रशिक्षण विमान हवा में ही टकरा गए और भारी रिहायश वाले इलाके में जा गिरे। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई और पांच आम नागरिक घायल हो गए। नौशेरा जिले में रस्खाई इलाके में रहने वाले लोगों के अनुसार दो विमान आपस में टकराए और दो घरों में जा गिरे। इसके बाद घरों की दीवारें और छत ढह गईं और विमान का मलबा फैल गया। पुलिस का कहना है कि विमानों को उड़ा रहे चारों पायलटों की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही तीन बच्चे और एक महिला को चोटें आर्इं हैं। पेशावर से 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित रस्खाई कस्बे में यह हादसा पाकिस्तान वायु सेना अकादमी के निकट सुबह 10 बजे हुआ। वायु सेना के एक प्रवक्ता ने दुर्घटना की पुष्टि की और कहा कि इस हादसे की वजह का पता लगाने के लिए मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। इस सप्ताह में पाकिस्तान वायु सेना का यह दूसरा विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। कराची के समीप 11 मई को ही एक मिराज विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
17-05-2012, 11:38 PM | #8410 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
नाटो के लिए आपूर्ति के रास्ते खोलने की प्रक्रिया में तेजी
इस्लामाबाद। नाटो के लिए जरूरी चीजों की आपूर्ति के लिए अफगानिस्तान जाने वाले रास्ते को फिर से शुरू करने की कवायद तेज हो गई है। पाकिस्तान सरकार ने अपने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अमेरिका के साथ इस मामले से जुड़े समझौते को जल्द से जल्द अंतिम रूप दें। सूचना मंत्री कमर जमां कयरा ने बताया कि सभी संस्थाओं से कहा गया है कि वह जल्द से जल्द वार्ता पूरी करें। अमेरिका और नाटो के साथ फिर से सम्बंधों की बहाली से जुड़े उस प्रस्ताव के आधार पर ही हम वार्ता के जरिए आगे बढेรพंगे जिसे संसद के संयुक्त सत्र के दौरान मंजूरी दी गई थी। प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक के बाद कयरा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सरकार ने अमेरिकी प्रशासन के साथ वार्ता के लिए किसी तरह की अंतिम समयसीमा नहीं तय की है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
Bookmarks |
Tags |
current affairs, current news, hindi news, indian news, latest news, local news, online news, taza khabar |
|
|