14-11-2015, 06:36 PM | #11921 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
“राजू, बताओ ये नर है या मादा ?” राजू मेंढक के पास गया और उसका मुँह खोलकर देखने लगा. प्रोफेसर बोले – “इसके मुँह में क्या देख रहे हो ?” पीछे से एक शरारती छात्र बोला – “सर, ये लिपस्टिक देख रहा है …. लिपस्टिक !!” |
14-11-2015, 06:38 PM | #11922 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
एक दिन छगन ने अपनी भाभी से खूब झगडा किया और उसे घर से निकाल दिया.
मोहल्ले वालों ने कारण पूछा तो छगन बोला – “मेरी भाभी अच्छी औरत नहीं है …” लोगों ने पूछा – “क्यों ? ऐसा क्या कर दिया उसने ?” छगन दुखी होते हुए बोला – “यार मेरे सभी दोस्त हमेशा मोबाइल पर लगे रहते हैं … जिससे भी पूछता हूँ कि किससे बात कर रहे हो तो कहते हैं कि ‘तेरी भाभी से’ !!!” |
14-11-2015, 06:51 PM | #11923 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
एक लड़का और लड़की डिनर कर रहे थे होटल में ....
लड़का- घिरे बादलों मैं तेरी याद आती है। सावन के आने से तेरी याद आती है। बारिश की बूंदों मैं तेरी याद आती है। लड़की : हां तेरी छतरी देनी है, ताने मत मार। |
14-11-2015, 07:11 PM | #11924 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
बड़े शहर के सुपर मार्केट में शॉपिंग करते हुए एक युवक ने नोटिस किया कि एक बूढ़ी अम्मा उसका पीछा कर रही है। वो रुकता तो बूढ़ी अम्मा रुक जाती। वो चलता तो अम्मा भी चलने लगती।
युवक कुछ समझ पाता उससे पहले ही वह अम्मा उसके पास आई और बोली कि बेटा मैं चाहकर भी तुमसे दूर नहीं हो पा रही हूं। जानते हो इसकी वजह क्या है। तुम बिलकुल मेरे स्वर्गवासी बेटे जैसे दिखते हो। इसलिए मैं तुम्हे देखते हुए तुम्हारे पीछे-पीछे चल रही हूं। मुझे तुममें अपना बेटा नजर आ रहा है। युवक भावकु हो गया। बोला कोई बात नहीं, अम्मा जी। मुझे कोई परेशानी नहीं। आप चाहें तो मेरे पीछे नहीं मेरे साथ-साथ शॉपिंग कर लें। फिर दोनों पूरे स्टोर में साथ-साथ घूमने लगे। इतने में अम्मा ने कहा कि बेटा मुझे जाना है, क्या तुम मेरी एक छोटी सी मदद करोगे। तुम्हें अजीब लगेगा। लेकिन जब मैं स्टोर से जाऊं तब क्या तुम मुझे एक बार ‘गुड बाय, मॉम’ कहोगे, जैसे मेरा बेटा कहा करता था। युवक ने कहा इसमें क्या दिक्कत है। फिर, बूढ़ी अम्मा जब बाहर जाने लगी तब युवक ने जोर से आवाज लगाई- गुड बाय, मॉम। टेक केयर। बूढ़ी अम्मा पलटी और बहुत स्नेह से युवक की तरफ देखा। उसे दुआएं दी, मुस्कुराई और चली गई। युवक भी बहुत खुश हुआ। अपनी शॉपिंग पूरी करके वह सामान ट्रॉली में रख काउंटर पर पहुंचा और बिल पूछा। काउंटर क्लर्क ने कहा सर मात्र 52 हजार रुपए हुए हैं। युवक ने पूछा इतना ज्यादा बिल कैसे? क्लर्क ने कहा सर आप की मॉम बोलकर गई हैं कि, उनका बिल आप पे करोगे। |
14-11-2015, 07:15 PM | #11925 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
एक सेक्रेटरी अपने बॉस के साथ ट्रेन ट्रिप पर जा रही थी। रात को ट्रेन में वो काफी देर तक अपने किस्से सुनाती रही..
