31-05-2012, 01:06 PM | #9431 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
नई दिल्ली। कोयला ब्लाक आवंटन में आरोप साबित होने पर सार्वजनिक जीवन से संन्यास लेने संबंधी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बयान पर भाजपा ने कहा कि शीर्ष पदों पर रहने वालों को संदेह के दायरे से दूर रहना चाहिए। उधर, टीम अन्ना ने अपने आरोपों पर प्रधानमंत्री से बिंदुवार आधार पर जवाब देने को कहा है और इसे पूरी तरह से खारिज नहीं करने को कहा है। भाजपा प्रवक्ता राजीव प्रताव रूडी ने कहा कि ‘शीर्ष पदों पर रहने वालों को संदेह के दायरे से दूर होना चाहिए और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से भी हम यही अपेक्षा करते हैं’। रूडी ने कहा कि उन्हें खुशी है कि आखिरकार प्रधानमंत्री ने कुछ तो कहा। टीम अन्ना के सदस्य प्रशांत भूषण ने कहा कि प्रधानमंत्री को बिंदुवार आधार पर आरोपों का जवाब देना चाहिए। एक और टीम अन्ना सदस्य अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये आरोप सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नहीं लगाए हैं, बल्कि यह कैग रिपोर्टों का हिस्सा है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
31-05-2012, 01:06 PM | #9432 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
शादी से इनकार करने पर जिंदा जलाया, युवती की मौत
नवादा। बिहार के नवादा जिले के नगर थाना क्षेत्र में भदौनी गांव में दहेज के लोभी दानवों ने विवाह से इनकार करने पर एक युवती को जिंदा जला दिया, जिससे उसकी अस्पताल में मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि वर पक्ष की ओर से अधिक दहेज मांगने के कारण विवाह से इनकार करने पर मिट्टी का तेल छिड़क कर मोहम्मद वकील नामक एक युवक ने शहानी खातून को जिंदा जला दिया जिससे सदर अस्पताल में आज उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि चार महीना पहले नजमा खातून की पुत्री शहानी का विवाह मोहम्मद मुमताज के पुत्र मोहम्मद वकील से तय हुआ था। एक लाख दहेज लेने के बाद वकील के परिजन और पैसा मांग रहे थे। इससे नजमा ने विवाह करने से मना कर दिया। सूत्रों ने बताया कि वकील और उसके परिजनों ने मिलकर शहानी को जला दिया। घटना के समय वह घर में अकेली थी। इस संबंध में मोहम्मद मुमताज, वकील और मोहम्मद चांद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी फरार हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
31-05-2012, 01:07 PM | #9433 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
दुष्कर्म के बाद हत्या के दो आरोपियों को उम्रकैद
बहराइच। उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले की एक अदालत ने एक लड़के की दुष्कर्म के बाद हत्या के एक मामले में आरोपी दो लोगों को उम्रकैद तथा जुर्माने की सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष के अनुसार वर्ष 2002 में हुजूरपुर क्षेत्र के भग्गड़बा बाजार में लल्लू तथा किशोरी नामक व्यक्तियों ने एक किशोर से दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी थी। अपर सत्र न्यायाधीश (तृतीय) एस. एन. त्रिपाठी ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद लल्लू तथा किशोरी को दोषी मानते हुए उम्रकैद तथा 20-20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
31-05-2012, 01:07 PM | #9434 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
अस्पताल में छापा मारने गए आयकर अधिकारियों पर हमला, 20 घायल
इलाहाबाद। आयकर विभाग के कम से कम 20 अधिकारी आज उस समय घायल हो गए जब यहां के एक मशहूर निजी अस्पताल के कर्मचारियों ने उन पर हमला किया। आयकर के अधिकारी अस्पताल के मालिकों के खिलाफ कर चोरी के आरोपों की जांच के तहत वहां छापा मारने गए थे। आयकर विभाग के संयुक्त निदेशक (जांच) अजय प्रताप सिंह ने कहा कि हमले में कम से कम 20 अधिकारी घायल हो गए। अधिकारी जीवन ज्योति अस्पताल में छापा मारने गए थे। उन्होंने कहा कि हम इस संबंध में अस्पताल के कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराएंगे।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
