16-10-2011, 08:22 PM | #11 |
Banned
Join Date: Nov 2010
Location: राँची, झारखण्ड
Posts: 3,682
Rep Power: 0 |
Re: वाल स्ट्रीट पर कब्जा करो।
इस विषय पर आप सभी के विचारो और तथ्यो का इन्तज़ार रहेगा। |
16-10-2011, 08:25 PM | #12 |
Banned
Join Date: Nov 2010
Location: राँची, झारखण्ड
Posts: 3,682
Rep Power: 0 |
Re: वाल स्ट्रीट पर कब्जा करो।
कुछ लोग वालस्ट्रीट आंदोलन की तुलना अन्ना के लोकपाल बहाली आंदोलन से कर रहे हैं. जो सच्चाई मेल नहीं खाती. वालस्ट्रीट पर कब्ज़ा आंदोलन दुनिया भर में उदारीकरण-निजीकरण की नीतियाँ थोप कर जनता को तबाह करने वाले विश्व पूंजीवाद के गढ़ पर सीधा हमला है. यह कार्पोरेट और सट्टेबाजों पर हमला है जिन्हें अन्ना का लोकपाल अपने दायरे में लाने से परहेज करता है.
अन्ना की मांग लोकपाल का पद सृजन करना भर था जो एक सुधारवादी, व्यवस्था पोषक, एनजीओवादी आंदोलन था.भ्रष्टाचार की जड़ खोदने की बजाय डाल-पत्ती तोड़ने से आगे अन्ना टीम नहीं सोचती थी. जबकि वालस्ट्रीट पर कब्ज़ा आंदोलन का नारा है- बाजारवाद, नव-उदारवादी पूंजीवाद, परजीवी सटोरिया पूंजीवाद, अल्पतंत्री पूंजीवाद का नाश हो ! वैश्वीकरण और वाशिंगटन आम सहमति का झंडाबरदार अमरीका ने अपने ही देश की जनता को जिस तबाही की गर्त में पहुँचाया है उसके चलते लोग वहाँ बगावत के रास्ते पर उतरे हैं, जबकी अन्ना आन्दोलन से भारत के वंचितों का कोई खास लेना-देना नहीं था, नव-उदारवाद के लाभार्थी ही इसकी मुख्य ताकत थे जो उत्सवधर्मी, मीडिया प्रेरित, निरापद आन्दोलन में कूद पड़े थे. वालस्ट्रीट पर कब्जा आन्दोलन को कार्पोरेट मीडिया का वह स्नेह और कृपा दृष्टि प्राप्त नहीं है जो अन्ना टीम को सहज ही हासिल हो गयी थी. शांतिपूर्ण होने के बावजूद अमरीकी वंचित समुदाय को पुलिस कि बर्बरता सहनी पड़ी, जबकि दिल्ली पुलिस अन्ना की वीआईपी भीड़ की सुरक्षा में लगी रही. यह सही है की वाल स्ट्रीट पर कब्जा आंदोलन भी सुसंगठित नहीं है. यह उसकी सीमा है लेकिन उसे ट्रेड यूनियनों और अन्य वंचित तबकों का भरपूर समर्थन प्राप्त है और भी बहुत सारे पहलू हैं, जिनके आधार पर वालस्ट्रीट पर कब्जा आंदोलन और अन्ना टीम के लोकपाल बहाली मुहिम के फर्क को तथ्यों की रौशनी में आसानी से समझा जा सकता है. बर्फ की मोटी तहों के अंदर दबी वासिंगटन, जेफरसन और टोमास पैन कि आत्मा अंगडाई लेकर जागी है. लेकिन इस शातिर दौर मे एक मजबूत संगठन के बगैर वह कितने दिन कायम रहेगी, कहना मुश्किल है. बहरहाल ये उभर दुनिया को आगे ले जायेगी. |
16-10-2011, 09:07 PM | #13 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: वाल स्ट्रीट पर कब्जा करो।
आज इस विषय में संसार के अनेक देशों में जबरदस्त प्रदर्शन हुए ! यहां प्रस्तुत कर रहा हूं एक चित्रमय झांकी ! सबसे पहले न्यूयॉर्क !
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
16-10-2011, 09:10 PM | #14 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: वाल स्ट्रीट पर कब्जा करो।
यह देखिए टोरंटो का हाल !
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
16-10-2011, 09:15 PM | #15 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: वाल स्ट्रीट पर कब्जा करो।
यह रोम की एक झलक !
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
16-10-2011, 09:16 PM | #16 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: वाल स्ट्रीट पर कब्जा करो।
... और यह मेड्रिड !
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
17-10-2011, 12:32 PM | #17 |
Banned
Join Date: Nov 2010
Location: राँची, झारखण्ड
Posts: 3,682
Rep Power: 0 |
Re: वाल स्ट्रीट पर कब्जा करो।
चित्रो को प्रदर्शित करने से सूत्र ज्यादा ज्ञानवर्धक हो गया है। डार्क संत जी, आपके योगदान के लिए आपको बहुत-बहुत धन्यवाद। आपसे और भी सहयोग की उम्मीद है।
|
18-10-2011, 05:15 PM | #18 |
Special Member
|
Re: वाल स्ट्रीट पर कब्जा करो।
अरविन्द भाई
मैंने इस सूत्र की लगभग सारी प्रविष्टि पढ़ डाली पर मुझे ये समझ नहीं आया की ये आन्दोलन है क्या और इससे होगा क्या जरा मेरे मूढ़ दिमाग में भी कुछ डालो
__________________
घर से निकले थे लौट कर आने को मंजिल तो याद रही, घर का पता भूल गए बिगड़ैल |
18-10-2011, 05:22 PM | #19 |
Banned
Join Date: Nov 2010
Location: राँची, झारखण्ड
Posts: 3,682
Rep Power: 0 |
Re: वाल स्ट्रीट पर कब्जा करो।
|
18-10-2011, 08:20 PM | #20 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: वाल स्ट्रीट पर कब्जा करो।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने आज वाल स्ट्रीट प्रदर्शनकारियों के सरोकारों का समर्थन करते हुए कहा कि विकसित देशों के संगठन जी -20 को लोगों की समस्यायों को सुनना और उनके समाधान में तत्पर रहना चाहिए ! इससे प्रदर्शनकारियों के आन्दोलन को नया जोश मिला है ! स्विटज़रलैंड के दौरे पर आए मून ने राजधानी बर्न में संवाददाताओं से कहा कि वाल स्ट्रीट से शुरू होकर दुनिया भर में फ़ैल गए आन्दोलन लोगों का गुस्सा ज़ाहिर करते हैं ! इससे अवाम के भीतर पनप रहे आक्रोश को साफ़ महसूस किया जा सकता है ! जी-20 देशों को समझना होगा कि सिर्फ अपने व्यापार या अपने आतंरिक आर्थिक कारणों पर ध्यान देने से ही कुछ नहीं होगा ! मून का यह बयान ऐसे समय आया है, जब फ्रांस की राजधानी में जी-20 देशों का सम्मलेन शुरू हुआ है और इसके दूरगामी परिणाम होने की उम्मीद है !
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
Bookmarks |
|
|