30-07-2012, 02:55 PM | #12601 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
वाराणसी। भारतीय संस्कृति में विश्व की सबसे प्राचीन नगरी के रूप में मान्य काशी (वाराणसी) में गंगा के तट पर विदेश में पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र गंगा आरती देख कर अमेरिकी राजदूत नैन्सी जी पावेल अभिभूत हो गई। पावेल जब यहां पर पढ़ाई करने आई थी तब उनको पता नहीं था कि एक दिन वह दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका की राजनयिक के रूप में भारत आएंगी। पहली बार जब वह यहां आई थीं, तभी से उनको काशी से लगाव हो गया था। इन्डो-अमेरिकन चैम्बर आफ कॉमर्स के नियंत्रण पर यहां आई नैन्सी देर शाम दशाश्वमेध घाट पहुंची एवं वहां की विश्वप्रसिद्ध गंगा आरती देखी। गंगा आरती की भव्यता को देखकर वह अभिभूत हुईं। उन्होंने गंगा आरती को अपने कैमरे में भी कैद किया। अमेरिकी राजदूत ने नौका विहार किया एवं ऐतिहासिक घाटों को देखा। उन्होंने अस्सी से राजघाट तक नौका विहार किया एवं घाटों की रमणीयता को अपने कैमरे में कैद किया। पुष्पों से सुसज्जित मोटरबोट पर सफेद गद्दा बिछाया गया था तथा तकिया रखा गया था लेकिन उस पर बैठने का उन्हें कम ही मौका मिला। वे पूरे समय घाटों की अनुपम छटा कैमरे में कैद करने में व्यस्त रहीं। पावेल को बताया गया कि पौराणिक अख्यानों के अनुसार भगवान शिव के त्रिशूल की नोंक पर बसी काशी विश्व की सबसे पुरानी नगरी है और इसे सप्त पुरियों में से एक माना जाता है। देश -विदेश से आने वाले पर्यटक भारतीय संस्कृति और हिन्दू धर्म के बारे में जानने के लिए वाराणसी ही आते है। आधुनिक युग में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय यहां इस ज्ञान का स्रोत बना हुआ है। विश्व केअनेक राजनेताओं की छात्र जीवन में इस विश्वविद्यालय से किसी न किसी रूप से नाता रहा है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु Last edited by Dark Saint Alaick; 30-07-2012 at 02:57 PM. |
30-07-2012, 02:58 PM | #12602 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
असम में जातीय हिंसा की हो तत्काल जांच : एचआरडब्ल्यू
वाशिंगटन। असम में जातीय हिंसा से निपटने में अंतर्राष्ट्रीय मानकों के पालन की मांग करते हुए ह्यूमन राइट्स वाच (एचआरडब्ल्यू) ने मामले में तत्काल जांच किए जाने और दोषियों पर मुकदमा चलाने को कहा है। मानवाधिकार इकाई एचआरडब्ल्यू ने कहा कि भारतीय सुरक्षाबलों को शक्ति एवं शस्त्रों का इस्तेमाल करते हुए संयुक्त राष्ट्र के आधारभूत सिद्धांतों का पालन करना चाहिए। इसने उल्लेख किया कि संयुक्त राष्ट्र के सिद्धांत घातक बल प्रयोग की केवल तभी इजाजत देते हैं जब जीवनरक्षा के लिए यह अत्यंत अनिवार्य हो जाए। संगठन ने कहा कि भारतीय अधिकारियों को उपद्रवियों को ‘देखते ही गोली मारने’ के आदेशों को वापस लेना चाहिए जो असम के सर्वाधिक हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में कर्फ्यू को प्रभावी बनाने के लिए दिए गए हैं। इसने कहा कि सरकार को जातीय हिंसा से निपटने में अंतर्राष्ट्रीय मानकों का पालन करना चाहिए, तत्काल जांच करने के साथ ही दोषियों को न्याय के कठघरे में लाना चाहिए और संघर्ष के कारणों का समाधान करना चाहिए।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
30-07-2012, 02:58 PM | #12603 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
शाहिद सिद्दीकी से सपा को सरोकार नहीं : यादव
लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने कहा है कि शाहिद सिद्दीकी सपा के नेता नहीं हैं और न ही उनका पार्टी से कोई सरोकार है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता रामगोपाल यादव ने यहां जारी एक बयान में कहा कि यह स्पष्ट करना है कि शाहिद सिद्दीकी बहुत पहले समाजवादी पार्टी छोड़कर बसपा में चले गए और उसी के टिकट पर बिजनौर से लोकसभा चुनाव लड़े थे। उसके बाद सिद्दीकी लोकदल में चले गए थे। यादव ने कहा कि मीडिया में शाहिद को समाजवादी पार्टी का नेता बताया जा रहा है, जो सरासर गलत है। यादव ने मीडिया से अपील की है कि सिद्दीकी को सपा नेता के रूप में प्रदर्शित न किया जाए।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
30-07-2012, 02:59 PM | #12604 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
जेट एयरवेज के विमान से पक्षी टकराया
सभी यात्री सुरक्षित, जयपुर से दिल्ली की थी उड़ान जयपुर। सांगानेर हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान जेट एयरवेज की दिल्ली-जयपुर उड़ान से एक पक्षी टकरा गया। इसके बाद इस विमान को तकनीकी निरीक्षण के लिए रोक लिया गया। हवाई अड्डा अधिकारियों ने बताया कि पक्षी के टकराने के चलते किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई और विमान को सुरक्षित उतार लिया गया था। उन्होंने बताया कि उड़ान को शनिवार सुबह यहां उतरना था और इसके तीस मिनट बाद दिल्ली के लिए रवाना होना था, लेकिन पक्षी के टकराने के बाद कुछ बाधा पैदा हो गई और उसके बाद इसे रोक लिया गया।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
30-07-2012, 02:59 PM | #12605 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
बाघों की सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं : सहाय
कोलकाता। केंद्रीय पर्यटन मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा है कि बाघों की सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता और पर्यटन के सम्बंध में इस बारे में कोई उपाय ढूंढना होगा। आईसीसी की ओर से पर्यटन पर आयोजित एक सेमिनार से इतर सहाय ने यहां कहा कि हम बाघों की सुरक्षा पर समझौता नहीं कर सकते और हमें पर्यटन के साथ ही बाघों की सुरक्षा के लिए कोई रास्ता खोजना होगा। उन्होंने कहा कि बाघों को पर्यटक परेशान नहीं करते, बल्कि शिकारी करते हैं। उच्चतम न्यायालय ने हाल में बाघ अभयारण्य के मुख्य इलाकों में पर्यटन की सभी गतिविधियों को प्रतिबंधित कर दिया था। सहाय ने कहा कि वह सम्बंधित मंत्रालय के संपर्क में हैं और 22 अगस्त की सुनवाई की प्रतीक्षा कर रहे हैं। मंत्री ने कहा कि अगली योजना में उन्होंने पर्यटकों की संख्या दोगुना करने का लक्ष्य रखा है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
30-07-2012, 03:00 PM | #12606 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
तमिलनाडु के मछुआरे घर लौटे
रामेश्वरम। श्रीलंका में अदालत द्वारा रिहा किए गए तमिलनाडु के 23 मछुआरे शनिवार को मंडपम तट पर पहुंचे। मछुआरों को 22 जुलाई को उस वक्त हिरासत में लिया गया था, जब वे कच्चातिवु के नजदीक मछली मार रहे थे। भारत द्वारा श्रीलंका से अपील करने के बाद मन्नार की एक अदालत ने कल उन्हें रिहा किया। सहायक मत्स्यपालन निदेशक कार्तिकेयन ने कहा कि भारतीय तटरक्षक बल के जवान आज सुबह उन्हें तट पर लेकर आए। श्रीलंका की नौसेना ने अंतर्राष्ट्रीय जल सीमा के नजदीक मछुआरों और उनके पांच नावों को भारतीय तटरक्षक बल को सौंपा था। बहरहाल मछुआरे 12 घंटे विलंब से पहुंचे, क्योंकि बीच समुद्र में नाव का डीजल खत्म हो गया था। मछुआरों के परिजन उनका स्वागत करने के लिए मंडपम में मौजूद थे। मछुआरों ने आरोप लगाया कि शुरू में उन्हें मन्नार थाने में शौचालय में बंद किया गया था और भोजन नहीं दिया गया।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
