15-12-2017, 08:30 PM | #13731 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
ताऊ (ताई से) – “कुत्ता आ गया … एक रोटी ल्या !” ताई – “रोटी तै कोन्या !” ताऊ – “अच्छा ! न्यूं कर, रोटी नई सै तै लाठी ल्या … दरवाजे से खाली नई जाण देणा !!!” |
15-12-2017, 08:31 PM | #13732 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
हरियाणवी ताऊ अपने घर के बरामदे में बैठे हुए थे. तभी एक कुत्ता वहाँ आया.
ताऊ (ताई से) – “कुत्ता आ गया … एक रोटी ल्या !” ताई – “रोटी तै कोन्या !” ताऊ – “अच्छा ! न्यूं कर, रोटी नई सै तै लाठी ल्या … दरवाजे से खाली नई जाण देणा !!!” |
15-12-2017, 08:33 PM | #13733 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
एक आदमी ने नई कार खरीदी और सोचा कि चलकर बीवी को सरप्राइज दिया जाए.
वह कार लेकर घर पहुंचा और दरवाजे से ही आवाज लगाते हुए बोला – “डार्लिंग, ज़रा बाहर आओ .. देखो आज तुम्हारा बरसों पुराना सपना सच हो गया !” इतना सुनते ही बीवी छाती पीटते हुए दौड़ती हुई बाहर आई और चिल्लाई – “हाय, हाय सासू माँ को क्या हो गया …. ???” |
17-12-2017, 08:00 PM | #13734 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
|
17-12-2017, 08:04 PM | #13735 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
पप्पू कढ़ी-चावल खा रहा था। तभी कढ़ी-चावल पर मक्खी आकर बैठ गयी।
पप्पू ने उस मक्खी को बड़े प्यार से पकड़ा और ऊपर उठाकर अपने मुंह के पास लाकर बोला- हट जा पगली, यह वह नहीं है जो तू समझ रही है। |
17-12-2017, 08:05 PM | #13736 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
लड़का: I Love U
लड़की: लेकिन मैं किसी और से प्यार करती हूं। . लड़का: ओके, कोई बात नहीं। मेरे लिए तो तुम्हारी खुशी ही सबसे बड़ी चीज है। . . इस कहानी से शिक्षा मिलती है कि जहां और कुछ नहीं कर सकते, वहां डायलॉग तो अच्छा मार ही देना चाहिए। |
17-12-2017, 08:09 PM | #13737 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
दो लड़के थे. एक इंजीनियर बन गया और एक डॉक्टर.
इंजीनियर को जॉब नही मिली तो उसने क्लिनिक खोला और बाहर लिखा। तीन सौ रूपये मे ईलाज करवाये ईलाज नही हुआ तो एक हजार रूपये वापिस…. एक डॉक्टर ने सोचा कि एक हजार रूपये कमाने का अच्छा मौका है वो क्लिनिक पर गया और बोला मुझे किसी भी चीज का स्वाद नही आता है। इंजीनियर : बॉक्स नं.२२ से दवा निकालो और ३ बूँद पिलाओ नर्स ने पिला दी मरीज(डॉक्टर) : ये तो पेट्रोल है। इंजिनियर : मुबारक हो आपको टेस्ट महसूस हो गया लाओ तीन सौ रूपये। डॉक्टर को गुस्सा आ गया, कुछ दिन बाद फिर वापिस गया पुराने पैसे वसूलने मरीज(डॉक्टर) :साहब मेरी याददास्त कमजोर हो गई है इंजिनियर : बॉक्स नं. २२ से दवा निकालो और ३ बूँद पिलाओ। मरीज (डॉक्टर) : लेकिन वो दवा तो जुबान की टेस्ट के लिए है। इंजिनियर : ये लो तुम्हारी याददाश्त भी वापस आ गई लाओ तीन सौ रुपए। इस बार डॉक्टर गुस्से में गया डॉक्टर-मेरी नजर कम हो गई है। इंजीनियर- इसकी दवाई मेरे पास नहीं है। लो एक हजार रुपये। डॉक्टर-यह तो पांच सौ का नोट है। इंजीनियर- आ गई नजर। ला तीन सौ रुपये …!!! |
17-12-2017, 08:09 PM | #13738 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
एक महिला घर पर अकेली थी तभी दरवाजे पर दस्तक हुई.
