03-06-2012, 12:02 AM | #9581 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
वाराणसी। रेल दुर्घटनाएं रोकने के लिए रेलवे नई तकनीक अपनाने पर विचार कर रही है। इसके अंतर्गत यूरोपीय देशों की तर्ज पर दुर्घटनाएं रोकने के लिए इंजनों में ट्रेन प्रोटेक्शन वार्निंग सिस्टम (टीपीडब्ल्यूएस) लगाया जाएगा। रेल मंत्रालय इसके लिए फ्रांस सहित कई यूरोपीय देशों के साथ बात कर रहा है। दून एक्सप्रेस के दुर्घटनास्थल मेहरांव (जौनपुर) का दौरा करने के बाद वाराणसी के लंका स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती घायल यात्रियों का देखने आए रेल मंत्री मुकुल राय ने कहा कि एंटी कोलिजन डिवाइस (एसीडी) दुर्घटनाएं रोकने में नाकाम रहा है। रेलवे अब दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नई तकनीक टीपीडब्ल्यूएस लगाने पर विचार कर रहा है। इसका उपयोग भारतीय रेलवे के लिए उपयुक्त साबित होगा। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा रेलवे की पहली प्राथमिकता है। इसे देखते हुए सिस्टम जल्द से जल्द 20 हजार ट्रेनों में लगाने का काम रेलवे पूरा करेगी। उन्होंने देहरादून एक्सप्रेस हादसे में आतंकी संगठनों का हाथ होने की आशंका जताई और कहा कि हादसे की जांच से पहले इस तरह की पूर्व घटनाओं पर ध्यान देने की जरूरत है। इससे पहले भी इसी स्थान पर वर्ष 2002 व 2005 में श्रमजीवी ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी है। राय ने दून रेल दुर्घटना के पीछे प्रतिबंधित संगठन सिमी का हाथ होने का इशारा किया। उन्होंने कहा कि रेलवे इंटेलिजेंस के अफसर भी दबी जुबान में कह रहे है कि सिमी ने हिजबुल मुजाहिदीन, बांग्लादेश या इंडियन मुजाहिदीन से दून रेल हादसे को अंजाम दिलाया होगा। वर्ष 2005 की घटना में भी सिमी का हाथ होने की बात सामने आई थी। उन्होंने कहा कि घटना की जांच रेलवे की उच्चाधिकार प्राप्त समिति से कराई जाएगी। दुर्घटना के कारणों की जांच उत्तर रेलवे के रेल संरक्षा आयुक्त राजकुमार कर्दम भी अलग से करेंगे और दस दिनों में रेल मंत्रालय को इसकी रिपोर्ट सौंपेंगे।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
03-06-2012, 12:04 AM | #9582 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
विस्फोट से जेल का वाहन उड़ाया, 25 घायल
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कोंडागांव जिले में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर जेल की गाड़ी को उड़ा दिया, जिसमें 25 लोग घायल हो गए। घायलों में से छह की हालत गंभीर है। जबकि 19 अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं। कोंडागांव जिले के पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने शनिवार को बताया कि जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 के पास जोबा गांव के निकट नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर जेल के एक वाहन को उड़ा दिया। वाहन में सवार छह पुलिसकर्मी और 19 कैदी घायल हो गए। अग्रवाल ने बताया कि जगदलपुर केंद्रीय जेल से आज मामले की सुनवाई के लिए 19 कैदियोंं को जेल के वाहन से कोंडागांव भेजा गया था। वापसी के दौरान जब वाहन कोंडागांव से लगभग 20 किलोमीटर दूर जोबा गांव के करीब पहुंचा तो नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया। इस घटना में चार पुलिसकर्मी, वाहन चालक और एक कैदी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया तथा घायलों को घटनास्थल से बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की गई। अधिकारी ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा तीन जवानों को गंभीर हालत में रायपुर भेजा गया है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
03-06-2012, 12:04 AM | #9583 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
मौसम से सम्बंधित आंकड़े इकठ्ठा करेगी ‘बादल भौतिकी प्रयोगशाला’
