28-01-2021, 03:28 PM | #1 |
Diligent Member
|
ग़ज़ल- मुहब्बत की निशानी...
■■■■■■■■■■■■■■ मुहब्बत की निशानी ढूँढता हूँ वही अपनी जवानी ढूँढता हूँ कभी ख़त तो कभी तस्वीर उसकी सभी चीजें पुरानी ढूँढता हूँ शहर में, गाँव में, सारे जहाँ में छुपा चेहरा नूरानी ढूँढता हूँ जो करता था मेरी रातें सुगंधित वही मैं रातरानी ढूँढता हूँ वही मैं ढूँढता हूँ प्यार उसका वही बारिश का पानी ढूँढता हूँ भले कंकर हुई है जिंदगानी नदी सी मैं रवानी ढूँढता हूँ दिलों के जो समुंदर में उठी थी वही फिर से सुनामी ढूँढता हूँ मिले पुस्तक अगर 'आकाश' कोई मुहब्बत की कहानी ढूँढता हूँ ग़ज़ल- आकाश महेशपुरी दिनांक- 27/01/2021 ■■■■■■■■■■■■■■■■ वकील कुशवाहा "आकाश महेशपुरी" ग्राम- महेशपुर पोस्ट- कुबेरस्थान जनपद- कुशीनगर उत्तर प्रदेश पिन- 274304 मो. 9919080399 Last edited by आकाश महेशपुरी; 29-01-2021 at 05:13 AM. |
28-01-2021, 05:03 PM | #2 | |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 242 |
Re: ग़ज़ल- मुहब्बत की कहानी
Quote:
__________________
आ नो भद्रा: क्रतवो यन्तु विश्वतः (ऋग्वेद) (Let noble thoughts come to us from every side) Last edited by rajnish manga; 30-01-2021 at 07:11 PM. |
|
28-01-2021, 07:49 PM | #3 |
Diligent Member
|
Re: ग़ज़ल- मुहब्बत की कहानी
|
Bookmarks |
|
|