01-03-2012, 02:15 PM | #1 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
आज का इतिहास
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
01-03-2012, 02:17 PM | #2 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: आज का इतिहास
1 मार्च
1640 - अंग्रेजों को मद्रास में व्यापारिक केन्द्र खोलने की अनुमति मिली। 1775 - मराठा नेता नाना फड्नवीस और अंग्रेजों के बीच पुरंधर की संधि पर हस्ताक्षर हुए। 1908 - टाटा लौह एवं इस्पात कंपनी की स्थापना। 1919 - महात्मा गांधी ने रौलेट कानून के खिलाफ सत्याग्रह शुरू करने की इच्छा जाहिर की। 1941 - जर्मन सैनिको ने बुल्गारिया पर हमला किया। 1955 - इजरायल ने गाजा पर हमला किया 48 की मौत। 1963 - फ्रांस में दो लाख खननकर्मी हडताल पर गये। 1969 - पहली सुपरफास्ट ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस नयी दिल्ली और कलकत्ता के बीच संचालित। 1985 - एस्टेट डयूटी को वापस लिया गया। 1998 - नौंवी पंचवर्षीय योजना का प्रारूप जारी।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु Last edited by Dark Saint Alaick; 02-03-2012 at 06:36 PM. |
02-03-2012, 06:57 AM | #4 |
Administrator
|
Re: आज का इतिहास
इस सूत्र से काफी नयी नयी जानकारियाँ मिलेगी.
__________________
अब माई हिंदी फोरम, फेसबुक पर भी है. https://www.facebook.com/hindiforum |
02-03-2012, 06:57 PM | #5 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: आज का इतिहास
2 मार्च
1498 - वास्को डि गामा का जहाजी बेड़ा मोजाम्बिक पहुंचा। 1855 - अलेक्सांद्र रोमानोव रूस के जार बने। 1700 - मराठा शासक राजा राम का सिंघगढ में निधन। 1923 - लोकप्रिय पत्रिका 'टाइम' का प्रकाशन शुरू। 1937 - मेक्सिको में तेल का राष्ट्रीयकरण। 1940 - द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान सोवियत सेनाओं ने फिनलैंड के तुपुरा द्वीप पर कब्जा किया। 1946 - हो चि मिन्ह उत्तरी वियतनाम के राष्ट्रपति निर्वाचित। 1949 - भारत-कोकिला सरोजनी नायडू का निधन। 1952 - सिंदरी में खाद कारखाने की शुरूआत। 1956 - मोरक्को ने फ्रांस की दासता से मुक्ति की घोषणा की। 1958 - यमन की संयुक्त अरब अमीरात में शामिल होने की घोषणा। 1977 - लीबिया में संविधान में संशोधन। 1982 - पटना में गंगा नदी पर बने दुनिया के सबसे लंबे पुलों में से एक 'महात्मा गांधी सेतु' का उद्घाटन। 1992 - पूर्व सोवियत गणराज्य मोल्दोवा ने संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता ग्रहण की। 2002 - अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना का 'आपरेशन अनाकोंडा' शुरू। 2004 - इराक में आतंकवादी संगठन अलकायदा ने 170 लोगों की हत्या की।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
03-03-2012, 11:17 AM | #6 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: आज का इतिहास
3 मार्च
1839 - टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी एन. टाटा का जन्म। 1900 - अमेरिकी इस्पात निगम का गठन। 1919 - जाने माने मराठी लेखक हरिनारायण आप्टे का निधन। 1919 - जर्मनी में कम्युनिस्ट पार्टी ने आम हड़ताल की घोषणा की। 1924 - जर्मनी और तुर्की ने मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए। 1956 - मोरक्को को फ्रांस से आजादी मिली। 1963 - सेनेगल ने संविधान अपनाया। 1965 - अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया। 1974 - तुर्की विमान डीसी-10 के फ्रांस की राजधानी पेरिस में दुर्घटनाग्रस्त होने से 346 लोगों की मौत।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