पुणे। पश्चिमी घाट पर्वत शृंखला के पहाड़ी स्थल महाबलेश्वर में ‘बादल भौतिकी प्रयोगशाला’ की स्थापना की गई है। देश में अपनी तरह की इस पहली प्रयोगशाला में मानसून के मौसम के दौरान अलग-अलग पर्यावरण स्थितियों में बादलों के ‘वृद्धि और क्षय’ से सम्बंधित आंकड़े जुटाए जाएंगे। वर्तमान में यह प्रयोगशाला महाबलेश्वर स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के भवन में काम कर रहा है। नए परिसर का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इसे जल्द ही वहां स्थानांतरित कर दिया जाएगा। समुद्र तल से 4710 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस प्रयोगशाला में उच्च स्तर के यंत्र लगाए जाएंगे। 35 करोड़ रुपए की लागत से बन रही इस प्रयोगशाला में एक स्काई इमेजर लगाया जाएगा और बादलों की लगातार निगरानी के लिए पास के मंधार डेवी पहाड़ी पर एक एक्स-बैंड रडार भी लगाया जाएगा। इस प्रयोगशाला के प्रबंध का काम पुणे स्थित भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम संस्थान (आईआईटीएम) देखेगा। संस्थान के परियोजना प्रभारी डॉक्टर जी. पांडिथुराई ने कहा कि मानसून के मौसम में बादल समुद्र तल से 1000 से 1500 मीटर की ऊंचाई पर होते हैं। महाबलेश्वर में बादल सतह पर होते हैं, अरब सागर के ऊपर बनने वाले मानसूनी बादल पहले इस पहाड़ी स्थल पर आते हैं, यह इसका एक अतिरिक्त लाभ है। साथ ही इससे अध्ययन के लिए विशेष अवसर मिलते हैं। यह प्रयोगशाला दुनिया भर में स्थित अपने तरह की गिनी-चुनी प्रयोगशालाओं में से एक है। आईआईटीएम के वैज्ञानिकों ने कहा कि यह प्रयोगशाला भारत में वायुमंडलीय विज्ञान के इतिहास में मील का पत्थर होगी और यह महाराष्ट्र के लिए भी गौरव की बात है। मानूसन के मौसम में आईआईटीएम के दस वैज्ञानिकों के साथ कई शोध छात्र नियमित रूप से यहां काम करेंगे।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
03-06-2012, 12:05 AM | #9584 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
दो रुपए सस्ता हुआ पेट्रोल
नई दिल्ली। पेट्रोल कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर की कटौती की गई है। नई दरें शनिवार मध्यरात्रि से लागू होंगी। उद्योग सूत्रों ने बताया कि सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल के दाम 1.68 रुपए प्रति लीटर घटाए हैं। इसमें कर शामिल नहीं है। इसमें दिल्ली में वैट की 20 फीसद कटौती को जोड़ने के बाद कुल कटौती 2 रुपए प्रति लीटर बैठेगी। पिछले सप्ताह पेट्रोल कीमतों में 7.54 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी। इसके बाद दिल्ली में पेट्रोल का दाम 73.18 रुपए लीटर हो गया था। इस कटौती के बाद यहां पेट्रोल का दाम घटकर 71.18 रुपए लीटर रह जाएगा।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
03-06-2012, 12:05 AM | #9585 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
राजधानी दिल्ली में अन्ना-रामदेव का अनशन आज
नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे और योग गुरु बाबा रामदेव संप्रग विरोधी अपने प्रदर्शनों को तेज करने के उद्देश्य से रविवार को यहां पर एक दिन के लिए अनशन पर बैठेंगे। गत एक वर्ष में ऐसा पहली बार होगा जब दोनों सार्वजनिक मंच पर नजर आएंगे। जंतर-मंतर पर रविवार को होने वाले इस प्रदर्शन में ऐसी संभावना है कि रामदेव 2014 के लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति की घोषणा करेंगे। एकदिवसीय अनशन का आयोजन विदेशों में जमा कालेधन को वापस लाने की मांग करने और भ्रष्टाचार और भ्रष्ट प्रणाली के खिलाफ किया गया है। रामदेव के भारत स्वाभिमान आंदोलन की ओर से इस तरह के प्रदर्शनों का आयोजन राज्यों की राजधानियों में भी किया जाएगा। हजारे और रामदेव के साथ इस अनशन में टीम अन्ना सदस्य अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और गोपाल राय के भी शामिल होने की संभावना है। यह भी गौर करने वाली बात होगी कि सरकार से कई मुद्दों पर भिड़ने वाले सेवानिवृत्त सेनाध्यक्ष जनरल वी. के. सिंह भी क्या इस प्रदर्शन में शामिल होंगे। रामदेव के साथ सम्बंध को लेकर पूर्व में टीम अन्ना में काफी हलचल थी, क्योंकि इसके एक धड़ा योग गुरु के साथ किसी तरह के सम्बंध के खिलाफ था, क्योंकि वह भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे थे। अनशन पर बैठने से पहले रामदेव और हजारे राजघाट जाएंगे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्होंने व्यापक व्यवस्था की है। दिल्ली पुलिस कर्मियों के अलावा क्षेत्र में अर्द्धसैनिक बलों की 10 कंपनियों की तैनाती की गई है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
