30-08-2013, 01:59 PM | #11 |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 241 |
Re: कथा-लघुकथा
ठाकुर-हंसुआ-भात
(कथाकार: चाँद मुंगेरी) -अम्मा !भूख लगी है हमका भात देय दो अम्मा. -थोडा वखत और रुक बबुआ.बाप गेल हौs माडुआ पिसाबे खातिर मिल...हूनका औवते ही तोहका रोटी बना दे वौs माँ के आश्वासन भरे शब्द भी बबुआ को आश्वस्त न कर सके...वह तुनक कर बोला-रोटी!मडुआ की ? अम्मा आज दू दिन के बाद तू हमका खिलेयवेड़ भी तो रोटी-यू भी मडुआ की ? -तब तोहका औरका चाहीं खीरे पुडी ? माँ खीज कर बोली . माँ के क्रोध को पचाकर बबुआ ने खुशामदी स्वर में कहा-अम्माहमको भात दे दो अम्मा.बहुत जी चाहे भात खावेs ला . -अरे करमजला अब ही साल भर पहले जब बड़का ठाकुर मारा रहा तो तू हुनका मरण-भोज में भात खाया fक नहीं ....बोल ? -हाँ! खाया रहा.!. लेकिन अम्मा का ई दूसरा ठाकुर नहीं मरेगा ? -मरेगा कैसे? बड़का को चोर मारा रहा...हिनका कौन..मारेगा ? माँ के प्रश्न को सुन बबुआ की पकड़ हंसुआ पर सख्त हो गई...अब उसके समक्ष था सिर्फ- ठाकुर ...हंसुआ....भात. ठाकुर ...हंसुआ....भात. -------------------- |
Bookmarks |
Tags |
kathahindi, laghukatha, mini stories |
|
|