उसने दरवाजा खोला तो देखा कि एक अनजान आदमी खड़ा था. देखते ही बोला – “अरे, आप तो बहुत ही खूबसूरत हैं …!” महिला ने घबराकर दरवाजा बंद कर दिया. फिर इसके बाद वह आदमी रोज़ आने लगा. दरवाजे पर दस्तक देता, महिला दरवाजा खोलती और वह कहता – “आप बहुत ही खूबसूरत हैं …!” महिला घबराकर पट से दरवाजा बंद कर लेती … जब ऐसा 5 – 6 दिनों तक लगातार हुआ तो महिला ने यह बात अपने पति को बताई. पति बोला – “तुम चिंता मत करो, आज मैं पूरे दिन घर पर ही रहूँगा. जब वह आए तो तुम दरवाजा खोलकर उससे पूछना कि वह चाहता क्या है ? मै दरवाजे के पीछे छुपा रहूँगा और मौका मिलते ही उसे दबोच लूँगा !!!” जैसे ही वह आदमी आया तो पति दरवाजे के पीछे छुप गया. महिला ने दरवाजा खोला. आदमी – “आप तो वाकई बेहद खूबसूरत हैं !” महिला – “हाँ, मुझे पता है मै खूबसूरत हूँ, तो ? आपको क्या चाहिए ?” आदमी – “बहनजी, यही अहसास अपने पति के अंदर जगाईए ना … ताकि वो मेरी पत्नी का पीछा करना छोड़ दें !!!” |
17-12-2017, 08:10 PM | #13739 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
एक बार एक आदमी ने गांव वालों से कहा कि वह 100 रु. में एक बंदर खरीदेगा। यह सुनकर सभी गांव वाले नजदीकी जंगल की और दौड़ पड़े और वहां से बंदर पकड़-पकड़ कर 100 रु. में उस आदमी को बेचने लगे। कुछ दिन बाद यह सिलसिला कम हो गया और लोगों की इस बात में दिलचस्पी कम हो गई।
फिर उस आदमी ने कहा कि वह एक बंदर के लिए 200 रु. देगा। यह सुनकर लोग फिर बंदर पकड़ने में लग गए, लेकिन कुछ दिन बाद मामला फिर ठंडा हो गया। अब उस आदमी ने कहा कि वह बंदरों के लिए 500 रु. देगा, लेकिन क्योंकि उसे शहर जाना था उसने इस काम के लिए एक असिस्टेंट नियुक्त कर दिया। 500 रु. सुनकर गांव वाले बदहवास हो गए। लेकिन पहले ही लगभग सारे बंदर पकड़े जा चुके थे इसलिए उन्हें कोई हाथ नहीं लगा। तब उस आदमी का असिस्टेंट उनसे आकर बोला, “आप लोग चाहें तो सर के पिंजरे में से 400-400 रु. में बंदर खरीद सकते हैं। जब सर आ जाए तो 500-500 रु. में बेच दीजिएगा।’ गांव वालों को यह प्रस्ताव भा गया और उन्होंने सारे बंदर 400-400 रु. में खरीद लिए। अगले दिन न वहां कोई असिस्टेंट था और न ही कोई सर, बस बंदर ही बंदर। |
19-12-2017, 06:28 PM | #13740 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
गर्लफ्रेंड: चलते वक्त तुम्हारा जूता बहुत आवाज करता है। शायद यह चोरी का है!
सोनू: अगर ऐसा होता तो कोट और पैंट से भी ऐसी आवाज आती। |
Bookmarks |
Tags |
संता बंता, cool jokes, fun, funny hindi jokes, hindi jokes, hot jokes, indian jokes, jokes, santa banta, shayari |
Thread Tools | |
Display Modes | |
|
|