My Hindi Forum

Go Back   My Hindi Forum > Art & Literature > Hindi Literature
Home Rules Facebook Register FAQ Community

Reply
 
Thread Tools Display Modes
Old 17-02-2015, 11:40 AM   #311
rajnish manga
Super Moderator
 
rajnish manga's Avatar
 
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 241
rajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond repute
Default Re: इधर-उधर से

__________________
आ नो भद्रा: क्रतवो यन्तु विश्वतः (ऋग्वेद)
(Let noble thoughts come to us from every side)
rajnish manga is offline   Reply With Quote
Old 17-02-2015, 01:51 PM   #312
soni pushpa
Diligent Member
 
Join Date: May 2014
Location: east africa
Posts: 1,288
Rep Power: 65
soni pushpa has a reputation beyond reputesoni pushpa has a reputation beyond reputesoni pushpa has a reputation beyond reputesoni pushpa has a reputation beyond reputesoni pushpa has a reputation beyond reputesoni pushpa has a reputation beyond reputesoni pushpa has a reputation beyond reputesoni pushpa has a reputation beyond reputesoni pushpa has a reputation beyond reputesoni pushpa has a reputation beyond reputesoni pushpa has a reputation beyond repute
Default Re: इधर-उधर से

प्रेरणा दायक कहानी,.. बहुत खूब ... बहुत बहुत धन्यवाद
soni pushpa is offline   Reply With Quote
Old 21-03-2015, 09:20 PM   #313
rajnish manga
Super Moderator
 
rajnish manga's Avatar
 
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 241
rajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond repute
Default Re: इधर-उधर से

क्या फर्क पड़ता है, सर?

दोस्तों हम सब आदर्शवादी और अच्छे कार्य करने की बातें करते रहते है| जैसे बिजली बचाना, सड़क पर कचरा न फेंकना, शादी समारोह अथवा अन्य आयोजनों या अपने घर में भोजन को खराब न होने देना, ट्रेफिक नियमों का पालन करना, किसी जरूरतमंद की मदद करना और बहुत कुछ| लेकिन हम में से ज्यादातर लोग ऐसी बातों का पालन नहीं करते| ऐसा क्यों होता है कि हम पढ़े लिखे लोग ही इन छोटी छोटी बातों का पालन नहीं करते?

सबसे ज्यादा खाना, हम पढ़े लिखे लोग ही वेस्ट करते है जबकि दूसरी और भारत में रोजाना, लाखों लोग भूखे सोते है|

हम पढ़े लिखे लोग ही बिजली का अपव्यय करते है जबकि भारत के हजारों गावों में अब भी बिजली नहीं है|

ऐसे पढ़े लिखे लोग भी आसानी से मिल जायेंगे जिनके पास इतना भी टाइम नहीं कि वे सड़क पर पड़े हुए घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचा दे|

ऐसा क्यों होता है कि हम पढ़े लिखे लोग ही इन बातों को नहीं समझते?

इसका सामान्य सा कारण है और वह है हमारी नकारात्मक सोच| हम में से ज्यादातर लोग यह सोचते है, मानते है और कहते है, कि केवल मेरे अकेले के द्वारा इन बातों का पालन कर लेने से क्या हो जायेगा? इससे क्या फर्क पड जायेगा? वे इस कहावत पर विश्वास करते किअकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता|”

दोस्तों कहावते तो बहुत है, एक कहावत यह भी है किबूँद बूँद से ही घड़ा भरता है”| इसलिए आपके प्रयासों से कुछ फर्क तो पड़ता ही है!
__________________
आ नो भद्रा: क्रतवो यन्तु विश्वतः (ऋग्वेद)
(Let noble thoughts come to us from every side)
rajnish manga is offline   Reply With Quote
Old 21-03-2015, 09:27 PM   #314
rajnish manga
Super Moderator
 
rajnish manga's Avatar
 
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 241
rajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond repute
Default Re: इधर-उधर से

कोशिश

एक आदमी समुद्रतट पर चल रहा था। उसने देखा कि कुछ दूरी पर एक युवक ने रेत पर झुककर कुछ उठाया और आहिस्ता से उसे पानी में फेंक दिया। उसके नज़दीकपहुँचने पर आदमी ने उससे पूछा – “और भाई, क्या कर रहे हो?”

