09-05-2013, 06:37 PM | #81 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: आज का इतिहास
1660 - ब्रिटिश संसद ने चार्ल्स स्टुअर्ट को किंग चार्ल्स द्वितीय के नाम से राजा बनाने की घोषणा की। 1821 - यूनान ने ग्राविया इन की लड़ाई में तुर्की को परास्त किया। 1842 - फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक ट्रेन में लगी आग में लगभग 200 लोग झुलसे। 1912 - फिल्म प्रोडक्शन हाउस पैरामाउंट पिक्चर्स की स्थापना। 1954 - भारत सरकार ने चंदरनगर को पश्चिम बंगाल में विलय करने का फैसला किया। 1991 - अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के निदेशक विलियम एच. वेब्सटर ने त्यागपत्र दिया। 1998 - बांग्लादेश की तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना को वर्ष ।998 के लिए गांधी पुरस्कार मिला।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
09-05-2013, 06:45 PM | #82 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: आज का इतिहास
9 मई
1386 - पुर्तगाल और इंग्लैंड ने विंडसर समझौते पर दस्तखत किए। 1540 - मेवाड़ के प्रसिद्ध शासक राणा प्रताप सिंह का जन्म। 1753 - महाराजा सूरजमल ने दिल्ली में लूटपाट शुरू की। 1788 - व्रिटिश संसद ने गुलामों की खरीद-फरोख्त खत्म करने पर अपनी मुहर लगाई। 1866 - प्रसिद्ध स्वतंत्रतासेनानी गोपालकृष्ण गोखले का जन्म। 1874 - तत्कालीन बॉम्बे में पहली बार घोड़े से खींची जाने वाली ट्राम कार चली। 1975 - पहला इलेक्ट्रिक टाइपराइटर निर्मित हुआ। 1986 - विश्वप्रसिद्ध पर्वतारोही तेनजिंग नोर्गे का निधन। 1987 - पोलैंड का विमान पारसा में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, ।89 लोग मारे गए। 1993 - पराग्वे में 50 साल बाद पहली बार राष्ट्रपति और आम चुनाव का आयोजन हुआ।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
10-05-2013, 12:44 PM | #83 | |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 242 |
Re: आज का इतिहास
Quote:
अलैक जी, मुझे आपको यह बताने में कोई संशय नहीं है कि आपका यह सूत्र हर उम्र के पाठकों के लिए न सिर्फ उपयोगी है बल्कि उनमें काफी लोकप्रिय भी है जैसा कि सूत्र विज़िट से ज्ञात होता है. तिस पर आपका प्रेजेंटेशन इतना आकर्षक है कि अंग्रेजी में भी इसका सानी नहीं मिलता. प्रतिदिन (अधिकतर) उपयुक्त विषय का एक नायाब चित्र इस सूत्र की विशेषता है (कुछ चित्र तो आपकी दूरदर्शिता के कारण ही सामने आ पाये हैं जैसे अश्वेत अमेरिकन्स का पहला अखबार- 16 मार्च 1827, एस.एस. कोमागाटा मारू जहाज की ऐतिहासिक यात्रा- 28 मार्च 1914, बंबई में ट्राम की अंतिम यात्रा -31 मार्च 1961, मार्क एंटनी के हाथों जुलियस सीज़र के हत्यारे ब्रूटस की हार-14 अप्रेल बी.सी. 43, रोम शहर की स्थापना से जुड़ा रोमुलस व रीमस का मिथक -21 अप्रेल बी.सी. 753, ट्रोजन हॉर्स की मदद से ट्रॉय नगर पर विजय -24 अप्रेल, बी सी. 1184 आदि आदि). मैं अभिषेक जी के कथन से भी सहमत हूँ. कृपया इसकी उपादेयता को ध्यान में रखते हुये सूत्र को यथावत बनाए रखें क्योंकि न सिर्फ मेरे लिये बल्कि अनगिनत पाठकों के लिए भी यह ऐतिहासिक महत्व का खजाना है. धन्यवाद. Last edited by rajnish manga; 10-05-2013 at 12:51 PM. |
