13-05-2011, 03:57 PM | #21 |
Senior Member
Join Date: May 2011
Posts: 584
Rep Power: 21 |
Re: दुनिया की अद्भुत रहस्य,रोमांचक घटनाएँ
येति के बारे में पहली बार ठोस सबूत 1951 में मिला, जब एवरेस्ट चोटी पर चढ़ने का प्रयास करने वाले एक पर्वतारोही ने 19,685 फीट की ऊंचाई पर बर्फ पर बने पदचिन्हों के तस्वीरों के फोटो लिए। इन फुटप्रिन्टस पर आज भी रिसर्च किया जा रहा है। कई लोग इसे येति की वास्तविकता का बेहतरीन सबूत मानते हैं लेकिन कुछ इसे किसी दूसरे सांसारिक जीव के तौर पर देखते है। 1953 में सर एडमंड हिलरी और तेनजिंग नोर्गे ने भी एवरेस्ट चढ़ाई के दौरान बड़े-बड़े पदचिह्न देखने की बात कही।
__________________
'' हम हम हैं तो क्या हम हैं '' तुम तुम हो तो क्या तुम हो ' आपका दोस्त पंकज |
13-05-2011, 04:05 PM | #22 |
Senior Member
Join Date: May 2011
Posts: 584
Rep Power: 21 |
Re: दुनिया की अद्भुत रहस्य,रोमांचक घटनाएँ
फुट प्रिन्ट्स मिलने के बाद 1960 में सर एडमंड हिलरी अपने एक दल के साथ येति से जुड़े सबूतों की खोज में निकल पड़े। इस बार उन्होंने इंफ्रारेड फोटोग्राफी की मदद भी ली, लेकिन 10 महीने तक हिमालय की बर्फीली पहाड़ियों में रहने के बावजूद उनके हाथ कोई ठोस सबूत नहीं लगा।
1970 में एक ब्रिटिश पर्वतारोही ने दावा किया कि अन्नपूर्णा चोटी पर चढ़ने के दौरान उन्होंने एक विचित्र प्राणी को देखा और उसकी आवाज भी सुनी। 1998 में एक अमेरिकी पर्वतारोही ने एवरेस्ट से चीन की तरफ से उतरते हुए येति के एक जोड़े को देखने का दावा किया। उस पर्वतारोही के मुताबिक दोनों के काले फर थे और वे सीधे खड़े होकर चल रहे थे। 2008 में भी मेघालय में हिममानव यानी येति को देखने का दावा किया गया। इसके कोई ठोस सबूत आज तक नहीं मिला । हो सकता है इस हिममानव का हिमालय के क्षेत्रों में अस्तित्व हो जो इंसान के सामने नहीं आना चाहाता। ऐसे में जबतक इंसान हिममानव तक नहीं पहुंच जाता ये प्राणी रहस्यमयी दुनिया के लिए एक बड़ा रहस्य बना रहेगा ।
__________________
'' हम हम हैं तो क्या हम हैं '' तुम तुम हो तो क्या तुम हो ' आपका दोस्त पंकज |
13-05-2011, 04:07 PM | #23 | |
Administrator
|
Re: दुनिया की अद्भुत रहस्य,रोमांचक घटनाएँ
Quote:
http://myhindiforum.com/showthread.php?t=2134
__________________
अब माई हिंदी फोरम, फेसबुक पर भी है. https://www.facebook.com/hindiforum |
|
13-05-2011, 04:17 PM | #24 |
Senior Member
Join Date: May 2011
Posts: 584
Rep Power: 21 |
Re: दुनिया की अद्भुत रहस्य,रोमांचक घटनाएँ
महामानव के बारें में वैज्ञानिकों की राय