31-05-2012, 01:08 PM | #9435 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
‘पाकिस्तान के साथ संबंध बेहतरी के लिए चीन ने किया भारत, अमेरिका को प्रोत्साहित’
इस्लामाबाद। चीन के विदेश मंत्री यांग जिएची ने कहा कि पाकिस्तान के साथ संबंधों को बेहतर बनाने के लिए चीन ने भारत और अमेरिका को प्रोत्साहित किया । उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद की वैध मांगों पर ‘उचित विचार’ किए के लिए भी चीन ने दोनों देशों को प्रोत्साहित किया । दो दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचे यांग ने प्रधानमंत्री युसूफ रजा गिलानी के साथ बैठक के दौरान ये टिप्पणियां की । उन्होंने पाकिस्तान की स्वतंत्रता, अखंडता और सम्मान के लिए चीनी सरकार के समर्थन को दोहराया ।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
31-05-2012, 01:08 PM | #9436 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
संदिग्ध आतंकी की पत्नी के आग्रह पर केन्द्र का जवाब मांगा शीर्ष अदालत ने
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने उस महिला के आग्रह पर केन्द्र से जवाब मांगा जिसने केन्द्र सरकार को उसके पति के बारे में सूचना देने का निर्देश देने का आग्रह किया है। महिला के पति को कथित तौर पर भारतीय खुफिया एजेन्सियों के अधिकारी सऊदी अरब में उसके घर से ले गए थे। न्यायाधीश के एस राधाकृष्णन और जे एस खेर ने गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय को नोटिस जारी कर एक जून तक उनसे जवाब मांगा है। उसी दिन महिला निखत परवीन की अपील पर सुनवाई शुरू होगी। परवीन की तरफ से पेश वकील नौशाद अहमद खान ने अदालत से आग्रह किया कि वह सरकार को परवीन के पति इंजीनियर फसीह महमूद के बारे में जानकारी देने का निर्देश दे क्योंकि उसे कथित तौर पर भारतीय अधिकारी सऊदी अरब के अधिकारियों के साथ मिलकर उसके घर से पकड़ले गए थे। परवीन ने शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाते हुए कहा है कि बिहार के दरभंगा जिले के 29 वर्षीय महमूद को गत 13 मई को उसके कथित आतंकी संपर्क के आरोप में सऊदी अरब में उसके घर से खुफिया एजेन्सी के अधिकारी पकड़ले गए थे। महमूद पिछले पांच वर्ष से वहां काम कर रहा था। परवीन ने कहा कि उसने विदेश और गृह मंत्रालय, बिहार और कर्नाटक सरकार एवं सऊदी अरब के दूतावास को लिखा था लेकिन किसी ने उसे कुछ नहीं बताया। परवीन के अनुसार गत 13 मई को सऊदी और भारतीय अधिकारियों के एक दल ने सादे कपड़ों में कथित रूप से दम्माम के जुबैल में उसके घर में प्रवेश किया था और उसका मोबाइल फोन एवं लैपटॉप जब्त कर लिया था और उन्हें सूचित किया था कि फसीह को भारत भेजा जाएगा क्योंकि वह वहां वांछित है। इस पूरे घटनाक्रम से सदमे में आई 22 वर्षीय परवीन ने पहले भारतीय दूतावास से संपर्क किया। लेकिन वहां से कोई जवाब नहीं मिलने पर वह गत 15 मई को भारत लौट आई। उसका विवाह गत सितम्बर में हुआ था और इस वर्ष मार्च में ही वह सऊदी अरब गई थी।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
31-05-2012, 01:09 PM | #9437 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
नहर में नाव पलटने से चार लोगों के मरने की आशंका
जयपुर। प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में माही डेम की उप नहर में बुधवार को एक नाव पलट जाने से उसमें सवार दो बच्चियों समेत चार लोगों के डूब कर मर जाने की आशंका है। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि वैस्या (60), काली (50), कल्पना (8) और लीला (8) नाव में सवार होकर दूसरी पार जा रहे थे। उसी दौरान नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही बचाव दल ने उप नहर में डूबे लोगों को बचाने का अभियान शुरू कर दिया। सूत्रों के अनुसार चारों डूबे लोगों को खोजने के प्रयास किए जा रहे हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
