14-07-2011, 06:12 AM | #1 |
Member
Join Date: Jul 2011
Location: Varanasi
Posts: 18
Rep Power: 0 |
भगवान का दर्द
व्यर्थ खोज रहे हो मुझको गलियो में चौबारों में|
मंदिर में मस्जिद मे अब नहीं रहा गुरुद्वारों में| व्यर्थ खोज .............................. मुझे नहीं पता था कलयुग मेरा ऐसे खेल दिखाएगा| जर जोरू जमीन की खातिर मनुज मनुज को खाएगा| घट-घट का वासी हृद का वासी| छोड़ चला अब करबत काशी| माला-फूल लेकर क्यो लंबे खड़े कतारों में| व्यर्थ खोज .............................. जिस हृद में मै था पहले अब कुटिल भावना करे निवास| सोच रहा हूँ अब कहाँ हो मेरा कोई नवीन आवास| धन-यश दानी जीवनदानी| बात ये मुझसे हुई पुरानी| मै भी विवश हुआ रे मानव रहने को अंधकारों में| व्यर्थ खोज .............................. मानव कहना श्रेष्ठ कहाँ अब तुलना है शैतानों से| अघम निरंकुश कपटी दुष्ट अनंत शुशोभित तानों से| कह रहा आज विकृत समाज| खत्म हो अब शैतनराज| सावधान अब प्रलय आ रहा होगी धरा जलधारों में| व्यर्थ खोज .............................. |
14-07-2011, 05:24 PM | #2 |
Special Member
Join Date: Nov 2010
Location: ♕★ ★ ★ ★ ★♕
Posts: 2,316
Rep Power: 27 |
Re: भगवान का दर्द
बहुत अच्छी पंक्तियाँ हैं दोस्त ...
|
03-08-2011, 06:37 PM | #3 |
Senior Member
Join Date: Dec 2010
Location: Dilli NCR
Posts: 1,210
Rep Power: 20 |
Re: भगवान का दर्द
आपकी सभी रचनाएं बहुत अच्छी हैं सचेन्द्र जी. यूँ ही लिखते रहे.
__________________
क्योंकि हर एक फ्रेंड जरूरी होता है. |
Bookmarks |
|
|