दुनिया के अलग अलग इलाकों में देखे गए इस अदभुत जीव के अस्तित्व से जुड़े कई प्रमाण मिल रहे हैं। वैज्ञानिकों की टीम लगातार इसपर रिसर्च कर रही है। वैज्ञानिकों और विद्धानों में येति के अस्तित्व को लेकर मतभेद रहा है। कई लोग इसे एक विशालकाय जीव मानते हैं, लेकिन कुछ इन किस्सों पर बिल्कुल भी विश्वास नहीं करते। उनके मुताबिक येति से जुड़ी सभी कहानियां सिर्फ काल्पनिक है। जिन्होंने येति को देखने का दावा किया, उनके मुताबिक बर्फ पर पाए गए विशालकाय फुटप्रिन्ट्स येति के हैं। जबकि वैज्ञानिकों का तर्क है कि वो किसी जंगली जानवर के हो सकते है। जो बर्फ में पिघलकर फैल गए हैं। येति से जुड़े कई ऐसे सवाल है जिसका जवाब किसी के पास नहीं है। उनके पास भी नहीं जो इसे देखने का दावा कर चुके है। कहानियों और विज्ञान के बीच आज भी येति एक सवाल है। जबतक इसके वजूद से जुड़ी सच्चाई सामने नहीं आ जाती इसका रहस्य बरकरार रहेगा।
__________________
'' हम हम हैं तो क्या हम हैं '' तुम तुम हो तो क्या तुम हो ' आपका दोस्त पंकज |
13-05-2011, 04:23 PM | #25 |
Senior Member
Join Date: May 2011
Posts: 584
Rep Power: 21 |
Re: दुनिया की अद्भुत रहस्य,रोमांचक घटनाएँ
चीन में पाया गया गाना गाने वाला कुत्ता
चीन में एक गाना गाने वाला कुत्ता पाया गया है। इस म्यूजिकल डॉग का नाम प्रिंस है। गाने गाना वाला यह कुत्ता आश्चर्य का केंद्र बन गया है। वियर्ड न्यूज एशिया के मुताबिक नौ महीने का यह कुत्ता चीन की एक पेट शॉप में मिला है। पेट शॉप के मालिक हो जिन्ह्यू के मुताबिक उन्हें प्रिंस के इस अनोखे टेलेंट का पता तब चला जब वो एक दिन उसका गाना सुनकर नींद से जाग गए। हो का कहना है कि प्रिंस के आने के बाद से उनका व्यापार भी काफी बढ़ा है। वो कहते हैं कि प्रिंस की लोकप्रियता के चलते उनकी पेट शॉप पर काफी नए ग्राहक आ रहे हैं। हो कहते हैं कि प्रिंस के तेज आवाज में बीट्स पर गाना पसंद है। वो प्यार के गीत गाने से बचता है। कई ग्राहक प्रिंस को खरीदने की पेशकस कर चुके हैं लेकिन वो उसे बेचना नहीं चाहते।
__________________
'' हम हम हैं तो क्या हम हैं '' तुम तुम हो तो क्या तुम हो ' आपका दोस्त पंकज |
13-05-2011, 11:06 PM | #26 |
Senior Member
Join Date: May 2011
Posts: 584
Rep Power: 21 |
Re: दुनिया की अद्भुत रहस्य,रोमांचक घटनाएँ
आकाश में एक साथ दो सूरज देख दंग रह गए लोग
ताईवान। यहां घटी एक घटना ने लोगों को दंग कर दिया। पेंगू आइलैंड में लोगों ने एकसाथ दो सूरज देखा। इंटरनेट पर इस घटना की तस्वीर आते ही चारों ओर इसकी चर्चा शुरु हो गई है। यहां के मूल निवासियों का कहना है कि ये ग्लोबल वार्मिंग का संकेत है जो इस बात की ओर साफ इशारा है कि धरती का अंत जल्द ही होने वाला है। जबकि वहां के मौसम विभाग का कहना है कि ये सनडॉग फिनॉमिना की देन है। दरअसल इस स्थिति में बर्फ से रिफलेक्शन के कारण ऐसा आभास होता है कि एक साथ दो सूरज उग आए हैं। हालांकि इस तरह की घटना अपने आप में बेहद दुर्लभ है
__________________
'' हम हम हैं तो क्या हम हैं '' तुम तुम हो तो क्या तुम हो ' आपका दोस्त पंकज |