युवक ने जवाब दिया – “मैं इन मछलियों को समुद्र में फेंक रहा हूँ।

लेकिन इन्हें पानी में फेंकने की क्या ज़रूरत है?”- आदमी बोला।

युवक ने कहा – “ज्वार का पानी उतर रहा है और सूरज की गर्मी बढ़ रही है।अगर मैं इन्हें वापस पानी में नहीं फेंकूंगा तो ये मर जाएँगी

आदमी ने देखा कि समुद्रतट पर दूर-दूर तक मछलियाँ बिखरी पड़ी थीं। वह बोला – “इस मीलों लंबे समुद्रतट पर न जाने कितनी मछलियाँ पड़ी हुई हैं। इसतरह कुछेक को पानी में वापस डाल देने से तुम्हें क्या मिल जाएगा? इससे क्या फर्क पड़ जायेगा?”

युवक ने शान्ति से आदमी की बात सुनी, फ़िर उसने रेत पर झुककर एक और मछली उठाई और उसे आहिस्ता से पानी में फेंककर वह बोला :

आपको इससे कुछ मिले न मिले
मुझे इससे कुछ मिले न मिले
दुनिया को इससे कुछ मिले न मिले
लेकिनइस मछली को सब कुछ मिल जाएगा
__________________
आ नो भद्रा: क्रतवो यन्तु विश्वतः (ऋग्वेद)
(Let noble thoughts come to us from every side)
rajnish manga is offline   Reply With Quote
Old 25-03-2015, 01:35 PM   #315
rajnish manga
Super Moderator
 
rajnish manga's Avatar
 
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 241
rajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond repute
Default Re: इधर-उधर से

गलती का अहसास
आभार: रतन सिंह शेखावत

आज राम सिंह को कारखाने के प्रबंधक पद से सेवा मुक्त हुए पूरा महीना बीत गया लेकिन पद पर रहते जो लोग उसके आगे पीछे घुमा करते थे वे आज तक मिलने भी नहीं आये जिन कारखाना मालिकों के फायदे के लिए राम सिंह दूसरो का बुरा करने तक में नहीं चुका उन मालिकों का भी कभी कोई फोन तक रामसिंह के पास नहीं आया | घर में अकेला बैठा राम सिंह अब अतीत में कारखाने में लिए गए अपने निर्णयों का विश्लेषण करने लगा | उस हर एक मामले केद्रश्य अब राम सिंह की दिखाई देने लगे जिनमे निर्णय करते वक्त राम सिंह ने मानवीय पक्ष दरकिनार करते हुए सिर्फ कारखाने का पक्ष देखा | आज राम सिंह को अपने द्वारा किये गए गए गलत निर्णयों का वीभत्स चेहरा नजर आने से वह अन्दरतक हिल चुका है और सोचता है कि उन मामलों में मानवीय पक्ष देखकर भी तो मै कोई निर्णय कर सकता था जैस:-

1- कारखाने में काम करने वाली एक गर्भवती महिला प्रबन्धक राम सिंह के पासगर्भावस्था अवकाश लेने आती है लेकिन राम सिंह उससे कहता कि छुट्टी नहींमिलेगी तुम्हारी जगह काम कौन करेगा ? इसलिए मै तुम्हे नौकरी से हटा करतुम्हारी जगह किसी और की नियुक्ति कर देता हूँ | और राम सिंह उसे नौकरी सेनिकल देता है | महिला राम सिंह को बुरा भला कहकर कोसती हुई , बद-दुआएं देती , रोती हुई अपने घर जाती है
|
>>>

