28-05-2012, 03:14 PM | #9121 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
इंदौर। विशेष सीबीआई अदालत ने सूचना का अधिकार कार्यकर्ता शहला मसूद हत्या कांड के सभी पांच आरोपियों के न्यायिक हिरासत की अवधि को 11 जून तक के लिए बढ़ा दी है। इस मामले में 25 मई को आरोप पत्र दाखिल किए जाने के बाद पांचों आरोपियों जाहिदा परवेज, सबा फारूकी, साकिब अली, इरफान और ताबिश को शनिवार को विशेष सीबीआई न्यायाधीश डॉक्टर शुभ्रा सिंह के सामने पेश किया गया था। अदालत ने उनके न्यायिक हिरासत की अवधि को 11 जून तक के लिए बढ़ा दी और सीबीआई द्वारा दायर किए गए आरोप पत्र की एक-एक प्रति उन्हें दी। सीबीआई के अनुसार 16 अगस्त 2011 को कोह-ए-फिजा में शहला के घर के बाहर कथित तौर पर शार्प शूटर इरफान ने उसे गोली मारी थी। ताबिश भी घटनास्थल पर इरफान के साथ मोटरसाइकिल पर सवार था और साकिब कुछ दूरी से दोनों पर नजर रख रहा था। संवाददाताओं द्वारा आरोपपत्र पर प्रतिक्रिया पूछने पर जाहिदा ने दावा किया कि वह इस मामले को लेकर बहुत तनाव में हैं। हालांकि उन्होंने इस बारे में और कोई बात नहीं बताई। उनकी करीबी सहयोगी सबा ने आरोप लगाया कि सीबीआई इस मामले से जुड़े लोगों को बचाने की कोशिश कर रही है और निर्दोषों को फंसा रही है। जाहिदा और अन्य आरोपियों ने सुनवाई के लिए मामले को भोपाल स्थानांतरित करने को कहा, लेकिन न्यायाधीश ने कहा कि निर्णय नियमों के अनुसार लिए जाएंगे। इससे पहले सीबीआई ने भाजपा विधायक ध्रुव नारायण सिंह को यह कहते हुए क्लीन चिट दे दी कि मसूद की हत्या में उनकी कोई भूमिका नहीं थी।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
28-05-2012, 03:15 PM | #9122 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
बाल अपचारियों में संस्थागत देखभाल से हो सकता है सुधार : अदालत
मादक पदार्थ बेचने के दोषी किशोर की याचिका खारिज नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने मादक पदार्थ बेचने के दोषी पाए गए एक नाबालिग के बाल सुधार गृह से रिहा करने सम्बंधी आग्रह को यह कहकर खारिज कर दिया कि ‘संस्थागत देखभाल’ केन्द्र उसे फिर से मादक पदार्थ की तस्करी करने से रोकने में मदद करेगा। अदालत ने इस बात का भी उल्लेख किया कि लड़का अपनी सौतेली मां और दादी के साथ रह रहा था, जिनका उस पर ‘कोई नियंत्रण’ नहीं था और उसके माता-पिता बांग्लादेश में रहते हैं। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पवन कुमार जैन ने कहा कि निश्चित रूप से अपीलकर्ता (नाबालिग) के पास से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की थी और वह लेन-देन के बारे में अच्छी तरह से परिचित था। यह अपने आप में सत्यापित है कि उसे अवैध सामान के वाहक के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर अपीलकर्ता की इस समय सही तरीके से देखभाल नहीं की जाती है तो इस बात की काफी आशंका है कि वह बेईमान लोगों की नापाक गतिविधियों का शिकार बन जाए। इस तरह से संस्थागत देखभाल किशोर के लाभ में है। इस लड़के के पास के 300 ग्राम हेरोइन पकड़े जाने के बाद किशोर न्यायिक बोर्ड ने उसे एक साल तक हिरासत में रखने की सजा सुनाई थी। यह हेरोइन उसने किसी और व्यक्ति को देने के लिए रखी थी।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
28-05-2012, 03:16 PM | #9123 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
