My Hindi Forum

Go Back   My Hindi Forum > New India > India & World
Home Rules Facebook Register FAQ Community

Reply
 
Thread Tools Display Modes
Old 01-05-2013, 04:21 PM   #21
ssgcpl
Member
 
Join Date: Apr 2013
Location: Allahabad
Posts: 32
Rep Power: 0
ssgcpl is on a distinguished road
Default Re: सम-सामयिक घटना चक्र प्रकाशन (ssgcp dot com)

85वें ऑस्कर अवॉर्डः लाइफ ऑफ पाई को चार ऑस्कर

विश्व के प्रतिष्ठित एकेडमी (ऑस्कर) अवॉडर्स के 85वें संस्करण में भारतीय कलाकारों को लेकर बनी फिल्म ‘लाइफ ऑफ पाई’ (निर्देशक-आंग ली) को सर्वश्रेष्ठ निर्देशन सहित कुल चार ऑस्कर प्राप्त हुए हैं, जिनमें सिनेमेटोग्राफी और विजुअल इफेक्ट्स के अवॉर्ड शामिल हैं। जेंनिफर लॉरेंस (फिल्म-सिल्वर लाइनिंग प्लेबुक) को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री तथा डेनियल डे-लुइस (फिल्म-लिंकन) को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला है, जबकि सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार ‘कार्गो’ को प्राप्त हुआ है।
ssgcpl is offline   Reply With Quote
Old 01-05-2013, 04:22 PM   #22
ssgcpl
Member
 
Join Date: Apr 2013
Location: Allahabad
Posts: 32
Rep Power: 0
ssgcpl is on a distinguished road
Default Re: सम-सामयिक घटना चक्र प्रकाशन (ssgcp dot com)

आयरन फिस्ट: भारत का वायु सैन्याभ्यास

पाकिस्तान सीमा से लगभग 100 किमी. दूर पोखरण रेगिस्तान में वायुसेना ने अपनी हमलावर और रक्षात्मक ताकत का विदेशी राजनयिकों के समक्ष अभूतपूर्व प्रदर्शन किया। 22 फरवरी, 2013 को संपन्न इस वायु सैन्याभ्यास ‘आयरन फिस्ट’ को देखने के लिए पहली बार तीनों सेनाओं के सुप्रीम कमांडर एवं राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी मौजूद थे। पहली बार सुबह, दिन और रात के दौरान किये गये इस प्रदर्शन के दौरान सुखोई-30 एमकेआई, मिराज-2000, जगुआर, मिग-27, मिग-21 और मिग-29 विमानों का साझा प्रयोग किया गया।
ssgcpl is offline   Reply With Quote
Old 02-05-2013, 11:48 AM   #23
ssgcpl
Member
 
Join Date: Apr 2013
Location: Allahabad
Posts: 32
Rep Power: 0
ssgcpl is on a distinguished road
Default Re: सम-सामयिक घटना चक्र प्रकाशन (ssgcp dot com)

मारग्रेट थैचर: एक युग का अंत

  • विश्व की लौह महिला के नाम से विख्यात ब्रिटेन की अब तक की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री मारग्रेट थैचर (Margarat Thatcher) का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
  • थैचर, बीसवीं सदी में ब्रिटेन की सबसे अधिक कार्यकाल वाली प्रधानमंत्री थीं।
  • वर्ष 1979, 1983 तथा 1987 के लगातार तीन आम चुनावों में थैचर को विजय प्राप्त हुई थी।
  • शीतयुध्द के समय अमरिका के साथ कंधा मिलाते हुए इन्होंने साम्यवादी ताकतों का दृढ़ता से विरोध किया तथा बाजारवाद निजीकरण और उदारीकरण की नीतियों को बढावा दिया।
  • थैचर के सोवियत विरोधियों ने ही इन्हें ”लौह महिला” के नाम से सम्बोधित करना प्रारम्भ किया था।
  • आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त थैचर की प्रधानमंत्री कार्यकाल के अंतिम दिनों में अपनी गिरती लोकप्रियता के कारण, इस पद से 1990 में त्यागपत्र देना पड़ा।
ssgcpl is offline   Reply With Quote
Old 02-05-2013, 11:53 AM   #24
ssgcpl
Member
 
