02-01-2013, 05:03 PM | #1 |
VIP Member
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144 |
शिक्षा और व्यवसाय {Education & career }
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !! दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !! Last edited by bindujain; 02-01-2013 at 05:18 PM. |
02-01-2013, 05:19 PM | #2 |
VIP Member
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144 |
Re: शिक्षा और व्यवसाय {Education & career }
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !! दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !! |
03-01-2013, 05:34 AM | #3 |
VIP Member
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144 |
Re: शिक्षा और व्यवसाय {Education & career }
दीया मिर्जा: संसद भंग करने वाले
ये नारा देने वाले, संसद भंग करने वाले सांसदों का संसद में प्रवेश करना बंद होना चाहिए। वे लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रहे हैं!
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !! दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !! |
05-01-2013, 09:22 AM | #4 |
VIP Member
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144 |
Re: शिक्षा और व्यवसाय {Education & career }
काम में खोज लो सच्ची खुशी
आपने कुछ ऎसे लोगों को देखा होगा, जो रोज के अपने एक ही शेड्यूल से परेशान जाते हैं। उनका मन काम में नहीं लगता और बाद में काम के मारे दिखाई पड़ते हैं। वे यहां तक सोचने लग जाते हैं कि ये कॅरियर न चुना होता, तो अच्छा होता। लेकिन जब आप प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ ही गए हैं, तो आपको काम को पूरा तो करना पड़ेगा ही। तो क्यों न कुछ ऎसा करें कि काम भी होता रहे और उस काम का आनन्द भी लें। कॅरियर में संघर्ष हमेशा चलता रहता है, लेकिन उससे पार पाना आपके अपने हाथ में होता है। आप किसी चीज के प्रति जितना नकारात्मक रवैया रखते हैं, वे चीजें आपको उतनी ही बुरी लगने लगती है। इसलिए सफल होना है तो सकारात्मक विचारों के साथ आगे बढिए।
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !! दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !! |
05-01-2013, 10:58 AM | #5 |
VIP Member
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144 |
Re: शिक्षा और व्यवसाय {Education & career }
प्रथम लड़कियों का इंटरनेट बैण्ड
दिल्ली की सागरिका देब अभी तक के पहले इंटरनेट इंटरनेशनल बैण्ड, वाइल्ड ब्लॉसम्स का हिस्सा है। बैण्ड का उद्भव तब हुआ जब सागरिका ने इंटरनेट पर एक बैण्ड आरंभ करने के कैरोलिन सिउ के प्रस्ताव को हां कहने का निर्णय किया। लॉस एंजेल्स से कैरोलिन सेउ (हांगकांग) और सागरिका दोनों ने एक गायन प्रतियोगिता के लिए आॅडिशन दिया था और उनका चयन नहीं हुआ। तब इन लड़कियों के साथ फिलीपींस से लवलिन ओनोजॉ (नाइजीरिया) और न्यूजीलैण्ड से एलिशिया रश शामिल हो गईं। इस ग्र्रुप में अब पूरे विश्वभर से 11 सदस्यों है और ये इंटरनेट पर धुनें और संगीत सांझा करते हैं। सागरिका गायकों में से एक है और नए सदस्यों को भर्ती करने का काम भी करती है। बैण्ड अपना संगीत, तस्वीरें और वीडियो मकाऊ से गेविन लैम द्वारा डिजाइन किए एक सामान्य डाटाबेस फाइल सिस्टम पर सांझा करता है। ग्र्रुप ने पहला गाना, क्रिसमस कैरोल साइलेंट नाइट का अपना संस्करण दिसंबर 25, 2010 को जारी किया। (साभार-लिम्का बुक आफ रिकॉड्स)
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !! दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !! |
05-01-2013, 10:59 AM | #6 |
VIP Member
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144 |
Re: शिक्षा और व्यवसाय {Education & career }
चुटकी में हल किया न्यूटन की अबूझ पहेली