30-07-2012, 03:00 PM | #12607 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
मुम्बई मामला : पाक अदालत का अभियोजन पक्ष के गवाहों का बयान दर्ज करने से इन्कार
इस्लामाबाद। मुम्बई आतंकवादी हमले में शामिल रहने के आरोपी संदिग्ध आतंकवादियों के खिलाफ सुनवाई कर रही पाकिस्तान की एक अदालत ने शनिवार को अभियोजन पक्ष के दो गवाहों के बयान दर्ज नहीं किए क्योंकि बचाव पक्ष के वकीलों ने गवाही पर कानूनी आपत्ति दर्ज कराई। सूत्रों ने बताया कि रावलपिंडी के अडियाला जेल में बंद कमरे में सुनवाई के दौरान संघीय जांच एजेंसी के अधिकारियों द्वारा पकड़े गए उन मौखिक संदेशों और बातचीत के टेप को लेकर गवाही देनी थी जो हमलावरों और उनके पाकिस्तानी आकाओं के बीच हुई थी। हालांकि न्यायाधीश चौधरी हबीब उर रहमान ने बचाव पक्ष के वकीलों की यह दलील स्वीकार कर ली कि एफआईए के दो अधिकारियों के बयान दर्ज नहीं किए जाने चाहिए क्योंकि आतंकवाद निरोधक अदालत ने हमलों की जांच करने के लिए मुम्बई की यात्रा करने वाले पाकिस्तानी न्यायिक आयोग की ओर से तैयार रिपोर्ट को पहले ही खारिज कर दिया है। सूत्रों ने बचाव पक्ष के वकीलों के हवाले से कहा कि चूंकि अदालत ने भारतीय अधिकारियों की ओर से मुहैया कराए गए साक्ष्यों वाली आयोग की रिपोर्ट को खारिज कर दिया है इसलिए भारत की ओर से मुहैया कराए गए साक्ष्यों पर आधारित एफआईए अधिकारियों की गवाही का भी कोई कानूनी महत्व नहीं है। न्यायाधीश रहमान ने कहा कि भारत जाने वाले पाकिस्तानी आयोग को चार प्रमुख भारतीय गवाहों से पूछताछ करने की इजाजत नहीं दी गई। न्यायाधीश ने कहा कि एफआईए अधिकारियों के बयान दर्ज कराए जाने से पहले भारतीय गवाहों से पूछताछ के मुद्दे को सुलझाना जरूरी है क्योंकि उनकी गवाही भारत में गवाहों से जुड़ी हुई है। गत 21 जुलाई को पिछली सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने अभियोजन पक्ष से भारत सरकार से यह पता लगाने को कहा था कि क्या वह भारतीय गवाहों से पूछताछ की इजाजत देने को तैयार है। न्यायाधीश रहमान ने इसके साथ ही अभियोजन पक्ष के पांच और गवाहों को अपने बयान आगामी चार अगस्त को दर्ज कराने के लिए तलब किया था। सूत्रों ने कहा कि ये गवाह वर्ष 2008 के मुम्बई आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान में की गई जांच की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराएंगे।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
30-07-2012, 03:01 PM | #12608 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
पानी का उपयोग समझदारी से करें राज्य : भाखड़ा बोर्ड
चंडीगढ़। भागीदार राज्यों द्वारा जलापूर्ति में कटौती की योजना को स्वीकार करने से इन्कार करने के मद्देनजर भाखड़ा व्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) ने पंजाब हरियाणा और राजस्थान से कहा है कि वे पानी का उपयोग समझदारी से करें। इस बार बरसात कम होने से भाखड़ा और पोंग जलाशय में जल स्तर में भारी गिरावट आई है। बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हमने भागीदार राज्यों से अपील की है कि वे जल का संरक्षण करें और इसका उपयोग समझदारी से करें। भागीदार राज्य नहीं चाहते कि इन जलाशयों से जलापूर्ति में कटौती हो, क्योंकि उन्हें बारिश कम होने के धान जैसी फसलों को बचाने की चिंता है। उल्लेखनीय है कि कम बारिश और बिजली की कमी के कारण प्रमुख खरीफ फसलों की बुवाई अब तक पिछले साल की अपेक्षा कम हुई है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
