01-05-2013, 09:57 PM | #11 |
VIP Member
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144 |
Re: आम खाने के लाजवाब फायदे
11. मधुमेह से लड़ता है कुछ अध्ययन से पाया गया कि आम मधुमेह के लिए एक बढ़िया प्राकृतिक उपचार है। हालांकि इस पर अभी शोध जारी है। पहले लोगों में यह मिथक था कि मीठा होने के कारण मधुमेह के रोगी को आम नहीं खाना चाहिए। पर अब यह सिद्ध हो चुका है कि न सिर्फ आम बल्कि इसकी पत्तियां भी मधुमेह से निजात दिला सकती है।
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !! दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !! |
01-05-2013, 09:58 PM | #12 |
VIP Member
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144 |
Re: आम खाने के लाजवाब फायदे
12. आंखों का भी रखे ख्याल एक कप आम का जूस पीने से हमें एक दिन के लिए जरूरी विटामिन A का 25 प्रतिशत हिस्सा मिल जाता है। यह आंख की रोशनी को बेहतर बनाता है और रतौंधी व आंख के सूखेपन को भी दूर रखता है
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !! दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !! |
01-05-2013, 09:59 PM | #13 |
VIP Member
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144 |
Re: आम खाने के लाजवाब फायदे
13. सेक्स को बढ़ाता है आम विटामिन E का बेहतरीन स्रोत होता है। सेक्स और विटामिन E के संबंध को सबसे पहले चूहे पर किए गए अध्ययन के द्वारा जाना गया था। बाद में कुछ अन्य शोध से पता चला कि संतुलित और पर्याप्त मात्रा में आम का सेवन सेक्स को बढ़ाता है
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !! दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !! |
01-05-2013, 10:00 PM | #14 |
VIP Member
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144 |
Re: आम खाने के लाजवाब फायदे
14. लू का करता है उपचार कच्चे आम के जूस को पानी के साथ मिला कर पीने से शरीर में ठंडक रहती है। आयुर्वेदिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो भूमध्यवर्ती क्षेत्र में सूर्य की तेज रोशनी के कारण शरीर से भारी मात्रा में पसीना निकलता है। इससे लोग जल्दी थक जाते हैं। ऐसे में इस प्रक्रिया से किडनी टॉक्सिन्स से भर जाता है
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !! दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !! |
02-05-2013, 09:06 PM | #15 |
Exclusive Member
Join Date: Oct 2010
Location: ययावर
Posts: 8,512
Rep Power: 99 |
Re: आम खाने के लाजवाब फायदे
दिलचस्प और ज्ञानवर्धक प्रविष्टियाँ ............आभार बन्धु
__________________
तरुवर फल नहि खात है, नदी न संचय नीर । परमारथ के कारनै, साधुन धरा शरीर ।। विद्या ददाति विनयम, विनयात्यात पात्रताम । पात्रतात धनम आप्नोति, धनात धर्मः, ततः सुखम ।। कभी कभी -->http://kadaachit.blogspot.in/ यहाँ मिलूँगा: https://www.facebook.com/jai.bhardwaj.754 |
05-05-2013, 07:26 PM | #16 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: आम खाने के लाजवाब फायदे
आम सबसे टेस्टी फल होने के साथ ही अनेक गुणों से भरपूर है। इसीलिए आम को फलों का राजा कहते हैं। लेकिन इसे राजा की पदवी यूं ही नहीं मिली है। खाने में तो यह लाजवाब है ही गुणों में भी बेमिसाल है। कालिदास ने इसका गुणगान किया है और शतपथ ब्राह्मण में इसका उल्लेख मिलता है। वेदों में आम को विलास का प्रतीक कहा गया है। आम ही नहीं इसके छिलके, गुठली व रस भी बहुत उपयोगी है -
- आम की गुठली के भीतरी की गिरी और हरड़ के बराबर मात्रा में दूध के साथ पीसकर मस्तक पर लेप करने से सिरदर्द नष्ट होता है। - आम के 60 ग्राम रस में 20 ग्राम दही और 5 ग्राम अदरक का रस मिलाकर दिन में दो-तीन बार सेवन करने से अतिसार की विकृति नष्ट होती है। - आम की गुठली के भीतरी गिरी को सुखाकर बारीक चूर्ण बनाकर जल के साथ सेवन करने से स्त्रियों का प्रदर रोग दूर होता है। - आम वृक्ष पर लगे बौर को एरण्ड के तेल में देर तक पकाएं, जब बौर जल जाएं तो तेल को छानकर बूंद-बूंद कान में डालने से कान का दर्द ठीक होता है। - आम के रस में शहद मिलाकर सेवन करने से प्लीहा वृद्धि की विकृति मिटती होती है। - आम का रस 200 ग्राम, अदरक का रस 10 ग्राम और दूध 250 ग्राम मिलाकर पीने से शारीरिक व मानसिक निर्बलता नष्ट होती है। स्मरण शक्ति तीव्र होती है। Last edited by aspundir; 05-05-2013 at 07:30 PM. |
05-05-2013, 07:33 PM | #17 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: आम खाने के लाजवाब फायदे
- पका आम खाने से शरीर में सातों धातुओं- रस, रक्त, मांस, मेद, अस्थि, मज्जा और वीर्य की वृद्धि होती है।
- पका आम दुबले पतले बच्चों, वृद्धों व कमजोर लोगों को पुष्ट बनाने हेतु सर्वोत्तम औषधी का काम करता है। - पका आम चंूसकर खाना आंखों के लिए बेहद फायदेमंद है। - यह उत्तम प्रकार का हृदयपोषक है तथा शरीर में छुपे हुए विष को बाहर निकालता है। - यह वीर्य की शुद्धि एवं वृद्धि करता है। - शुक्रप्रमेह आदि विकारों और वातादि दोषों के कारण जिनको संतानोत्पत्ति न होती हो उनके लिए पका आम लाभकारक है। - इसके सेवन से शुक्राल्पताजन्य नपुंसकता, दिमागी कमजोरी आदि रोग दूर होते हैं। विशेष-जिस आम का छिलका पतला एवं गुठली छोटी हो, जो रेशारहित हो तथा जिसमें गूदा अधिक हो, ऐसा आम मांस धातु के लिए बेहद उपयोगी है। |
05-05-2013, 11:38 PM | #18 |
Diligent Member
|
Re: आम खाने के लाजवाब फायदे
यानि आम आम नही बहुत खास हैं
अत्यंत ज्ञान वर्धक सूत्र जारी रखें |
Bookmarks |
|
|