16-10-2011, 07:39 PM | #1 |
Banned
Join Date: Nov 2010
Location: राँची, झारखण्ड
Posts: 3,682
Rep Power: 0 |
वाल स्ट्रीट पर कब्जा करो।
Last edited by arvind; 16-10-2011 at 07:45 PM. |
16-10-2011, 07:46 PM | #2 |
Banned
Join Date: Nov 2010
Location: राँची, झारखण्ड
Posts: 3,682
Rep Power: 0 |
Re: वाल स्ट्रीट पर कब्जा करो।
बेरोजगारी
1930 के दशक की भीषण मंदी के बाद बेरोजगारी चरम पर है। नौ फीसदी बेरोजगारी के हिसाब से अभी करीब 140 लाख लोग ऐसे हैं जो काम करना चाहते हैं पर उनके पास काम नहीं है। इसमें पार्ट टाइम काम करने वालों और नौकरी की तलाश नहीं करने वालों को जोड़ा जाए तो बेरोजगारी 17 फीसदी हो जाती है। पिछले करीब तीन दशक में यह उच्चतम है। |
16-10-2011, 07:49 PM | #3 |
Banned
Join Date: Nov 2010
Location: राँची, झारखण्ड
Posts: 3,682
Rep Power: 0 |
Re: वाल स्ट्रीट पर कब्जा करो।
कॉरपोरेट, एक्जीक्यूटिव और कर्मचारी
2007 के थोड़े समय को छोड़ दें तो अर्थव्यवस्था की तुलना में कॉरपोरेट प्रॉफिट सर्वोच्च स्तर पर हैं। अमेरिकी सीईओ का वेतन इस समय सामान्य कर्मचारी के औसत वेतन का 350 गुणा है। 1960-1985 के दौरान यह 50 गुणा था। 1990 के बाद सीईओ का वेतन 300 फीसदी बढ़ा है और कंपनियों का मुनाफा दोगुना हो गया है। दूसरी ओर प्रोडक्शन कर्मचारियों का वेतन इस दौरान सिर्फ चार फीसदी बढ़ा है। महंगाई समायोजित करने के बाद घंटे के हिसाब से आमदनी 50 साल में नहीं बढ़ी है। |
16-10-2011, 08:00 PM | #4 |
Banned
Join Date: Nov 2010
Location: राँची, झारखण्ड
Posts: 3,682
Rep Power: 0 |
Re: वाल स्ट्रीट पर कब्जा करो।
नेटवर्थ
शीर्ष एक फीसदी अमेरिकियों का कब्जा देश की 42 फीसदी वित्तीय संपत्ति पर है। अमेरिका की 70 फीसदी वित्तीय संपत्ति शीर्ष 5 फीसदी लोगों के पास है। अमेरिका की कुल नेटवर्थ के 60 फीसदी पर पांच फीसदी लोग काबिज हैं। |
16-10-2011, 08:02 PM | #5 |
Banned
Join Date: Nov 2010
Location: राँची, झारखण्ड
Posts: 3,682
Rep Power: 0 |
Re: वाल स्ट्रीट पर कब्जा करो।
असमानता
अमेरिका की आधी आबादी के पास देश की कुल संपत्ति का सिर्फ 2.5 फीसदी हिस्सा है। एक तिहाई संपत्ति शीर्ष एक फीसदी लोगों के पास है। आधे अमेरिकी के पास कुल स्टॉक और बांड का 0.5 फीसदी है। आधे स्टॉक और बांड पर कब्जा शीर्ष एक फीसदी लोगों का है। 2001 से 2007 के दौरान आमदनी में जो वृद्धि हुई उसका 66 फीसदी शीर्ष एक फीसदी लोगों को गया। अगर आप अमेरिका के शीर्ष एक फीसदी में हैं तो आप बहुत अच्छा जीवन बिता रहे हैं। आय में असमानता के मामले में अमेरिका दुनिया में 93वें स्थान पर पहुंच गया है। अमेरिका के कुल कर्ज का सिर्फ पांच फीसदी उनके ऊपर है। आर्थिक संकट के बावजूद अमेरिका में करोड़पतियों की संख्या 2009 में 16 फीसदी बढ़कर 78 लाख हो गई। |