31-05-2012, 01:09 PM | #9438 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
अग्निकांड में महिला मरी, 61 घर खाक
श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश में श्रावस्ती जिले के सिरसिया क्षेत्र के एक गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में झुलसकर एक गर्भवती महिला की मौत हो गई तथा 61 घर खाक हो गए। उप जिलाधिकारी श्रीराम यादव ने यहां बताया कि मदारगढ़ गांव में मंगलवार शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस अग्निकांड में शरफुन्निसा (30) नामक महिला की मौत हो गई तथा 61 घर नष्ट हो गए। उन्होंने बताया कि आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पीड़ितों के लिए राहत कार्य जारी है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
31-05-2012, 01:10 PM | #9439 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
पूर्ववर्ती राज्य विधि आयोग के सुझावों पर विचार करेगा नवगठित आयोग
पणजी। नवगठित गोवा राज्य विधि आयोग कई कानूनों के बारे में विभिन्न संशोधनों की बाबत अपने पूर्ववर्ती आयोग की ओर से दी गई सभी 22 रिपोर्ट पर फिर से विचार करेगा। आयोग के अध्यक्ष नरेंद्र सवाईकर ने कहा कि हम रिपोर्ट का अध्ययन करेंगे और उन्हें समझने की कोशिश करेंगे । यदि उनमें संशोधनों की जरूरत हुई तो हम ऐसा करेंगे और मंजूरी के लिए राज्य सरकार के पास इसे पेश करेंंगे। पूर्व केंद्रीय विधि एवं न्यायपालिका राज्य मंत्री रमाकांत खलप की अध्यक्षता वाले पिछले आयोग ने 22 विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर किराएदारों से जुड़े, भूमि अधिग्रहण और राज्य में बने दूसरे कानूनों में संशोधन के सुझाव दिए थे। सवाईकर ने कहा कि आयोग इन रिपोर्टों को स्वीकार करने से पहले इन पर विचार करेगा।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
31-05-2012, 01:10 PM | #9440 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
'एक साथ नहीं हो सकते आतंकवाद और वार्ता'
वाशिंगटन। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा ने पाकिस्तान के साथ हाल के शांति वार्ता की आलोचना की है और कहा है कि आतंकवाद और वार्ता एक साथ नहीं चल सकती है। सिन्हा ने कहा कि पाकिस्तान ने जनवरी 2004 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से प्रतिबद्धता जताई थी कि वह पूरे भारत में प्रायोजित आतंकवाद को बंद कर देगा। उसके बाद ही वार्ता होगी। वाशिंगटन स्थित भारतीय-अमेरिकी थिंक टैंक, फाउंडेशन फॉर इंडिया और इंडियन डायसपोरा स्टडीज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सिन्हा ने भारतीय अमेरिकियों को संबोधित करते हुए यह बात कही। सिन्हा ने कहा कि पाकिस्तान इस अघोषित युद्ध के जरिए लगातार भारत पर हमला कर रहा है। उन्होंने कहा कि हम लोग अभी भी बात कर रहे हैं। हम लोग भूल जाते हैं। 26/11 की घटना को भूल गए। हम लोग भूलते रहते हैं और हम लोगों पर हमला जारी है। सिन्हा ने कहा कि भारत के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों में पाकिस्तानी सरकार और पाकिस्तानी प्रशासन के तत्वों के शामिल होने को लेकर अब निश्चित रूप से कोई संदेह नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति पाकिस्तान के साथ बातचीत करने की है लेकिन यह तभी संभव है जब भारत के खिलाफ राज्य प्रायोजित आंतकवाद को बंद किया जाय।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
Bookmarks |
Tags |
current affairs, current news, hindi news, indian news, latest news, local news, online news, taza khabar |
|
|