खुद को सीबीआई की गवाह बताने वाली महिला परेशानी में
नई दिल्ली। खुद को सीबीआई के एक मामले में अभियोजन पक्ष की गवाह बता कर एक विशेष अदालत में गवाही देने के बाद 40 वर्षीय एक महिला मुश्किल में पड़ गई है। भ्रष्टाचार के एक मामले में शबनम ने खुद को सीबीआई की गवाह चारू शर्मा के तौर पर पेश किया। एमसीडी अधिकारियों और भवननिर्माताओं के इस मामले में शबनम ने सीबीआई के विशेष जज प्रदीप चड्डा के समक्ष अपना बयान भी दर्ज करा दिया। यह खुलासा उस दिन हुआ जिस दिन अभियोजन पक्ष के गवाहों के बयान दर्ज करने थे और कुछ गवाह अदालत में मौजूद थे। सीबीआई के अभियोजन ने अभियोजन पक्ष के गवाहों से जिरह शुरू की। शबनम से पूछताछ की गई और उसने खुद को चारू शर्मा बताया। वास्तविक सेल डीड के अभाव में यह जिरह टाल दी गई। शबनम ने अदालत को बताया कि उसने सेल डीड नहीं खरीदी, लेकिन अगली सुनवाई तक उसे सेल डीड मिल जाएगी। अपने बयान पर उसने हस्ताक्षर की जगह चारू शर्मा लिखा। एक गवाह के वकील को उस पर कुछ शक हुआ और उसने अदालत से अनुरोध किया कि कुछ ही मिनट पूर्व लिए गए उसके बयान पर उसके अंगूठे का निशान भी लिया जाए। संकट को भांपते हुए शबनम ने खुद ही बता दिया कि वह चारू शर्मा नहीं है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अदालत ने कहा कि उसने खुद को चारू शर्मा बताकर अदालत को धोखा दिया और भारतीय दंड संहिता की धारा 193 (झूठे सबूत) तथा 419 (अपनी वास्तविक पहचान की जगह दूसरे की पहचान बताने) के तहत अपराध किया है। अदालत ने कहा कि सब्जी मंडी के थाना प्रभारी को उसके खिलाफ समुचित कानूनी कार्यवाही शुरू करने के लिए कहा जाता है। इसके बाद अदालत ने महिला को अदालत परिसर में स्थित पुलिस थाना भेज दिया। दिल्ली के विभिन्न भागों में अवैध और अनधिकृत निर्माण के लिए एमसीडी अधिकारियों, भवननिर्माताओं, मालिकों और राजनीतिज्ञों के बीच सांठगांठ का पता चलने के बाद 2006 में सीबीआई ने एक मामला दर्ज किया था और इसी मामले में शबनम अभियोजन पक्ष की गवाह बन कर आई थी। दिल्ली उच्च न्यायालय ने अपने फैसले में कहा था कि एमसीडी के अधिकारियों की संलिप्तता और उनकी उदासीनता के बिना अंधाधुंध अवैध निर्माण नहीं किया जा सकता था।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
28-05-2012, 03:16 PM | #9124 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
खर्च विवाद से घिरीं सईदा वारसी
लंदन। ब्रिटेन में सत्ताधारी कंजरवेटिव पार्टी की सह-अध्यक्ष और प्रधानमंत्री डेविड कैमरन की कैबिनेट में बिना विभाग की मंत्री सईदा वारसी खर्च से जुड़े विवाद से घिर गई हैं। अब उनके खिलाफ जांच की मांग शुरू हो गई है। पाकिस्तानी मूल की 41 वर्षीय सईदा ने किराए के एक फ्लैट पर खर्च की गई रकम के बारे में ब्यौरा नहीं दिया था। वेमबेले स्थित इस फ्लैट में जनवरी, 2011 से लेकर मई, 2012 के बीच रहने के बारे में जानकारी उन्होंने हाउस आॅफ लॉर्ड के समक्ष नहीं दी। इस बात को खुद को सईदा ने स्वीकार किया है। इस मामले पर विपक्षी लेबर पार्टी ने हाउस आॅफ लॉर्ड के मानक आयुक्त से उनकी ओर से दी गई जानकारी की जांच करने की मांग की है। सईदा का कहना है कि उन्होंने इस फ्लैट में रुकने के लिए उचित कीमत अदा की थी, हालांकि खबरों में कहा गया है कि फ्लैट के मालिक ने पाकिस्तानी मूल की नेता से किसी तरह की रकम मिलने से इंकार किया है। सईदा का कहना है कि उन्होंने इसमें ठहरने की एवज में हर रात के लिए 165.50 पाउंड का किराया दिया।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