03-06-2012, 12:06 AM | #9586 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
चीन के सैन्य खर्च में वृद्धि को लेकर चिंतित है भारत : एंटनी
सिंगापुर। भारत ने चीन के सैन्य खर्चों में वृद्धि को लेकर चिंता जताई, लेकिन साथ ही कहा कि वह चीन को खतरा नहीं मानता। रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी ने कहा कि चीन ने अपनी सैन्य क्षमताएं बढ़ा ली हंै और रक्षा पर खर्च में और वृद्धि की है। हम इसे लेकर चिंतित हैं। हालांकि भारत हथियारों की होड़ में विश्वास नहीं करता, लेकिन अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए हम भी अपने तरीके से अपनी सीमाओं पर अपनी सैन्य क्षमताओं को मजबूत कर रहे हैं। एंटनी ने कहा कि भारत चीन के साथ स्थिर सम्बंध चाहता है और दोनों देशों ने सैन्य सहयोग शुरू कर दिया है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
03-06-2012, 12:07 AM | #9587 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
समुद्री मार्गों पर सब का समान अधिकार हो : एंटनी
वार्षिक सुरक्षा मंच में चीनी जमावड़े की तरफ किए स्पष्ट संकेत सिंगापुर। दक्षिण चीन सागर क्षेत्र को लेकर जारी विवादों के बीच भारत ने कहा है कि समुद्री स्वतंत्रता केवल कुछ देशों के विशेषाधिकार में नहीं आ सकती और समुद्री मार्गों पर सभी का इस्तेमाल सुनिश्चित होना चाहिए। क्षेत्र में चीनी जमावड़े की तरफ स्पष्ट संकेत करते हुए रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी ने कहा कि ‘वैश्वीकरण और परस्पर निर्भरता के इस युग में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और वैश्विक सुरक्षा के लिए देशों के अधिकार और विस्तृत वैश्विक समुदाय की स्वतंत्रता के बीच संतुलन बनाना महत्वपूर्ण है। सिंगापुर में आयोजित वार्षिक सुरक्षा मंच में एंटनी ने कहा कि भारत ने हमेशा समुद्री स्वतंत्रता से जुड़े अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था का पालन किया है और इनकी वकालत की है। साथ ही जहां जरूरी हुआ वहां भारत ने अपनी राष्ट्रीय संप्रभुता पर जोर दिया। इस संगोष्ठी में दक्षिण चीन सागर से सम्बंधित हालिया घटनाएं चर्चा के केंद्र में रहीं। इससे पहले अमेरिकी रक्षा मंत्री लियोन पेनेटा ने इसी सम्मेलन में कहा कि अमेरिका आने वाले सालों में एशिया-प्रशांत क्षेत्र में अपने कई युद्धपोत तैनात करेगा, क्योंकि अमेरिका और चीन के बीच कई मुद्दों पर मतभेद है, इनमें दक्षिण सागर चीन का मुद्दा भी शामिल है। ‘समुद्री स्वतंत्रताओं की सुरक्षा’ पर भारतीय पक्ष रखते हुए एंटनी ने कहा कि समुदी सुरक्षा के मुद्दे हमारे लिए रणनीतिक प्राथमिकता बन गए हैं। विशेषकर व्यापार, वाणिज्य, हाइड्रोकार्बन संसाधन, आतंकवाद, समुद्री डकैती और मादक पदार्थों की तस्करी के लिहाज से इनकी सुरक्षा महत्वपूर्ण है। हिंद महासागर और मलक्का जलडमरू मध्य से होकर जाने वाले समुद्री मार्ग दक्षिणी चीन सागर से जुड़े हैं और इनसे होकर 90 प्रतिशत वैश्विक व्यापार होता है। इस लिहाज से दक्षिण चीन सागर बहुत महत्वपूर्ण है। एंटनी ने कहा कि इस विषय के दो आवश्यक पहलू हैं। पहला पहलू हमारे क्षेत्रों की सुरक्षा से एवं समुद्री खतरों से जुड़ा है और दूसरा पहलू पारंपरिक समुद्री स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए सभी के समान अधिकारों के संरक्षण से सम्बंधित है। एंटनी ने चीन और दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों के संगठन ‘आसियान’ के सदस्य देशों से दक्षिण चीन सागर विवाद को आपस में चर्चा कर सुलझाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भारत चर्चा में शामिल सभी पक्षों के प्रयासों और हाल ही में चीन और आसियान के बीच ‘2002 डिक्लरेशन आफ कंडक्ट आफ पार्टीज’ समझौते के दिशा निर्देशों पर बनी सहमति का स्वागत करता है। एंटनी ने कहा कि भारत को उम्मीद है कि ये मुद्दे बातचीत के द्वारा सुलझा लिए जाएंगे। चीन के रक्षा बजट में हुई वृद्धि को लेकर एंटनी ने कहा कि भारत चीन को खतरा नहीं मानता। एंटनी ने दोनों देशों के बीच स्थिर और प्रगतिशील संबंधों का समर्थन किया।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
