25-05-2012, 03:59 PM | #8931 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
वाशिंगटन। अमेरिका के दो शीर्ष सीनेटरों ने ओसामा बिन लादेन तक पहुंचने में सीआईए की मदद करने वाले पाकिस्तानी चिकित्सक शकील अफरीदी को 33 साल की सजा सुनाए जाने पर आश्चर्य जताया और पाकिस्तान के अधिकारियों से उनकी सजा माफ कर उन्हें जल्द रिहा करने को कहा। सीनेटर जॉन मैक्केन और कार्ल लेविन ने एक संयुक्त बयान में इसे काफी चौंकानेवाला और अपमानजनक बताया। उन्होंने कहा कि हम पाकिस्तान सरकार से अफरीदी को माफ करने और तुरंत रिहा करने की अपील करते हैं। अफरीदी पर आरोप था कि उन्होंने ऐबटाबाद में सीआईए की ओर से फर्जी टीकाकरण अभियान चलाया। ऐबटाबाद के मकान में ओसामा छिपा हुआ था और बीते साल दो मई को अमेरिकी सुरक्षा बलों ने एक अभियान में उसे मार गिराया। इस चिकित्सक ने टीकाकरण अभियान चलाया ताकि ओसामा के किसी परिजन का डीएनए नमूना लिया जा सके।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
25-05-2012, 03:59 PM | #8932 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
आस्कर फिल्म को लेकर पाक महिलाओं को प्रतिक्रिया की आशंका
इस्लामाबाद। तेजाबी हमलों में किसी तरह बच निकली और एक आस्कर पुरस्कार विजेता फिल्म की कहानी का सबब बनी पाकिस्तानी महिलाओं को अब पाक में यह फिल्म दिखाए जाने की सूरत में जवाबी प्रतिक्रिया की आशंका सता रही है। शरमीन ओबैद चिनाय ने इस वर्ष की शुरुआत में अपनी इस फिल्म के लिए पाकिस्तान का पहला आस्कर पुरस्कार हासिल किया था। इस फिल्म में उन महिलाओं की दुर्दशा को दिखाया गया था, जिन पर तेजाबी हमले किए गए। चिनाय की 40 मिनट की फिल्म जकिया और रूखसाना पर आधारित है, जो अपने पतियों के तेजाबी हमलों के बावजूद जिंदगी को नए सिरे से पटरी पर लाने के लिए संघर्ष करती हैं। इसमें एक ब्रिटिश पाकिस्तानी प्लास्टिक सर्जन मोहम्मद जवाद उनके बिगड़े चेहरों को संवारने में उनकी मदद को आगे आता है। फिल्म में दिखाई गयी 22 वर्षीय नैला फरहत कहती हैं, ‘हमें नहीं पता था कि यह फिल्म आस्कर पुरस्कार जीत लेगी। यह पूरी तरह गलत है। हम उन्हें कभी भी इस फिल्म को पाकिस्तान में दिखाने की अनुमति नहीं देंगे।’ तेजाबी हमले में एक आंख गंवाने वाली फरहत ने कहा, ‘यह हमारे परिवार का अपमान है। वे इसे मुद्दा बना लेंगे। आपको पता है पाकिस्तान में क्या सब होता है। यदि वे किसी फिल्म में किसी औरत को देख लेते हैं, तो हर वक्त उसी के बारे में गप्प होती रहती है।’ उसने कहा, ‘हमें और अधिक खतरा है। हमें डर है कि हमारे साथ फिर से वही हो सकता है। हम दुनिया को अपना चेहरा नहीं दिखाना चाहते।’ एसिड सर्वाइवर्स फाउंडेशन पाकिस्तान ने चिनाय और फिल्म के निर्माता डेनियल जुंगे को शुक्रवार को नोटिस भेजे गए हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
25-05-2012, 04:00 PM | #8933 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
दफा ए पाकिस्तान कौंसिल ने नाटो विरोधी रैली स्थगित की
