13-06-2018, 07:21 PM | #1 |
Diligent Member
|
ग़ज़ल- वो गुनाहों का एक साया था
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°° °°°°°° वो गुनाहों का एक साया था दाग दामन पे जो लगाया था °°° अक्ल पे जैसे पड़ गया परदा एक ज़ालिम पे रहम आया था °°° भूल पायेगा वो मुझे कैसे मुझको आँखों में जो बसाया था °°° जिसपे कुर्बान कर दिया खुद को मैं उसी से फरेब खाया था °°° दूर रहता है आजकल मुझसे जो कभी प्यार बन के छाया था °°° दिल अगर ये "आकाश" टूटा है दोष तेरा है आजमाया था ग़ज़ल- आकाश महेशपुरी |
17-06-2018, 07:42 AM | #2 | |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 242 |
Re: ग़ज़ल- वो गुनाहों का एक साया था
Quote:
वाह वाह!! क्या बात है. इस बेहतरीन ग़ज़ल को शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद, आकाश जी.
__________________
आ नो भद्रा: क्रतवो यन्तु विश्वतः (ऋग्वेद) (Let noble thoughts come to us from every side) |
|
12-07-2018, 08:01 PM | #3 |
Diligent Member
|
Re: ग़ज़ल- वो गुनाहों का एक साया था
|
Bookmarks |
|
|