19-12-2011, 07:18 PM | #991 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
कोलकाता। इस्कॉन पंथ से जुड़े साधुओं ने सोमवार को यहां रूसी वाणिज्य दूतावास के सामने प्रदर्शन कर समूचे रूस में भागवद गीता को प्रतिबंधित करने के कदम की निंदा की। ‘इंटरनेशनल सोसाइटी आॅफ कृष्ण कंशसनेस’ (इस्कॉन) के लगभग 100 साधुओं ने ढोलक, मंजीरे के साथ ‘हरे रामा, हरे कृष्णा’ का उद्घोष किया। वे अपने हाथों में तख्तियां और पोस्टर भी लिए हुए थे। उन्होंने सभी सांसदों से संसद में एक प्रस्ताव पारित कर क्रिश्चन आर्थोडोक्स चर्च से जुड़े समूह के उस कदम की निंदा करने की अपील की, जिसने एक रूसी अदालत का रुख कर इस पवित्र पुस्तक को ‘उग्रवादी’ बताते हुए इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। इस्कॉन प्रदर्शनकारियों ने कहा कि तोमस्क अभियोजन कार्यालय के इस कदम ने न केवल हिंदुत्व के सभी अनुयायियों की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है, बल्कि रूस को अपमानित किया है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
19-12-2011, 07:20 PM | #992 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
लोकपाल विधेयक पर वरिष्ठ मंत्रियों की बैठक
नई दिल्ली। लोकपाल विधेयक को अंतिम रूप देने के लिए सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों की सोमवार को यहां बैठक हुई। सरकार की विधेयक को मंगलवार को संसद में पेश करने की योजना है। गृहमंत्री पी. चिदंबरम, कानून मंत्री सलमान खुर्शीद, संचार मंत्री कपिल सिब्बल और कार्मिक राज्यमंत्री वी नारायणसामी ने विधेयक को अंतिम रूप देने पर विचार- विमर्श किया। सूत्रों ने कहा कि अगर विधेयक में बदलावों को मंजूरी मिल जाती है तो कैबिनेट की विशेष बैठक में इन पर चर्चा होगी। समझा जाता है कि सरकार कुछ प्रस्तावों पर विचार कर रही है, इनमें प्रधानमंत्री को कुछ सुरक्षा मानकों के साथ लोकपाल के दायरे में लाना, तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों को इसमें शामिल करना और संभवत: सीबीआई के अभियोजन प्रकोष्ठ को अलग करना हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
19-12-2011, 07:24 PM | #993 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
खाद्य सुरक्षा विधेयक से करोड़ों लोगों को मिलेगा लाभ : कांग्रेस
जालंधर। कांग्रेस की अगुवाई वाली संप्रग सरकार द्वारा प्रस्तावित खाद्य सुरक्षा विधेयक का अत्यंत दूरगामी प्रभाव होगा और देश के करोड़ों गरीबों को इससे फायदा होगा। साथ ही खाद्य पदार्थों की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रचार समिति के संयोजक विरेंदर शर्मा ने सोमवार शाम यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह मनरेगा की तरह दूरगामी परिणाम देने वाला विधेयक होगा। मैं इसके लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी का धन्यवाद करता हूं, क्योंकि इससे करोड़ों गरीबों को भोजन की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। इसके दूरगामी परिणाम होंगे। शर्मा ने कहा कि मैने इस बारे में सोनिया गांधी को पत्र लिखा है। मैंने उन्हें इस बात का सुझाव भी दिया है कि इसका लाभ सही लोगों को मिले इसे सुनिश्चित कराने के लिए ठोस व्यवस्था करने की जरूरत है। इसके साथ ही यह भी व्यवस्था की जानी चाहिए कि कौन-कौन सी योजनाएं केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही है, इसकी जानकारी लोगों को मिल सके। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि इस बिल के पारित हो जाने के बाद एक ओर जहां समाज के सभी वर्गों को इसका फायदा होगा। वहीं दूसरी ओर खाद्य पदार्थों की कीमतें भी गिरेंगी। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि अब देश में कोई भूखा नहीं रहेगा, क्योंकि सबको अनाज मिल सकेगा।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
19-12-2011, 07:25 PM | #994 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
कोड़ा और उसके साथियों की सेना के अस्पताल में जांच होगी
रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में चल रहे राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और उनके तत्कालीन मंत्रियों कमलेश सिंह और भानु प्रताप शाही की सेना के अस्पताल में चिकित्सकीय जांच कराए जाने के सोमवार को आदेश दिए। यह तीनों फिलहाल रिम्स में भर्ती हैं। सामाजिक कार्यकर्ता दुर्गा उरांव की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति आर. के. मेरठिया और न्यायमूर्ति डी. एन. उपाध्याय की खंडपीठ ने आदेश दिया कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, उनके तत्कालीन सहयोगी मंत्रियों कमलेश सिंह और भानु प्रताप शाही की रांची के नामकुम स्थित सेना के अस्पताल में चिकित्सकीय जांच कराई जाए कि क्या उन्हें अस्पताल में भर्ती रहने की आवश्यकता है। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया था कि ये राजनीतिज्ञ अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर रांची के प्रतिष्ठित राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में आराम कर रहे हैं, जबकि न्यायिक हिरासत में उन्हें जेल में होना चाहिए। हजारों करोड़ रुपए के घोटाले में नवम्बर 2009 में गिरफ्तार इन राजनीतिज्ञों को अब तक जमानत नहीं मिल सकी है और वह रांची के बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि तबियत खराब होने के नाम पर तीनों ही अधिकतर रिम्स में आराम फरमाते रहते है। उच्च न्यायालय ने झारखंड के पुलिस महानिरीक्षक कारागार को निर्देश दिया कि वह नामकुम सैन्य अस्पताल का मेडिकल बोर्ड गठित कराकर इन सभी राजनीतिज्ञों की जांच करवाए और इसकी रिपोर्ट न्यायालय के समक्ष पेश करें। मामले की अगली सुनवाई जनवरी के दूसरे सप्ताह में होगी।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
19-12-2011, 07:25 PM | #995 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
शशिकला सहित 13 कार्यकर्ता अन्नाद्रमुक से निष्कासित
चेन्नई। अन्नाद्रमुक प्रमुख जयललिता ने सोमवार को एक नाटकीय घटनाक्रम के तहत अपनी विश्वस्त एवं मजबूत सहयोगी शशिकला नटराजन और 13 अन्य कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया। शशिकला के पति एम. नटराजन और जयललिता के दत्तक पुत्र वी.एन. सुधाकरन भी उन लोगों में शामिल हैं, जिन्हें जयललिता ने पार्टी से निष्कासित किया है। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री ने अपने इस कदम के लिए कोई वजह नहीं बताई है। वर्ष 1996 के बाद यह दूसरा मौका है जब जयललिता ने शशिकला से अपनी दूरी बना ली है। जयललिता ने पार्टी के सदस्यों से निष्कासित सदस्यों के साथ कोई सम्बंध नहीं रखने का निर्देश दिया है। जयललिता की पूर्व प्रबंधक शशिकला अपने निष्कासन से पहले पार्टी की कार्यकारी सदस्य थी। वह जयललिता की संलप्तिता वाले आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में सह आरोपी हैं। द्रमुक शासनकाल के दौरान 1996 में इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था और इसके बाद जयललिता ने शशिकला से दूरी बना ली थी, लेकिन बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया। जयलिलता के साथ शशिकला की नजदीकी जगजाहिर है। वह पार्टी सुप्रीमों के साथ लंबे समय से हैं और उन्हें जयललिता के साथ निजी और सार्वजनिक स्थानों पर देखा जाता था। यह दोनों 1980 के दशक की शुरूआत से सहेली हैं। पार्टी आम परिषद एवं कार्यकारिणी की 30 दिसंबर को होने वाली बैठक से कुछ ही दिन पहले शशिकला और 13 अन्य को निष्कासित किया गया है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
19-12-2011, 07:27 PM | #996 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
नक्सली हिंसा से पीड़ित लोगों ने किया प्रदर्शन
नई दिल्ली। नक्सली हिंसा के शिकार सैकड़ों लोगों और उनके परिवारों ने सोमवार को जंतर- मंतर पर प्रदर्शन कर अपने पुर्नवास और सुरक्षा की मांग की। प्रदर्शनकारियों में महिलाएं भी शामिल थीं। ये लोग छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और बिहार जैसे नक्सल प्रभावित राज्यों से यहां आए थे। पीड़ितों के लिए प्रदर्शन के संयोजन का काम करने वाले कर्नल (सेवानिवृत्त) जयबंस सिंह ने कहा कि ये लोग नक्सल प्रभावित राज्यों से आए हैं। इनकी मांगों में रोजगार की व्यवस्था और नक्सलियों से सुरक्षा जैसे मुद्दे शामिल हैं। प्रदर्शनकारियों में से अधिकतर लोग प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर नक्सली हिंसा और उत्पीड़न का शिकार रहे हैं। प्रदर्शकारियों ने सुरक्षा और रोजगार संबंधी अपनी मांगों को लेकर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एक ज्ञापन भी भेजा है, जिसमें उनसे हस्तक्षेप करने की मांग की गई है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
19-12-2011, 07:39 PM | #997 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