लाहौर। कट्टरपंथियों और चरमपंथियों के गठबंधन दफा ए पाकिस्तान कौंसिल ने अपनी 27 मई के लिए प्रस्तावित नाटो विरोधी रैली के आयोजन को स्थगित करने का फैसला किया। रैली का आयोजन नाटो के अफगानिस्तान के आपूर्ति मार्ग को फिर से खोलने संबंधी सरकार की योजना का विरोध करने के लिए किया जाना था। डीपीसी की संचालन समिति के अध्यक्ष और जमात ए इस्लामी के महासचिव लियाकत बलूच ने संगठन के फैसले की घोषणा यहां आज रात आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में की। बलूच ने बताया कि रैली को स्थगित करने का फैसला इसलिए किया गया, क्योंकि सोमवार को शिकागो में संपन्न नाटो शिखर बैठक में इस संबंध में पाकिस्तान ने किसी फैसले की घोषणा नहीं की।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
25-05-2012, 04:01 PM | #8934 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले संजय जोशी का इस्तीफा
मुंबई। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के आलोचक, भाजपा नेता संजय जोशी ने यहां शुरू होने जा रही पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले इस्तीफा दे दिया। जोशी के इस्तीफे को मोदी के साथ शांति बनाए रखने की पार्टी अध्यक्ष की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। दो दिवसीय बैठक के उद्घाटन से कुछ घंटे पहले भाजपा सूत्रों ने बताया ‘जोशी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के आमंत्रित सदस्य हैं। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी को भेजे एक पत्र में कहा है कि पार्टी के व्यापक हित में वह अपना पद छोड़ रहे हैं।’ जोशी के इस्तीफे पर गांधीनगर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिली है। बहरहाल, गडकरी की इस कोशिश को इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि बैठक में गुजरात के मुख्यमंत्री के न आने की अटकलों के बीच यह भी समझा जा रहा है कि बैठक में मोदी का मुद्दा छाया रह सकता है। मोदी ने दिसंबर में नई दिल्ली में संपन्न राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भी हिस्सा नहीं लिया था। तब प्रतीत हो रहा था कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के प्रचार में गडकरी द्वारा जोशी को शामिल किए जाने की वजह से वह नहीं आए। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में भी मोदी ने प्रचार नहीं किया था। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, मोदी आज महाराणा प्रताप की जयंती पर एक कार्यक्रम के सिलसिले में राजस्थान के उदयपुर में रहेंगे। फिर वह अहमदाबाद लौट जाएंगे। गांधी नगर में उनके सहयोगियों के मुताबिक, घटनाक्रम के सिलसिले में वह मुंबई जा सकते हैं। भाजपा शासित गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले हो रही यह कार्यकारिणी बैठक इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि भाजपा के सभी बड़े नेता इसमें शामिल होंगे। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
25-05-2012, 04:02 PM | #8935 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
अमेरिका ने यमन में अलकायदा की वेबसाइटें हैक कीं
टम्पा (अमेरिका)। अमेरिकी विदेश विभाग ने अलकायदा के खिलाफ एक नया अभियान शुरू किया है। उसने यमन में अलकायदा की वेबसाइटें हैक कर दी हैं। चरमपंथियों के खिलाफ गोपनीय साइबर युद्ध की स्वीकारोक्ति करते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि विदेश मंत्रालय में मौजूद अमेरिकी साइबर विशेषज्ञों ने अलकायदा की वेबसाइटें हैक कर वह दुष्प्रचार हटा दिया जिसमें अमेरिकियों को मारने के लिए भड़काउ बातें की जा रही थीं। हिलेरी ने कल कहा