30-07-2012, 03:01 PM | #12609 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
गूगल ने शुरू किया दुनिया का सबसे तेज इंटरनेट कनेक्शन
लंदन। इंटरनेट की दुनिया के बड़े खिलाड़ी ‘गूगल’ ने शनिवार को दुनिया की सबसे तेज गति इंटरनेट सेवा की शुरूआत की है। इसकी गति एक गिगाबाइट प्रति सेकेण्ड है। आॅप्टिकल फाइबर का उपयोग करने वाली यह सेवा दुनिया में लगभग सभी जगहों से ज्यादा तेज है। ‘डेली मेल’ की खबर के अनुसार, इंटरनेट सर्च इंजन ने मिसोउरी के कानसास शहर में ‘गूगल फाइबर’ नाम के अपने इस अति तेज गति की इंटरनेट सेवा का लोकार्पण किया है। गूगल इस सेवा को भविष्य में अन्य शहरों में भी शुरू करना चाहता है। गूगल के मुख्य वित्त अधिकारी पैट्रिक पिशेते ने बताया कि इसे लोगों तक पहुंचाना अगला कदम है और हम इसे लाभ में रहते हुए करने वाले हैं। हमारी यही योजना है। उन्होंने कहा कि हम एक चौराहे पर हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2000 से अभी तक इंटरनेट की गति ब्राडबैंड को आधार मान कर मापी जाती थी। पिशेते ने कहा कि गूगल में हमारा मानना है कि इंतजार करने की कोई जरूरत नहीं है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
30-07-2012, 04:24 PM | #12610 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
सड़क दुर्घटना में 29 की मौत, 45 घायल
राजस्थान में घूंघामारी मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु भिवानी। हरियाणा के भिवानी जिले के सिवनी इलाके में सोमवार को श्रद्धालुओं से खचाखच भरे एक मिनी ट्रक के एक अन्य ट्रक से टकरा जाने से 29 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई, जबकि 45 अन्य घायल हो गए। मरने वालों में दस महिलाएं और तीन बच्चे हैं। पुलिस ने बताया कि राजस्थान में घूंघामारी मंदिर के दर्शन के बाद जब श्रद्धालु अपने वाहन टाटा 407 में जींद जिले के कलायत लौट रहे थे तब उनके वाहन के एक ट्रक से टकरा जाने से यह दुर्घटना हुई। उन्होंने बताया कि घायलों को हिसार के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किया गया जबकि गंभीर रूप से घायल कुछ व्यक्तियों को पीजीआईएमएस, रोहतक भेजा गया है। भिवानी के पुलिस अधीक्षक सतीश बालन ने कहा कि हताहत लोगों में अधिकतर जींद जिले के कलायत के थे, जबकि कुछ कैथल के अन्य गांवों के थे। हादसे में 22 व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य पांच ने बाद में दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त ट्रक श्रद्धालुओं से खचाखच भरा हुआ था और उसमें लकड़ी के पट्टे लगे हुए थे। हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिन्दर सिंह हुड्डा और विपक्ष के नेता ओम प्रकाश चौटाला ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों और घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त की। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस बीच हादसे की गंभीरता को देखते हुए हुड्डा ने अपना कुरूक्षेत्र का कार्यक्रम रद्द कर दिया और हिसार रवाना हो गए।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
Bookmarks |
Tags |
current affairs, current news, hindi news, indian news, latest news, local news, online news, taza khabar |
|
|