23-04-2011, 10:48 AM | #1 |
Exclusive Member
Join Date: Feb 2011
Posts: 5,528
Rep Power: 41 |
टेबलेट
|
23-04-2011, 10:52 AM | #2 |
Exclusive Member
Join Date: Feb 2011
Posts: 5,528
Rep Power: 41 |
Re: टेबलेट
एक भारतीय कंपनी दुनिया की दिग्गज कंपनी एप्पल को टक्कर देने के लिए तैयार हो गई। मुकाबला है भारतीय बाजार में आईपैड को लेकर। गुड़गांव बेस्ड टेलीकॉम कंपनी ऑलिव ने भारत का पहला टेबलेट पीसी ‘वीटी 100’ लांच कर दिया है। इसे भारत का पहला 3जी टेबलेट पीसी बताया जा रहा है। यानि टेबलेट पीसी होने साथ साथ यह आपके लिए स्मार्ट 3जी फोन का भी काम कर देगा।इस टेबलेट पीसी में 7 इंच का स्क्रीन लगा है। इसमें एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है। इसके जरिए आप आसानी से इंटरनेट ब्राउज कर सकते हैं। मल्टीमीडिया प्लेकबैक, इंस्टैंट मैसेजिंग, गेमिंग जैसे फीचर्स भी इसमें मौजूद हैं। साथ ही आप इस पर आसानी से ई बुक पढ़ सकते हैं और टेलीविजन का मजा भी ले सकते हैं। इन सबसे अलावा इसमें ब्लूटूथ और जीपीएस की सुविधा भी दी गई है। आप इसे स्मार्टफोन के तौर पर आसानी से इस्तेमाल कर सकें इस लिए, इसमें 3 मेगापिक्सल का रियर कैमरा लगाया गया है। वीडियो कॉल्स के स्क्रीन के उपर वीजीए कैमरा भी दिया इसमें मौजूद है।ऑलिव का यह आईपैड अगस्त महीने से देशभर में बिकने लगेगा। और उम्मीद की जा रही इसकी कीमत 25 हजार रुपए से कम होगी। एप्पल के आईफोन को अभी भारत में लांच नहीं किया गया है। लेकिन इसके लांच से पहले ही इस भारतीय कंपनी ने एप्पल आईपैड को चुनौती देने की तैयारी कर ली है। |
23-04-2011, 11:08 AM | #3 |
Exclusive Member
Join Date: Feb 2011
Posts: 5,528
Rep Power: 41 |
Re: टेबलेट
मोबाइल फोन निर्माता कंपनी सैमसंग अपना नया टेबलेट पीसी भारत में लांच करने की तैयारी कर रहा है। सैमसंग गैलेक्सी टेब 10.1 नाम के इस टेबलेट पीसी में कई खूबियां हैं। यह टेबलेट एंड्रॉइड 3.0 हनीकॉम्ब ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें दो कैमरे लगे हुए हैं। एक कैमरा 8 मेगापिक्सल का है और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। इसकी इस टेबलेट की चौडाई 10.9 एमएम है। साथ ही इसमें ड्यूल कोर प्रोसेसर लगा हुआ है। इसके अलावा भी इस टेबलेट में कई खूबियां मौजूद हैं। |
23-04-2011, 11:12 AM | #4 |
Exclusive Member
Join Date: Feb 2011
Posts: 5,528
Rep Power: 41 |
Re: टेबलेट
कम्प्यूटर हार्डवेर बनाने वाली कम्पनी डेल जल्द ही एक टेबलेट पीसी को बाजार में उतारने जा रही है. 5 इंच के इस टेबलेट पीसी का नाम है स्ट्रीक और इसे एपल के बहुप्रचारित और हिट डिवाइज आईपैड के सम्भावित सबसे बडे प्रतिस्पर्धी के तौर पर देखा जा रहा है. |
23-04-2011, 11:20 AM | #5 |
Exclusive Member
Join Date: Feb 2011
Posts: 5,528
Rep Power: 41 |
Re: टेबलेट
एप्पल की वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना के अनुसार, भारत में आईपैड 27,900 (वाई-फाई, 16 जीबी) से 44,900 रुपये (वाई-फाई प्लस 3जी, 64 जीबी) के मूल्य पर उपलब्ध होगा।
कुल मिलाकर एप्पल के स्टोर में आईपैड के छह संस्करण - 16 जीबी, 32 जीबी, 64 जीबी और वाई-फाई प्लस 3जी संस्करण में उपलब्ध होंगे। गार्टनर के प्रमुख विश्लेषक विशाल त्रिपाठी ने कहा, ‘भारत में पाँच से अधिक टैबलेट पेश हो चुके हैं और आगामी वर्षो में और पेश किए जाने है, पर भारतीय टैबलेट बाजार में सबसे अधिक इंतजार एप्पल का था। |
23-04-2011, 01:12 PM | #6 |
Special Member
Join Date: Nov 2010
Posts: 1,519
Rep Power: 21 |
Re: टेबलेट
सागर भाई गैलेक्सी टैब और डेल स्ट्रीक दोनों मार्केट में लान्च हो चुके हैं |
|
23-04-2011, 03:05 PM | #7 |
Exclusive Member
Join Date: Feb 2011
Posts: 5,528
Rep Power: 41 |
Re: टेबलेट
|
Bookmarks |
|
|