25-05-2016, 07:09 PM | #12491 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
छात्र- शादी अध्यापक- नहीं, मेरा मतलब है क्या बनोगे? छात्र- दूल्हा अध्यापक- ओह, तुम बड़े होकर क्या हासिल करोगे? छात्र- दुल्हन अध्यापक- अरे, मतलब बड़े होकर मम्मी-पापा के लिए क्या करोगे? छात्र- बहू लाऊंगा अध्यापक- बेवकूफ, तुम्हारे पापा तुमसे क्या चाहते हैं? छात्र- पोता या पोती अध्यापक- हे भगवान, अरे जिंदगी का मकसद क्या है? छात्र- हम दो हमारे दो। |
25-05-2016, 07:15 PM | #12492 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
एक औरत ने बाजार से आम लिए। आम को काटा तो उसमें से कीड़ा निकला।
औरत आम वाले से- इसमें तो कीड़ा निकला। आम वाला किस्मत की बात है मैम। आज कीड़ा निकला है, हो सकता है कल कार निकल जाए। |
26-05-2016, 09:24 PM | #12493 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
आज मेरी बीवी की अति सुन्दर सहेली हमारे घर आई थी। मैं भी वहीं बैठा उसे देखता रहा।
कुछ देर बाद प्रेशर कुकर की 12 सीटियां बज चुकने पर मैंने पत्नी से कहा - किचन मे देखो दाल जल जाएगी। वो बोली जल जाने दो पर तुम्हारी दाल नहीं गलने दूंगी। |
26-05-2016, 10:12 PM | #12494 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
बीवी: अगर तुम मुझे छोड़ने चलोगे, तो ही मैं मायके जाऊंगी।
पति: हां, पर एक शर्त पर, मैं लेने आऊंगा, तो ही आओगी। |
29-05-2016, 07:12 PM | #12495 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
एक सीनियर सिटीजन अपनी नई कार 100 की स्पीड में चला रहे थे। रियर व्यू मिरर में उन्होंने देखा कि पुलिस की एक गाड़ी उनके पीछे लगी हुई है। उन्होंने कार की स्पीड और बढ़ा दी। 120 फिर 140 और फिर 150 तक ले गए। अचानक उन्हें याद आया कि इन हरकतों के लिहाज से वे बहुत बूढ़े हो चुके हैं। ऐसी हरकतें उन्हें शोभा नहीं देतीं। उन्होंने सड़क के किनारे कार रोक दी और पुलिस का इंतजार करने लगे।
पुलिस की गाड़ी करीब आकर रुकी। उसमें से इंस्पेक्टर निकलकर बुजुर्ग महाशय के पास आया और बोला- सर, इतनी स्पीड से कार चलाने का अगर आप मुझे कोई ऐसा कारण बता सके जो मैंने आज तक नहीं सुना हो तो मैं आप को छोड़ दूंगा। बुजुर्ग ने बहुत गंभीर होकर इंसपेक्टर की तरफ देखा और कहा- बहुत साल पहले मेरी बीवी एक पुलिसवाले के साथ भाग गई थी। मैंने सोचा कि तुम उसे लौटाने आ रहे हो इसलिए.......... .........” इंसपेक्टर वहां से जाते हुए बोला---” हेव ए गुड डे, सर। |
29-05-2016, 07:14 PM | #12496 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
एक बार मुल्ला नसरुद्दीन को प्रवचन देने के लिए आमंत्रित किया गया, मुल्ला समय से पहुंचे और स्टेज पर चढ़ गए...
मुल्ला ने पूछा-“क्या आप जानते हैं मैं क्या बताने वाला हूं? “नहीं ” बैठे हुए लोगों ने जवाब दिया। यह सुन मुल्ला नाराज़ हो गए, ”जिन लोगों को ये भी नहीं पता कि मैं क्या बोलने वाला हूं मेरी उनके सामने बोलने की कोई इच्छा नहीं है।" ...और ऐसा कह कर वो चले गए। उपस्थित लोगों को थोड़ी शर्मिंदगी हुई और उन्होंने अगले दिन फिर से मुल्ला नसरुद्दीन को बुलावा भेजा। इसबार भी मुल्ला ने वही प्रश्न दोहराया, “क्या आप जानते हैं मैं क्या बताने वाला हूं?” “हां ”, एक सुर में उत्तर आया। “बहुत अच्छे जब आप पहले से ही जानते हैं, तो भला दोबारा बताकर मैं आपका समय क्यों बर्बाद करूं” और ऐसा कहते हुए मुल्ला वहां से निकल गए। अब लोग थोड़ा क्रोधित हो उठे और उन्होंने एक बार फिर मुल्ला को आमंत्रित किया। इसबार भी मुल्ला ने वही प्रश्न किया, “क्या आप जानते हैं मैं क्या बताने वाला हूं?” अब सभी ने पहले से योजना बना रखी थी इसलिए आधे लोगों ने “हां ” और आधे लोगों ने “ना ” में उत्तर दिया। “ठीक है, जो आधे लोग जानते हैं कि मैं क्या बताने वाला हूं वो बाकी के आधे लोगों को बता दें।” इसके बाद फिर कभी किसी ने मुल्ला को नहीं बुलाया! |
29-05-2016, 07:14 PM | #12497 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
लड़का- कहां जा रही हो?
लड़की- आत्महत्या करने के लिए... लड़का- तो इतना मेकअप क्यों किया? लड़की-अनपढ़, गंवार कल के पेपर में जब मेरा फोटो आएगा तो तुम जैसे आहें भर सकें फोटो देखकर कि... हाए! कितनी हसीन थी..... |
29-05-2016, 07:17 PM | #12498 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
बालक से पूछा गया कि, तुम किसके पास सोओगे।
मम्मी के पास या पापा के पास? बालक ने उत्तर दिया, न पापा के पास न मम्मी के पास, मैं तो कूलर के पास सोऊंगा। |
29-05-2016, 07:17 PM | #12499 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
भारत एक ऐसा देश है जहां लोग लॉजिक से ज्यादा मैजिक के पीछे भागते हैं।
बस इसलिए यहां वैज्ञानिक कम और बाबा ज्यादा पाए जाते हैं। |
29-05-2016, 07:20 PM | #12500 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
एक फैक्ट्री में उसके मालिक ने अपने कर्मचारियों को प्रेरणा देने के लिए दीवारों पर जगह-जगह “कल करे सो आज कर, आज करे सो अब” लिखवा दिया। एक हफ्ते बाद जब उसने मैनेजर से इस प्रेरक वाक्य के असर के बारे में पूछा तो मैनेजर ने बताया- “बहुत असर हुआ है सर।
एकाउन्टेंट 5 लाख लेकर भाग गया है। जूनियर मैनेजर महिला सेक्रेटरी को लेकर चम्पत हो गया है। कई निम्न श्रेणी क्लर्क वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। मजदूर हड़ताल पर चले गए हैं और चपरासियों ने दूसरी नौकरी तलाश कर ली है। |
Bookmarks |
Tags |
संता बंता, cool jokes, fun, funny hindi jokes, hindi jokes, hot jokes, indian jokes, jokes, santa banta, shayari |
Thread Tools | |
Display Modes | |
|
|