24-11-2013, 08:53 PM | #91 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: भजन
राम से बड़ा राम का नाम ..
अंत में निकला ये परिणाम, राम से बड़ा राम का नाम .. सुमिरिये नाम रूप बिनु देखे, कौड़ी लगे ना दाम . नाम के बाँधे खिंचे आयेंगे, आखिर एक दिन राम . राम से बड़ा राम का नाम .. जिस सागर को बिना सेतु के, लाँघ सके ना राम . कूद गये हनुमान उसी को, लेकर राम का नाम . राम से बड़ा राम का नाम .. धुन राम से बड़ा राम का नाम .... बोलो राम, बोलो राम, बोलो राम राम राम .... जय जय राम, जय जय राम, जय जय राम राम राम .... राम से बड़ा राम का नाम .. |
24-11-2013, 08:53 PM | #92 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: भजन
आँगने में बधैया बाजे ..
चंद्रमुखी मृगनयनी अवध की तोड़त ताने रागने में बधैया बाजे, आंगने में बधैया बाजे .. प्रेमभरी प्रमदागन नाचे नूपुर बाँधे पायने में बधैया बाजे, आंगने में बधैया बाजे .. न्योछावर श्री राम लला की, राम लला की, श्री भरत लला की, भरत लला की, श्री लखन लला की, लखन लला की, शत्रुघन लला की, नहिं कोउ लाजत माँगने में बधैया बाजे, आंगने में बधैया बाजे .. सियाअली यह कौतुक देखत बीती रजनी जागने में, बधैया बाजे, आंगने में बधैया बाजे .. |
24-11-2013, 08:53 PM | #93 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: भजन
गोबिन्द कबहुं मिलै पिया मेरा॥
चरण कंवल को हंस हंस देखूं, राखूं नैणां नेरा। गोबिन्द, राखूं नैणां नेरा। व्याकुल प्राण धरत नहिं धीरज, मिल तूं मीत सबेरा। गोबिन्द, मिल तूं मीत सबेरा। मीरा के प्रभु गिरधर नागर ताप तपन बहुतेरा॥ गोबिन्द, ताप तपन बहुतेरा॥ |
13-02-2014, 11:30 PM | #94 |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 241 |
Re: भजन
तेरा रामजी करेंगे बेड़ा पार, उदासीमन काहे को करे
तेरा रामजी करेंगे बेड़ा पार, उदासीमन काहे को करे ।
__________________
आ नो भद्रा: क्रतवो यन्तु विश्वतः (ऋग्वेद) (Let noble thoughts come to us from every side) |
26-08-2014, 05:10 PM | #95 |
Special Member
|
Re: भजन
जय बोलो जय बोलो
गणपति बप्पा की जय बोलो। सिद्ध विनायक संकट हारी विघ्नेश्वर शुभ मंगलकारी सबके प्रिय सबके हितकारी द्वार दया का खोलो जय बोलो जय बोलो पारवती के राज दुलारे शिवजी की आंखों के तारे गणपति बप्पा प्यारे प्यारे द्वार दया का खोलो जय बोलो जय बोलो। शंकर पूत भवानी जाये गणपति तुम सबके मन भाये तुमने सबके कष्ट मिटाये द्वार दया का खोलो जय बोलो जयबोलो जो भी द्वार तुम्हारे आता खाली हाथ कभी ना जाता तू है सबका भाग्य विधाता द्वार दया का खोलो जय बोलो जय बोलो गणपति बप्पा की जय बोलो
__________________
फोरम के नियम
ऑफलाइन में हिंदी लिखने के लिए मुझे डाउनलोड करें ! आजकल लोग रिश्तों को भूलते जा रहे हैं....! love is life |
Bookmarks |
Tags |
अर्चना, आराधना, पूजा, भजन, भजनामृत, bhajan |
|
|