21-05-2016, 07:26 PM | #12481 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
भिंडी को आया बहुत गुस्सा, उसने आलू को बहुत खरी खोटी सुनाई..!! बोली----- तुम इतने मोटे और सस्ते, मैं इतनी स्लिम और सेक्सी..!! आलू का तो बस दिल ही टूट गया..! तब से, फिर आलू ने इतनी सब्ज़ियां पटाईं कि आप खुद देख सकते हैं..! आलू - गोभी आलू - बैगन आलू - शिमला मिर्ची आलू - पालक आलू - मटर आलू - छोले आलू - मेथी .....और..... भिंडी उस दिन से आज तक अकेली है............! Moral-----जो ज्यादा Attitude दिखाता है, वह हमेशा अकेला ही रह जाता है! |
21-05-2016, 07:28 PM | #12482 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
एक बच्चा गायब हो गया, किसी ने उसका फोटो वाट्सऐप पर डाल दिया कि बच्चे को ढूंढ़ने के लिए फोटो फॉरवर्ड करें।
उसी शाम को बच्चा वापस घर आ गया। लेकिन आज एक साल हो गया और उसका फोटो अब भी फॉरवर्ड हो रहा है। अब बच्चा मुश्किल में है। खेलने भी नहीं निकल पा रहा। वह जहां भी जाता है लोग उसे पकड़कर उसके घर छोड़ आते हैं। |
21-05-2016, 07:32 PM | #12483 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
शहर और गांव में अंतर
पप्पू को फायर ब्रिगेड में नौकरी मिल गई। एक औरत ने फोन किया “हेलो, मेरे घर पर आग लगी है” पप्पू- “आपने पानी डाला... ?” औरत - “हां, फिर भी आग बुझी ही नहीं” पप्पू- “पगली, फिर हम वहां आकर क्या करेंगे, हम भी तो पानी ही डालेंगे ना। |
21-05-2016, 08:00 PM | #12484 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
स्कूल में एक बच्चे से उसकी क्लास टीचर ने पूछा कि...
गांव और शहर में क्या अंतर है...? बहुत सुन्दर उत्तर दिया उसने .... बोला, इतना ही अंतर है कि गांव में, कुत्ते घूमते हैं और गौमाता पाली जाती हैं... और शहर में कुत्ता पाला जाता है और गौमाता घूमती हैं। |
23-05-2016, 08:35 PM | #12485 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
गुरु चाणक्य ने कहा था....
"आपको एक ही दुश्मन से बार-बार युद्ध नहीं लड़ना चाहिए- वरना आप अपने तमाम -'युद्ध कौशल' उसे सिखा देंगे।" पति पत्नी के संबंधो में भी यही होता है। दोनों योद्धा जिन्दगीभर लड़ते-लड़ते एक-दूसरे के वारों से इतना परिचित हो जाते हैं कि युद्ध जीवनभर चलता रहता है पर हल कुछ निकलता नहीं। शिष्य-: तो फिर गुरुजी, क्या करना चाहिए? गुरु-: दुश्मन बदलते रहना चाहिए!!! |
23-05-2016, 08:38 PM | #12486 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
पुलिस और पत्नी में 12 समानताएं :-
1. ना इनकी दोस्ती अच्छी और ना ही दुश्मनी। 2. इनसे बनाकर रखना, मजबूरी है। 3. इनका मूड पता ही नहीं चलता, कब बिगड़ जाए। 4. अगर वे प्यार से बात करें तो अलर्ट हो जाएं। 5. दोनों ही खतरनाक धमकी देते हैं। 6. इनसे बहस में जीतना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है। 7. येपिछला हिसाब याद रखते हैं। 8. अपने राज कभी नहीं खोलते। 9. इनको जबर्दस्ती तारीफ चाहिए। 10. सुन भले ही आपकी लें पर करेंगे अपने मन की ही। 11. दोनों ही रौब से काम लेते हैं। 12. इनकी नजर हमेशा आपकी जेब पर रहती है। सूचना जनहित में जारी। |