__________________
आ नो भद्रा: क्रतवो यन्तु विश्वतः (ऋग्वेद)
(Let noble thoughts come to us from every side)
rajnish manga is offline   Reply With Quote
Old 25-03-2015, 01:38 PM   #316
rajnish manga
Super Moderator
 
rajnish manga's Avatar
 
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 241
rajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond repute
Default Re: इधर-उधर से

गलती का अहसास
<<<

उस घटना को याद कर आज राम सिंह सोचता है काश उस मामले को मैंने कुछ इस तरह निपटाया होता -

जैसे ही वह गर्भवती महिला राम सिंह के कक्ष में गर्भावस्था अवकाश का आवेदन लेकर प्रवेश करने के साथ अभिवादन करती है | और राम सिंह से अपनी छुट्टी की बातकरती है |

राम सिंह -अच्छा आप आराम से छुट्टी कीजिए और आपके साथ काम करने वाली किसी सहकर्मी को अपना कार्य समझा दीजिए उसे आपका कार्य करने के बदले कम्पनी ओवर टाइम दे देगी जिससे उसकी भी कुछ आय बढ़ जायेगी और आपके अवकाश की वजह से कारखाने का कोई काम भी नहीं अटकेगा | और कोई दिक्कत हो तो मुझे बताइगा |

महिला राम सिंह को धन्यवाद देती हुई ख़ुशी ख़ुशी अपने घर को लौटती है |

>>>

__________________
आ नो भद्रा: क्रतवो यन्तु विश्वतः (ऋग्वेद)
(Let noble thoughts come to us from every side)
rajnish manga is offline   Reply With Quote
Old 25-03-2015, 01:40 PM   #317
rajnish manga
Super Moderator
 
rajnish manga's Avatar
 
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 241
rajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond repute
Default Re: इधर-उधर से

गलती का अहसास
<<<

2- कारखाने में मशीन पर काम करने वाले बनवारी का हाथ दुर्घटनावश मशीन मेंफंस गया जिसे डाक्टर ने ओपरेशन कर काट दिया था आज अस्पताल से छुट्टी होनेके बाद बनवारी वापस कारखाने में काम पर लौटा है लेकिन राम सिंह ने यह सोचकरकि बनवारी एक हाथ कैसे मशीन चलाएगा उसकी तो अब कार्य क्षमता कम हो चुकी सोबनवारी को अपने कक्ष में बुलाकर कहता है

राम सिंह -देख बनवारी ! अब एक हाथसे तू मशीन तो चला नहीं सकता इसलिए तू कारखाने में किस काम का ? मैंनेतेरी जगह दूसरा आदमी भर्ती कर लिया और तेरा हिसाब बनाने के लिए बोल दियाइसलिए ऑफिस में बाबू के पास जा और अपना हिसाब लेकर अपने घर चलता बन |

राम सिंह की बात सुनकर बनवारी रोंर लगता है ,राम सिंह की मिन्नते करता हैगिड़गिडाता कि उसके बाल बच्चे बहुत छोटे है और हाथ काटने की वजह से उसे कहीऔर जगह काम नहीं मिलेगा इसलिए उसे नौकरी से न निकला जाए लेकिन राम सिंह परबनवारी के रोने पीटने का कोई असर नहीं पड़ता | और बनवारी राम सिंह कोबद-दुआएं देता रोता हुआ अपने घर को रवाना होता है |

आज राम सिंह उस घटना को याद करने पर अपनी गलती का अहसास होता है और वह सोचता है काश बनवारी के मामले को मैंने इस तरह निपटाया होता -

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद बनवारी कारखाने काम पर लौटता है सबसे पहलेवह प्रबन्धक राम सिंह से मिलने उसके कक्ष में प्रवेश कर राम सिंह कोअभिवादन करता है
|

>>>

__________________
आ नो भद्रा: क्रतवो यन्तु विश्वतः (ऋग्वेद)
(Let noble thoughts come to us from every side)
rajnish manga is offline   Reply With Quote
Old 25-03-2015, 01:43 PM   #318
rajnish manga
Super Moderator
 
rajnish manga's Avatar
 
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 241
rajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond repute
Default Re: इधर-उधर से

