My Hindi Forum

Go Back   My Hindi Forum > New India > India & World

Reply
 
Thread Tools Display Modes
Old 29-08-2013, 08:36 PM   #271
dipu
VIP Member
 
dipu's Avatar
 
Join Date: May 2011
Location: Rohtak (heart of haryana)
Posts: 10,193
Rep Power: 90
dipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond repute
Send a message via Yahoo to dipu
Default Re: अभी अभी (सुपर फ़ास्ट ख़बरें )

सीरिया पर सैन्य कार्रवाई के लिए अमेरिका पर दबाव बढ़ता जा रहा है, लेकिन देश में विरोध भी शुरू हो गया है। रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों ने कहा है कि राष्ट्रपति ओबामा हमले से पहले कांग्रेस (संसद) को बताएं कि इससे अमेरिका को क्या लाभ होगा। उधर, ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने सुरक्षा परिषद से हमले की मंजूरी लेने के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जो बाइडेन ने दावा किया है कि सीरिया में रासायनिक हमला राष्ट्रपति असद ने ही करवाया है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है।

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सीरिया पर हमले करने के संबंध में अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है। यह भी तय नहीं हुआ है कि कब व कैसी कार्रवाई होगी। यह जानकारी गुरुवार को व्हाइट हाउस से जारी एक बयान में दी गई है। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को सूत्रों ने कहा था कि अमेरिका ने सीरियाई विद्रोहियों को ऐसी सूचना भेजी है कि वह दो-तीन में सीरिया पर हमला कर सकता है।
__________________



Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed.
dipu is offline   Reply With Quote
Old 29-08-2013, 08:37 PM   #272
dipu
VIP Member
 
dipu's Avatar
 
Join Date: May 2011
Location: Rohtak (heart of haryana)
Posts: 10,193
Rep Power: 90
dipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond repute
Send a message via Yahoo to dipu
Default Re: अभी अभी (सुपर फ़ास्ट ख़बरें )

सर्वे : 60 फीसदी अमेरिकी नहीं चाहते सीरिया पर हमला

अमेरिकी जनता एक दशक से इराक और अफगानिस्तान की लड़ाई से तंग आ चुकी है। एक सर्वे के मुताबिक 60 फीसदी अमेरिकी नहीं चाहते कि उनका देश सीरिया में एक और लड़ाई में उलझे।

समाचार एजेंसी रॉयटर और बाजार अनुसंधान की कंपनी इप्सोस ने सर्वे करवाया। इसमें सीरिया पर अमेरिकी हस्तक्षेप का केवल नौ प्रतिशत लोगों ने समर्थन किया जबकि 60 प्रतिशत ने विरोध।

अमेरिकी राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यदि राष्ट्रपति ओबामा सीरिया के खिलाफ कार्रवाई नहीं करते हैं तो इसका गलत संदेश जाएगा और उनकी स्थिति कमजोर होगी। ब्रूकिंग्स इंस्टीट्यूट के सीनियर फैलो विलियम गैल्सटन के अनुसार, ओबामा के कार्रवाई न करने से उन्हें दूसरे नीतिगत क्षेत्रों पर इसके असर का भी ध्यान रखना होगा
__________________



Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed.
dipu is offline   Reply With Quote
Old 29-08-2013, 08:38 PM   #273
dipu
VIP Member
 
dipu's Avatar
 
Join Date: May 2011
Location: Rohtak (heart of haryana)
Posts: 10,193
Rep Power: 90
dipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond repute
Send a message via Yahoo to dipu
Default Re: अभी अभी (सुपर फ़ास्ट ख़बरें )

रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन ने चेतावनी दी है कि अगर सीरिया पर हमला किया गया तो वह सऊदी अरब पर तुरंत हमला कर देगा। क्रेमलिन के सूत्रों के मुताबिक इस बारे में बुधवार को साफ आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस तरह से रूस भी इसमें कूद गया है और स्थित जटिल हो गई है। पुतिन ने अगस्त महीने में ही सऊदी प्रिंस बैनदर बिन सुल्तान से मुलाकात की थी। इस मुलाकात में सुल्तान ने रूस को चेतावनी दी थी कि अगर वह सीरिया की हार कबूल नहीं करेगा तो सऊदी अरब रूस में होने वाले विंटर ओलिंपिक के दौरान चेचन आतंकियों के जरिए हमले कराएगा। लेबनानी न्यूजपेपर अस सफीर के मुताबिक सुल्तान ने रूस को असद की सरकार गिरने पर उसका सीरिया में बने नौसैनिक अड्डे की सुरक्षा को लेकर चेतावनी दी थी। लंदन के न्यूजपेपर टेलीग्राफ ने कहा था कि सऊदी अरब ने रूस को सीरिया में असद का साथ छोड़ने पर वैश्विक तेल बाजार पर उसके कब्जे और रूस के गैस समझौते की सुरक्षा का प्रस्ताव दिया था। इसे पुतिन ने यह कहकर ठुकरा दिया था कि रूस असद को लेकर अपना स्टैंड कभी नहीं बदलेगा।
__________________



Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed.
dipu is offline   Reply With Quote
Old 29-08-2013, 08:38 PM   #274
dipu
VIP Member
 
dipu's Avatar
 
Join Date: May 2011
Location: Rohtak (heart of haryana)
Posts: 10,193
Rep Power: 90
dipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond repute
Send a message via Yahoo to dipu
Default Re: अभी अभी (सुपर फ़ास्ट ख़बरें )

अगर अमेरिका सीरिया पर हमला करता है तो इसका वैश्विक बाजार पर असर पड़ेगा। बुधवार को भी हमले की आशंका का असर वैश्विक बाजार पर साफ दिखाई पड़ा। एक अनुमान के मुताबिक अक्टूबर में कच्चे तेल के दाम 115 डॉलर प्रति बैरल रहेंगे, लेकिन हमला होने की हालत में कच्चे तेल के दाम 150 डॉलर प्रति बैरल हो सकते हैं। हमले के बाद तेल उत्पादक देशों के तेल निर्यात में रुकावट भी आ सकती है। तेल की कीमत बढ़ने और तेल नहीं मिलने का सीधा असर भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा, जिसकी हालत पहले से ही पतली है।

पश्चिमी देशों के असद सरकार के केमकिल हमले में हाथ होने के सबूत ढूंढने पर ही तेल की कीमतों में 2.80 डॉलर प्रति बैरल का उछाल आ गया था। तेल की कीमत बढ़ने और रुपए की कीमत घटने का असर यह होगा कि एक बैरल तेल जो इसी साल अप्रैल में भारत को साढ़े पांच हजार रुपए का पड़ रहा था, वह अब सात हजार रुपए का पड़ेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि सीरिया पर छोटी मिसाइलों का हमला हुआ तो कच्चे तेल की कीमत प्रति बैरल दस डॉलर बढ़ जाएगी।
__________________



Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed.
dipu is offline   Reply With Quote
Old 29-08-2013, 08:39 PM   #275
dipu
VIP Member
 
dipu's Avatar
 
Join Date: May 2011
Location: Rohtak (heart of haryana)
Posts: 10,193
Rep Power: 90
dipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond repute
Send a message via Yahoo to dipu
Default Re: अभी अभी (सुपर फ़ास्ट ख़बरें )

सीरियाई विद्रोही

सीरयाई विद्रोहियों की सेना का नाम फ्री सीरियन आर्मी है। इसमें आम नागरिक भी शामिल हैं। एक अनुमान के मुताबिक देश भर में इस समय करीब 80,000 सीरियाई विद्रोहियों के सक्रिय होने की आशंका है। इनकी मांग असद शासन को उखाड़ फेंकने की है।

सीरियाई इस्लामिक लिबरेशन फ्रंट
सिल्फ ने सितंबर 2011 से युद्ध में भाग लेना शुरू किया। इस समय इनकी दूसरी सबसे बड़ी सेना सीरिया में सक्रिय है।

अहमद ईसा अल शेख के नेतृत्व में कम से कम बीस इस्लामिक संगठनों के लड़ाके आपस में मिलकर लड़ रहे हैं।

इनकी संख्या 30,000-40,000 के बीच होने की उम्मीद है। हालांकि, इस्लामिक विचारधारा के चलते इसे दूसरे विद्रोही संगठनों की आलोचना भी झेलनी पड़ती है। इनकी जिहादी अल नुसरत फ्रंट से भी करीबी है।

सीरियन इस्लामिक फ्रंट

करीब 25,000 लड़ाकों की सेना के साथ यह सीरिया में सक्रिय तीसरा बड़ा विद्रोही संगठन है। यह भी इस्लामिक विचारधारा वाला और अल नुसरत से करीबी गांठने वाला संगठन है।

अल नुसरत फ्रंट
इसकी अल कायदा के साथ करीबी है और इसके ज्यादातर लड़ाकों के गैर-सीरियाई होने की आशंका है। यह सबसे ज्यादा उग्र विद्रोही संगठनों में से एक है। इस संगठन में छह हजार के करीब लड़ाके हैं। यह सीरिया में शरीयत का कानून लागू करना, संगीत और शराब को बैन करने के मकसद के साथ लड़ रहा है। अल नुसरत को अमेरिका ने प्रतिबंधित किया हुआ है। ये सीरिया में सक्रिय बड़े संगठन हैं।
__________________



Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed.
dipu is offline   Reply With Quote
Old 29-08-2013, 08:39 PM   #276
dipu
VIP Member
 
dipu's Avatar
 
Join Date: May 2011
Location: Rohtak (heart of haryana)
Posts: 10,193
Rep Power: 90
dipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond repute
Send a message via Yahoo to dipu
Default Re: अभी अभी (सुपर फ़ास्ट ख़बरें )

