05-02-2016, 07:35 PM | #12231 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
जब दर्जी की नींद खुली तो वो अत्यंत शर्मिन्दा हुआ और उसने प्रण किया कि वो आइंदा चोरी नहीं करेगा। सुबह जब वो दुकान पहुंचा, तो उसने अपने चेले को ताकीद कर दी, कि जब भी मैं कटिंग करते समय कैंची तिरछी करूं, तो तुम बोलना ‘झंडी‘। इसके बाद जब भी वो कैंची तिरछी करता, चेला जोर-जोर से चिल्लाने लगता- उस्ताद झंडी! उस्ताद झंडी! और दर्जी की कैंची सीधी हो जाती। एक बार एक ग्राहक मखमल का कपड़ा लाया तो उससे रहा नहीं गया, और कैंची तिरछी हो गई। ये देख चेला चिल्लाने लगा- उस्ताद झंडी। उस्ताद झंडी। इस पर दर्जी ने उसे तुरंत डपट दिया- चुप कर! उस झंडी में मखमल कहां था। हर वक्त मत टोका कर मुझे। |
05-02-2016, 07:36 PM | #12232 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
वाइफ ने एक बोर्ड देखा:
बनारसी साड़ी 10/- नायलॉन 8/- कॉटन 5/- वाइफ खुश होकर अपने हसबैंड से- मुझे 500 रुपए दो, में 50 साड़ी खरीदूंगी। हसबैंड- अरी ओ बीरबल की मां, वह कपड़ों पर प्रेस करने वाले की दुकान है। |
05-02-2016, 07:37 PM | #12233 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
एक महिला तीन बच्चों के साथ बस में यात्रा कर रही थी।
. कंडक्टर:- मैडम इन बच्चों का टिकिट लगेगा, उम्र बताओ? . महिला:- पहले वाले की दो साल, दूसरे वाले की ढाई साल और तीसरे की तीन साल। . कंडक्टर:- मैडम टिकट चाहे मत लो, पर गैप तो 9 महीने का रखो। . . . महिला:- करमफूटे, बीच वाला जेठानी का है, तू टिकट काट, ज्ञान मत बांट। |
06-02-2016, 04:52 PM | #12234 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
अच्छे और बहुत अच्छे टीचर में अंतर:
. . . . . . अच्छा टीचर वो है, जो परीक्षा में आपको कड़ी मेहनत करने की सलाह दे... और बहुत अच्छा टीचर वो है, जो आपको परीक्षा के वक्त कहे - कंजरो! पर्चियां चबा जाओ, चेकिंग वाले आ गए। |
07-02-2016, 05:25 PM | #12235 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
अब यह अफवाह किसने फैलाई कि वैलंटाइंस डे को व्रत रखने पर...
. . . . . . . . अगले साल नई प्रेमिका मिलेगी! |
08-02-2016, 05:42 PM | #12236 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
पत्नी : पूजा किया कीजिए, बड़ी बलाएं टल जाती हैं।
पति : तुम्हारे पिताजी ने बहुत की होगी, उनकी टल गई और मेरे पल्ले पड़ गई। |
08-02-2016, 09:35 PM | #12237 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
एक व्यक्ति मरकर ऊपर पहुंचा तो स्वर्ग द्वार पर उसे स्वयं चित्रगुप्त मिले।
चित्रगुप्त बोले - तुम एक शर्त पर भीतर आ सकते हो। व्यक्ति- कौन सी शर्त भगवन? चित्रगुप्त- तुम्हें एक शब्द जो कि, फिरंगी जुबान का है, की स्पेलिंग ठीक-ठीक बतानी होगी। व्यक्ति- कौन सा शब्द भगवान? चित्रगुप्त- लव। व्यक्ति- एल-ओ-वी-ई चित्रगुप्त- बहुत अच्छा, तुम भीतर आ सकते हो। वो व्यक्ति भीतर दाखिल हो गया, तभी चित्रगुप्त का मोबाइल बज उठा। चित्रगुप्त- हमें भगवान बुला रहे हैं, तुम एक मिनट द्वार पर निगाह रखना हम अभी लौट के आते हैं। व्यक्ति- जो आज्ञा भगवन। चित्रगुप्त- हमारी अनुपस्थिति में अगर कोई और प्राणी यहां पहुंच जाए तो उसको प्रवेश देने से पहले उससे लव शब्द की स्पैलिंग जरुर पूछना, अगर वो भी तुम्हारी तरह स्पैलिंग ठीक बताए तो ही उसे भीतर आने देना। अन्यथा उसे सामने के द्वार से नर्क भेज देना। व्यक्ति- ठीक है। इतना कहकर चित्रगुप्त चले गए और वो व्यक्ति द्वार पर पहरा देने लगा। तभी एक स्त्री वहां पहुंची। वो व्यक्ति ये देखकर बहुत हैरान हुआ कि वो उसकी बीवी थी। वो बोला - अरे गुड्डी, तू यहां कैसे पहुंच गई? गुड्डी- तुम्हारे अंतिम संस्कार के बाद जब मैं श्मशान घाट से लौट रही थी तब एक बस ने मुझे कुचल दिया, उसके बाद जब मुझे होश आया तो मैं यहां खड़ी थी। अब हटो मुझे भीतर आने दो। व्यक्ति- ऐसे नहीं, भगवान के यहां के नियम के अनुसार, पहले तुझे एक शब्द की स्पेलिंग ठीक-ठीक बतानी होगी, तभी तुम यहां अंदर आ सकती हो। नहीं तो तुम्हें सामने के द्वार से नर्क जाना होगा। गुड्डी- कौन सा शब्द? व्यक्ति- चेकोस्लोवाकिया। |
10-02-2016, 07:42 PM | #12238 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
एक युवा बच्चे की लव स्टोरी।
मैं तीन साल का था और वह पैदा हुई। मैंने स्कूल में एडमिशन लिया, तब वो दो साल की थी। मैं 2nd में तब वो KG में। मैं 7th में तब वो 4th में। मैं 10th में तब वो 7th में। मैं 12th में तब वो 9th में। मैं B.A में तब वो 10th में। मैं PSC में तब वो 12th में। मैं PSC में तब वो बी.ए. में। मैं PSC में तब वो एम.ए. में। मैं PSC में तब वो एम.फिल. में। मैं PSC में तब वो पी.एच.डी. में। मैं PSC में तब वो डॉक्टर बन गई। रविवार को उसकी शादी है और मेरा PSC का पेपर। |
10-02-2016, 07:43 PM | #12239 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
वेलेंटाइन डे ऑफर
एक प्रसिद्ध रेस्त्रां द्वारा दिया गया विज्ञापन। इस “वेलेंटाइन डे”, अपनी पत्नी को लाइए और भोजन पर 25% डिस्काउंट पाइए... अपनी महिला मित्र को लाइए और 35% डिस्काउंट पाइए... अपनी प्रेमिका को लाइए और 40% डिस्काउंट पाइए... आप एक ही समय में तीनों को साथ लाइए और 100% डिस्काउंट के साथ एक महीने का फ्री अस्पताल का पैकेज पाइए। |
10-02-2016, 07:44 PM | #12240 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
एक लड़की दुकान पर जाकर-कोई ऐसा वेलेंटाइन डे कार्ड है जिस पर लिखा हो, “तुम मेरा पहला और आखिरी प्यार हो?”
दुकानदार- हां, है। लड़की : ठीक है, 4 दर्जन दे दो। |
Bookmarks |
Tags |
संता बंता, cool jokes, fun, funny hindi jokes, hindi jokes, hot jokes, indian jokes, jokes, santa banta, shayari |
|
|