मणिपुर में कांग्रेस कार्यालय में फटा बम
इम्फाल। मणिपुर के सीमांत थोबल जिले में कांग्रेस यूथ फोरम के कार्यालय में रविवार देर रात एक बम विस्फोट हुआ। विस्फोट में कार्यालय की संपत्ति को नुकसान पहुंचा। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के विरोध में महिलाओं समेत सैकड़ों स्थानीय निवासियों ने सोमवार को यहां धरना दिया। हमलावरों ने पिछले कुछ सप्ताहों के दौरान सत्तापक्ष और विपक्षी पार्टी के नेताओं के घरों पर ग्रेनेड या बम फेंककर हमले किए हैं। सूत्रों ने बताया कि अगले साल फरवरी में होने वाले मणिपुर विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राज्य सरकार ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा और पुलिस बलों को सर्तक कर दिया है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
19-12-2011, 07:40 PM | #998 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
सीमा के निकट दो पाक नागरिक गिरफ्तार
कच्छ। दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को सुरक्षा बलों ने कच्छ जिले में पश्चिमी तट के सरक्रीक इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। सीमा सुरक्षा बलों के अधिकारियों ने यहां बताया कि हसन और लियाकत नामक के दो पाकिस्तानी नागरिकों को भारतीय सीमा में पांच किलोमीटर अंदर सीमा सुरक्षा बल के गश्ती जवानों ने रविवार को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि दोनों व्यक्तियों का कहना है कि वे पाकिस्तान के सिंध प्रांत के थत्ता इलाके के हैं और मछली पकड़ने के लिए एक नाव में आए थे जो उन्हें उतार कर वापस लौट गई। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें दयापार स्वास्थ्य केन्द्र पर उनके स्वास्थ्य जांच के लिए ले जाया जाएगा। इसके बाद उन्हें भुज के संयुक्त पूछताछ केन्द्र में ले जाया जाएगा।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
19-12-2011, 07:40 PM | #999 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
एनएससीएन आईएम के शिविर नष्ट किए
इटानगर। सुरक्षा बलों ने अरूणाचल प्रदेश के तिरप जिले के घने जंगलों में स्थित विद्रोही गुट एनएससीएन आईएम के एक प्रशिक्षण शिविर को नष्ट कर दिया। सूत्रों ने बताया कि एक सूचना के आधार पर असम राइफल्स, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और राज्य पुलिस ने भारत-म्यांमार सीमा के निकट जंगलों में बने इस शिविर को ध्वस्त कर दिया। सूत्रों ने बताया कि कार्रवाई शुरू होते ही शिविर की रक्षा कर रहे कार्यकर्ताओं ने जवाबी कार्रवाई शुरू की, लेकिन बाद में यह विद्रोही भाग निकले। सूत्रों के अनुसार यह शिविर इतना बड़ा था कि इसमें करीब 40 50 कार्यकर्ता रह सकते थे।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
19-12-2011, 07:51 PM | #1000 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
भारत में बच्चों को फुटबाल खेलते देख अच्छा लगा : मूलर
नयी दिल्ली ! विश्व कप 2010 के गोल्डन बूट बायर्न म्युनिख और जर्मनी के स्टार फुटबालर थामस मूलर ने भारत में युवाओं को अधिक से अधिक फुटबाल खेलने का अनुरोध किया। यहां 10 जनवरी को बाईचुंग भूटिया के आखिरी मैच में भारतीय टीम के खिलाफ बायर्न म्युनिख की अगुवाई करने वाले मूलर ने कहा, ‘‘फुटबाल दुनिया का सर्वश्रेष्ठ टीम खेल है। मुझे खुशी है कि अधिक से अधिक बच्चे भारत में फुटबाल खेल रहे हैं।’’ यह भारत में मूलर का दूसरा दौरा होगा । दक्षिण अफ्रीका में पिछले विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी चुने गए मूलर ने कहा, ‘‘मैं जनवरी 2009 में कोलकाता और सिलीगुड़ी आया था । मुझे खुशी है कि दोबारा यहां आ रहा हूं।’’ मूलर के साथी खिलाड़ी मारियो गोमेज ने कहा कि पूरी टीम को इस दौरे का इंतजार है । उन्होंने कहा, ‘‘भारत का दौरा हमारे लिये बेहतरीन अनुभव होगा क्योंकि हममें से अधिकांश कभी भारत नहीं गए हैं।’’ दो बार वर्ष के सर्वश्रेष्ठ यूरोपीय फुटबालर रहे कार्ल हेंज रूमेनिगे ने कहा कि क्लब को पहली बार अपनी टीम भेजकर बहुत अच्छा लग रहा है। बायर्न के सीईओ ने कहा, ‘‘पूर्व कप्तान ओलिवर कान के बिदाई मैच के लिये वहां गए खिलाड़ियों और कोचों से मैने सुना है। हमें खुशी है कि पहली बार हम अपनी पूरी टीम भारत भेज रहे हैं।’’
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
Bookmarks |
Tags |
current affairs, current news, hindi news, indian news, latest news, local news, online news, taza khabar |
|
|