03-06-2012, 12:08 AM | #9588 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
भारत के साथ मजबूत सुरक्षा सम्बंध स्थापित करेगा अमेरिका : पेनेटा
सिंगापुर। अमेरिकी रक्षा मंत्री लियोन पेनेटा ने कहा कि नई दिल्ली के उनके दौरे पर भारत के साथ मजबूत सुरक्षा सम्बंध स्थापित करने पर जोर दिया जाएगा। पेनेटा ने कहा कि यह दौरा भारत के साथ हमारे मजबूत सुरक्षा संबंधों को स्थापित करने में हमारे हितों की पुष्टि करेगा और मुझे आशा है कि यह 21वीं सदी में सुरक्षा और खुशहाली को लाने में निर्णायक भूमिका निभाएगा। उन्होंने एशिया प्रशांत क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल को लेकर अमेरिकी रणनीति के तहत भारत के साथ वियतनाम एवं अन्य दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों तथा आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के महत्व को रेखांकित किया। पेनेटा पांच जून को भारत का दौरा करेंगी।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
03-06-2012, 12:09 AM | #9589 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
हावड़ा रेलवे स्टेशन पर शार्ट सर्किट से आग
हावड़ा। हावड़ा रेलवे स्टेशन पर फूड प्लाजा के पास बिजली के शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। अग्निशमन विभाग सूत्रों ने बताया कि स्टेशन के पुराने परिसर में स्थित फूड प्लाजा में बिजली का काम चल रहा था, उसी दौरान चिंगारी देखी गई। आग पर काबू के लिए दमकल गाड़ियां लगाई गई और 30 मिनट के अंदर आग पर नियंत्रण पा लिया गया। आग के कारण जानमाल को कोई नुकसान नहीं हुआ।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
03-06-2012, 12:09 AM | #9590 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
मथुरा दंगे में मरने वालों की संख्या चार हुई
दो उपद्रवी गिरफ्तार, आरएएफ तैनात मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में कोसीकलां कस्बे में शुक्रवार को पानी के विवाद पर भड़के दंगे में मरने वालों की संख्या चार हो गई है। इस बीच कस्बे में आरएएफ तैनात कर दी गई है तथा दो कथित दंगाइयों को पुलिस ने अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि उक्त घटना के फलस्वरूप बीते दिन दो लोगों की मृत्यु हो गई थी तथा दो शव शनिवार को बरामद किए गए। शव इस तरह जले हुए हैं कि उनकी पहचान कर पाना मुश्किल है। घटनास्थल का मुआयना करने पहुंचे अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) जगमोहन यादव ने संवाददाताओं को बताया कि पुलिस को दो शव कस्बे के बठैन गेट स्थित एक दुकान से मिले। शव बुरी तरह जले हुए हैं और पहचान से परे हैं। उन्होंने करीब दो घंटे तक कस्बे में घूम कर स्थिति का जायजा लिया। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। पूरे कस्बे को तीन जोन तथा 12 सेक्टर में विभाजित कर त्वरित कार्य बल तैनात कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि स्थिति तब बेकाबू हुई जब आसपास के गांवों से लोगों ने यहां आकर सब्जी मण्डी तथा बाजारों पर हमला बोला। इस मामले में पैगांव निवासी दो युवकों देशराज व धनश्याम को तमंचे और कारतूस सहित एक बाइक पर भागते गिरफ्तार किया गया। इससे पूर्व उन्होंने जिला मुख्यालय में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक में दंगे के कारणों व आगामी कार्रवाई के बारे में चर्चा की।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
Bookmarks |
Tags |
current affairs, current news, hindi news, indian news, latest news, local news, online news, taza khabar |
|
|