कि 48 घंटे के अंदर हमारी टीम ने रूपांतरित संस्करणों के साथ उन वेबसाइटों को बहाल कर दिया। इन रूपांतरित संस्करणों में यमन में अलकायदा द्वारा मारे गए आम लोगों का ब्यौरा है। उन्होंने कहा कि चरमपंथी अपनी हताशा खुलेआम जाहिर कर अपने समर्थकों से कह रहे हैं कि इंटरनेट पर मौजूद सभी सामग्री पर वह भरोसा न करें। अमेरिकी विशेष अभियान कमान के प्रमुख एडमिरल बिल मैक्रैवन से पूर्व हिलेरी ने कहा कि यह कोशिश आतंकवाद के खिलाफ बहुपक्षीय प्रयासों के तहत है। बहुपक्षीय प्रयासों के तहत ही ओसामा बिन लादेन को मारा गया, विशेष अभियान बलों के साथ काम कर रहे राजनयिकों को स्थानीय सरकारों तथा अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए रणनीति में शामिल किया जा रहा है और स्थानीय बलों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हिलेरी ने कहा कि ये साइबर हमले विदेश मंत्रालय में मौजूद साइबर विशेषज्ञों के एक समूह द्वारा किए जा रहे हैं। समूह में राजनयिक, विशेष आपरेटर, खुफिया विश्लेषक आदि हैं। उन्होंने इसे ‘सेंटर फॉर स्ट्रेटेजिक काउंटरटेरॅरिजम कम्युनिकेशन्स’ का नाम दिया। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ इंटरनेट और सोशल मीडिया साइटों पर अलकायदा पर लगातार नजर रख रहे हैं, जो नए लोगों की भर्ती के लिए प्रयासरत है। पूर्व में चरमपंथियों की वेबसाइटों पर हमलों के लिए अक्सर पेंटागन की यूएस साइबर कमान को जिम्मेदार माना जाता था। अरब प्रायद्वीप में यमनी अलकायदा को इस संगठन की सर्वाधिक खतरनाक शाखा समझा जाता है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
25-05-2012, 04:03 PM | #8936 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
हिलेरी और सेना अधिकारियों ने समुद्री संधि पर मांगा समर्थन
वाशिंगटन। अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन और सेना अधिकारियों ने रिपब्लिकन पार्टी के नेताओं से समुद्री संधि को अमेरिका द्वारा अनुमति देने के मुद्दे पर समर्थन की मांग करते हुए कहा है कि इससे रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे, तेल, गैस और दूसरे संसाधनों के विकास का रास्ता खुलेगा और राष्ट्रीय सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा। हिलेरी, रक्षा मंत्री लियोन पेनेटा और सेना के ज्वाइंट चीफ्स आॅफ स्टाफ जनरल मार्टिन डेंप्सी समुद्री कानून पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के समर्थन के लिए एक साथ सीनेट के विदेश संबंध समिति के सामने उपस्थित हुए। 1982 में इस संधि ने मूर्त रूप लिया था और 1994 से इसे लागू किया गया। अमेरिका एकमात्र ऐसा बड़ा राष्ट्र है, जिसने इस संधि पर हस्ताक्षर नहीं किया है, लेकिन समिति के अध्यक्ष ने सुनवाई की शुरूआत में कहा कि वह इस बात का प्रयास नहीं करेंगे कि नवंबर में राष्ट्रपति चुनावों से पहले इस पर सीनेट में मतदान करा लिया जाए, हालांकि डेमोक्रेटिक पार्टी के जॉन कैरी ने कहा कि इस संधि को मंजूरी देना जरूरी है, क्योंकि अमेरिका ‘नियमों के साथ बंधा रहा है लेकिन हमने नियम नहीं बनाए।’ पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के कार्यकाल से अमेरिका इस संधि के नियमों से बंधा हुआ है। इस संधि को 161 देशों और यूरोपीय संघ का समर्थन प्राप्त है। हिलेरी और सेना अधिकारियों ने कहा कि अमेरिका के लिए अब जरूरी हो गया है कि वह इस संधि पर हस्ताक्षर करे। पेनेटा ने कहा कि अगर अमेरिका इसमें शामिल नहीं होता है, तो 160 राष्ट्र नियम बनाते रहेंगे और अमेरिका एक किनारे खड़ा रहेगा। वहीं रिपब्लिकन पार्टी के नेताओं का कहना है कि इस संधि से अमेरिकी संप्रभुता पर आंच आएगी और जलवायु परिवर्तन पर क्योटो प्रोटोकॉल पर अमेरिकी रुख में बदलाव होगा जिससे विदेशी देशों को अमेरिकी ऊर्जा की निगरानी की अनुमति मिल जाएगी। हिलेरी ने कहा कि विपक्ष इस मुद््दे पर गुमराह है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
25-05-2012, 04:05 PM | #8937 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
अमेरिका में यातायात जाम के लिए सबसे कुख्यात शहर है होनोलूलू
लॉस एंजिलिस। यातायात जाम के लिए लॉस एंजिलिस की छवि खराब है, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से जाम के लिए यह अमेरिका का सबसे बुरा शहर नहीं है। यह खुलासा एक नए अध्ययन में हुआ है। जाम के लिए सबसे खराब छवि का खिताब होनोलूलू को जाता है। अध्ययन में कहा गया है कि हवाई द्वीप की राजधानी में पिछले वर्ष लोगों को जाम के दौरान अपनी कारों में 58 घंटे बिताने पड़े, जबकि इस मामले में दूसरा स्थान सैन फ्रांसिस्को का और तीसरा न्यूयॉर्क का रहा। पांचवें वार्षिक इनरिक्स यातायात स्कोरकार्ड के मुताबिक अच्छी खबर यह रही कि अमेरिका में यातायात जाम में 30 फीसदी की कमी आई है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
25-05-2012, 04:06 PM | #8938 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
एयर इंडिया के लिए ड्रीमलाइनर की पहली परीक्षण उड़ान सफल
वाशिंगटन। विमान बनाने वाली कंपनी बोइंग ने कहा है कि उसने एक नए बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान की पहली परीक्षण उड़ान साउथ कारोलिना में पूरी कर ली है। इस विमान की आपूर्ति भारतीय विमानन कंपनी एयर इंडिया को की जानी है। कंपनी के बयान में कहा गया है कि यह विमान अब टेक्सास जाएगा, जहां इस पर एयर इंडिया का नाम आदि (लिवरी) छपेगा। यह विमान इसी साल मध्य तक वापस लौटेगा। बोइंग के साउथ कारोलिना कारखाने में बना यह पहला ड्रीमलाइनर विमान है। कंपनी के लगभग 5,000 कर्मचारियों ने इस विमान की परीक्षण उड़ान का सजीव प्रसारण देखा।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
25-05-2012, 04:07 PM | #8939 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
ओबामा प्रशासन पर लगा राष्ट्रीय सुरक्षा को जोखिम में डालने का आरोप
वाशिंगटन। ओबामा प्रशासन पर सदन की एक प्रभावशाली समिति के अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि वह ओसामा बिन लादेन को मार गिराने के अभियान पर फिल्म बना रहे दो निर्माताओं को गोपनीय सूचना उपलब्ध कराकर राष्ट्रीय सुरक्षा को जोखिम में डाल रहा है। गृह सुरक्षा समिति के अध्यक्ष एवं कांग्रेस सदस्य पीटर किंग ने कहा, ‘फिल्म निर्माता कैथरीन बिजेलो और मार्क बोअल चुनावी वर्ष में एक धमाकेदार कहानी पेश कर सकते हैं, जो अमेरिकी इतिहास के सबसे गोपनीय अभियानों में से एक के बारे में होगी।’ उन्होंने कहा, ‘लेकिन इन ईमेल से सीआईए, रक्षा विभाग और व्हाइट हाउस तथा शीर्ष डेमोक्रेटिक लॉबिंग गुट के बीच करीब गठजोड़ का पता चलता है।’ रिपब्लिकन सांसद किंग ने पहली बार पिछली गर्मियों में लादेन से संबंधित फिल्म पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा कि जारी हुए नए दस्तावेजों से उनके संदेह की पुष्टि होती है। उन्होंने संबंधित दस्तावेज सूचना की स्वतंत्रता अधिनियम के तहत ‘ज्यूडिशियल वाच’ से हासिल किए। कांग्रेस सदस्य ने खुफिया मामले देखने वाले उप रक्षामंत्री माइकल जी. विकर्स और सीआईए के उपनिदेशक माइकल मोरेल को पत्र लिखकर फिल्म निर्माताओं को संभावित तौर पर गोपनीय सूचना मुहैया कराए जाने को लेकर अपनी चिंता से अवगत कराया है। किंग ने एक बयान में कहा, ‘ईमेल संदेशों से संकेत मिलता है कि फिल्म निर्माताओं को एक गोपनीय प्रतिष्ठान का अभूतपूर्व दौरा कराया गया, जो इतना गुप्त है कि जारी दस्तावेज में इसका नाम तक संशोधित कर दिया गया है।’ उन्होंने कहा, ‘यदि यह प्रतिष्ठान इतना गुप्त है कि सार्वजनिक रूप से इसका नाम भी नहीं बताया जा सकता, तो फिर ओबामा प्रशासन ने फिल्म निर्माताओं को इसके दौरे की अनुमति क्यों दी? ईमेल्स में यह भी बताया गया है कि इन फिल्म निर्माताओं को सीआईए के तहखानों तक का दौरा कराया जा रहा है, यह हम उन सबके लिए चौंका देने वाला है, जो वहां रखी सामग्री की संवेदनशील प्रकृति के बारे में जानते हैं।’ किंग ने कहा कि यह और भी परेशान कर देने वाला है कि मिशन के कुछ सप्ताह बाद ही डेमोक्रेटिक लॉबिंग कंपनी ‘ग्लोवर पार्क ग्रुप’ इन फिल्म निर्माताओं की खुफिया अधिकारियों और विशेष संचालन अधिकारियों से मुलाकात कराने के लिए सक्रिय हो गई।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
25-05-2012, 04:08 PM | #8940 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
परमाणु संबंधित अवैध निर्यात के लिए अमेरिका में चीनी व्यक्ति गिरफ्तार
वाशिंगटन। अमेरिका में चीन के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और उस पर निर्यात नियमों का उल्लंघन कर अमेरिकी उपकरणों को चीन निर्यात करने का आरोप लगाया गया है। इन उपकरणों का प्रयोग हथियार बनाने वाले यूरेनियम के उत्पादन में किया जाता है। अमेरिका के न्याय विभाग ने कहा कि 47 वर्षीय आरोपी कियांग हू उर्फ जॉनसन हू को मैसाचुसेट्स के नॉर्थ एंडोवर होटल से गिरफ्तार किया गया। वह एमकेएस इंस्ट्रूमेंट्स शंघाई लिमिटेड में विक्रय प्रबंधक है। उस पर अमेरिकी निर्यात कानूनों का उल्लंघन कर षड्यंत्र रचने का आरोप है। हू पर प्रेशर ट्रांसड्यूशर्स को अवैध रूप से निर्यात करने का आरोप है, जिनका उपयोग यूरेनियम के संवर्द्धन में गैस सेंट्रीफ्यूज के रूप में होता है और इसका उपयोग हथियार बनाने वाले यूरेनियम के उत्पादन में होता है। हू हिरासत में है और 31 मई को उनकी हिरासत पर सुनवाई होगी। अगर उसे सजा होती है, तो उसे 20 वर्ष कैद में गुजारने होंगे और दस लाख डॉलर का जुर्माना होगा। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि हू एवं अन्य ने 2007 में लाखों डॉलर मूल्य के एमकेएस प्रेशर ट्रांसड्यूशर्स का अमेरिका से निर्यात किया। ये उपकरण उन कंपनियों या व्यक्तियों को निर्यात किए गए, जिन्होंने अमेरिका के वाणिज्य विभाग से फर्जीवाड़ा कर लाइसेंस प्राप्त किए थे।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
Bookmarks |
Tags |
current affairs, current news, hindi news, indian news, latest news, local news, online news, taza khabar |
|
|