18-04-2012, 08:37 PM | #1 |
अति विशिष्ट कवि
Join Date: Jun 2011
Location: Vinay khand-2,Gomti Nagar,Lucknow.
Posts: 553
Rep Power: 35 |
जिसने ग़म को साध लिया
क़ातिल बनता है अन्जान . जब से उनसे आँख लड़ीं ; कितना छोटा हुआ जहान . पत्थर में धड़कन ढूंढें ; उम्मीदें कितनी नादान . वो मेरे ख़ातिर क्या हैं ; उनको शायद नहीं गुमान . आँखों में वो कौंध उठें ; कानों में जब पड़े अजान . हुस्न हमेशा ईद मनाये ; आशिक की किस्मत रमजान . जिसने ग़म को साध लिया ; जग में पायी है पहचान . ज़ख्म सजाकर पेश किये ; ग़ज़लों की चल पड़ी दुकान . रचयिता ~~ डॉ . राकेश श्रीवास्तव विनय खण्ड - 2, गोमती नगर , लखनऊ . |
18-04-2012, 08:55 PM | #2 |
Administrator
|
Re: जिसने ग़म को साध लिया
काफी दिनों के बाद आपकी नयी कविता पढने का मौका मिला, बहुत ही अच्छा लगा. अब तो आपकी नयी रचनाओ की आदत सी हो गयी है.
__________________
अब माई हिंदी फोरम, फेसबुक पर भी है. https://www.facebook.com/hindiforum |
18-04-2012, 09:51 PM | #3 |
Diligent Member
|
Re: जिसने ग़म को साध लिया
जिसने ग़म को साध लिया ; जग में पायी है पहचान . ज़ख्म सजाकर पेश किये ; ग़ज़लों की चल पड़ी दुकान . डा . साहब आपकी ये रचना काव्य शास्त्र के अथाह सागर से चुन के लाया हुआ एक नायाब हीरा है , सच पूछिए तो आपकी इन्ही कविताओं ने हमें कविताओ शोकीन बना दिया है , और हमें साहित्य की डगर पर धकेलने वाले आप और सिर्फ आप है ,धन्यवाद एक बार फिर से , |
19-04-2012, 03:32 PM | #4 | |
VIP Member
|
Re: जिसने ग़म को साध लिया
Quote:
__________________
Disclaimer......! "फोरम पर मेरे द्वारा दी गयी सभी प्रविष्टियों में मेरे निजी विचार नहीं हैं.....! ये सब कॉपी पेस्ट का कमाल है..." click me
|
|
19-04-2012, 04:46 PM | #5 |
Special Member
|
Re: जिसने ग़म को साध लिया
एक और उम्दा नज्म
एक साहित्य प्रेमी को आपकी कविताओं को पढने के बाद वही सुकून हासिल होता है, जो भोजन के शौक़ीन को एक लजीज व्यंजन ग्रहण करने के बाद मिलता है धन्यवाद
__________________
घर से निकले थे लौट कर आने को मंजिल तो याद रही, घर का पता भूल गए बिगड़ैल |
19-04-2012, 08:43 PM | #6 |
अति विशिष्ट कवि
Join Date: Jun 2011
Location: Vinay khand-2,Gomti Nagar,Lucknow.
Posts: 553
Rep Power: 35 |
Re: जिसने ग़म को साध लिया
मित्र , काफी दिनों बाद इस लिए लिख पाया क्योंकि किसी के सुझाव पर उत्सुकतावश विगत एक माह से फेस बुक की ख़ाक छान रहा था , इसी व्यस्तता व नए चस्के के कारण लय बिगड़ गयी थी . फलस्वरूप कोई रचना ही नहीं सूझ रही थी .और कोई दूसरी वजह नहीं है देरी की . फिलहाल ये तय है कि जब भी कुछ नया लिख पाऊंगा तो सर्व प्रथम आप लोगों के सम्मुख ही प्रस्तुत होऊंगा .फोरम की तो बात ही कुछ और है .
|
19-04-2012, 08:51 PM | #7 | |
अति विशिष्ट कवि
Join Date: Jun 2011
Location: Vinay khand-2,Gomti Nagar,Lucknow.
Posts: 553
Rep Power: 35 |
Re: जिसने ग़म को साध लिया
Quote:
|
|
19-04-2012, 09:02 PM | #8 |
अति विशिष्ट कवि
Join Date: Jun 2011
Location: Vinay khand-2,Gomti Nagar,Lucknow.
Posts: 553
Rep Power: 35 |
Re: जिसने ग़म को साध लिया
|
19-04-2012, 09:08 PM | #9 |
अति विशिष्ट कवि
Join Date: Jun 2011
Location: Vinay khand-2,Gomti Nagar,Lucknow.
Posts: 553
Rep Power: 35 |
Re: जिसने ग़म को साध लिया
मित्र , मेरे बारे में आपकी ऐसी राय आपका मेरे प्रति प्रेम है . इसे बनाए रखें .वैसे आप भले ही मुझसे संतुष्ट हों किन्तु मैं अब तक स्वयं से असंतुष्ट ही हूँ . आपका आभार .
|
19-04-2012, 09:12 PM | #10 |
अति विशिष्ट कवि
Join Date: Jun 2011
Location: Vinay khand-2,Gomti Nagar,Lucknow.
Posts: 553
Rep Power: 35 |
Re: जिसने ग़म को साध लिया
मित्र विक्रम जी ,
पढ़ने व पसंद करने के लिए आपका आभारी हूँ .आशा करता हूँ कि आगे भी पढ़ते रहेंगे . |
Bookmarks |
|
|