जर्मनी में भारतीय मूल के एक छात्र ने दुनिया की गणित में 350 से अधिक वर्षो से अबूझ बनी पहेली को हल किया है। 16 वर्षीय शौर्य रे प्रख्यात गणितज्ञ और भौतिकविद् सर आइजक न्यूटन के बने सर्वाधिक जटिल गणितीय सवाल को सुलझा लिया है। इस सवाल को सुलझाने के लिए भौतिकशास्त्री अभी तक कंप्यूटर का प्रयोग करते थे। समाचार पत्र डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय किशोर के इस समाधान का अर्थ है कि वैज्ञानिक अब यह पता लगा सकते हैं कि किसी गेंद को फेंके जाने पर वह किस रास्ते से गुजरेगी और वह किस प्रकार दीवार से टकराएगी और किस तरह लौटेगी। शौर्य के मुताबिक, ड्रेसडेन यूनिवर्सिटी के कुछ प्रोफेसरों ने कहा था कि न्यूटन के इस सवाल को कोई हल नहीं कर सकता। इसके बाद मैंने खुद से पूछा, मैं इसे क्यों नहीं हल कर सकता। मुझे विश्वास नहीं था कि इसका कोई हल भी होगा। शौर्य के पिता पेशे से इंजीनियर हैं जो चार साल पहले कोलकाता से जर्मनी चले गए थे। शौर्य ने छह साल की उम्र में ही गणित के कठिन सवालों को हल करना शुरू कर दिया था। किशोरावस्था में उसके पिता उसे अंकगणित के सवाल हल करने के लिए दिया करते थे। बाद में वह जर्मनी गया और वहां उसने जर्मन भाषा सीखी।
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !! दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !! |
05-01-2013, 11:00 AM | #7 |
VIP Member
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144 |
Re: शिक्षा और व्यवसाय {Education & career }
सपने रंग बिरंगे- कितने सच्चे, कितने अच्छे
सपनों की दुनिया अनूठी होती है। सारे संसार में ऐसा कोई व्यक्ति शायद ही हो जिसने कभी कोई सपना न देखा हो। उम्र, वक्त, स्थान, परिवेश तथा देश के अनुसार सपने भी रंग बदलते हैं। बचपन, जवानी और वृद्ध अवस्था में अनुभूत सपनों में अंतर होता है। नन्हे बच्चों के स्वप्न प्राय: छोटी-मोटी बातों यानी खिलौनों आदि से जुड़े रहते हैं। कई बार शिशु पालने में स्वयं को देखता है। किशोरावस्था में व्यक्ति के सपने खेलकूद, मस्ती, छीना-झपटी से जुड़े रहते हैं। युवा मानस रोमांटिक सपने देखता है। प्राकृतिक दृश्यों में आनंद अनुभव करता है। अधेड़ व्यक्ति अपनी नौकरी, गृहस्थ जीवन, बच्चों की देखरेख तथा भावी चिंताओं से जुड़े स्वप्न देखता है। वृद्ध लोग जीवन में जिन अभावों की पूर्ति के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहे तथा परिवेश से लड़ते-झगड़ते रहे। उसी के अनुरूप स्वप्न-दर्शन करता है।जीवन के अंतिम चरण की ओर बढ़ता व्यक्ति धर्म स्थानों, मंदिर, गिरिजाघर आदि के समीप मंडराने के स्वप्न देखता है। कई बार गहरी नींद में यमराज का स्वप्न देख बौखला उठता है। बुरे सपने का अच्छा फल माना जाता है कि अच्छे सपने प्राय: शुभ फलदायक नहीं होते, इसी प्रकार बुरे सपने सदा अशुभ नहीं होते। यह धारणा गलत नहीं है। जैसे स्वप्न में अपनी मृत्यु देखना बुरा लगता है, परंतु यह आयु की वृद्धि तथा रोग से मुक्ति को दर्शाता है।इसी तरह किसी अपराध के लिए पुलिस द्वारा गोली का शिकार होना उन्नति का सूचक है। स्वयं को फांसी पर झूलते देखना तथा लोगों को विलाप करते देखना भाग्य में वृद्धि का सूचक है। सांप द्वारा डंक का शिकार होना धन प्राप्ति का सूचक है। अच्छे सपनों का बुरा फल इसके विपरीत अपनी शादी का दृश्य देखना या घोड़ी पर सवार होकर बारात देखना एक बड़ी आपत्ति, भय या मृत्यु का सूचक है।स्वयं को सरकार द्वारा सम्मानित होते प्रसन्न भाव में देखना पराजय का संकेत है तथा धन हानि को दर्शाता है। कोई युवती यदि हाथों में मेहंदी देखती है तो वह वैधव्य या विवाह-विच्छेद का दुख भोगने वाली होती है। यदि कोई गर्भवती स्वप्न में पुत्र जन्म का अनुभव करती है, पुत्र जन्म का स्वप्न देखती है, तो उसे अपने गर्भ की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखना चाहिए। ऐसे स्वप्न गर्भपात के सूचक हैं।
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !! दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !! |
05-01-2013, 11:01 AM | #8 |
VIP Member
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144 |
Re: शिक्षा और व्यवसाय {Education & career }
हजार तक के पहाड़े