23-05-2016, 08:40 PM | #12487 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
एक आदमी मरने के बाद स्वर्ग पहुंचा।
स्वर्ग के रजिस्ट्रार यह देखकर आश्चर्यचकित हुए कि उसकी सांसें अब भी चल रही हैं। रजिस्ट्रार ने पूछा- तुम्हारी सांसें कैसे चल रही हैं? आदमी- वह इसलिए देव क्योंकि मेरी पत्नी अब भी मेरे दिल में जिंदा है। इतना सुनने के बाद स्वर्ग के रजिस्ट्रार ने उसे ओवरएक्टिंग करने के जुर्म में सीधे नर्क में भेज दिया। |
23-05-2016, 08:40 PM | #12488 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
दो दोस्त बहस कर रहे थे। काफी समय निकल गया। एक राहगीर उधर से निकला।
पूछा-क्यों लड़ रहे हो भाई? पहला बोला- मैं कह रहा हूं शेर बच्चा देता है और ये कह रहा है शेर अंडा देता है। अब तुम बतलाओ सही क्या है? राहगीर बोला- बस इतनी सी बात। पागलों! न तो शेर बच्चा देता है न ही अंडा। ये तो शेरनी का काम है। शेरनी तो फिर शेरनी है। उसकी मर्जी वह तो जंगल की रानी है चाहे तो अंडा दे चाहे तो बच्चा। |
23-05-2016, 08:41 PM | #12489 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
सोनू- मेरी समझ नहीं आता, मैनेजर को पचास हजार सैलरी मिलती है और हमें केवल बीस हजार।
मोनू- तुम सही कह रहे हो आज मैं पूछूंगा जाकर। मोनू मैनेजर के पास गया और बोला- साहबजी! हम जी तोड़ मेहनत करते हैं तब जाकर बीस हजार कमाते हैं और आप बैठे-बैठे पचास हजार लेते हैं। मैनेजर ने कहा- मैं बताता हूं कैसे? येटेबल पर मेरा हाथ है अब तुम जोर से मुक्का मारो। मोनू ने आव देखा न ताव और जोर से मुक्का मार दिया। तत्काल मैनेजर ने हाथ हटा लिया और मोनू का हाथ टेबल से टकराया। वह दर्द सेतिलमिला गया। मैनेजर ने कहा कि अब समझ आया मुझे पचास हजार क्यों मिलते हैं और तुम्हें बीस हजार क्यों। बाहर निकलते ही सोनू ने पूछा-क्या कहा मैनेजर ने? मोनू- बताता हूं। समझो इस तरह से ये मेरा गाल है। मैं गाल पर हाथ रखता हूं और तुम जोर से मुक्का मारो। सोनू नेवही किया। उसके बाद से मोनू डेढ़ माह से अस्पताल में भर्ती है। उसकी गर्दन सीधी नहीं हो पा रही है। पांच छ: दांत टूटे वो अलग से। |
23-05-2016, 09:11 PM | #12490 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
पत्नी:खाने में क्या बनाऊँ?
पति: कुछ भी बना लो क्या बनाओगी? पत्नी: जो आप कहो। पति: दाल चावल बना लो। पत्नी: सुबह ही तो खाए थे। पति: तो रोटी सब्जी बना लो। पत्नी: बच्चे नहीं खायेंगे। पति: तो छोले पूरी बना लो। पत्नी: मुझे तली हुई चीजों से परहेज़ है। पति: तो अंडा भुर्जी बना लो। पत्नी: आज बृहस्पतिवार है। पति: पराठे? पत्नी: रात को पराठे नहीं खाने चाहिए। पति: कढी-चावल? पत्नी: दही नहीं है। पति: इडली सांभर? पत्नी: समय लगेगा न, पहले बोलना था। पति: होटल से मंगवा लेते हैं। पत्नी: रोज़ रोज़ बाहर का खान ठीक नहीं है। पति: अच्छा मैग्गी बना लो। पत्नी: पेट नहीं भरेगा। पति: तो फिर क्या बनाओगी? पत्नी: जो आप कहो। |
Bookmarks |
Tags |
संता बंता, cool jokes, fun, funny hindi jokes, hindi jokes, hot jokes, indian jokes, jokes, santa banta, shayari |
|
|