Join Date: Apr 2013
Location: Allahabad
Posts: 32
Rep Power: 0
ssgcpl is on a distinguished road
Default Re: सम-सामयिक घटना चक्र प्रकाशन (ssgcp dot com)

सिविल सेवा परीक्षा, 2013 : विवादित पाठ्यक्रम में परिवर्तन

21 मार्च, 2013 की सरकार की घोषणा के अनुसार विवाद के मुख्य बिंदु रहे 100 अंकों के अंग्रेजी विषय की अनिवार्यता को समाप्त करके, उसके स्थान पर पूर्व परीक्षाओं के समान ही 300 अंकों के भारतीय भाषाओं के दो प्रश्न-पत्रों को शामिल किया गया है। ये दोनों प्रश्न-पत्र केवल योग्यता (Qualifying) परीक्षण हेतु ही होंगे। इसके अतिरिक्त अंग्रेजी के साथ ही निबंध के संयुक्त प्रश्न-पत्र को इससे अलग करते हुए 200 अंकों के स्थान पर 250 अंकों का एक स्वतंत्र प्रश्न-पत्र बनाया गया है। साथ ही वैकल्पिक विषयों में ‘साहित्य’ को चुनने के संदर्भ में वह प्रावधान भी समाप्त कर दिया गया है, जिसमें यह कहा गया था कि ‘साहित्य’ को अपने वैकल्पिक विषय के तौर पर वही परीक्षार्थी रख सकता है, जिसके स्नातक कक्षाओं में ‘साहित्य’ एक विषय रहा हो। ज्ञातव्य है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा मुख्य परीक्षा में अंग्रेजी को अधिक महत्व दिए जाने से गैर-अंग्रेजी भाषी छात्रों में जबरदस्त आक्रोश था, जिसके चलते सरकार को संसद से सड़क तक भारी विरोध का सामना करना पड़ा, फलस्वरूप आयोग की अधिसूचना पर 15 मार्च, 2013 को रोक लगा दी गई थी।
ssgcpl is offline   Reply With Quote
Old 03-05-2013, 12:01 PM   #25
ssgcpl
Member
 
Join Date: Apr 2013
Location: Allahabad
Posts: 32
Rep Power: 0
ssgcpl is on a distinguished road
Default Re: सम-सामयिक घटना चक्र प्रकाशन

जिऑर्जिओ नेपोलितानो इटली के राष्ट्रपति पुनर्निर्वाचित

  • 20 अप्रैल, 2013 को इटली में हुए राष्ट्रपतीय चुनावों में निवर्तमान राष्ट्रपति जिऑर्जिओ नेपोलितानो (Giorgio Napolitano) देश के राष्ट्रपति के रूप में पुनः निर्वाचित हुए हैं।
  • वर्ष 1948 में इटली में संवैधानिक गणराज्य की घोषणा होने के बाद, अभी तक के राष्ट्रपतीय चुनावों के इतिहास में नेपोलितानो पहले ऎसे राष्ट्रपति हैं, जिन्हें दूसरे कार्यकाल हेतु पुनः चुना गया है।
  • अप्रत्यक्ष मतदान प्रणाली के द्वारा चुने जाने वाले इटली के राज्य प्रमुख के रूप में राष्ट्रपति का कार्यकाल सात वर्ष का होता हैं।
  • वर्ष 2006 से राष्ट्रपति रहे 87 वर्षीय नेपोलितानो का पहला कार्यकाल 15 मई, 2013 को समाप्त हो रहा है तथा पुनः निर्वाचित होने के बाद अब वे अपने पद पर 15 मई, 2020 तक बने रहेंगे।
ssgcpl is offline   Reply With Quote
Old 03-05-2013, 12:04 PM   #26
ssgcpl
Member
 
Join Date: Apr 2013
Location: Allahabad
Posts: 32
Rep Power: 0
ssgcpl is on a distinguished road
Default Re: सम-सामयिक घटना चक्र प्रकाशन (ssgcp dot com)

