04-10-2014, 08:55 PM | #9101 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
आरजे: जी हां। नट्टू: क्या मेरी आवाज पूरा शहर सुन रहा है? आरजे: जी हां। नट्टू: यानी, मेरी बहन भी सुन रही होगी? आरजे (गुस्से में): हां भाई हां। पप्पू: हलो पिंकी, अगर मेरी आवाज सुन रही है तो मोटर चालू कर दे। मैं ऊपर टॉइलट मैं बैठा हूं, और पानी खत्म हो गया है। तेरा फोन मिलाया था, स्विच्ड ऑफ जा रहा है। |
05-10-2014, 04:04 PM | #9102 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
एक औरत को शादी के 5 साल बाद तक बच्चा नहीं हुआ। वह एक पंडित के पास गई, और अपनी समस्या बता
पंडित: तुम बदरीनाथ जाकर तुम्हारे अपने नाम का एक दीया जला दो। जरूर कृपा होगी। 10 साल बाद पंडित उस औरत के घर आते हैं, तो देखते हैं कि 10 बच्चे आंगन में खेल रहे हैं। पंडित: अरे वाह, बधाई हो। बच्चों के पिता जी कहां हैं? औरत: जी, वह बदरीनाथ गए हैं, दीया बुझाने। |
06-10-2014, 03:47 PM | #9103 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
एक बार एक जाट अपनी नई रिश्तेदारी में गया। साथ में उसका नाई भी था। नई रिश्तेदारी थी, तो खातिरदारी में फटाफट गरमा-गरम हलवा हाजिर किया गया। दोनों सफर में थक गए थे, भूख भी बड़ी लग रही थी। हलवा आते ही दोनों ने चम्मच भरकर गरमा-गरम हलवा मुंह में धर लिया। अब इतना गरम हलवा ना निगला जाए और न उगला जाए। बुरा हाल हो गया। दोनों की आंखों में आंसू आ गए।
नाई ने हिम्मत करके चौधरी से पूछा: चौधरी, के हुया? जाट बोला: भाई, जब घर तैं चाल्या था, तै थारी चौधरण बीमार सी थी, बस उस की याद आ गी। नाई की आंखों में भी पानी देख कर जाट ने पूछा: र, तेरै के हुया? नाई बोला: चौधरी, मन्नै तै लाग्गै सै चौधरण मर ली! |
06-10-2014, 05:14 PM | #9104 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
एक बुजुर्ग दंपती ने अपने जवानी के दिनों को फिर से जीने का फैसला किया। अगले दिन दादाजी फूल लेकर वहीं पहुंचे जहां वे जवानी के दिनों में दादी से मिलते थे। वहां खड़े-खड़े उनके घुटनों में दर्द होने लगा पर दादी नहीं आईं। दादा घर पहुंचे और नाराजगी के साथ दादी से बोले, ‘तुम आई क्यों नहीं?’ दादी शर्माते हुए बोली, ‘मम्मी ने नहीं आने दिया।’
|
06-10-2014, 05:14 PM | #9105 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
ल में एक एनाउंसमेंट हुआ - ‘जिन छात्रों ने गेट के सामने अपनी साइकिलें पार्क कर दी हैं, वे वहां से उन्हें हटा लें।’
थोड़ी देर बार फिर एनाउंसमेंट हुआ- ‘जो 400 बच्चे 10 साइकिलें हटाने गए हैं वे कृपया क्लास में वापस जाएं।’ |
06-10-2014, 05:19 PM | #9106 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
कोर्ट का आदेश - पतिको अपनी आधी सैलरी पत्नी को देनी होगी।
पति की प्रतिक्रिया - चलोअब कम से कम आधी सैलरी तो हाथ में रहेगी। |
06-10-2014, 05:20 PM | #9107 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
रिंग मास्टर आधी रात तक नहीं लौटा। पत्नी प्रतीक्षा करते-करते सो गई। सुबह उठी तो उसने देखा कि पति शेर के पिंजरे में शेर के साथ सोया है।
पत्नी गुस्से से चिल्लाने लगी, 'रात में घर में आकर नहीं सो सकते थे, पत्नी के डर से शेर के पिंजरे में सो रहे हो, डरपोक! |
06-10-2014, 05:21 PM | #9108 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
शिक्षक कक्षा में सर्वनाम पढ़ा रहे थे। क्लास में पीछे बैठा सुरेश सो रहा था। शिक्षक ने अचानक जगाकर उससे पूछा, 'सर्वनाम के उदाहरण दो?
सुरेश घबराकर बोला, 'कौन मैं? शिक्षक बोला, 'शाबाश बैठ जाओ। |
06-10-2014, 05:26 PM | #9109 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
पूछ रही थी वह कल मुझसे, क्या तुम मुझे याद करते हो?
मुस्कराकर हमने जवाब दिया, ‘पागल अगर याद करना इतना आसान होता तो सब याद कर कॉलेज में टॉप कर लेता न।’ |
07-10-2014, 05:09 PM | #9110 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
अंग्रेजी के प्रोफेसर से एक स्टूडेंट ने पूछा कि सर नेटुरे का अर्थ क्या होगा?
प्रोफेसर साहब हैरान! टालने के लिए कह दिया कि कल बता दूंगा। उन्होंने पूरी डिक्शनरी छान मारी, किन्तु उन्हें नेटुरे शब्द नहीं मिला। अगले दिन स्टूडेंट ने फिर से पूछा कि सर नेटुरे का मतलब क्या होता है? उस दिन भी उन्होंने बात टाल दी। अब तो वह रोज़ पूछने लगा। प्रोफेसर साहब उससे इतना घबराने लगे कि उस लड़के को देखते ही रास्ता बदल देते, किन्तु वह रोज़ आकर उनको टेंशन देकर चला जाता। अंत में झुंझला कर उन्होने उस लड़के से कहा कि मुझे नेटुरे की स्पेलिंग बताओ। लड़के ने कह NATURE अब तो प्रोफसर साहब का ख़ून खौल गया। उन्होंने उस लड़के से कहा कि मुझे बेवकूफ बनाते हो, नेचर को नेटुरे कह कह कर तुमने मेरा जीना मुश्किल कर दिया था। मैं तुम्हें कालेज से निकलवा दूंगा। लड़के ने झट से प्रोफेसर साहब के पैर पकड़ लिए और रोते रोते कहा कि सर ऐसा अनर्थ मत कीजिएगा नहीं तो मेरा " फुटुरे "(Future) ख़राब हो जाएगा।.... |
Bookmarks |
Tags |
संता बंता, cool jokes, fun, funny hindi jokes, hindi jokes, hot jokes, indian jokes, jokes, santa banta, shayari |
|
|