06-03-2012, 08:14 PM | #4621 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
मेदिनीपुर। माकपा के विधायक सुशांत घोष की मंगलवार को एक स्थानीय अदालत के पास एक व्यक्ति ने जूते से पिटाई कर दी। घोष के खिलाफ उनके पैतृक घर के पास कंकाल मिलने के मामले की सुनवाई हो रही है। पुलिस ने बताया कि अदालत के बाहर नारेबाजी कर रही भीड़ में से एक व्यक्ति दौड़ कर आया और घोष की जूते से पिटाई कर दी। गरबेटा के विधायक उस समय चतुर्थ अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अभिजीत सोम के समक्ष पेश होने जा रहे थे। विधायक के साथ मारपीट करने वाला व्यक्ति भाग निकला और पुलिस उसे पकड़ने में नाकाम रही। पूर्व मंत्री को उच्चतम न्यायालय से तीन फरवरी को सशर्त जमानत मिली थी। न्यायालय की शर्त के अनुसार उन्हें अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करने के पूर्व स्थानीय अदालत को सूचित करना होता है। घोष के घर के पास पिछले साल जून में एक गड्ढे से पांच कंकाल बरामद किए गए थे।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
06-03-2012, 08:16 PM | #4622 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
भारतीय और अमेरिकी सेनाओं ने किया युद्धाभ्यास
पश्चिमी राजस्थान के किसी स्थान से। भारत और अमेरिका की सेनाओं ने दो सप्ताह तक चलने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यास में मंगलवार को आतंकवाद रोधी और शहरी युद्धाभ्यास किया। युद्धाभ्यास 2012 के दूसरे दिन भी धमाके गूंजते रहे। संचार एवं सप्रेषण तकनीक के कौशल को परखने के लिए अमेरिका के साथ पहली बार हो रहे इस अभ्यास में दोनों देशों की सेनाओं के जवान भाग ले रहे है। आज तड़के दोनों देशों के जवानों ने अभ्यास आरंभ कर दिया और दुश्मन के कई लक्ष्यों व ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया। सेना सूत्रों ने बताया कि अमेरिकी सेना की ओर से 25 इन्फेंट्री डिवीजन के सैनिक इसमें भाग ले रहे है, वहीं भारतीय पक्ष की ओर से जम्मू कश्मीर राइफल्स तथा मेकेनाइज्ड इन्फेंट्री के सैनिक भाग ले रहे है। एक सौ सत्तर सदस्यीय अमेरिकी दल का नेतृत्व 2 इंजीनियर ब्रिगेड के कमांडर कर्नल थामस जे. रोठ कर रहे है, वहीं भारतीय पक्ष की कमान ब्रिगेडियर बी. एस. धनोआ ने संभाल रखी है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
06-03-2012, 08:17 PM | #4623 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
मणिपुर में कांग्रेस ने बनाई हैट्रिक
इंफाल। कांग्रेस पार्टी मणिपुर में लगातार तीसरी बार स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में आने में कामयाब रही है। कांग्रेस को इस मुकाम तक पहुंचाने में कई धड़ों में बंटे विपक्ष का भी हाथ रहा है। पांच राज्यों में हुए विधान सभा चुनाव के आए नतीजों में मणिपुर के नतीजे कांग्रेस के लिए राहत की तरह सामने आए जहां पार्टी को बहुमत मिला हैं। मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह ने थूबल सीट से जीत हासिल की, जबकि उनकी पत्नी ओ. लानधोनी देवी खांगाबोक सीट से विजयी रहीं। बीते रविवार को बने 11 राजनीतिक दलों के गठबंधन ‘पीपुल्स डेमोक्रेटिक अलायंस’ का हिस्सा रही तृणमूल कांग्रेस ने चौंकाते हुए सात सीटें जीत ली। इसने 48 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे। निवर्तमान सदन में तृणमूल का सिर्फ एक सदस्य है। गठबंधन के अन्य सहयोगी तृणमूल कांग्रेस के साथ मिलकर सिर्फ 16 सीटें ही जीत सके। राज्य की 19 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने वाली भाजपा खाता भी नहीं खोल सकी। कुछ दिनों पहले तक ‘सेक्यूलर डेमोक्रेटिक फ्रंट’ में कांग्रेस की गठबंधन सहयोगी रही भाकपा भी अपना खाता नहीं खोल सकी। भाकपा उम्मीदवार और कृषि मंत्री पी.