20-08-2013, 01:48 PM | #1 |
VIP Member
|
मल्लिका को तलाश है अपने ख्वाबों के राजकुमì
मुंबईः बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता-एंकर रोहित रॉय लाइफ ओके पर प्रसारित होने वाले शो ‘द बैचलोरेट इंडिया’-मेरे ख्यालो की मल्लिका को होस्ट करने जा रहे है। ‘द बैचलरेट इंडिया’-मेरे ख्यालो की मल्लिका के जरिये बॉलीवुड की बिंदास गर्ल मल्लिका शेहरावत अपने ख्वाबों के राजकुमार की तलाश करेंगी। यह शो अमेरिका के मशहूर रियालिटी डेटिंग शो ‘द बैचलर’ का हिंदी संस्करण होगा। बताया जाता है कि इस शो के निर्माताओं ने एंकर के तौर पर रोहित रॉय का चयन कर लिया है। रोहित रॉय ने इस शो के बारे में पूछे जाने पर कहा मैं इस समय इस शो के बारे में नहीं बता सकता हूं। बताया जाता है कि इस शो में 30 प्रतियोगी हिस्सा लेंगे जिनमें से मल्लिका अपना वर चुनेगी। इससे पूर्व इसी तरह के शो में टेलीविजन अभिनेत्री रतन राजपूत और राहुल महाजन और रॉखी सांवत ने भी अपने जीवन साथी का चुनाव किया था।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
Bookmarks |
|
|