03-03-2012, 11:04 PM | #7 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: आज का इतिहास
4 मार्च
1665 - इंग्लैंड के राजा चार्ल्स द्वितीय की हालैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा। 1699 - जर्मनी के लुबेक से यहूदियों को निकाला गया। 1788 - कलकत्ता गजट का पहली बार प्रकाशन। 1858 - प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के 200 बागियों को अंडमान भेजा गया। 1879 - देश के पहले महिला कालेज की स्थापना। 1945 - फिनलैंड ने नाजी जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1951 - पहले एशियाई खेल नई दिल्ली में शुरू। 1961 - देश के पहले विमानवाही पोत आईएनएस विक्रांत का जलावतरण। 1972 - लीबिया और सोवियत संघ के बीच सहयोग संधि। 1977 - रोमानिया में भूकंप में 1541 लोगों की मौत।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
06-03-2012, 01:32 AM | #8 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: आज का इतिहास
5 मार्च
1699 - महाराजा जय सिंह द्वितीय आमेर (जयपुर रियासत का पुराना नाम) की राजगद्दी पर बैठे। 1795 - बेसल की संधि से प्रशिया और फ्रांस के साथ युद्ध समाप्त। 1851 - भारतीय भू सर्वेक्षण विभाग की स्थापना। 1927 - अमेरिकी संपत्ति को बचाने के लिए 1000 अमेरिकी सैनिक चीन पहुंचे। 1931 - गांधी और इरविन के बीच समझौता। 1943 - ब्रिटेन की शाही वायुसेना ने जर्मनी के एसन पर बमबारी की। 1959 - ईरान और अमेरिका के बीच आर्थिक और सैन्य समझौता।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
06-03-2012, 01:40 AM | #9 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: आज का इतिहास
6 मार्च
1508 - मुगल शासक हुमायूं का काबुल में जन्म। 1775 - रघुनाथ राव और ईस्ट इंडिया कंपनी के बीच सूरत की संधि पर हस्ताक्षर। 1915 - महात्मा गांधी और रवींद्रनाथ टैगोर की शांतिनिकेतन में पहली बार मुलाकात हुई। 1961 - 'द टाइम्स आफ इंडिया' समूह ने पहले आर्थिक दैनिक समाचार पत्र 'द इकोनामिक टाइम्स' का मुंबई से प्रकाशन शुरू किया। 1991 - तत्कालीन प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह ने इस्तीफा दिया।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
07-03-2012, 01:19 PM | #10 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: आज का इतिहास
7 मार्च
1835 - अंग्रेज़ी साहित्य और विज्ञान का भारत में प्रसार का निर्णय। 1876 - अलेक्जेंडर ग्राहम बैल ने टेलीफोन का पेटेंट कराया। 1911 - हिन्दी साहित्य की बहुआयामी प्रतिभा सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन अज्ञेय का जन्म। 1941 - ब्रिटिश सेनाएं यूनान पहुंची। 1941 - ब्रिटिश सेनाओं ने इथियोपिया पर हमला किया। 1961 - प्रसिद्ध राष्ट्रवादी नेता, स्वतंत्रता सेनानी तथा भारत के पहले गृहमंत्री गोविंद बल्लभ पंत का निधन। 1971 - मिस्र ने स्वेज नहर के संघर्षविराम का नवीनीकरण करने से इंकार किया। 1973 - बांग्लादेश में शेख मुजीब उर रहमान की पार्टी अवामी लीग ने चुनावों में जीत हासिल की। 1987 - महान भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर में टेस्ट मैचों में सर्वप्रथम दस हजार रन बनाने का दुर्लभ सम्मान हासिल किया। 1994 - लाइबेरिया के राष्ट्रपति चार्ल्स टेलर का इस्तीफा।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
Bookmarks |
|
|