14-05-2011, 11:51 PM | #27 |
Senior Member
Join Date: May 2011
Posts: 584
Rep Power: 21 |
Re: दुनिया की अद्भुत रहस्य,रोमांचक घटनाएँ
धन्यवाद भाई .में पूरी कोशिस करूँगा
__________________
'' हम हम हैं तो क्या हम हैं '' तुम तुम हो तो क्या तुम हो ' आपका दोस्त पंकज |
14-05-2011, 11:53 PM | #28 |
Senior Member
Join Date: May 2011
Posts: 584
Rep Power: 21 |
Re: दुनिया की अद्भुत रहस्य,रोमांचक घटनाएँ
धन्यवाद दोस्त आगे भी यहाँ जरुर आये
__________________
'' हम हम हैं तो क्या हम हैं '' तुम तुम हो तो क्या तुम हो ' आपका दोस्त पंकज |
14-05-2011, 11:56 PM | #29 |
Senior Member
Join Date: May 2011
Posts: 584
Rep Power: 21 |
Re: दुनिया की अद्भुत रहस्य,रोमांचक घटनाएँ
आप जेसे दोस्तों का युही सहयोग रहा तो आगे भी बढ़िया सूत्र पोस्ट करने की कोशिश करूँगा धन्यवाद
__________________
'' हम हम हैं तो क्या हम हैं '' तुम तुम हो तो क्या तुम हो ' आपका दोस्त पंकज |
14-05-2011, 11:58 PM | #30 |
Senior Member
Join Date: May 2011
Posts: 584
Rep Power: 21 |
Re: दुनिया की अद्भुत रहस्य,रोमांचक घटनाएँ
शिवलिंग पर प्रकट हुए नागदेवता के दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु
जाखल, संवाद सूत्र :मंडी के श्री शिव शक्ति मंदिर में श्रद्धालुओं का उस समय जनसैलाब उमड़ पड़ा जब उन्हे शिवलिंग पर नागदेवता के प्रकट होने का समाचार मिला। नागदेवता के करीब डेढ़ दो घटा तक मंदिर में विराज मान रहने से सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने दर्शन किए। शिव शक्ति मंदिर के पुजारी भूषण शर्मा ने बताया कि वह शाम को करीब चार बजे मंदिर के अंदर सफाई का काम कर रहा था कि इसी समय उन्हे शिवलिंग पर नागदेवता बैठे हुए दिखाई दिए। नागदेवता के दर्शन कर वह आश्चर्य चकित रह गया। उसने तुरत इसकी जानकारी मंदिर कमेटी के प्रधान प्रेम चंद सिंगला को दी। सूचना मिलते ही कमेटी प्रधान सहित सदस्य संजीव कुमार, सुनील कुमार इत्यादि भी मंदिर में पहुंच गए व उन्होने भी नागदेवता के दर्शन कर मंदिर में हुए इस चमत्कार की जानकारी अन्य लोगों को दी। नागदेवता के प्रकट होने की जानकारी मिलते ही मंडी के अनेक लोग मंदिर में पहुंचना शुरु हो गए। जबकि महिलाओं ने भारी संख्या में मंदिर में पहुंच गई। देखते ही देखते मंदिर परिसर भारी संख्या में महिलाओं, पुरुषों व बच्चों का जमावड़ा लग गया। कोई नागदेवता को देखकर उसे कैमरे में कैद कर रहा था तो कोई उसे देखकर मन्नत माग रहा था। महिला राजरानी, कृष्णा, उषा, ममता, कमलेश सहित अन्य कईयों ने कहा कि उन्होंने यह पहली बार देखा है। यह साक्षात भगवान शिव की शक्ति है।
__________________
'' हम हम हैं तो क्या हम हैं '' तुम तुम हो तो क्या तुम हो ' आपका दोस्त पंकज |
Bookmarks |
|
|