पारिजात सिंह कांग्रेस उम्मीदवार के. बिरेन सिंह के हाथों पराजित हुए। पारिजात सिंह ने चार दफा लामलाई सीट की नुमाइंदगी की थी। भाकपा ने 24 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और वन मंत्री टी. देबेंद्र सिंह ने जिरीबम से जीत हासिल की। समाज कल्याण मंत्री एन. लॉरेन ने नांबोल सीट पर पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री और एमपीपी उम्मीदवार टी. चाओबा सिंह को मात दी। कांग्रेस के दो मंत्रियों, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री अलाउद्दीन खान अपनी किराओ सीट और शिक्षा मंत्री डी. डी. तायसी अपनी कारोंग सीट नहीं बचा सके। मणिपुर में दलीय स्थिति इस प्रकार है- कुल सीटें......... 60 परिणाम घोषित......... 60 कांग्रेस ......... 42 पीपुल्स डेमोक्रेटिक अलायंस और तृणमूल कांग्रेस ......... 7 राकांपा ......... 1 एमपीपी ......... 0 भाकपा ......... 0 माकपा ......... 0 जदयू ......... 0 एनपीपी ......... 0 एनपीएफ ......... 4 लोजपा ......... 1 एमएससीपी ......... 5 भाजपा ......... 0
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु Last edited by Dark Saint Alaick; 06-03-2012 at 08:20 PM. |
06-03-2012, 08:17 PM | #4624 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
राहुल ने हार स्वीकारी कहा, उत्तर प्रदेश में सक्रिय रहेंगे
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में पार्टी के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि प्रदेश में पार्टी का मजबूत करने का काम जारी रखेंगे। राहुल ने विधानसभा चुनाव में जीत के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) तथा उसके नेता मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव को बधाई दी और कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का संगठन कमजोर है, जिसे ठीक करना जरुरी है। उन्होंने माना कि राज्य में चुनाव परिणाम पार्टी के लिए अच्छे नहीं रहे हैं और पार्टी की हार उनके लिए एक सबक है। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान प्रदेश के लोगों से वादा किया था कि वह प्रदेश के गांवों और शहरों में दिखाई देंगे। यह काम आगे भी चलता रहेगा। उत्तर प्रदेश में पार्टी को फिर से खड़ा करने के प्रयासों में लगे राहुल ने इस बार आक्रामक प्रचार किया तथा 200 से अधिक सभाओं को संबोधित किया। उनके चुनाव क्षेत्र अमेठी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में प्रियंका ने जमकर प्रचार किया। इसके बावजूद पार्टी चौथे स्थान पर पिछड़ गई और 2007 की तुलना में उसकी सीटों में मामुली बढ़ोत्तरी हुई है। इस ओर ध्यान दिलाए जाने पर राहुल ने कहा कि 2007 की तुलना में स्थिति सुधरी हैं, लेकिन उसे और आगे बढ़ाना होगा। वह प्रदेश में पार्टी को खड़ा करने का काम जारी रखेंगे। पार्टी की शिकस्त का कारण पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में हमारा संगठन कमजोर है तथा उसे ठीक किए बिना कमजोरी दूर नहीं होगी। रायबरेली और अमेठी में पार्टी के खराब-प्रदर्शन की ओर ध्यान दिलाए जाने पर उन्होंने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में हमने अच्छा नहीं किया है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
06-03-2012, 08:18 PM | #4625 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
चुनाव परिणामों की समीक्षा करने के लिए समय चाहिए : खुर्शीद
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी के अच्छा प्रदर्शन न कर पाने के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कहा है कि कांग्रेस नेतृत्व विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन का आकलन करेगा और निष्कर्ष निकालेगा। खुर्शीद ने संवाददाताओं के सवालों के जवाब में कहा कि प्रचार बहुत बढ़िया दिखा, लेकिन मैं कोई तत्काल निर्णय नहीं ले सकता। संवाददाताओं ने उनसे पूछा था कि राज्य के लिए कहां चूक रह गई। उन्होंने कहा कि परिणाम निराशाजनक हैं, लेकिन कांग्रेस ने पिछली बार के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया। खुर्शीद ने कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव के बीच तुलना करने से इंकार कर दिया। यह पूछे जाने पर कि क्या उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को कम करके आंका, खुर्शीद ने कहा कि पार्टी ने इस बार बसपा को निशाना बनाया था, क्योंकि वह राज्य में सत्ता में थी। पिछले चुनाव में हमने सपा को निशाना बनाया था और बसपा को इसका फायदा मिला। उन्होंने उम्मीद जताई कि चुनाव परिणामों का संसद के बजट सत्र पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