16-10-2011, 08:04 PM | #6 |
Banned
Join Date: Nov 2010
Location: राँची, झारखण्ड
Posts: 3,682
Rep Power: 0 |
Re: वाल स्ट्रीट पर कब्जा करो।
टैक्स
सर्वाधिक आमदनी वाले लोग इस समय सबसे कम टैक्स का आनंद ले रहे हैं। शीर्ष एक फीसदी लोगों के लिए औसत टैक्स 9 फीसदी है। करीब इतना ही टैक्स दूसरे लोग भी दे रहे हैं। कर देनदारी में सबसे अमीर 20 फीसदी लोगों की हिस्सेदारी 64 फीसदी है। |
16-10-2011, 08:05 PM | #7 |
Banned
Join Date: Nov 2010
Location: राँची, झारखण्ड
Posts: 3,682
Rep Power: 0 |
Re: वाल स्ट्रीट पर कब्जा करो।
अमेरिकी बैंकों का खेल
लेहमैन संकट के बाद बैंक को बचाया तो गया लेकिन बिजनेस जगत को वे कर्ज नहीं दे रहे हैं। वे बिना जोखिम वाले ट्रेजरी बांड और अन्य सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश कर रहे हैं। बैंक अब भी मुफ्त में पैसे जुटा रहे हैं क्योंकि फेडरल रिजर्व की ब्याज की दर शून्य के करीब है। डिपॉजिट पर भी बैंक बहुत कम ब्याज दे रहे हैं। यानी उन्हें जो पैसा मिल रहा है, वह मुफ्त में। यानी बैंक फ्री में पैसे लेकर उसे जोखिम-मुक्त सरकारी बांड में लगा रहे हैं। इससे उनकी कमाई बढ़ रही है। इस साल पहले छह महीने में अमेरिकी बैंकों का शुद्ध लाभ मार्जिन 211 अरब डॉलर था। |
16-10-2011, 08:07 PM | #8 |
Banned
Join Date: Nov 2010
Location: राँची, झारखण्ड
Posts: 3,682
Rep Power: 0 |
Re: वाल स्ट्रीट पर कब्जा करो।
रिटायरमेंट का संकट
36 फीसदी अमेरिकी रिटायरमेंट के लिए कोई बचत नहीं कर पा रहे हैं। 43 फीसदी लोगों का कहना है कि रिटायरमेंट के लिए उनके पास 10,000 डॉलर से भी कम है। 24 फीसदी कर्मचारी अब पहले से ज्यादा उम्र में रिटायर होने की सोच रहे हैं। |
16-10-2011, 08:08 PM | #9 |
Banned
Join Date: Nov 2010
Location: राँची, झारखण्ड
Posts: 3,682
Rep Power: 0 |
Re: वाल स्ट्रीट पर कब्जा करो।
दिवाला होते लोग
वर्ष 2009 में 14 लाख अमेरिकियों ने व्यक्तिगत तौर पर दिवाला होने का आवेदन किया था। 2008 की तुलना में यह 32 फीसदी ज्यादा। इस कारण लोन लेकर खरीदने वाले लोग घर सरेंडर कर रहे हैं। अमेरिका के इतिहास में पहली बार जितनी आवासीय संपत्ति व्यक्तिगत रूप से लोगों के पास है, उससे कहीं ज्यादा बैंकों के पास है। |
16-10-2011, 08:09 PM | #10 |
Banned
Join Date: Nov 2010
Location: राँची, झारखण्ड
Posts: 3,682
Rep Power: 0 |
Re: वाल स्ट्रीट पर कब्जा करो।
फूड स्टांप का सहारा
नौकरी करने वालों में 40 फीसदी से ज्यादा सेवा क्षेत्र में हैं जहां उन्हें बहुत कम वेतन मिल रहा है। अमेरिकी इतिहास में पहली बार चार करोड़ लोग फूड स्टांप के सहारे जी रहे हैं। इस वर्ष यह संख्या 4.3 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है। |
Bookmarks |
|
|