30-04-2014, 09:36 AM | #1 |
Special Member
Join Date: Mar 2014
Location: heart of rajasthan
Posts: 4,118
Rep Power: 44 |
गौरईया चिडिया के बारे
ये तो हम सभी जानते है कि गौरईया चिडिया को कमरे के पंखों मे घोसला बनाने मे बड़ा मजा आता था।बचपन से गौरईया को कमरे के पंखों मे घोसला बनाते देखते हुए बड़े हुए है। जहाँ गर्मी आती थी की चिडिया कमरे मे घुसने की कोशिश करने लगती थी। मम्मी हम लोगों को कमरे का जाली का दरवाजा बंद करने के लिए कहती थी क्यूंकि उन्हें लगता था की अगर चिडिया अंदर आएगी तो पंखे से कट जायेगी।पर ना तो चिडिया मानती और ना ही हम लोग हर समय दरवाजा बंद रख पाते थे। और जब भी गौरिया कमरे मे घुसती तो पहला काम होता की पंखा बंद कर दिया जाता। और फ़िर शुरू होता चिडिया को बाहर उडाने और निकालने का काम। कोई उड़-उड़ तो कोई हुश-हुश करता और चिडिया रानी इधर से उधर उड़ती रहती। और तब हम लोगों को मम्मी की डांट पड़ती थी। पर गौरईया भी कम नही थी जहाँ मौका मिलता पंखे मे घोंसला बना लेती और अंडे भी दे देती थी। लेकिन मैंने कई बार सोचा, आपने बस मेरी सोच को इस पोस्ट का रूप दिया है, वो सारा सारा दिन चहचहाती गौरैया आज ढूंढें से भी नही मिलती...जाने ये इंसान किस किस की बलि लेकर विकास की राह तैयार करेगा. गौरेया का फुदकना, चहचहाना, काँच में अपना ही अक्स देखकर चोंच मार कर उसे भगाने की कोशिश करना...क्या ये सब बहुत जल्दी खत्म हो जायेगा? क्या इस तरह इन्सान सभी प्राणियों को खत्म कर ही चैन लेगा? Last edited by rafik; 30-04-2014 at 09:59 AM. |
01-05-2014, 08:14 AM | #2 | |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 241 |
Re: गौरईया चिडिया के बारे
Quote:
http://myhindiforum.com/showthread.php?p=497063#post497063
__________________
आ नो भद्रा: क्रतवो यन्तु विश्वतः (ऋग्वेद) (Let noble thoughts come to us from every side) |
|
05-05-2014, 10:15 AM | #3 |
Special Member
Join Date: Mar 2014
Location: heart of rajasthan
Posts: 4,118
Rep Power: 44 |
Re: गौरईया चिडिया के बारे
Last edited by rafik; 05-05-2014 at 10:19 AM. |
04-06-2014, 03:23 PM | #4 |
Special Member
Join Date: Mar 2014
Location: heart of rajasthan
Posts: 4,118
Rep Power: 44 |
Re: गौरईया चिडिया के बारे
__________________
Disclaimer......! "The Forum has given me all the entries are not my personal opinion .....! Copy and paste all of the amazing ..." |
04-06-2014, 11:22 PM | #5 |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 241 |
Re: गौरईया चिडिया के बारे
^ ^ पहली चिड़िया: एक ज़माना था कि हम बिना रोक टोक एक पेड़ से दुसरे और दूसरे पेड़ से तीसरे पेड़ पर उड़ते रहते थे और खूब मजे किया करते थे. खाने को भी दाना तिनका मिल जाता था. हाय किसकी नज़र लग गई. दूसरी चिड़िया: यह मनुष्य अपने लालच में जंगल पेड़ खत्म करता जा रहा है और सारी धरती पर कंक्रीट के निर्माण करता जा रहा है. पीने के लिये पानी तक नहीं मिलता. अब हम कहाँ रहें, क्या खाएं और क्या पीयें? तीसरी चिड़िया (जो तीनो में सबसे बड़ी थी): सुना है मनुष्य को अपनी गलती का एहसास हो गया है. यदि वो इसी प्रकार धरती का पर्यावरण नष्ट करेगा तो स्वयं भी नष्ट हो जायेगा. धीरे ही सही, इस दिशा में काम शुरू हो चुका है. वन संरक्षण, वृक्षारोपण, सूखे जलाशयों में फिर से पानी भरा जायेगा. ज़हरीली गैसों का उत्सर्जन कम किया जा रहा है. और खुशी की बात तो यह है कि हमारे कुनबे को बचाने के लिये गंभीरतापूर्वक कदम उठाये जा रहे हैं. देर आयद दुरुस्त आयद.
__________________
आ नो भद्रा: क्रतवो यन्तु विश्वतः (ऋग्वेद) (Let noble thoughts come to us from every side) |
05-06-2014, 09:27 AM | #6 | |
Special Member
Join Date: Mar 2014
Location: heart of rajasthan
Posts: 4,118
Rep Power: 44 |
Re: गौरईया चिडिया के बारे
Quote:
__________________
Disclaimer......! "The Forum has given me all the entries are not my personal opinion .....! Copy and paste all of the amazing ..." |
|
Bookmarks |
|
|