21-03-2014, 12:33 PM | #1 |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 241 |
खजूर में है अनेकों फायदे
खजूर में है अनेकों फायदे
ठंड के मौसम में खाने-पीने की चीजों की बहार रहती है। गुड़ की गजक और पिंड खजूर इस मौसम में शौक से खाए जाते हैं। आपने कहावत तो सुनी होगी- 'आसमान से गिरे और खजूर में अटके'। कविवर रहीम ने भी अपने दोहे में खजूर की बात कुछ इस तरह कही है- बड़ा हुआ सो क्या हुआ, जैसे पेड़ खजूर, पंथी को छाया नहीं, फल लागे अति दूर। कवि का आशय यहां पर यह है कि खजूर की तरह मत बनिए, परंतु यदि आपको ऊंचा उठना है, दूसरों की सेवा करना है, परोपकारी बनना है तो खजूर के फल की तरह जरूर बनिए, क्योंकि खजूर की तरह शायद ही कोई फल हो जो परोपकारी, बहुउपयोगी हो। यह गरीब का गुड़ और अमीर का मेवा है। नारियल और खजूर ही ऐसे पेड़ हैं, जिन्हें वैज्ञानिकों द्वारा ऑल परपज ट्री कहा जाता है। फिनिक्स डेक्टाइलीफेरा प्रजाति का यह पेड़ 25 से 30 मीटर ऊंचा होता है। इसमें भी नर लिंगी और मादा लिंगी अलग-अलग पेड़ होते हैं। इनके ऊपर क़डक पंखनुमा पत्तियां ताज की तरह लगती हैं। नर पुष्प में 100 से 150 शाखाएं होती हैं, जबकि मादा पुष्प में 10 से 30 तक शाखाएं होती हैं, जो फल पकने पर नीचे की ओर लटक जाती है। इसके फल लाल, भूरे या काले बेलन आकार के होते हैं, जो 6 महीनों में पकते हैं। इसके फल में एक बीज होता है और छिलका गूदेदार होता है। >>>
__________________
आ नो भद्रा: क्रतवो यन्तु विश्वतः (ऋग्वेद) (Let noble thoughts come to us from every side) Last edited by rajnish manga; 21-03-2014 at 12:51 PM. |
Bookmarks |
Tags |
khajoor |
|
|