28-05-2012, 03:17 PM | #9125 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
यूरोविजन में ब्रिटेन की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके भारतवंशी हंपरडिंक
लंदन। 57वीं यूरोविजन गीत प्रतियोगिता में ब्रिटेन की ओर से भाग लेने वाले जानेमाने भारतवंशी पॉप गायक एंजिलबर्ट हंपरडिंक तमाम उम्मीदों के बावजूद कल रात फाइनल में दूसरे स्थान पर रह गए और स्वीडन की लौरीन ने 26 देशों के बीच हुई प्रतियोगिता को जीत लिया। इस साल ब्रिटेन की ओर से चेन्नई में जन्मे 76 साल के हंपरडिंक के चयन से कुछ लोगों को हैरानी हुई थी। ब्रिटेन 1997 के बाद से यूरोविजन प्रतियोगिता नहीं जीत सका है और पिछले दशक में तीन बार अंतिम स्थान पर रहा है। अर्नाल्ड डोरसी मूल नाम वाले हंपरडिंक का जन्म 1936 में ब्रिटिश सेना के अधिकारी मरवीन डोरसी तथा उनकी एंग्लो-भारतीय पत्नी ओलिव के यहां हुआ था। जब वह 10 साल के थे, तो परिवार लीसेस्टर आ गया। उन्होंने सेक्सोफोन सीखना शुरू कर दिया और जल्दी ही संगीत के क्षेत्र में लोकप्रियता हासिल की। प्रतियोगिता के फाइनल का आयोजन अजरबैजान के क्रिस्टल हॉल में हुआ, जिसे करीब 12.5 करोड़ लोगों ने टीवी पर देखा। उधर स्वीडन की लौरीन ने वार्षिक संगीत उत्सव में अपने देश को पांचवीं बार जीत दिलाई।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
28-05-2012, 03:17 PM | #9126 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
हाथियों की गिनती एक जून से
रांची। पांच साल के अंतराल के बाद झारखंड और तीन अन्य राज्यों में एक जून से हाथियों की गिनती शुरू की जाएगी, जो तीन दिन तक चलेगी। पलामू बाघ परियोजना, बेटला कोर एरिया, पलामू के वन संरक्षक प्रेमजीत आनंद ने बताया कि केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार झारखंड तथा तीन अन्य राज्यों में एक जून से तीन जून तक हाथियों की गिनती की जाएगी। इन राज्यों में हाथियों की संख्या अधिक है। उन्होंने बताया कि हाथियों की अंतिम गणना पांच साल पहले की गई थी। उन्होंने बताया कि गणना यूनिट के सदस्य एक जून से बेटला स्थित पलामू बाघ परियोजना में तथा अन्य वन क्षेत्रों में फैल जाएंगे। सुबह पांच बज कर तीस मिनट से शाम चार बजे तक वह चयनित स्थानों पर पोजीशन ले लेंगे। यह क्रम तीन दिन चलेगा। आनंद ने बताया कि जल क्षेत्रों, टॉवरों, छिपे हुए स्थानों और अन्य जगहों पर कुछ स्थान चिह्नित किए गए हैं, जहां अक्सर हाथी देखे जाते हैं। गणना के दौरान मुख्य ब्यौरे नोट किए जाएंगे, जैसे हाथी वयस्क है या शिशु है, क्या उसके दांत हैं आदि। इसके बाद ब्यौरों का संकलन किया जाएगा।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
28-05-2012, 03:18 PM | #9127 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
आइफा का संचालन करेंगे फरहान-शाहिद
मुम्बई। अभिनेता-निर्देशक फरहान अख्तर 13 वें अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आइफा) पुरस्कार समारोह का संचालन शाहिद कपूर के साथ करेंगे। पुरस्कार समारोह में प्रभुदेवा, शाहिद कपूर, बिपाशा बसु और सोनाक्षी सिन्हा अपनी प्रस्तुति देंगे। प्रभुदेवा पहली बार इस पूरे समारोह में होने वाली प्रस्तुतियों को कोरियोग्राफ करेंगे। आइफा पुरस्कार समारोह सात जून से नौ जून तक आयोजित होगा।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