गलती का अहसास
<<<

राम सिंह - अरे आओ आओ बनवारी ! बैठो और बताओ अब तुम्हारी तबियत कैसी है | भई तुम्हारा दुर्घटना में हाथ जाता रहा इसका मुझे बहुत अफ़सोस है तुम्हारी दुर्घटना के बाद मै कारखाने में कुछ और भी ऐसे उपाय करवा रहा हूँ ताकि इस तरह की दुर्घटना रोकी जा सके और तुम्हारी तरह किसी और श्रमिक को ये सब नहीं भुगतना पड़े खैर -- अब तुम मशीन पर तो काम कर नहीं पावोगे इसलिए मैंने तुम्हारे काम पर अन्य श्रमिक को लगा दिया है और तुम्हारे लायक दूसरा काम तलाश लिया जो तुम एक हाथ से भी आसानी से कर सकते है | इससे कारखाने का कार्य भी प्रभावित नहीं होगा और तुम्हे भी कोई तकलीफ नहीं होगी | अब जावो और अपना नया कार्यभार संभालो | कोई दिक्कत परेशानी हो तो बेझिझक मुझे बताना |

और बनवारी खुश होकर राम सिंह को हार्दिक धन्यवाद देता हुआ उसके कक्ष से बाहर निकल अपने नए कार्य पर ख़ुशी ख़ुशी जुट जाता है |

ऐसे ही मामलों में लिए अनेक निर्णय आज पूर्व कारखाना प्रबन्धक राम सिंह की आँखों में घूम रहे है और उनके बारे में सोच सोच कर वह बैचेन हो उठता है पर अब बैचेन होने के सिवा कर भी तो क्या सकता है आखिर वो समय तो निकल चुका था जब वो मानवता के लिए कुछ कर सकता था |
**
__________________
आ नो भद्रा: क्रतवो यन्तु विश्वतः (ऋग्वेद)
(Let noble thoughts come to us from every side)
rajnish manga is offline   Reply With Quote
Old 25-03-2015, 04:08 PM   #319
rajnish manga
Super Moderator
 
rajnish manga's Avatar
 
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 241
rajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond repute
Default Re: इधर-उधर से

प्रतिदिन एक नेक काम

प्रिय मित्रो, अपने आसपास नज़र घुमा कर जब हम देखते हैं तो पाते हैं कि हम सब के सब ही संवेदनशील हैं । लेकिन हम दूसरों की बुराइयों को और त्रुटियों को तो जल्द देख लेते हैं, लेकिन अपनी कमियों को नज़र अंदाज़ कर देते हैं। हम चाहते हैं कि और लोग जल्द से जल्द सुधर जायें जबकि स्वयं में सुधार लाने में फिसड्डी नज़र आते हैं।

ओशो की एक कहानी है। एक स्कूल में मास्टर जी ने बच्चों से कहा कि दिन में एक नेक काम जरूर करना। कल मैं तुमसे पूछूंगा कि तुमने क्या नेक काम किया। अगले दिन मास्टर जी ने कक्षा के सभी बच्चों से पूछा, बताओ तुमने क्या - क्या नेक काम किया। तो एक बच्चा बोला, मास्टर जी मैंने एक बूढ़ी महिला को सड़क पार करवाई। मास्टर जी बोले, बहुत सुंदर ! फिर अगले बच्चे से पूछा तो उसने भी यही कहा कि मैंने भी बूढ़ी महिला को सड़क पार कराई। तीसरे बच्चे से पूछा, तो उसने भी यही कहा कि बूढ़ी महिला को सड़क पार कराई।

मास्टरजी ने हैरानी से पूछा, तुम सब को इतनी बूढ़ी औरतें कहां से मिल गईं ? तब एक बच्चा बोला, मास्टर जी ! बूढ़ी औरत तो एक ही थी, लेकिन वह सड़क पार
होना नहीं चाहती थी। हम सब ने मिल कर किसी तरह से उसे जबर्दस्ती करवाई। यही हाल आजकल के लोगों का है। हर कोई दूसरे को ठीक करना चाहता है, परंतु स्वयं को कोई ठीक नहीं करना चाहता। आप एक ही व्यक्ति का उद्धार कर सकते हैं और वह आप स्वयं हैं।
__________________
आ नो भद्रा: क्रतवो यन्तु विश्वतः (ऋग्वेद)
(Let noble thoughts come to us from every side)

