29-05-2013, 04:16 PM | #11 |
VIP Member
|
Re: Breaking news
गुमला/रांची। नक्सल प्रभावित गुमला जिले के अतिउग्रवाद प्रभावित गुमला, रायडीह व पालकोट थाना की पुलिस ने मंगलवार को लगातार छह घंटे तक नक्सली संगठन पीएलएफआई के खिलाफ अभियान चलाया। इस अभियान में पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। लेकिन लगातार छह घंटे तक पुलिस गांव व जंगलों में घूमती रही। इससे लोग खुश नजर आए। क्योंकि नक्सलियों के कारण ग्रामीण डरे हुए रहते हैं। पुलिस के आने से ग्रामीणों ने चैन की सांस ली।
मिली थी गुप्त सूचना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मटुकडीह, वृंदा, गुड़मा इलाके में पीएलएफआई के नक्सली बैठक कर रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम का गठन किया गया। इसके बाद जोराग गांव की ओर से रायडीह थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह, वृंदा गांव की ओर से गुमला थाना प्रभारी अनिल कर्ण व गुड़मा जंगल की ओर से पालकोट थाना प्रभारी वीरेंद्र टोप्पो ने मटुकडीह गांव की घेराबंदी शुरू की। पुलिस सुबह आठ बजे से इलाके की घेरांबदी की। थाना प्रभारी के साथ सीआरपीएफ के जवान थे। पुलिस को पुख्ता सूचना थी कि पीएलएफआई के सबजोनल कमांडर संजय टाइगर, राजेश गोप, परमेश्वर उर्फ प्रेम अपने दस्ते के साथ बैठक कर रहे हैं। मटुकडीह गांव नक्सलियों का सेफ जोन है। पुलिस को लगातार इस क्षेत्र में नक्सलियों के बैठने की सूचना मिल रही थी। थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई किया गया। परंतु नक्सली नहीं मिले। दोबारा उस इलाके में अभियान चलाया जाएगा।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
Bookmarks |
|
|