17-11-2013, 08:21 PM | #211 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: खबरें अजब-गजब
यह धार्मिक श्रद्धा वहां अब तक किसी के काम नहीं आई है और आश्चर्यजनक रूप से बड़ी संख्या में लोग बुंडू और तमाड़ के बीच सड़क दुर्घटनाओं में मारे जा चुके हैं। यात्री बहुत जल्दी में हों तो भी दानस्वरूप मंदिर की ओर कुछ सिक्के फेंकते और सुरक्षित यात्रा के लिए भगवान से प्रार्थना करते हुए आगे बढ़ जाते हैं। |
17-11-2013, 08:22 PM | #212 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: खबरें अजब-गजब
सूर्यास्त के बाद उस रास्ते से गुजरने वाले लोग जल्द-से-जल्द निकलना निकल जाना चाहते है क्योंकि वहां माओवादियों का खौफ सर चढ़ कर बोलता है। साल 2008 में उग्रवादियों ने इसी रास्ते से जा रहे कैशवैन से दिन-दहाड़े 5 करोड़ लूट लिए थे।पुलिस का कहना है कि यह देश में अकेली ऐसी जगह है जहां होने वाली दुर्घनाओं में जानलेवा दुर्घटनाओं की संख्या अधिक है। राज्य के भी और किसी हाइवे ने इतनी जानें नहीं ली हैं। |
17-11-2013, 08:23 PM | #213 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: खबरें अजब-गजब
करीब चार दशक पहले घाटियों के बीच यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए ही तैमारा घाटी में हनुमान और मांग काली का मंदिर बनवाया गया था। स्थानीय पुलिसकर्मियों का कहना है कि इस घाटी में प्रेतों का बसेरा है और ज्यादातर जानलेवा दुर्घटनाओं के पीछे कहीं न कहीं एक प्रेतात्मा का ही हाथ है। इस 40 किलोमीटर के बीच जितने भी मंदिर हैं, उनके पुजारी इस बात को मानते हैं। |
19-11-2013, 04:46 PM | #214 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: खबरें अजब-गजब
एक ऐसी जगह जहां एक लड़की के साथ कई पति बनाते हैं शारीरिक संबंध
/किन्नौर। आमतौर पर विवाह चार प्रकार के होते हैं। एकल विवाह, बहु पत्नी विवाह, बहु पति विवाह व समूह विवाह। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में आज भी बहु पति विवाह का चलन है। यहां की महिलाओं के एक से अधिक पति होते हैं। किन्नौर जिले में एक ऐसा स्थान भी है जहां पत्नी को पति के मरणोपरांत उसका वियोग सहने का मौका नहीं दिया जाता है।
|
19-11-2013, 04:47 PM | #215 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: खबरें अजब-गजब
किन्नौर के इस क्षेत्र में एक ही स्त्री से एक ही परिवार के तीन चार भाई शादी करते हैं। यहाँ जब कोई भाई अपनी पत्नी के साथ सहवास कर रहा होता है तो वह कमरे के बाहर लगी खूंटे पर अपनी टोपी टांग जाता है ताकि अन्य भाइयों को यह पता चल जाए कि दूसरा भाई अभी पत्नी के साथ सम्भोग कर रहा है। यदि यहां के लोगों की माने तो उनका कहा है कि यह प्रथा इसलिए चली आ रही है क्योंकि अज्ञातवास के दौरान पांचों पांडवों ने यही समय बिताया था। सर्दी में बर्फबारी की वजह से यहां की महिलाएं और पुरुष घर में ही रहते हैं क्योंकि बर्फबारी की वजह से कोई काम नहीं रहता है। इन दिनों इन लोगों के पास बस मौज मस्ती में दिन व रात गुजारने होते हैं इसके अलावा और कोई काम नहीं होता है। महिलाएं सारा दिन पुरुषों के साथ गप्पें मारती हैं और पहेलियां बुझाती हैं। फिर रात वहीं गुजारती हैं। इस प्रथा को घोटुल प्रथा कहते हैं। घोटुल घरों में युवक-युवतियां आपस में शारीरिक संबंध भी कायम करते हैं। |
19-11-2013, 04:48 PM | #216 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: खबरें अजब-गजब
भारत देश पुरुष प्रधान देश माना जाता है लेकिन यहां पुरुष नहीं बल्कि महिलाएं घर की मुखिया होती हैं। इनका काम होता है पति व संतानों की सही ढंग से देखभाल करना। परिवार की सबसे बड़ी स्त्री को गोयने कहा जाता है, जिसके पास घर के भंडार की चाबियां रहती हैं। उसके सबसे बडे पति को गोर्तेस,कहते हैं यानी घर का स्वामी, जिसकी आज्ञा से पूरा परिवार चलता है।
यहां की एक और बात खास होती है वह यह कि यहां खाने के साथ शराब अनिवार्य होती है। यदि पुरुषों का मन दुखी होता है तो यह शराब और तम्बाकू का सेवन करते हैं वहीं जब महिलाओं को किसी बात को लेकर दुःख होता है तो वह गीत गाती हैं। |
30-11-2013, 10:51 PM | #217 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: खबरें अजब-गजब
अपनी ही कब्र में लेट, ये बाबा पीता है हजारों सिगरेट!