06-03-2012, 08:18 PM | #4626 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
खंडूडी की हार से भाजपा को बड़ा झटका
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भूवन चंद्र खंडूडी की कोटद्वार सीट से अपने पुराने प्रतिद्वन्द्वी कांग्रेस के सुरेन्द्र सिंह नेगी के हाथों हुई हार से राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा को बड़ा झटका लगा है। विधानसभा चुनावों के प्रचार के लिए पार्टी की ओर से अग्रिम मोर्चा संभालने वाले खंडूडी मतगणना में शुरू से ही अपने मुख्य प्रतिद्वन्द्वी नेगी से पीछे चल रहे थे। हालांकि खंडूडी की भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के कारण पार्टी की स्थिति अच्छी बनी रही, लेकिन वह स्वयं ही पिछड़ गए। खंडूडी और नेगी ने इससे पहले 2007 उपचुनाव में धूमाकोट सीट से चुनाव लड़ा था, जिसमें खंडूडी की जीत हुई थी। धूमाकोट सीट परिसीमन के बाद समाप्त हो गई थी। मुख्यमंत्री बनने के बाद कोटद्वार को जिला बनाने की घोषणा करने और सेवानिवृत्त सैनिकों की बड़ी संख्या में उनके पक्ष में जाने की उम्मीद थी, लेकिन कोटद्वार हमेशा से नेगी का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है, जिसके कारण खंडूडी को हार का स्वाद चखना पड़ा।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
06-03-2012, 08:19 PM | #4627 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
राहुल ने बनाया फायदा सपा ने उठाया - कांग्रेस
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव और मीडिया विभाग के प्रमुख जनार्दन द्विवेदी ने कहा है कि पार्टी ने मायावती के ‘कुशासन’ के विरद्ध माहौल बनाने में बड़ी भूमिका निभाई, लेकिन उसका फायदा सपा और उसके मुखिया मुलायम सिंह यादव को मिला। मायावती के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुद्दा कांग्रेस और पार्टी महासचिव राहुल गांधी ने बनाया। यह अलग बात है कि इसका फायदा सपा को मिला। जमीनी स्तर पर पार्टी कमजोर होने के कारण हम इसका लाभ उठाने में चूक गए। उन्होंने स्वीकार किया कि पंजाब में हार पार्टी के लिए एक झटका है और इसके लिए पार्टी स्वयं जिम्मेदार है। प्रदेश में माहौल कांग्रेस के पक्ष में था, लेकिन संगठन ने इसे जीत में बदलने के लिए पूरी गंभीरता नहीं दिखाई। अगर पार्टी संगठन ने पूरी गंभीरता दिखाई होती तो चुनाव परिणाम कुछ और होते। उन्होंने इस बात से असहमति जताई कि चुनाव के बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री घोषित करने से पार्टी में परेशानी खड़ी हो गई।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
06-03-2012, 08:22 PM | #4628 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
भ्रष्टाचार ने डुबोयी कांग्रेस की लुटिया-अन्ना
नयी दिल्ली। भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाने वाले समाजसेवी अन्ना हजारे ने आज कहा कि अगर कांग्रेस मजबूत लोकपाल विधेयक ले आती तो विधान सभा चुनावों में उसकी स्थिति बेहतर होती। हजारे ने आज अपने गांव रालेगण सिद्धी में चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया जताते हुये कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों ने चुनाव परिणामों पर असर डाला है। अगर कांग्रेस मजबूत लोकपाल विधेयक ले आयी होती, तो चुनाव में मतदाता उसका समर्थन करते। उन्होंने कहा, कांग्रेस निकम्मा लोकपाल विधेयक लाना चाहती थी और उसे इसका परिणाम भुगताना पडा। चुनाव में उसकी यह हमारे कारण नहीं बल्कि यह