पहाड़े हर कोई लिखता है। रोजमर्रा में खूब गुणा-भाग भी करता है लेकिन एक हजार तक के पहाड़े लिखने की हिम्मत अब तक किसी ने नहीं जुटाई थी। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के 18 साल के छात्र सौरभ माहेश्वरी ने यह कारनामा कर दिखाया है। रविवार को उसने केनेडी आॅडिटोरियम में कागज के रोल पर 4 घंटे 52 मिनट 22 सेकेंड में एक हजार तक के पहाड़े लिख डाले। यह काम उसने तय से कम वक्त में किया। एएमयू में डिप्लोमा इन इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष के छात्र सौरभ ने सुबह 10 बजे पहाड़े लिखने की शुरुआत की थी। लिम्का बुक आॅफ रिकॉर्ड्स की टीम से सौरभ ने साढ़े पांच घंटे में एक हजार तक के पहाड़े लिखने का वादा किया था। इससे पहले पहाड़े लिखने का रिकॉर्ड बनाने की कोशिश नहीं की थी, लेकिन जब वह पहाड़े लिखने लगा तो वादे से कम वक्त में पहाड़े लिख दिए। इस बीच सौरभ ने दो ब्रेक लिए। एक ब्रेक 10 मिनट का था और दूसरा 11 मिनट का। लिम्का बुक की टीम ने हर दो घंटे बाद ब्रेक की अनुमति दी थी, लेकिन उसने पहला ब्रेक ढाई घंटे बाद लिया। दोपहर 3.25 बजे तक सौरभ ने एक हजार तक के पहाड़े लिख डाले। सौरभ ने बताया कि इतने पहाड़े लिखना ज्यादा मुश्किल नहीं था। कैमरे में हुआ रिकॉर्ड सौरभ पर एक कैमरे की नजर थी। कैमरे में उसकी हर गतिविधि रिकॉर्ड कराई गई थी, ताकि वह लिम्का बुक आॅफ रिकॉर्ड्स को भेज सके।
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !! दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !! |
05-01-2013, 11:02 AM | #9 |
VIP Member
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144 |
Re: शिक्षा और व्यवसाय {Education & career }
ब्रिटेन के बच्चे पढ़ने में कमजोर
एक नए अध्ययन में पाया गया है कि ब्रिटेन में पांच साल तक का 10 में से हर चौथा लड़का और हर पांचवीं लड़की सांता क्लाज के लिए अपनी खरीदारी की सूची या पत्र नहीं लिख पाते। अध्ययन में यह भी पाया गया कि सात ब्रिटिश लड़कों में से एक से ज्यादा पांच साल की उम्र तक अपना नाम नहीं लिख पाते। शोधकर्ताओं ने पाया कि लड़कियों के मुकाबले लड़कों की स्कूल जाने से पहले मौलिक लेखन में नाकाम रहने की संभावना दो गुना ज्यादा होती है। शिक्षा विभाग के आंकड़े दिखाते हैं कि 10 में से चौथा लड़का और पांचवीं लड़की सांता के लिए पत्र या खरीदारी सूची तक नहीं लिख सकती। आंकड़ों के अनुसार, आठ प्रतिशत लड़के 10 तक गिनती नहीं कर पाते जबकि ऐसा नहीं कर पाने वाली लड़कियां केवल पांच प्रतिशत हैं। बड़ी संख्या में लड़के अपनी शिक्षा की अच्छी शुरुआत करने में नाकाम हैं।
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !! दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !! |
05-01-2013, 11:02 AM | #10 |
VIP Member
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144 |
Re: शिक्षा और व्यवसाय {Education & career }
एक स्कूल जिसकी फीस है 21 लाख
अमेरिका के न्यूयॉर्क में ऐसा स्कूल खुला है, जहां एक बच्चे की सालाना पढ़ाई का सालाना खर्च 40 हजार डॉलर यानी लगभग 21 लाख रुपए है। इसे दुनिया के सबसे महंगे स्कूलों में माना जा रहा है।कुछ वर्षों में इस स्कूल की शाखाएं बीजिंग, लंदन और सॉओ पॉलो में खोली जाएगी और बाकी शहरों को बाद में जोड़ा जाएगा। न्यूयॉर्क के इस स्कूल में कई मशहूर हस्तियों के बच्चे दाखिला ले चुके हैं जिनमें हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज की बेटी सिरी भी शामिल है। इस स्कूल का नाम है एवेन्यूज- द वर्ल्ड स्कूल, जिसके विज्ञापन का दावा है कि इस स्कूल में आपको सब कुछ विश्व का सबसे बेहतरीन मिलेगा। स्कूल की खूबियां- भले ही अमेरिका में पिछले दस साल में निजी स्कूलों में शिक्षा हासिल करने वालों की संख्या में 10 प्रतिशत की कमी आई हो, लेकिन एवेन्यूज स्कूल के सह संस्थापक क्रिस विटल कहते हैं कि ये बिजनस मॉडल इस स्थिति को बदल देगा। न्यूयॉर्क शहर के इतिहास में ये सबसे महंगा निजी स्कूल है। एवेन्यूज स्कूल के प्रबंधन ने इस स्कूल के लिए सात करोड 50 लाख डॉलर यानी लगभग तीन अरब 92 करोड़ रुपए जुटाए है। इस स्कूल के लिए पैसा देने वालों के 600 ब चे इस स्कूल में दाखिला ले चुके हैं। ये स्कूल न्यूयॉर्क के बाहरी इलाके में एक गोदाम को बदलकर बनाया गया है। एलिट स्कूल- इस स्कूल में तीन साल की उम्र में ब च्चों की दो क्लास होंगी। इनमें एक क्लास अंग्रेजी की होगी, दूसरी भाषा वो चुन सकते हैं वो चाहे स्पैनिश हो या मैंडरिन हो।
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !! दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !! |
Bookmarks |
|
|