01-10-2015, 09:54 PM | #11771 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
–नरेन्द्र मोदी : मितरों … 60 साल हो गए देश आज़ाद हुए, आज तक पानी मिला क्या? (जनता – नहीं मिला…) तो अब मंगल ग्रह पर पानी मिलने के बाद मैं आप सबसे पूछना चाहता हूं कि … आपको बुध पर पानीं चाहिए कि नहीं चाहिए?…(जनता–चाहिए …) आपको शुक्र पर पानी चाहिए कि नहीं चाहिए?…(जनता–चाहिए…) आपको शनि पर पानी चाहिए कि नहीं चाहिए?…(जनता–चाहिए …) तो आपसे मेरी हाथ जोड़कर प्रार्थना है कि इस बिहार चुनाव में मुझे अपना आशीर्वाद दीजिए और भाजपा की सरकार बनवाइए …. राहुल गांधी : पानी … पानी क्या होता है ? …. आज मैं आपको बताता हूं कि पानी क्या होता है ? …. पानी, दरअसल पानी होता है … ये जो मंगल ग्रह का पानी है, वो किसानों और मजदूरों का पानी है …. गरीबों का पानी है और ये सूटबूट की सरकार …. ये मोदी सरकार … उस पानी को उद्योगपतियों को देना चाहती है…. लेकिन मैं आपको ये बताने आया हूं कि हम ऐसा होने नहीं देंगे …. अरविन्द केजरीवाल : मंगल पर पानी ढूंढने के लिए मैं वैज्ञानिकों को बधाई देता हूं लेकिन ये केंद्र की सरकार …. पानी का कंट्रोल अपने हाथों में रखना चाहती है, दिल्ली की चुनी हुई सरकार को पानी से दूर रखना चाहती है … ओवैसी : कोई ये न समझे कि मंगल के पानी पर सिर्फ किसी एक कौम का हक है ….ध्यान रहे कि उस पानी पर मुसलमानों का भी बराबर का हक है… लालू यादव : ई मंगल पे पानी, मंगल पे पानी, मंगल पे पानी का करता है रे ? धुत …! अरे ऊ तो बिहार का पानी है जो हमरे गया से जाता है…. गया में जा के पुरखों को पानी देते हो कि नहीं ? बोलिए ? उहै पानी पहुंचता है मंगल पे … बुडबक! जी न्यूज़ : यहां आपके लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि मोदी जी इस देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री बन गए हैं जिनके कार्यकाल में मंगल पर पानी मिला है …. !!! दीपक चौरसिया : इस वक़्त मैं मंगल पर हूं और जैसा कि यहां मैं देख पा रहा हूं ये दरअसल एक स्विमिंग पूल है, जो ललित मोदी का है, जो अपनी पत्नी के इलाज के लिए पेरिस हिल्टन के साथ यहां आए हुए हैं!! |
01-10-2015, 10:02 PM | #11772 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
बुजुर्ग महिला अपनी आखिरी सांसें गिन रही थी।
डॉक्टर जो उनका रिश्तेदार भी था : अम्मा, कोई आखिरी इच्छा हो तो बताओ? बुजुर्ग महिला : खास तो कुछ नहीं बस मेरे मरने के बाद श्रद्धांजलि में मेरा वो गोवा वाला फोटो लगाना। उसमें पतली और ज्यादा जवान लग रही हूं मैं। |
01-10-2015, 10:03 PM | #11773 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
पति ने पत्नी को मैसेज भेजा- "मेरी जिंदगी इतनी प्यारी, इतनी खूबसूरत बनाने के लिए तुम्हारा शुक्रिया। मैं आज जो भी हूं, सिर्फ तुम्हारी वजह से हूं। तुम मेरे जीवन में एक फरिश्ता बनकर आई हो और तुमने ही मुझे जीने का मकसद दिया है। लव यू ...'
पत्नी ने रिप्लाई किया, ‘मार लिया चौथा पैग? आ जाओ घर कुछ नहीं कहूंगी।’ पति : बाहर खड़ा हूं, गेट खोल दे। |
01-10-2015, 10:03 PM | #11774 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
लड़का : क्या करती हो?
लड़की : पायलट हूं। लड़का : वाह... क्या उड़ाती हो? लड़की : अपने बॉयफ्रेंड के पैसे। |
01-10-2015, 10:06 PM | #11775 |
Moderator
Join Date: Aug 2012
Posts: 1,810
Rep Power: 38 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
__________________
|
01-10-2015, 10:08 PM | #11776 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
एकवचन, बहूवचन ओर प्रवचन मे क्या फर्क है। जब पति बोले वो, एकवचन। बहू बोले वो बहूवचन और सास बोले तो वह होता है प्रवचन।
|
01-10-2015, 10:09 PM | #11777 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
कौन कहता है कि हम शासकीय सेवक शत प्रतिशत काम नहीं करते? हम हमेशा 100 प्रतिशत काम करते हैं, 12% सोमवार को, 20% मंगलवार को, 40% बुधवार को, 20% गुरूवार को, 5% शुक्रवार और 3% शनिवार को। देखा हो गया न शत प्रतिशत। इसका हम घमंड भी नहीं करते हैं।
|
01-10-2015, 10:11 PM | #11778 |
Moderator
Join Date: Aug 2012
Posts: 1,810
Rep Power: 38 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
मच्छर की मां (मच्छर से) : कितनी बार कहा था तुजे...ईस मलेरिया-वलेरिया में कुछ नहीं रखा है। जा के डेंग्यु का कोर्स किया होता तो आज कहां से कहां होता।
__________________
|
01-10-2015, 10:32 PM | #11779 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
रिपोर्टर : यह देखिए, इस भीड़ में तीन साल का बच्चा भी मोदी-मोदी चिल्ला रहा है।
बच्चे की मां : चुप कर, यह गोदी-गोदी चिल्ला रहा है। |
02-10-2015, 11:11 PM | #11780 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
भारतीय मां...
पत्रकार : आपका बेटा गूगल का ceo बन गया है। आंटी आपको कैसा लग रहा है? मां : ठीक है, लेकिन थोड़ी मेहनत और कर लेता तो सरकारी नौकरी लग जाती। |
Bookmarks |
Tags |
संता बंता, cool jokes, fun, funny hindi jokes, hindi jokes, hot jokes, indian jokes, jokes, santa banta, shayari |
|
|