जनादेश है। इस बीच टीम अन्ना की अहम सदस्य किरण बेदी ने कांर्गेंस की आलोचना करते हुये कहा है कि पार्टी ने भ्रष्टाचार के मामलों से निबटने में अपनी अक्षमता दिखायी और उसे अपनी अक्षमता की कीमत इन चुनावों में चुकानी पडी है। किरण बेदी ने माइक्रो ब्लागिंग सोशल नेटर्वकिंग साइट ट्विटर पर कहा कि अगर कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने रामलीला मैदान से उठने वाली आवाज को सुना होता तो पूरा देश उनके पीछे होता। केन्द्र में सत्तारूढ पार्टी के लिये केवल यह समझना जरूरी नहीं है कि क्या गलत हो रहा है बल्कि यह समझना भी जरूरी है कि क्या सही है। भारी पैमाने पर व्याप्त भ्रष्टाचार की उसे भारी कीमत चुकानी पडी। उन्होंने ट्वीट किया कि अगर राष्टñीय दलों ने व्यापक पैमाने पर व्याप्त भ्रष्टाचार पर ध्यान दिया होता और मजबूत लोकायुक्त बनाये होते तो उन्हें इसका फल मिलता लेकिन किसी ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने कहा, याद कीजिये। बादल, भाजपा और वाम दलों ने जंतर मंतर पर आकर सार्वजनिक तौर पर स्वतंत्र एवं कारगर लोकपाल एवं लोकायुक्त लाये जाने के प्रति प्रतिबद्धता जतायी थी लेकिन कांग्रेस ने ऐसा नहीं किया।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
06-03-2012, 08:22 PM | #4629 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
भ्रष्टाचार विरोधी लहर का बड़ा असर वर्ष 2014 में दिखेगा : श्रीश्री
इंदौर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीद से खराब प्रदर्शन के बीच आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर ने आज दावा किया कि भ्रष्टाचार और काले धन के खिलाफ जनता में फैली लहर का बड़ा नतीजा वर्ष 2014 के आगामी लोकसभा चुनावों में दिखायी देगा। रविशंकर ने कांग्रेस का नाम लिये बगैर यहां हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा, ‘देश में भ्रष्टाचार और काले धन पर आंदोलन जारी है। इस आंदोलन को लेकर लोगों में उत्साह है और उनमें नया हौसला देखा जा रहा है। इसका बड़ा परिणाम वर्ष 2014 में (लोकसभा चुनावों के दौरान) देखने को मिलेगा।’ उन्होंने बताया कि वह कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ मध्य प्रदेश में भी जोर-शोर से ‘बेटी बचाओ आंदोलन’ चलायेंगे।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
06-03-2012, 08:23 PM | #4630 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
हिन्दुत्व का मुद्दा छोडने से भाजपा की हुई दुर्गति : विहिप
लखनऊ। विश्व हिन्दू परिषद ने कहा है कि हिन्दुत्व को दरकिनार किए जाने के कारण भारतीय जनता पार्टी की यह दुर्गति हुई है। विहिप ने कटाक्ष किया कि अयोध्या की हार से भाजपा को सबक लेना होगा। भाजपा ने हिन्दुत्व के मुद्दों से इस कदर किनारा कर लिया था कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी और तेजतर्रार सांसद वरुण गांधी को प्रचार के लिए नही बुलाया गया। विहिप मार्गदर्शक मंडल और रामजन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य डा. रामबिलास दास बेदांती ने कहा कि धर्मनिरपेक्ष दिखाने की कोशिश में भाजपा ने मोदी और वरुण गांधी जैसे अपने जमीनी नेताओं की अनदेखी की, जिसका परिणाम भाजपा को भुगतना पडा और अयोध्या की भी सीट हार गयी। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों को अहंकार हो गया था ।विवादित रामजन्म भूमि परिसर में तुलसी के पौधों को उखाडे जाने पर साधु संतों के विरोध जताने पर साथ देने के बजाय भाजपा के लोगों ने साधु संतो पर व्यंग्य किए थे। उन्होंने कहा कि रामजन्मभूमि को एजेंडे में तो रखा लेकिन भाजपा ने मंचों से इसे कोई तवज्जो नही दिया। उनका कहना था कि अब भी समय है यदि भाजपा न चेती तो उसका भविष्य और अंधकारमय हो जायेगा।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
Bookmarks |
Tags |
current affairs, current news, hindi news, indian news, latest news, local news, online news, taza khabar |
|
|