अभिनेता प्राण को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

  • वरिष्ठ बॉलीवुड अभिनेता प्राण कृष्ण सिकंद को वर्ष 2012 के भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च पुरस्कार ‘दादा साहब फाल्के अवॉर्ड’ से सम्मानित किए जाने की घोषणा 12 अप्रैल, 2013 को की गई।
  • अपने छह दशक लंबे कॅरियर के जरिए भारतीय सिनेमा को नई ऊंचाईयां देने वाले प्राण ने वर्ष 1940-2007 के मध्य 360 से अधिक फिल्मों में काम किया।
  • प्राण द्वारा अभिनीत प्रमुख फिल्मों में छलिया, जिस देश में गंगा बहती है, कश्मीर की कली, दो बदन, जॉनी मेरा नाम, गुड्डी, परिचय, विक्टोरिया न. 203, जंजीर, बॉबी, अमर अकबर एंथोनी, डान, शराबी आदि शामिल हैं।
  • उन्हें वर्ष 1967, 1969 और 1972 में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार और वर्ष 1997 में फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्राप्त हो चुका है।
  • सिनेमा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए भारत सरकार ने वर्ष 2001 में उन्हें पद्म भूषण की उपाधि से अलंकृत किया था।
ssgcpl is offline   Reply With Quote
Old 03-05-2013, 12:09 PM   #27
ssgcpl
Member
 
Join Date: Apr 2013
Location: Allahabad
Posts: 32
Rep Power: 0
ssgcpl is on a distinguished road
Default Re: सम-सामयिक घटना चक्र प्रकाशन (ssgcp dot com)

अग्नि-ii प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण

  • भारत ने 7 अप्रैल, 2013 को ओडिशा के व्हीलर द्वीप पर स्थित एक सैन्य अड्डे से मध्यम दूरी की परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-ii का सफल परीक्षण किया ।
  • सतह से सतह पर मार करने वाली द्विचरणीय ठोस ईंधन युक्त यह मिसाइल 2000 किमी. दूर स्थित अपने लक्ष्य को भेदने में पूर्णतः सक्षम है।
  • 20 मीटर लम्बी एवं 17 टन भार वाली इस मिसाइल में 1000 किग्रा. परमाणु/ परम्परागत आयुध को ढोने की क्षमता है।
  • रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित यह मिसाइल उच्च कोटी की निर्देशक प्रणाली से युक्त है।
  • ध्यातव्य है कि अग्नि शृंखला की तीन मिसाइलों अग्नि i, अग्नि ii, तथा अग्नि iii सेना की तैनाती भारतीय सशस्त्र सेनाओं में हो चुकी है।
ssgcpl is offline   Reply With Quote
Old 04-05-2013, 02:08 PM   #28
ssgcpl
Member
 
Join Date: Apr 2013
Location: Allahabad
Posts: 32
Rep Power: 0
ssgcpl is on a distinguished road
Default Re: सम-सामयिक घटना चक्र प्रकाशन (ssgcp dot com)

जनगणना 2011 के अंतिम आंकड़े जारी

  • 30 अप्रैल, 2013 को केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने जनगणना 2011 के अंतिम आंकड़े जारी किए।
  • इन आंकड़ों के अनुसार 1 मार्च, 2011 तक देश की कुल जनसंख्या 1,210,726,932 अथवा लगभग 1 अरब 21 करोड़ थी, जो पिछ्ले दशक की जनसंख्या के मुकाबले 17.7 प्रतिशत अधिक है।
  • पिछले एक दशक में देश की जनसंख्या में 181.96 मिलियन (लगभग 18 करोड़) की वृद्धि हुई है, जिसमें 90.97 मिलियन पुरूषों की तथा 90.99 मिलियन महिलाओं की संख्या में वृद्धि हुई है।
  • महिलाओं की जनसंख्या वृद्धि दर पिछ्ले दशक में 18.3 प्रतिशत रही, जो कि पुरूषों की जनसंख्या वृद्धि दर (17.1 प्रतिशत) से अधिक थी।
  • देश की जनसंख्या वृद्धि दर पिछ्ले दशक के 21.5 प्रतिशत की तुलना में घटकर 17.7 प्रतिशत हो गई।
  • इन अंतिम ऑकड़ों के अनुसार देश की कुल जनसंख्या में से 83.35 करोड़ लोग ग्रामीण क्षेत्र में जबकि 37.71 करोड़ लोग शहरी क्षेत्रों मे निवास करते हैं।
ssgcpl is offline   Reply With Quote
Old 10-05-2013, 02:02 PM   #29
ssgcpl
Member
 