|
10-05-2013, 01:05 PM | #84 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: आज का इतिहास
10 मई
1526 - पानीपत की पहली लड़ाई में जीत के बाद बाबर ने तत्कालीन भारत की राजधानी अकबराबाद (आगरा) में प्रवेश किया। 1774 - लुई 15वें की मौत के बाद लुई 16वां फ्रांस का राजा बना। 1824 - लंदन की नेशनल गैलरी को आम लोगों के लिए खोला गया। 1857 - मेरठ छावनी में सिपाही विद्रोह शुरू हुआ। इस घटना को भारत के पहले स्वतंत्रता संग्राम की चिनगारी माना जाता है। 1940 - विंस्टन चर्चिल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने। 1940 - जर्मनी ने बेल्जियम, नीदरलैंड और लक्जमबर्ग पर आक्रमण किया। 1940 - ब्रिटेन ने आइसलैंड पर आक्रमण किया। 1981 - पहला रात्रि मैच बम्बई (अब मुम्बई) में खेला गया। 1993 - संतोष यादव एवरेस्ट पर दो बार चढ़ाई करने वाली दुनिया की पहली महिला बनीं। 1993 - थाइलैंड की एक खिलौना फैक्ट्री में लगी आग में 156 कर्मचारी झुलसे। 1994 - नेल्सन मंडेला दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति बने।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
11-05-2013, 11:46 PM | #85 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: आज का इतिहास
11 मई
1502 - कोलंबस ने विंडीज की चौथी और अंतिम यात्रा शुरू की। 1784 - अंग्रेजों और मैसूर के शासक टीपू सुल्तान के बीच संधि। 1814 - प्लेटबर्ग की लड़ाई में अमेरिकन्स ने अंग्रेजों को हराया। 1857 - सिपाही विद्रोह की आग दिल्ली पहुंची। 1947 - लाओस ने संसदीय लोकतंत्र के लिए संविधान अंगीकार किया। 1949 - सियाम ने अपना नाम बदलकर थाईलैंड किया। 1951 - राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद ने नवनिर्मित सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन किया। 1955 - इजरायल ने गाजा पर हमला किया। 1965 - बांग्लादेश में चक्रवाती तूफान में 17000 लोगों की मौत। 1995 - कश्मीर में आतंकवादियों ने नूरूद्दीन नूरानी की मजार चरार ए शरीफ को आग लगाई। 1998 - भारत ने पोखरण में हाइड्रोजन बम सहित तीन परमाणु परीक्षण किए। 2000 - जनसंख्या घड़ी के मुताबिक भारत की जनसंख्या एक अरब पहुंची।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
11-05-2013, 11:56 PM | #86 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: आज का इतिहास
12 मई
1459 - राव जोधा ने जोधपुर की स्थापना की। 1640 - स्पेन के राजा फिलिप चतुर्थ के खिलाफ विद्रोह। 1660 - शुजा ने बंगाल से अराकान की तरफ कूच किया। 1666 - पुरंदर की संधि के तहत शिवाजी औरंगजेब से मिलने आगरा पहुंचे। 1689 - इंग्लैंड और हॉलैंड ने लीग ऑफ़ आग्सबर्ग बनाया। 1915 - क्रांतिकारी रासबिहारी बोस ने जापानी नौका सानुकी मारू पर सवार होकर भारत छोड़ा। 1925 - उजबेकिस्तान और किर्गिजिस्तान स्वायत्त सोवियत गणराज्य बने। 1942 - आश्विट्ज में 1500 यहूदियों को गैस चेंबर में मारा गया। 1943 - उत्तर अफ्रीका में धुरी शक्तियों ने हथियार डाले। 1965 - इजरायल और पश्चिम जर्मनी ने राजनयिक संबंध शुरु करने के लिए पत्रों का आदान प्रदान किया। 2003 - सऊदी शहर रियाद में अल कायदा के हमले में 26 लोगों की मौत। 2007 - पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश इफ्तिखार मोहम्मद चौधरी की कराची यात्रा के दौरान भड़के दंगों में 50 लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल। 2008 - चीन के सिचुआन में भूकंप से 69000 से अधिक लोगों की मौत।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