28-05-2012, 03:19 PM | #9128 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
प्रयोग करना चाहते हैं अर्जुन
मुम्बई। हाल ही आई फिल्म ‘इशकजादे’ में अपने काम के लिए प्रशंसा बटोर रहे अभिनेता अर्जुन कपूर का कहना है कि वह लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे और अपने किरदारों के साथ नए प्रयोग करेंगे। फिल्म निर्माता बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर ने कहा कि वह नई-नई विधाओं में काम करना चाहते हैं। अर्जुन ने बताया कि मैंने कभी यह नहीं सोचा है कि मुझे क्या करना है और किससे बचके रहना है। मैं खुद को एक ऐसे अभिनेता के रूप में देखना चाहता हूं, जो सब कुछ कर सके। मैं एक रोमांटिक फिल्म से लेकर मसाला फिल्म भी करना चाहूंगा। अर्जुन का मानना है कि बॉलीवुड में ब्रेक मिलने में उनके पिता के नाम का हाथ नहीं है और फिल्म जगत में टिकने के लिए प्रतिभा ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि आप एक निर्माता के बेटे हैं, तो आपके लिए राहें आसान हैं। दर्शक ऐसा नहीं सोचते हैं। वे समझदार हैं और उन्हें फर्क नहीं पड़ता है कि आप किसके बेटे या बेटी हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
28-05-2012, 03:19 PM | #9129 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
आटिज्म अभियान का समर्थन करेंगे शेट्टी
मुम्बई। हिंदी सिने कलाकार सुनील शेट्टी खाड़ी देश ओमान में आटिज्म से जुड़े एक अभियान को अपना समर्थन देंगे। ओमान की राजधानी मस्कट में एक जून को ‘ब्लैक एंड व्हाइट यू प्ले सुडोकू ओपेन टू आफ कंपटीशन’ नामक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शेट्टी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम का मुख्य बिंदु मशहूर कैलेंडर आर्टिस्ट जार्ज विडनर होंगे। आटिज्म से प्रभावित रहे विडनर के बारे में यहां लोगों को बताया जाएगा।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
28-05-2012, 03:20 PM | #9130 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
आलोचनाओं का बुरा नहीं मानते दसेना
मुम्बई। टीवी शो ‘प्यार की ये इक कहानी’ के जरिए चर्चा में आए अभिनेता विविअन दसेना ने कहा है कि वह अभिनय से जुड़ी आलोचनाओं का बुरा नहीं मानते हैं और उन्होंने अपने गल्तियों से सीखा है। दसेना ने ‘प्यार की एक कहानी’ के जरिए छोटे पर्दे पर पदार्पण किया था और उनकी अभिनय को लेकर आलोचना हुई थी। दसेना ने कहा कि यह उन्हें हतोत्साहित नहीं करता और उन्होंने अपनी अभिनय क्षमता पर काम किया है। कलर्स के नए शो ‘मधुबाला’ में मुख्य भूमिका निभा रहे दसेना ने कहा कि मैं इस तथ्य को स्वीकार करने का बुरा नहीं मानता कि इससे पहले मैं अच्छा नहीं था। मैं इस उद्योग में नया था, लेकिन समय बीतने के साथ साथ मैंने अपनी गल्तियों से सीखा है। उन्होंने कहा कि मैं नकारात्मक चीजों से हतोत्साहित नहीं हुआ, लेकिन मैं अपनी क्षमताओं पर काम करना चाहता था।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
Bookmarks |
Tags |
current affairs, current news, hindi news, indian news, latest news, local news, online news, taza khabar |
|
|