लखनऊ. सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है लेकिन एक शख्स ऐसा है जो मौत के बाद भी अपनी कब्र में लेटा रोज एक साथ कई सिगरेट पी रहा है। लोग आते हैं और उसके सम्मान में उसकी कब्र के चारों ओर जलती सिगरेट लगा कर चाले जाते हैं। बदले में यह शख्स इन लोगों की मुरादें पूरी करता है। इन सिगरेटों के धुए में धर्म जाति और मजहब की सारी दीवारें धुंआ हो जाती हैं। लखनऊ शहर से बाहर हरदोई रोड से कुछ दूरी पर मूसाबाग के खंडहर स्थित है। इन्हीं खंडहारों के पीछे स्थित है हजरत सैयद इमाम अली शाह की दरगाह। इसी दरगाह से थोड़ा आगे खेतों के बीच एक मजार है। सफ़ेद रंग की यह मजार ऐसे तो तन्हा नजर आती है लेकिन यहां बृहस्पतिवार को मेले जैसा माहौल रहता है। भक्त यहां सिगरेट और शराब लेकर आते हैं और इस मजार पर चढ़ाते हैं। मान्यता है कि कैप्टेन वेल्स या सिगरेट वाले बाबा इससे प्रसन्न होते हैं। बाबा से मुरादें मांगने वाले उन्हें वैसे तो कैपस्टन सिगरेट चढ़ाते हैं और जब मुरादें पूरी हो जाए तो महंगी सिगरेट चढ़ा जाते हैं। |
30-11-2013, 10:52 PM | #218 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: खबरें अजब-गजब
यहां सिगरेट बाबा की मजार पर छोटेलाल साफ़ सफाई करते हैं। उनका हाल ही में आंखों का ऑपरेशन हुआ है। उनसे जब यहां साफ़ सफाई करने का कारण पूछा तो कहने लगे सिगरेट बाबा की सेवा कर रहे हैं। |
30-11-2013, 10:53 PM | #219 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: खबरें अजब-गजब
वह बड़े ही दार्शनिक अंदाज में कहते हैं कि अपने देश की धरती तरह-तरह की मान्यताओं रिवाजों और आस्था का केंद्र है। भले ही राजनेता वोट बैंक के लिए धर्म के नाम पर बांट दें लेकिन जब आस्था का सवाल आता है तो धर्म और जाति की दीवारें टूट कर बिखर जाती हैं। सामने रह जाता है तो केवल साधक और उसका आराध्य। |
30-11-2013, 10:53 PM | #220 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: खबरें अजब-गजब
यहां एक क्रिस्चियन की मजार की देखभाल मुसलमान परिवार करता है और उसके भक्तों में हिन्दू मुस्लिम दोनों शामिल हैं। इस शख्स का नाम है कैप्टेन एफ वेल्स जो कि अंग्रेजी सेना के सिपहसालार थे। कौमी एकता की जिन्दा मिसाल हैं सिगरेट वाले बाबा। कैप्टेन वेल्स कब सिगरेट वाले बाबा बने या यहां क्यों सिगरेट और शराब चढ़ाई जाती किसी को इस बारे में ठीक से नहीं मालूम। |
Bookmarks |
Tags |
अजब गज़ब खबर, ajab gazab, ajab gazab khabren, ajab khabren, bizzare news, farmer protest in paris, gazab khabren, grumpy cat, mosque made by sikhs |
|
|