तभी अचानक बॉस ने पूछा: ‘क्या ख्याल है-आज रात हम दोनों मियां-बीवी की तरह गुजारें..’ सेक्रेटरी शरमाते हुए बोली: सर, जैसी आपकी मर्जी... बॉस: तो चलो फिर अपनी बक-बक बंद करो और मुंह उस तरफ करके ऐसे चुपचाप सो जाओ जैसे मैं आज तुम्हें बर्थ-डे विश करना भूल गया हूं...!! |
15-11-2015, 04:23 PM | #11926 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
महिला कैशियर (बैंक मैनेजर से) – “सर मुझे एक महीने की छुट्टी चाहिए …. मुझे लगता है मेरी खूबसूरती कुछ कम हो चली है … !”
मैनेजर – “क्या मतलब ?” कैशियर – “आजकल पुरुष ग्राहकों ने पैसे गिनकर लेने शुरू कर दिए हैं … !!” |
15-11-2015, 05:10 PM | #11927 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
एक वैज्ञानिक ने... शादी क्या होती है ये समझने के लिए.... शादी कर ली... और शादी के बाद....वो आज तक ये नहीं समझ पाया की विज्ञान क्या है...?
|
15-11-2015, 05:13 PM | #11928 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
लोग कुछ दिन सिगरेट, शराब पीते हैं और आदत लग जाती है....
हमको देखो...हम बचपन से पढ़ाई कर रहे हैं,लेकिन आज तक आदत नहीं लगी...खुद पर कंट्रोल होना चाहिए। |
15-11-2015, 05:15 PM | #11929 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
चंगू को उसकी गर्लफ्रेंड ने फोन किया,
गर्ल फ्रेंड- जानू मेरे घर आ जाओ ना,, चंगू- नहीं टाइम नहीं है, गर्लफ्रेंड- अरे आज मेरे मम्मी-पापा घर पर नहीं हैं, चंगू- झूठ मत बोल, पिछली बार भी यही बोलकर शॉपिंग पर ले गई थी। |
16-11-2015, 05:37 PM | #11930 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
छगन के पड़ोस में एक कंजूस सेठ रहता था। एक दिन सेठ की बीवी गुजर गई। छगन ने सोचा कि सेठ के पास बहुत पैसे हैं, कुछ आमदनी की जाये।
छगन छाती पीटता हुआ सेठ के घर जा कर रोते हुए कहने लगा, “मेरा तुम्हारी बीवी से बहुत प्रेम था। मैं उसके बिना कैसे जीऊंगा, मुझे भी इसके साथ जला आओ।” सेठ हाथ जोड़ कर बोला, “भाई मेरे सारे रिश्तेदार आने वाले हैं। ऐसे मत कर। बहुत बेइज्जती होगी।” छगन: ठीक है, एक लाख रुपए दे दे, मैं चुपचाप चला जाऊंगा…! मरता क्या न करता ! सेठ ने एक लाख रुपए दे दिए और छगन खुशी खुशी अपने घर चला गया। कुछ दिन बाद छगन की घरवाली मर गई। सेठ ने सोचा अब मौका आया है इस से ब्याज समेत पैसे वापिस लाऊंगा। सेठ रोता हुआ छगन के घर जा कर बोला, “मेरा तुम्हारी घरवाली से बहुत लगाव था। मैं इसके बगैर जी नहीं सकूँगा, मुझे भी इसके साथ फूँक आओ।” यह सुनकर छगन अपने लड़कों से बोला, “बेटो, तुम्हारी माँ कहती तो रहती थी कि गाँव का एक आदमी उसके ऊपर बुरी नज़र रखता है! अच्छा तो ये सेठ है वो आदमी, फूँक आओ इसको भी अपनी माँ के साथ।” सेठ : भाई माफ कर दे। मैं तो मजाक कर रहा था। छगन: ठीक है, दो लाख रुपये ले आ, वरना लड़के तुझे फूंकने के लिए तैयार खड़े हैं … !!! |
Bookmarks |
Tags |
संता बंता, cool jokes, fun, funny hindi jokes, hindi jokes, hot jokes, indian jokes, jokes, santa banta, shayari |
|
|