Last edited by rajnish manga; 25-03-2015 at 04:18 PM.
rajnish manga is offline   Reply With Quote
Old 04-04-2015, 10:36 PM   #320
rajnish manga
Super Moderator
 
rajnish manga's Avatar
 
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 241
rajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond repute
Default Re: इधर-उधर से

महिला उत्पीड़न बनाम महिला सशक्तिकरण

मित्रो, आज शाम दूरदर्शन नेशनल पर एक कार्यक्रम देख रहा था जिसका शीर्षक था "महिला शक्ति" कार्यक्रम की एंकरिंग जानीमानी अभिनेत्री दिव्या दत्ता कर रहीं थी. कार्यक्रम में कुछ युवतियां व महिलायें भाग ले रही थीं. वे सभी छेड़छाड़ व मारपीट की शिकार रही हैं.

टीवी के सीरियलों में काम करने वाली एक अभिनेत्री (.... बासु) ने जो बताया वह बहुत दुखद और शर्मनाक था. उन्होंने कहा की वह एक बस स्टैंड के पास से गुजरीं तो वहाँ खड़े हुये तीन हट्टे-कट्टे नौजवानों ने उन पर फब्तियां कसी. एक ने कहा, "टैक्सी ... टैक्सी". इस प् अभिनेत्री को गुस्सा आ गया. उन्होंने उस नौजवान के सामने आ कर कहा कि वो क्या बकवास कर रहा है. इस पर उस नौजवान ने शालीनता की सारी हदें पार करते हुए अभिनेत्री को तीन चार थप्पड़ जड़ दिये और वहाँ से नौ दो ग्यारह हो गये.

बस स्टॉप पर उस समय बहुत से लोग उपस्थित थे. उनमे से कोई सामने नहीं आया. किसी ने उन गुंडों को रोकने की कोशिश नहीं की. उन लोगों में कुछ पढ़े लिखे नौजवान भी थे. उस अभिनेत्री ने उपस्थित लोगों को खूब बुरा भला सुनाया और उनको गालियाँ भी दीं. यह सब सुन कर तो एक युवक तो हंसने लग गया जैसे यह कोई मनोरंजक नाटक का हिस्सा हो.

उसके बाद उसने घर के सदस्यों से बात की. उन्होंने भी उसे इस घटना पर कोई रिपोर्ट करने या कोई एक्शन लेने से हतोत्साहित किया.

इस कार्यक्रम में अन्य युवतियों ने भी कुछ और भी गंभीर घटनाएं सुनाई. प्रोग्राम में कुछ विशेषज्ञों को भी बुलाया गया था. इन्होने ऐसी घटनाओं का कैसे सामना करें इस पर विचार रखे. आत्म-सुरक्षा के विषय में महिलाओं को कारगर उपाय बताये गए. लेकिन कुल मिला कर स्थिति निराशाजनक ही कही जायेगी. यह सब हो रहा है जब कि देश में पुलिस भी है और न्यायपालिका भी. और उनसे ऊपर जनता द्वारा चुनी हुयी सरकार भी.

कैसे बदलेंगे हालात!!!
__________________
आ नो भद्रा: क्रतवो यन्तु विश्वतः (ऋग्वेद)
(Let noble thoughts come to us from every side)
rajnish manga is offline   Reply With Quote
Reply

Bookmarks

Tags
इधर उधर से, रजनीश मंगा, idhar udhar se, misc, potpourri, rajnish manga, yahan vahan se


Posting Rules
You may not post new threads
You may not post replies
You may not post attachments
You may not edit your posts

BB code is On
Smilies are On
[IMG] code is On
HTML code is Off



All times are GMT +5. The time now is 04:23 PM.


Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.