असद शासन

राष्ट्रपति बशर अल असद इस्लाम के शिया समुदाय के अलाविते समुदाय से हैं। वह नब्बे के दशक में अपने पिता की मौत के बाद सत्ता में आए। शिया समुदाय सीरिया में अल्पसंख्यक है और सुन्नी बहुसंख्यक। असद के विरोध का शिया-सुन्नी समुदाय के झगड़े में बदल जाने से पूरा क्षेत्र युद्ध की आग में झुलस गया है। सीरिया की सेना में करीब सवा लाख सैनिक हैं। अन्य सैन्य संगठन जनरल सिक्योरिटी डायरेक्टरेट, शाबिहा, नेशनल डिफेंस फोर्सेस, अल अब्बास ब्रिगेड, जैश अल शाबी भी सीरियाई सेना में हैं। इस तरह सीरियाई सेना में करीब 2,75,000 लाख सक्रिय सैनिक हैं।
__________________



Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed.
dipu is offline   Reply With Quote
Old 29-08-2013, 08:40 PM   #277
dipu
VIP Member
 
dipu's Avatar
 
Join Date: May 2011
Location: Rohtak (heart of haryana)
Posts: 10,193
Rep Power: 90
dipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond repute
Send a message via Yahoo to dipu
Default Re: अभी अभी (सुपर फ़ास्ट ख़बरें )

इजरायल

शुरुआत में इजरायल ने खुद को इस झगड़े से अलग रखा था, लेकिन बाद में हिजबुल्ला के हाथ में हथियार जाने से रोकने के लिए तीन हवाई हमले किए। असद की ईरान से नजदीकी के चलते युद्ध होने पर इजरायल असद के खिलाफ लड़ेगा।
__________________



Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed.
dipu is offline   Reply With Quote
Old 29-08-2013, 08:40 PM   #278
dipu
VIP Member
 
dipu's Avatar
 
Join Date: May 2011
Location: Rohtak (heart of haryana)
Posts: 10,193
Rep Power: 90
dipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond repute
Send a message via Yahoo to dipu
Default Re: अभी अभी (सुपर फ़ास्ट ख़बरें )

रूस

रूस असद के शासन को समर्थन देता आया है और हाल ही में उसने चेतावनी भी दी है कि अगर पश्चिमी देशों ने सीरिया पर हमला किया तो वह सऊदी अरब पर हमला बोल देगा। रूस पश्चिमी देशों द्वारा असद शासन पर लगाए गए आरोपों को नकारता आया है और असद के शासन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का विरोध करता आया है। वह इस मसले के राजनीतिक हल पर जोर देता है।
__________________



Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed.
dipu is offline   Reply With Quote
Old 29-08-2013, 08:40 PM   #279
dipu
VIP Member
 
dipu's Avatar
 
Join Date: May 2011
Location: Rohtak (heart of haryana)
Posts: 10,193
Rep Power: 90
dipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond repute
Send a message via Yahoo to dipu
Default Re: अभी अभी (सुपर फ़ास्ट ख़बरें )

चीन

चीन इस मामले पर रूस का समर्थन करता है। चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी के मुताबिक इस मामले का राजनीतिक हल निकाला जाना चाहिए और पश्चिमी देश इसे सैन्य हल की ओर धकेल रहे हैं।
__________________



Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed.
dipu is offline   Reply With Quote
Old 29-08-2013, 08:41 PM   #280
dipu
VIP Member
 
dipu's Avatar
 
Join Date: May 2011
Location: Rohtak (heart of haryana)
Posts: 10,193
Rep Power: 90
dipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond repute
Send a message via Yahoo to dipu
Default Re: अभी अभी (सुपर फ़ास्ट ख़बरें )

ब्रिटेन

ब्रिटेन भी इस मसले के लिए सैन्य कार्रवाई का खाका तैयार कर रहा है। यह अपने जेट विमानों को इस हमले के लिए तैयार कर रहा है। यह हमेशा से सीरिया पर सैन्य हमले की मांग करता आया है। यूरोप के दूसरे देशों ने भी असद के खिलाफ कदम उठाने पर सहमति दी है।

कुर्द

कुर्द लोगों की भूमिका इस मामले में सबसे अलग है। वे सीरियाई सैनिकों के अलावा विद्रोहियों के साथ भी युद्ध की स्थिति में हैं। उन्होंने इस मसले पर थर्ड फ्रंट बनाने की घोषणा की है।
__________________



Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed.
dipu is offline   Reply With Quote
Reply

Bookmarks

Tags
abhi abhi, asaram bapu, australia, chandigarh, chief minister, current news, finance ministry, generel election, hindi news, incriment, kevin rad, labour party, molestation, news, news in hindi, newspaper, no regular salary, oral sex, pension, sexually assault, sydeny, ta-da, toni ebatt, victim

Thread Tools
Display Modes

Posting Rules
You may not post new threads
You may not post replies
You may not post attachments
You may not edit your posts

BB code is On
Smilies are On
[IMG] code is On
HTML code is Off



All times are GMT +5. The time now is 02:57 PM.


Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.