13-05-2013, 02:07 AM | #87 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: आज का इतिहास
13 मई
1643 - चिली में आए विनाशकारी भूकंप में सेंटियागो की एक तिहाई आबादी खत्म। 1648 - दिल्ली में लाल किले का निर्माण पूरा। 1830 - इक्वेडोर गणराज्य की स्थापना, जुआन जोस फ्लोरेंस पहले राष्ट्रपति बने। 1905 - राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद का जन्म। 1914 - दक्षिण एशियाई कामगारों को लेकर एस. एस. कोमागाटा मारू वेंकूवर पहुंचा। 1952 - स्वतंत्र भारत की पहली संसद का सत्र शुरू। 1958 - जार्डन और इराक ने अरब फैडरेशन की स्थापना की। 1962 - सर्वपल्ली राधाकृष्णन देश के दूसरे राष्ट्रपति बने। 1978 - देश का पहला ध्वजवाहक जहाज आईएनएस दिल्ली सेवामुक्त। 1989 - चीन में लगभग 2000 छात्रों ने थियान अन मन चौक पर भूख हड़ताल शुरू की। 1998 - भारत ने पोखरण में दो परमाणु परीक्षण किए। 2000 - भारत की लारा दत्ता मिस यूनीवर्स चुनी गई।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
20-10-2013, 09:07 PM | #88 |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 242 |
Re: आज का इतिहास
20 अक्तूबर 1962 युद्ध: भारत-चीन युद्ध की पूरी कहानी 20 अक्टूबर को 1962 में चीन से हुए इस युद्धको 51 वर्ष हो रहे हैं। चीन और भारत के बीच 1962 में हुआ एक युद्ध था। विवादितहिमालय सीमा युद्ध के लिए एक मुख्य बहाना था, लेकिन अन्य मुद्दों ने भी भूमिका निभाई। चीन में 1959 के तिब्बती विद्रोह के बाद जब भारत ने दलाई लामा को शरण दी तो भारत चीन सीमा पर हिंसक घटनाओं की एक श्रृंखला शुरू हो गयी। भारत ने फॉरवर्ड नीति के तहत मैकमोहन रेखा से लगी सीमा पर अपनी सैनिक चौकियों रखी जो 1959 में चीनीप्रीमियर झोउ एनलाई के द्वारा घोषित वास्तविक नियंत्रण रेखा के पूर्वी भाग के उत्तरमें थी। चीनी सेना ने 20 अक्टूबर 1962 को लद्दाख में और मैकमोहन रेखा के पार एक साथहमले शुरू किये। चीनी सेना दोनों मोर्चे में भारतीय बलों पर उन्नत साबित हुई औरपश्चिमी क्षेत्र में चुशूल में रेजांग-ला एवं पूर्व में तवांग पर कब्ज़ा कर लिया।जब चीनी ने 20 नवम्बर 1962 को युद्ध विराम और साथ ही विवादित क्षेत्र से अपनी वापसीकी घोषणा की तब युद्ध खत्म हो गया।
Last edited by rajnish manga; 20-10-2013 at 09:54 PM. |
20-10-2013, 09:11 PM | #89 |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 242 |
Re: आज का इतिहास
|
20-10-2013, 09:12 PM | #90 |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 242 |
Re: आज का इतिहास
लद्दाख में 25 पाउंड की फील्ड होवित्जर को गोलाबारी के लिए तैयारी करता एक सिख सैनिक. (तस्वीर: भारतरक्षक डॉट कॉम से साभार)
Last edited by rajnish manga; 20-10-2013 at 09:15 PM. |
Bookmarks |
|
|