Join Date: Apr 2013
Location: Allahabad
Posts: 32
Rep Power: 0
ssgcpl is on a distinguished road
Default Re: सम-सामयिक घटना चक्र प्रकाशन (ssgcp dot com)

2012-13 आई-लीगः चर्चिल ब्रदर्स ने जीता खिताब

  • आई लीग भारत की प्रोफेशनल फुटबाल लीग है जिसकी स्थापना वर्ष 2007 में हुई थी।
  • वर्ष 2012-13 के आई-लीग सत्र की शुरुआत 6 अक्टूबर, 2012 को हुई थी।
  • 7 मई, 2013 को वास्को स्थित तिलक मैदान में खेले गए एक मैच में गोवा के चर्चिल ब्रदर्स ने कोलकाता के मोहन बागान के साथ 1-1 से ड्रा खेलकर दूसरी बार आई-लीग चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।
  • इस प्रकार चर्चिल ब्रदर्स की टीम आई-लीग में 12 मई को अपना अभियान समाप्त होने के पूर्व ही चैंपियन बन गई।
  • चर्चिल ब्रदर्स ने इसके पूर्व वर्ष 2008-09 में यह खिताब जीता था।
Attached Images
This post has an attachment which you could see if you were registered. Registering is quick and easy
ssgcpl is offline   Reply With Quote
Old 10-05-2013, 02:05 PM   #30
ssgcpl
Member
 
Join Date: Apr 2013
Location: Allahabad
Posts: 32
Rep Power: 0
ssgcpl is on a distinguished road
Default Re: सम-सामयिक घटना चक्र प्रकाशन (ssgcp dot com)

कर्नाटक विधान सभा चुनाव

  • कर्नाटक की वर्तमान विधान सभा का कार्यकाल 3 जून, 2013 को समाप्त हो रहा है। तदनुसार यहां की विधान सभा की कुल 224 सीटों में से 223 सीटों के लिए चुनाव (एक सीट पर मतदान भाजपा उम्मीदवार की मृत्यु के कारण स्थगित कर दिया गया था) एक ही चरण में 5 मई, 2013 को कराए गए।
  • कर्नाटक विधान सभा के इस चुनाव के लिए अधिसूचना 10 अप्रैल 2013 को जारी की गई थी।
  • कर्नाटक विधान सभा के इस चुनाव में कुल मतदान लगभग 70 प्रतिशत हुआ।
  • 8 मई को हुई मतगणना के पश्चात घोषित परिणामों के अनुसार कांग्रेस पार्टी कुल 121 सीटें (गत चुनावों से 41 अधिक) प्राप्त कर कर्नाटक विधान सभा में पूर्ण बहुमत प्राप्त करने में सफल रही।
  • राज्य में अपने अंतर्विरोधों से ग्रस्त भारतीय जनता पार्टी मात्र 40 सीटें प्राप्त (गत चुनावों से 70 कम) कर सत्ता से बाहर हो गई।
  • अन्य प्रमुख दलों में जनता दल (सेकुलर) को 40 सीटें (गत चुनावों से 12 अधिक) तथा कर्नाटक जनता पक्षा (ज्ञातव्य है कि दिसंबर) 2012 में पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदुरप्पा भाजपा छोड़कर इस पार्टी के नेता बने थे) को मात्र 6 सीटें प्राप्त हुई।
Attached Images
This post has an attachment which you could see if you were registered. Registering is quick and easy
ssgcpl is offline   Reply With Quote
Reply

Bookmarks

Tags
current affairs, current news, latest news, news


Posting Rules
You may not post new threads
You may not post replies
You may not post attachments
You may not edit your posts

BB code is On
Smilies are On
[IMG] code is On
HTML code is Off



All times are GMT +5. The time now is 11:24 PM.


Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.